फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs VL Highlights: मेरठ इनवेडर्स ने जीत के साथ किया आगाज, पहले मैच में वेंकटेश्वरा लायंस को छह रन से हराया

Thu, 13 Feb 2025 10:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

LLC Ten10 Opening Ceremony Live : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार से एलएलसी टेन10 का महासंग्राम शुरू हुआ जिसमें 12 टीमों के 204 खिलाड़ी आमने सामने होंगे। इस टूर्नामेंट के भव्य उद्घाटन समारोह की शुरुआत हो चुकी है जिसमें यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत खेल जगत के ब्रेट ली और क्रिस गेल ने शिरकत की। वेंकटेश्वरा लायंस और मेरठ इनवेडर्स के बीच एलएलसीटेन-10 लीग का पहला मुकाबला खेला गया। वेंकटेश्वरा लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेरठ इनवेडर्स को बल्लेबाजी का न्योता दिया। मेरठ ने 10 ओवर में सात विकेट पर 91 रन बनाए, जवाब में लायंस की टीम 10 ओवर में सात विकेट खोकर सिर्फ 85 रन बना सकी। इस तरह मेरठ ने यह मैच छह रन से जीत लिया।
विज्ञापन
मेरठ इनवेडर्स ने पहला मैच जीता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:46 PM, 13-Feb-2025

मेरठ इनवेडर्स ने जीता मुकाबला

मेरठ इनवेडर्स ने वेंकटेश्वरा लायंस को पहले में छह रन से हराकर एलएलसीटेन-10 में जीत के साथ शुरुआत की। गुरुवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेंकटेश्वरा लायंस ने टॉस जीतकर मेरठ इनवेडर्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। आकाश की टीम ने शुभम की 21 रनों की पारी की बदौलत 10 ओवर में सात विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में वेंकटेश्वरा लायंस निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 85 रन ही बना सकी। उनके लिए वसीक रजा ने 29 रन बनाए, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

09:58 PM, 13-Feb-2025

मेरठ इनवेडर्स ने दिया 92 रन का लक्ष्य

मेरठ इनवेडर्स ने वेंकटेश्वरा लायंस को 92 रन का लक्ष्य दिया है।

08:50 PM, 13-Feb-2025

छह ओवर के बाद स्कोर 46/4

छह ओवर के बाद मेरठ इनवेडर्स ने चार विकेट खोकर 46 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभम (7) और सरताज (8) क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:11 PM, 13-Feb-2025

वेंकटेश्वरा लायंस ने जीता टॉस

वेंकटेश्वरा लायंस और मेरठ इनवेडर्स के बीच एलएलसीटेन-10 लीग का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। वेंकटेश्वरा लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस स्थिति में मेरठ इनवेडर्स पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।

07:55 PM, 13-Feb-2025
क्रिस गेल-ब्रेट ली - फोटो : अमर उजाला

क्रिस गेल और ब्रेट ली मैदान पर खेलने पहुंचे

क्रिस गेल और ब्रेट ली युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मैदान पर खुद खेलने पहुंचे हैं। सबसे पहले क्रिस गेल ने ब्रेट ली को गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने पहली ही गेंद पर चौका मारा। इसके बाद ब्रेट ली ने गेंदबाजी की और गेल ने बल्लेबाजी की।

विज्ञापन
07:42 PM, 13-Feb-2025
स्वरूप खान - फोटो : अमर उजाला

स्वरूप खान ने अपने गीतों से समा बांधा।

07:40 PM, 13-Feb-2025
स्वरूप खान - फोटो : अमर उजाला

लोकगायक स्वरूप खान ने इस कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में कर हर मैदान फतेह गाना गाया।

07:31 PM, 13-Feb-2025
एलएलसी टेन10 - फोटो : अमर उजाला

पहला मुकाबला मेरठ इनवेडर्स और लायंस मुरादाबाद के बीच खेला जा रहा

पहला मुकाबला मेरठ इनवेडर्स और लायंस मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं।

07:23 PM, 13-Feb-2025
क्रिस गेल - फोटो : अमर उजाला

क्रिस गेल ने क्या कहा

वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज क्रिस गेल ने कहा सभी को शुभकामनाएं। मैं पहली बार यहां लखनऊ में हूं। आइये साथ मिलकर इस टूर्नामेंट की गर्मजोशी के साथ शुरुआत करते हैं। मैं इन युवा खिलाड़ियों को सलाह देना चाहूंगा कि यह सुनहरा मौका है, खेलिए और अपने तथा अपने परिवार का नाम रोशन कीजिए।

07:19 PM, 13-Feb-2025
ब्रेट ली - फोटो : अमर उजाला

ब्रेट ली ने क्या कहा

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि नमस्कार, सतश्री अकाल। सभी को शुभकामनाएं। सभी का धन्यवाद जिन्होंने टेनिस बॉल क्रिकेट लीग का आयोजन किया। यह लीग युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देगी। हम बहुत एजॉय करेंगे। 

07:15 PM, 13-Feb-2025
बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

बृजेश पाठक ने दिया धन्यवाद

अमर उजाला द्वारा आयोजित एलएलसी टेन10 के उद्घाटन समारोह में आए आदरणीय क्रिस गेल ली आए हैं जो क्रिकेट की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है। मैं अमर उजाला परिवार से आदरणीय विजय त्रिपाठी जी, हिमांशु गौतम जी, देवेंद्र जी, आरपी सिंह जी, लोकगायक स्वरूप जी का धन्यवाद देता हूं। 

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि अमर उजाला और एलएलसी टेन 10 ने मिलकर देश को एक नया मंच प्रदान किया है। इसके लिए दोनों का आभार। क्रिकेट पूरी दुनिया में तो लोकप्रिय है ही, लेकिन भारत में तो यह हर गली में खेला जाता है। बच्चों के पास अब तक एक ऐसा मंच नहीं था। जो बच्चे और युवा टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलते हैं, उन्हें आज बड़ा मंच मिला है। दुनिया के मशहूर क्रिकेट खिलाड़ी इस लीग से जुड़े हैं। इससे युवाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। इस लीग से जुड़े युवा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद है कि सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, भारत के बाकी राज्यों में भी इस तरह की लीग होगी।

07:09 PM, 13-Feb-2025
ब्रेट ली-क्रिस गेल-बृजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

ब्रेट ली-क्रिस गेल-बृजेश पाठक

07:04 PM, 13-Feb-2025
एलएलसी टेन10 - फोटो : अमर उजाला

इंडियन आइडल के सिंगर स्वरूप खान भी पहुंचे हैं।

07:02 PM, 13-Feb-2025

डिप्टी सीएम पहुंचे स्टेडियम

यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, ब्रेट ली और क्रिस गेल स्टेडियम पहुंच चुके हैं।

06:08 PM, 13-Feb-2025
एलएलसी टेन-10 - फोटो : अमर उजाला

दोनों टीमों के खिलाड़ी पहुंचे

पहला मुकाबला मेरठ इनवेडर्स और लायंस मुरादाबाद के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला रात आठ बजे से शुरू होगा। फिलहाल दोनों टीमों के खिलाड़ी यहां पहुंच चुके हैं।

05:58 PM, 13-Feb-2025

LLC Ten10 Opening Live : कुछ देर में शुरू होगा कार्यक्रम

एलएलसी टेन10 का शुभारंभ रंगारंग कार्यक्रम के साथ होगा। इसमें मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, ब्रेट ली और क्रिस गेल होंगे। उद्घाटन समारोह शाम 6 बजे से 7:30 बजे तक होगा। इस दौरान इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट रह चुके स्वरूप खान अपनी आवाज से मंत्रमुग्ध करेंगे।

05:53 PM, 13-Feb-2025

LLC Ten10 Opening Live : 21 को सेमीफाइनल में जावेद व 22 को फाइनल में कैलाश खेर देंगे दमदार प्रस्तुति

लीग की शुरुआत में 3 ग्रुप्स में बंटी 4-4 टीमें ग्रुप मैच खेलेंगी। फिर टॉप 3 के मैच होंगे। 21 को 2 सेमीफाइल होंगे जिसमें गायक जावेद अली संगीत का जलवा बिखेरेंगे। 22 फरवरी को फाइनल होगा। मशहूर सिंगर कैलाश खेर फाइनल में प्रस्तुति देंगे। टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर किया जाएगा।

05:48 PM, 13-Feb-2025

LLC Ten10 Opening Live : खिलाड़ियों को लीग में दिए जाएंगे आकर्षक इनाम

लीग का बड़ा आकर्षण इसमें दी जाने वाली विजेता राशि है जो 10 लाख रुपये है। साथ ही उप विजेता टीम को 5 लाख रुपये मिलेंगे। फाइनल में मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ी को निसान मैग्नाइट कार मिलेगी। लीग के टॉप 9 खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में मिलेगी। लीग के प्रायोजकों द्वारा विशेष पुरस्कार लीग मैचों के रिजल्ट के बाद श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे।

05:46 PM, 13-Feb-2025

LLC Ten10 Opening Live : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वागत वक्तव्य देंगे

शाम 6 बजे होने वाले उद्घाटन समारोह में युवाओं के सामने वेस्टइंडीज के सिक्सर किंग क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली होंगे। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक स्वागत वक्तव्य देंगे। समारोह की शाम को स्वरूप खान अपनी परफॉर्मेंस देंगे। समारोह के बाद लीग का पहला मैच वेंकटेश्वरा लायंस और आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स के बीच होगा। एलएलसी टेन10 के शुभारंभ समारोह के लिए देश-विदेश से सैकड़ों हस्तियों को आमंत्रित किया है। इस मौके पर लीग की 12 टीमों के सभी खिलाड़ी, कोच और टीम मालिक स्टेडियम में मौजूद रहेंगे।

05:39 PM, 13-Feb-2025

MI vs VL Highlights: मेरठ इनवेडर्स ने जीत के साथ किया आगाज, पहले मैच में वेंकटेश्वरा लायंस को छह रन से हराया

LLC Ten10 Opening Ceremony Live : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खास ऐसे लोगों के लिए गुरुवार से एलएलसी टेन10 का महासंग्राम शुरू होगा जिसमें 12 टीमों के 204 खिलाड़ी आमने सामने होंगे। कुछ ही देर में इस टूर्नामेंट का भव्य आयोजन समारोह होगा जिसमें यूपी के उपमु्ख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत खेल जगत के तमाम सितारे शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें