03:11 PM, 18-Feb-2025
इनवर्टिस की पारी समाप्त
कार्तिक की दमदार पारी से इनवर्टिस सुपर किंग्स ने ब्रज वारियर्स के सामने जीत के लिए 119 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इनवर्टिस सुपर किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 50 ओवर से भी कम के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन कार्तिक ने 21 गेंदों पर एक चौके और छह छक्कों की मदद से 45 रन बनाए जिसके दम पर इनवर्टिस सुपर किंग्स 10 ओवर में नौ विकेट पर 118 रन बनाने में सफल रही। ब्रज वारियर्स की ओर से वकार हैदर ने तीन विकेट लिए, जबकि कुणाल ठाकुर को दो विकेट मिले। वहीं, धीरज सिंह, दीपांशु बहुगुणा और हर्ष यादव को एक-एक विकेट मिला।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इनवर्टिस सुपर किंग्स ने खराब शुरुआत की। ब्रज वारियर्स ने पहली ही गेंद पर नयुम को आउट किया और इसके कुछ देर बाद दीपांशु बहुगुणा ने बंटी खान को पवेलियन भेजा। बंटी चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। इनवर्टिस सुपर किंग्स की पारी लड़खड़ा गई और उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इनवर्टिस सुपर किंग्स के लिए उलटा पड़ता नजर आ रहा था, लेकिन कार्तिक ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को संभाला। कार्तिक के अलावा अक्षय सिंह ने छह गेंदों पर एक चौका और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाए, जबकि दुर्गविजय यादव 16 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, कप्तान धीरेंद्र यादव खाता खोले बिना ही पवेलियन लौटे।