रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 18 रन से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 126 रन बनाए। कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 19.5 ओवर में 108 रन पर सिमट गई। कृष्णप्पा गौतम ने सबसे ज्यादा 13 गेंदों में 23 रन बनाए।
इस हार के साथ लखनऊ की टीम दूसरे से तीसरे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं, बैंगलोर के भी नौ मैचों में पांच जीत और चार हार के साथ 10 अंक हो गए हैं। बैंगलोर की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है।
इस जीत से बैंगलोर ने लखनऊ से पिछली हार का बदला भी ले लिया है। लखनऊ ने चिन्नास्वामी में बैंगलोर को एक विकेट से हराया था। लखनऊ ने 213 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया था।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 77 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। रवि बिश्नोई रन आउट हुए। वह पांच रन बना सके। फिलहाल नवीन उल हक और अमित मिश्रा क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर आठ विकेट पर 87 रन है। लखनऊ को 18 गेंदों में 40 रन की जरूरत है।
11 ओवर के बाद लखनऊ ने छह विकेट गंवाकर 65 रन बना लिए हैं। फिलहाल रवि बिश्नोई और कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर हैं। इस ओवर में कर्ण शर्मा ने मार्कस स्टोइनिस को सुयश के हाथों कैच कराया। यह कर्ण को मिली दूसरी सफलता रही। स्टोइनिस 19 गेंदों में 13 रन बना सके। फिलहाल लखनऊ को 54 गेंदों में 62 रन की जरूरत है।
लखनऊ को सातवें ओवर में 38 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कर्ण शर्मा ने निकोलस पूरन को महिपाल लोमरोर के हाथों कैच कराया। वह सात गेंदों में नौ रन बना सके। नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर पांच विकेट पर 53 रन है। फिलहाल कृष्णप्पा गौतम 13 रन और मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। लखनऊ को 66 गेंदों में 74 रन की जरूरत है।
लखनऊ को छठे ओवर में चौथा झटका लगा। वानिंदु हसरंगा ने दीपक हुड्डा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। दीपक एक रन बना सके। फिलहाल निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।
लखनऊ को चौथे ओवर में दूसरा झटका लगा था। ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पांड्या को कोहली के हाथों कैच कराया। वह 11 गेंदों में 14 रन बना सके। इसके बाद पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड ने आयुष बदोनी को कोहली के हाथों कैच कराया। बदोनी चार रन बना सके। पांच ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 27 रन है। फिलहाल मार्कस स्टोइनिस और दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं।
लखनऊ को पारी की दूसरी ही गेंद पर शून्य पर पहला झटका लगा। मोहम्मद सिराज ने काइल मेयर्स को अनुज रावत के हाथों कैच कराया। मेयर्स खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल स्टैंड-इन कैप्टन क्रुणाल पांड्या और आयुष बदोनी क्रीज पर हैं।
बैंगलोर ने लखनऊ के सामने 127 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की शुरुआत सधी हुई रही थी। स्पिन को मददगार पिच पर कप्तान फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को रवि बिश्नोई ने तोड़ा। उन्होंने विराट कोहली को विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों स्टंप कराया। कोहली 30 गेंदों में तीन चौके की मदद से 31 रन बनाए।
इसके बाद विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ। कृष्णप्पा गौतम ने फिर अनुज रावत (9) को आउट किया। बिश्नोई ने ग्लेन मैक्सवेल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। अमित मिश्रा ने फिर कप्तान फाफ डुप्लेसिस (44 रन) और सुयश प्रभुदेसाई को पवेलियन भेजा।
महिपाल लोमरोर तीन रन, कर्ण शर्मा दो रन, मोहम्मद सिराज खाता खोले बिना आउट हुए। तीनों को नवीन उल हक ने पवेलियन भेजा। दिनेश कार्तिक 11 गेंदों में 16 रन बनाकर रन आउट हुए। वहीं, वानिंदु हसरंगा आठ रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से नवीन उल हक ने तीन विकेट लिए। वहीं, रवि बिश्नोई और अमित मिश्रा को दो-दो विकेट मिले।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 18वें ओवर में 114 के स्कोर पर छठा झटका लगा। नवीन उल हक ने महिपाल लोमरोर को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल वानिंदु हसरंगा और दिनेश कार्तिक क्रीज पर हैं।
17 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच विकेट गंवाकर 110 रन बना लिए हैं। फिलहाल दिनेश कार्तिक और महिपाल लोमरोर क्रीज पर हैं। इस ओवर में अमित मिश्रा ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस को क्रुणाल पांड्या के हाथों कैच कराया। वह 40 गेंदों में 44 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया।
बारिश रुक चुकी है। मैच फिर से शुरू हो चुका है। फाफ डुप्लेसिस और दिनेश कार्तिक बल्लेबाजी कर रहे हैं।
लखनऊ में बारिश की वजह से मैच रुक गया है। पिच को कवर्स से ढका गया है। बारिश की वजह से मैच रुकने तक बैंगलोर ने 15.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर 93 रन बना लिए हैं। फिलहाल दिनेश कार्तिक तीन गेंदों पर एक रन और कप्तान फाफ डुप्लेसिस 36 गेंदों में 40 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विराट कोहली 30 गेंदों में 31 रन, अनुज रावत 11 गेंदों में नौ रन, ग्लेन मैक्सवेल पांच गेंदों में चार रन और सुयश प्रभुदेसाई सात गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए। रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए। वहीं, अमित मिश्रा और कृष्णप्पा गौतम को एक-एक विकेट मिला।
15वें ओवर में 90 के स्कोर पर बैंगलोर को चौथा झटका लगा। अमित मिश्रा ने सुयश प्रभुदेसाई को कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। वह सात गेंदों में छह रन बना सके। फिलहाल कप्तान डुप्लेसिस 39 रन और दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर चार विकेट पर 93 रन है।
बैंगलोर को 13वें ओवर में 80 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। ग्लेन मैक्सवेल पांच गेंदों में चार रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। रवि को मिली यह दूसरी सफलता रही। इससे पहले उन्होंने कोहली को आउट किया था। फिलहाल कप्तान फाफ डुप्लेसिस और सुयश प्रभुदेसाई क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर तीन विकेट पर 82 रन है।
12वें ओवर में 75 के स्कोर पर बैंगलोर को दूसरा झटका लगा। कृष्णप्पा गौतम ने अनुज रावत को काइल मेयर्स के हाथों कैच कराया। रावत 11 गेंदों में नौ रन बना सके। 12 ओवर के बाद बैंगलोर का स्कोर दो विकेट पर 78 रन है। फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल और कप्तान फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 62 के स्कोर पर पहला झटका लगा। विराट कोहली 30 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने विकेटकीपर निकोलस पूरन के हाथों स्टंप कराया। विराट ने अपनी पारी में तीन चौके लगाए। फिलहाल कप्तान फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत क्रीज पर हैं।
छह ओवर के बाद बैंगलोर ने बिना कोई विकेट गंवाए 42 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 19 गेंदों में 21 रन और फाफ डुप्लेसिस 17 गेंदों में 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बिना कोई विकेट गंवाए 20 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान फाफ डुप्लेसिस नौ गेंदों पर 11 रन और विराट कोहली नौ गेंदों में नौ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दूसरे ओवर में फील्डिंग करते हुए लखनऊ के कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए। उन्हें तुरंत फीजियो मैदान से बाहर ले गए। क्रुणाल पांड्या उनकी जगह कप्तानी कर रहे।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, वानिंदु हसरंगा, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड।
बैंगलोर के इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: हर्षल पटेल, शाहबाज अहमद, विजयकुमार वैशाक, माइकल ब्रेसवेल और सोनू यादव।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, यश ठाकुर।
लखनऊ के इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट: आयुष बदोनी, डेनियल सैम्स, आवेश खान, क्विंटन डिकॉक और प्रेरक मांकड़।
लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। फाफ डुप्लेसिस की बतौर कप्तान वापसी हुई है। जोश हेजलवुड, अनुज रावत और कर्ण शर्मा की भी टीम में वापसी हुई है। शाहबाज अहमद ये मैच नहीं खेल रहे। वहीं, लखनऊ के कप्तान ने भी टीम में बदलाव किए हैं। आवेश खान ये मैच नहीं खेल रहे। कृष्णप्पा गौतम की वापसी हुई है।
लखनऊ की एक पिच बल्लेबाजों की मददगार है। वहीं, दूसरी पिच स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है। स्पिन की मददगार पिच में मुकाबला होने पर लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई और क्रुणाल पांड्या के अलावा अमित मिश्रा का खेलना तय है। वहीं, बल्लेबाजों की मददगार पिच होने पर दोनों टीमें एक अतिरिक्त बल्लेबाज को मौका देना चाहेंगी, क्योंकि बड़ा लक्ष्य बनाने और हासिल करने में एक अतिरिक्त बल्लेबाज ज्यादा उपयोगी होगा।
स्टार खिलाड़ियों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम लखनऊ के खिलाफ अपने घरेलू मैदान में मिली हार का बदला लेने उतरेगी। इकाना स्टेडियम में होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर रिमझिम बारिश के बीच दोनों टीमों ने कड़ा अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मौसम हमेशा की तरह इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम कागजों में कही ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। टीम के कप्तान एवं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी फॉफ डुप्लेसिस आठ मैचों में 422 रन बनाकर जबर्दस्त फॉर्म में हैं। भारतीय स्टार विराट कोहली भी उनके बहुत पीछे नहीं हैं। उन्होंने आठ मैच खेलकर 333 रन बनाए। मोहम्मद सिराज (8 मैच में 14 विकेट) को छोड़ दिया जाए तो कोई अन्य गेंदबाज इनता प्रभावी नहीं रहा।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2023 के 43वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से है। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। वहीं, बैंगलोर की टीम छठे स्थान पर है। लखनऊ ने पिछले मैच में बैंगलोर को हराया था। फाफ डुप्लेसिस की टीम इस मैच में बदला लेने उतरी है।