फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BB vs SS Highlights: सुपर स्ट्राइकर्स ने चार विकेट से दी बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को मात, सुमित कोठारी चमके

Sat, 15 Feb 2025 10:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

Live Cricket Score, LLC Ten10 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आगाज हो चुका है। इसके मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। शनिवार का दिन डबल हेडर का था। पहला मुकाबला लखनऊ पैंथर्स और डेस्प्रिंग ईगल्स के बीच खेला गया जिसे डेस्प्रिंग ईगल्स की टीम ने 80 रन से जीत लिया। वहीं, दूसरे मैच में सुपर स्ट्राइकर्स ने बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को चार विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
बुंदेलखंड ब्लास्टर्स बनाम सुपर स्ट्राइकर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:03 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score: सुपर स्ट्राइकर्स ने बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को चार विकेट से हराया

दनादन क्रिकेट का रोमांच जारी है। शनिवार को सुपर स्ट्राइकर्स ने बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को चार विकेट से हराकर एलएलसीटेन-10 क्रिकेट में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड की टीम ने 10 ओवर में आठ विकेट खोकर 86 रन बनाए। जवाब में सुपर स्ट्राइकर्स ने 9.2 ओवर में छह विकेट खोकर 88 रन बनाए और चार गेंदों के शेष रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर स्ट्राइकर्स की शुरुआत अच्छी हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे मोहम्मद राजी और सुमित कोठारी के बीच 28 रनों की साझेदारी हुई। बुंदेलखंड के मुलायम ने राजी को अपना शिकार बनाया और वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद टीम को करन सिंह शेखावत के रूप में दूसरा झटका लगा जो 32 के स्कोर पर लौटे। सुपर स्ट्राइकर्स के लिए सुमित कोठारी ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 23 गेंदों में चार छक्कों की मदद से 36 रन बनाए। उन्हें आकाश ने हनी यादव के हाथों कैच कराया। उनके अलावा करन ने दो, विरुभा ने नौ, बलराम ने दो, सुमित ने छह रन बनाए। वहीं, शुभम और आयुष क्रमश: पांच और 12 रन बनाकर नाबाद रहे। बुंदेलखंड के लिए रवि ने दो विकेट चटकाए जबकि मुलायम, जडेजा, कमिल और आकाश को एक-एक सफलता मिली।

09:22 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score: सुपर स्ट्राइकर्स को लगा पहला झटका

सुपर स्ट्राइकर्स को पहला झटका मोहम्मद राजी के रूप में लगा। उन्हें मुलायम ने आकाश के हाथों कैच कराया। वह 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राजी ने पहले विकेट के लिए सुमित के साथ 28 रनों की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए करन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए सुमित क्रीज पर मौजूद हैं।

09:19 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score: सुपर स्ट्राइकर्स की पारी शुरू

सुपर स्ट्राइकर्स की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद राजी और सुमित कोठारी उतरे हैं।

विज्ञापन
09:15 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score: बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने सुपर स्ट्राइकर्स के सामने रखा 86 रन का लक्ष्य

बुंदलेखंड ब्लास्टर्स ने सुपर स्ट्राइकर्स के खिलाफ 10 ओवर में आठ विकेट पर 86 रन बना लिए हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड ब्लास्टर्स की शुरुआत अच्छी हुई। अखिलेश और नदीम के बीच पहले विकेट के लिए 19 रनों की साझेदारी हुई, जिसे विरुभा वघेला ने तोड़ा। उन्होंने अखिलेश को अपना शिकार बनाया। वह तीन रन बनाकर लौटे जबकि नदीम ने 26 रन बनाए। इस मुकाबले में सनी भाटी ने सात, नोमान शेख ने दो, जडेजा हितेंद्रसिन्ह ने 23, अनिकेत सिंह ने छह, मुलायम ने सात* और आकाश ने छह रन बनाए। सुपर स्ट्राइकर्स के लिए कपिल ने तीन विकेट चटकाए जबकि विरुभा, बलराम और आकाश को एक-एक सफलता मिली।

08:19 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score: 35 पर बुंदेलखंड को लगा दूसरा झटका

35 पर बुंदेलखंड को दूसरा झटका बलराम ने दिया। उन्होंने सनी भाटी को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बनाकर आउट हो गए। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मोहम्मद नोमान उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नदीम क्रीज पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
08:11 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score: 19 के स्कोर पर बुंदेलखंड का पहला विकेट गिरा

बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को पहला झटका विरुभा ने दिया। उन्होंने अखिलेश को 19 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सनी उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए नदीम क्रीज पर मौजूद हैं।

08:03 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score : बुंदेलखंड ब्लास्टर्स की पारी शुरू

बुंदेलखंड ब्लास्टर्स की पारी शुरू हो चुकी है। नदीम और अखिलेश फिलहाल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:59 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Live Score : दिन के दूसरे मैच में बुंदेलखंड ब्लास्टर्स का सुपर स्ट्राइकर्स से सामना

दिन का दूसरा मुकाबला बुंदेलखंड ब्लास्टर्स और सुपर स्ट्राइकर्स के बीच खेला जा रहा है। बुंदेलखंड ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

07:06 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: डेस्प्रिंग ईगल्स ने लखनऊ पैंथर्स को 80 रन से हराया

डेस्प्रिंग ईगल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ पैंथर्स को 80 रन से हराकर दनादन क्रिकेट यानी एलएलसीटेन-10 क्रिकेट लीग की शुरुआत की है। शनिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेस्प्रिंग ईगल्स ने 10 ओवर में सात विकेट पर 118 रन बनाए। जवाब में लखनऊ पैंथर्स नौ ओवर में सिर्फ 38 रन बना सकी और ऑलआउट हो गई। 

ताश के पत्तों की तरह बिखरा लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ पैंथर्स की शुरुआत खराब हुई। पहली ही गेंद पर उनके सलामी बल्लेबाज सुधीर राउत का विकेट गिर गया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इस बाद उन्हें दूसरा झटका श्रेयस बाजपेयी के रूप में लगा जो सिर्फ दो रन बना सके। दोनों बल्लेबाजों को ललित ने अपना शिकार बनाया। 

डेस्प्रिंग ईगल्स के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के आगे लखनऊ पैंथर्स के बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। इस मुकाबले में लखनऊ के तीन बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए जबकि पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। उनके लिए नवाज और इमरान ने क्रमश: 10* और 12 रन बनाए। वहीं, डेस्प्रिंग ईगल्स के लिए ललित और जैद ने तीन-तीन विकेट हासिल किए जबकि वेद प्रकाश तिवारी और जितेश को दो-दो सफलताएं मिलीं।

06:25 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: लखनऊ के पांच विकेट गिरे

लखनऊ की हालत इस वक्त खस्ता है। उनके खिलाफ ललित कहर बरपा रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन विकेट हासिल कर लिए हैं जबकि लखनऊ के पांच विकेट सिर्फ 11 रन के स्कोर पर गिर चुके हैं। फिलहाल क्रीज पर सलमान और आशीष क्रीज पर मौजूद हैं।

06:09 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: लखनऊ पैंथर्स की पारी शुरू

लखनऊ पैंथर्स की पारी शुरू हो चुकी है। सुमित और सुधीर क्रीज पर मौजूद हैं।

06:03 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: डेस्प्रिंग ईगल्स ने लखनऊ पैंथर्स के सामने रखा 119 रन का लक्ष्य

दनादन क्रिकेट का रोमांच जारी है। एलएलसीटेन-10 का तीसरा मुकाबला डेस्प्रिंग ईगल्स और लखनऊ पैंथर्स के बीच खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डेस्प्रिंग ईगल्स ने चित्रांश और आदर्श की 75 रनों की विशाल साझेदारी की बदौलत 10 ओवर में सात विकेट पर 118 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में चित्रांश ने 37 और आदर्श ने 34 रन बनाए। इसके अलावा ललित ने 14, वेद प्रकाश तिवारी ने छह, जैद खान ने एक और उमेश कुमार ने 14 रन बनाए। वहीं, लखनऊ पैंथर्स के लिए सलमान खान ने शानदार गेंदबाजी की और टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक हासिल की। उन्होंने दो ओवर में 13 रन देकर 6.50 के इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। उनके अलावा प्रतीक त्रिपाठी, अब्दुल समद और सुधीर राउत ने एक-एक विकेट चटकाए।

05:47 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: सलमान ने ली टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक

सलमान खान ने अपने दूसरे ओवर में इस टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ले ली है। उन्होंने 90 के स्कोर पर तीन बल्लेबाजों को बैक टू बैक आउट किया। सलमान ने यदवेंद्र कुमार, सत्य प्रकाश सिंह और आदर्श सिंह को अपना शिकार बनाया।

05:35 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: डेस्प्रिंग ईगल्स को लगा पहला झटका

डेस्प्रिंग ईगल्स को पहला झटका चित्रांश श्रीवास्तव के रूप में लगा। वह 37 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। पहले विकेट के लिए चित्रांश ने आदर्श के साथ 75 रनों की साझेदारी निभाई, जिसे प्रतीक ने तोड़ा। अब तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ललित उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए आदर्श क्रीज पर मौजूद हैं।

05:20 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: चार ओवर के बाद स्कोर 33/0

आदर्श और चित्रांश के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। चार ओवर के बाद टीम का स्कोर 33/0 है।

05:11 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: डेस्प्रिंग ईगल्स की अच्छी शुरुआत

डेस्प्रिंग ईगल्स की अच्छी शुरुआत हुई है। आदर्श और चित्रांश के बीच 19 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती दो ओवरों के बाद टीम का स्कोर 19/0 है।

05:06 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: डेस्प्रिंग ईगल्स की पारी शुरू

डेस्प्रिंग ईगल्स की पारी शुरू हो चुकी है। आदर्श और चित्रांश क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

05:04 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: डेस्प्रिंग ईगल्स ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी

डेस्प्रिंग ईगल्स ने लखनऊ पैंथर्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

04:59 PM, 15-Feb-2025

04:41 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: 12 टीमें कर रही हैं भागीदारी

लीग में उत्तर प्रदेश की 12 टीमें खेल रही हैं, जिनमें राज्य के विभिन्न शहरों के खिलाड़ी शामिल हैं। इन टीमों के मेंटर क्रिस गेल, हरभजन सिंह, सुरेश रैना और ब्रेट ली हैं। लीग के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा हैं, जबकि लीग कमिश्नर जोंटी रोड्स हैं।

04:40 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: वेव्स चैनल पर देखे जा सकेंगे मैच

एलएलसीटेन10 लीग उत्तर प्रदेश में क्रिकेट के प्रति जुनून और उत्साह को एक नई दिशा दे रही है। यह लीग युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा मौका प्रदान कर रही है। लीग के सभी मैचों का प्रसार भारती के वेव्स चैनल पर सीधा प्रसारण हो रहा है।

04:39 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: बृजेश पाठक ने इस लीग का उद्घाटन किया

इससे पहले गुरुवार को हुए उद्घाटन समारोह में कई स्टार क्रिकटर्स का जलवा देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने इस लीग का उद्घाटन किया। उनके साथ मंच पर वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली भी मौजूद रहे। इतना ही नहीं, रंगारंग कार्यक्रम में गायक स्वरूप खान ने 'कर हर मैदान फतह' गाकर खिलाड़ियों का जोश बढ़ाया।

04:38 PM, 15-Feb-2025

LP vs DSE Live Score: दो मैचों का तड़का लगेगा

आज दो दो मैचों का तड़का लगेगा। पहला मैच लखनऊ पैंथर्स और डे स्प्रिंग ईगल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच बुंदेलखंड ब्लास्टर्स और सुपर स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाएगा। पहला मैच शाम पांच बजे से और दूसरा मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। गुरुवार को उद्घाटन मैच में मेरठ इनवेडर्स ने वेंकेटेश्वरा लायंस को रोमांचक मुकाबले में छह रन से हरा दिया था। वहीं, शुक्रवार को दूसरे मैच में काशी नाइट्स ने गाजियाबाद टाइगर्स को पांच रन से शिकस्त दी थी। अब तक के दोनों मुकाबलों में बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम हारी है।

04:28 PM, 15-Feb-2025

BB vs SS Highlights: सुपर स्ट्राइकर्स ने चार विकेट से दी बुंदेलखंड ब्लास्टर्स को मात, सुमित कोठारी चमके

Lucknow Panthers vs DaySpring Eagles Live Cricket Score, LLC Ten10 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही एलएलसी टेन-10 लीग का आगाज हो चुका है। इसके मुकाबले लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जा रहे हैं। आज एलएलसी टेन 10 का पहला डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मुकाबले में लखनऊ पैंथर्स के सामने डेस्प्रिंग ईगल्स की चुनौती होगी। दूसरा मैच बुंदेलखंड ब्लास्टर्स और सुपर स्ट्राइकर्स के बीच खेला जाएगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें