फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs RCB: बैंगलोर की पांचवीं जीत, लखनऊ को 18 रन से हराया, हेजलवुड ने लिए चार विकेट

Tue, 19 Apr 2022 11:41 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

LSG vs RCB (Lucknow vs Bangalore): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की। आईपीएल के 31वें मुकाबले में बैंगलोर ने 181 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ को 163 रन के स्कोर पर रोका।
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:33 PM, 19-Apr-2022

रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराया

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 18 रन से जीत दर्ज की। आईपीएल के 31वें मुकाबले में बैंगलोर ने 181 रन का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ को 163 रन के स्कोर पर रोका। बैंगलोर की यह इस सीजन की पांचवीं जीत है और वह अब अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। बैंगलोर की तरफ से फाफ डुप्लेसिस ने 96 रन बनाए तो वहीं जोस हेजलवुड ने चार विकेट झटके।
 

11:24 PM, 19-Apr-2022

स्टोइनिस 24 रन बनाकर आउट

जोस हेजलवुड ने चौथी सफलता हासिल करते हुए मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन की राह दिखा दी है। हेजलवुड ने अपने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर स्टोइनिस की गिल्लियां बिखेर दी। स्टोइनिस ने 15 गेंद में 24 रन बनाए। 19 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 151/7, जेसन होल्डर (4*), दुश्मंता चमीरा (1*)

11:14 PM, 19-Apr-2022

हेजलवुड को तीसरी सफलता, बदोनी भी आउट

लखनऊ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। जोस हेजलवुड ने तीसरी सफलता हासिल करते हुए लखनऊ को छठा झटका दिया। उन्होंने आयुष बदोनी को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया, बदोनी 13 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। लखनऊ को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 44 रन की जरुरत। 17 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 138/6, जेसन होल्डर (1*), मार्कस स्टोइनिस (17*) 

विज्ञापन
11:05 PM, 19-Apr-2022

आखिरी 30 गेंदों में 65 रन की दरकार

लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम को जीत के लिए आखिरी 30 गेंदों में 65 रनों की जरुरत है। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर: 117/5, मार्कस स्टोइनिस (2*), आयुष बदोनी (10*)

10:57 PM, 19-Apr-2022

क्रुणाल अर्धशतक से चूके

ग्लेन मैक्सवेल ने क्रुणाल पांड्या को अपनी फिरकी में फंसा लिया है। मैक्सवेल ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर क्रुणाल को शाहबाज के हाथों कैच कराया। क्रुणाल 28 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। 14 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 110/5, आयुष बदोनी (5*), मार्कस स्टोइनिस (1*)
 

विज्ञापन
10:48 PM, 19-Apr-2022

दीपक हुड्डा 13 रन बनाकर आउट

लखनऊ ने अपने 100 रन पूरे करने के साथ ही चौथा विकेट भी गंवा दिया है। मोहम्मद सिराज ने दीपक हुड्डा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सिराज के तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर दीपक अपर कट करना चाहते थे, लेकिन गेंद डीप बैकवर्ड प्वाइंट की तरफ हवा में गई और वहां सुयश ने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए एक मुश्किल कैच पकड़ा। हुड्डा ने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 13 रन बनाये। 13 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 104/4, क्रुणाल पांड्या (38*), आयुष बदोनी (4*)

10:27 PM, 19-Apr-2022

क्रुणाल-हुड्डा क्रीज पर

लखनऊ को संभालने और उसके स्कोर को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा के हाथों में है। दोनों खिलाड़ी क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 72/3, दीपक हुड्डा (1*), क्रुणाल पांड्या (25*)

10:22 PM, 19-Apr-2022

लखनऊ का तीसरा विकेट गिरा, केएल राहुल आउट

बैंगलोर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। पिछले मैच में शतक लगाने वाले लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें हर्षल पटेल ने आउट किया। हर्षल के पहले ओवर की आखिरी गेंद पर कैच की हल्की अपील हुई। लेकिन अंपायर ने इसे ख़ारिज कर दिया। मिडिल और लेग स्टंप पर धीमी गति से की गई लेंथ गेंद को राहुल ने लेग साइड में गेंद को मोड़ने का प्रयास लेकिन असफल रहे। बैंगलोर ने इसके बाद रिव्यू लिया और रिप्ले में बल्ले का किनारा दिखा और फैसला आरसीबी के पक्ष में गया। राहुल 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए।

10:18 PM, 19-Apr-2022

लखनऊ के 50 रन पूरे

क्रुणाल पांड्या और केएल राहुल मिलकर लखनऊ को शुरुआती झटके से उबारने की कोशिश में लगे हैं। दोनों तेजी से रन को आगे बढ़ा रहे हैं। सात ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 50/2, केएल राहुल (26*), क्रुणाल पांड्या (14*)

10:02 PM, 19-Apr-2022

मनीष पांड फिर फेल, हेजलवुड को दूसरी सफलता

जोस हेजलवुड ने लखनऊ को दूसरा झटका दे दिया है। उन्होंने अपने दूसरे ओवर में मनीष पांडे को हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया। मनीष ने आठ गेंदों में छह रन बनाये। पांच ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 33/2, केएल राहुल (23*), क्रुणाल पांड्या (0*)

09:53 PM, 19-Apr-2022

डिकॉक सस्ते में पवेलियन लौटे, हेजलवुड को सफलता

जोस हेजलवुड ने बैंगलोर को पहली सफलता दिलाते हुए क्विंटन डिकॉक को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। उन्होंने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर डिकॉक को मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। डिकॉक पांच गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए। तीन ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 17/1, केएल राहुल (13*), मनीष पांडे (0*)

09:49 PM, 19-Apr-2022

बैंगलोर की सधी हुई शुरुआत

बैंगलोर ले 182 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की सधी हुई शुरुआत हुई है। राहुल और डिकॉक ने मिलकर दो ओवर में 14 रन जोड़े हैं। दो ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 14/0, केएल राहुल (11*), क्विंटन डिकॉक (2*)

09:24 PM, 19-Apr-2022

बैंगलोर नें बनाए 181 रन

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य रखा। डीवाई पाटिल स्टेडियम में जारी आईपीएल के 31वें मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने छह विकेट खोकर 181 रन बनाए। बैंगलोर की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने सर्वाधिक 96 रन बनाए। जबकि लखनऊ की तरफ से जेसन होल्डर और दुष्मंत चमीरा ने दो-दो विकेट लिए। 

लखनऊ की टीम ने इससे पहले टॉस जीतकर बैंगलोर को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बैंगलोर के लिए शुरुआत बेहद खराब हुई। पहले ही ओवर में अनुज रावत और विराट कोहली दोनों पवेलियन लौट गए। दोनों को दुष्मंत चमीरा ने लगातार दो गेंदों में आउट किया। विराट पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हुए। बैंगलोर की टीम के सात के स्कोर पर दो विकेट गिर चुके थे, लेकिन फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने ताबड़तोड़ शॉट खेले और 26 गेंदों में 37 रन की साझेदारी की। मैक्सवेल हालांकि 11 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रुणाल की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सुयश प्रभुदेसाई भी जल्दी ही पवेलियन लौट गए। 

एक समय बैंगलोर की टीम 62 के स्कोर पर चार विकेट गंवाकर मुश्किल में दिख रही थी। लेकिन डुप्लेसिस और शहबाज अहमद ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की मजबूत साझेदारी की और टीम के स्कोर को 132 तक ले गए। शाहबाज 22 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे छोर पर डुप्लेसिस ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और अपना अर्धशतक पूरा किया। वह आखिरी ओवर में 64 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हुए जबकि दिनेश कार्तिक आठ गेंदों में 13 रन बनाकर नाबाद रहे। 
 

09:22 PM, 19-Apr-2022

शतक से चूके डुप्लेसिस

बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस अपने पहले आईपीएल शतक से चूक गए। वह 96 रन के स्कोर पर आउट हुए। उन्हें आखिरी ओवर में होल्डर ने स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। डुप्लेसिस दूसरी बार आईपीएल में 96 के स्कोर पर आउट हुए हैं। 

09:09 PM, 19-Apr-2022

बिश्नोई का महंगा ओवर

लखनऊ के युवा स्पिनर रवि बिश्नोई आज के मैच में बेहद महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने कोटे के आखिरी ओवर में 14 रन खर्चे और बिना किसी विकेट के कुल 47 रन दिए। 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 164/5, फाफ डुप्लेसिस (90*), दिनेश कार्तिक (3*)

09:00 PM, 19-Apr-2022

शाहबाज रन आउट

बैंगलोर ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। एक अच्छी साझेदारी के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौटे शाहबाज अहमद। शाहबाज ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 26 रन बनाए। 16 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 140/5, फाफ डुप्लेसिस (68*), दिनेश कार्तिक (1*)
 

08:49 PM, 19-Apr-2022

डुप्लेसिस-शाहबाज के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

फाफ डुप्लेसिस और शाहबाज अहमद ने मिलकर शानदार अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक की साझेदारी की है। 15 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 130/4, फाफ डुप्लेसिस (61*), शाहबाज अहमद (25*)

08:47 PM, 19-Apr-2022

डुप्लेसिस का अर्धशतक

बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। डुप्लेसिस ने 40 गेंदों में अपनी 24वीं आईपीएल फिफ्टी लगाई। 

08:35 PM, 19-Apr-2022

बैंगलोर के 100 रन पूरे

फाफ डुप्लेसिस और शाहबाज अहमद की जोड़ी मिलकर बैंगलोर को शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश में लगी है। दोनों के बीच 40 रन से अधिक की साझेदारी हो चुकी है। 12 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 100/4, फाफ डुप्लेसिस (40*), शाहबाज अहमद (16*)

08:28 PM, 19-Apr-2022

10 ओवर का खेल पूरा

बैंगलोर की टीम शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में लगी है। आरसीबी की तरफ से कप्तान फाफ डुप्लेसिस और शाहबाज अहमद क्रीज पर हैं और पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। 10 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 87/4, फाफ डुप्लेसिस (31*), शाहबाज अहमद (12*)

08:09 PM, 19-Apr-2022

बैंगलोर ने गंवाया चौथा विकेट

बैगलोर ने 100 रन के अंदर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। इस बार जेसन होल्डन ने अपने पहले ओवर में लखनऊ को सफलता दिलाई। होल्डर को ओवर की दूसरी गेंद पर सुयाश ने क्रुणाल को कैच थमा दिया। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 65/4, फाफ डुप्लेसिस (21*), शाहबाज अहमद (2*)

08:02 PM, 19-Apr-2022

पहला पावरप्ले लखनऊ के नाम

लखनऊ के गेंदबाजों ने बेहतरीन शुरुआत करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बैकफुट पर भेज दिया है। लखनऊ ने शुरुआती छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में बैंगलोर के तीन विकेट गिराए और 47 रन खर्चे। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 47/3, फाफ डुप्लेसिस (15*), सुयश प्रभुदेसाई (2*)

07:59 PM, 19-Apr-2022

क्रुणाल की गेंद पर आउट हुए मैक्सवेल

क्रुणाल पांड्या ने बैंगलोर को बड़ा झटका दिया है। पांड्या ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन भेजा। अच्छी लय में दिख रहे मैक्सवेल ने रिवर्स स्वीप खेला और शार्ट थर्डमैन पर खड़े जेसन होल्डर ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगाते हुए बेहतरीन कैच पकड़ा। मैक्सवेल ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में 23 रन बनाए। 

07:48 PM, 19-Apr-2022

चमीरा ने लुटाए 19 रन

पहले ओवर में दो विकेट लेने वाले दुश्मांता चमीरा के लिए दूसरा ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके इस ओवर में मैक्सवेल ने लगातार दो चौके और एक छक्का लगाया और कुल 19 रन बटोरे। तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 29/2, फाफ डुप्लेसिस (6*), ग्लेन मैक्सवेल (16*)

07:38 PM, 19-Apr-2022

बैंगलोर को दो गेंदों में दोहरे झटके

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत बेहद खराब हुई है। दुश्मांता चमीरा ने पहले ओवर में ही बैंगलोर को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने चौथी गेंद पर अनुज रावत को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। इसके बाद अगली गेंद पर विराट कोहली खाता खोले बगैर हुड्डा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। एक ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 7/2, फाफ डुप्लेसिस (0*), ग्लेन मैक्सवेल (0*)

07:30 PM, 19-Apr-2022

मैच शुरू 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और अनुज रावत ने पारी की शुरुआत की है। जबकि लखनऊ ने दुषमंता चमीरा को नई गेंद थमाई है। 

07:11 PM, 19-Apr-2022

दोनों टीमों का प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स :
क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), मनीष पांडे, दीपक हुडा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, मार्कस स्टॉयनिस, जेसन होल्डर, दुष्मंता चमीरा, आवेश ख़ान, रवि बिश्नोई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :
फ़ाफ डुप्लेसीस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयास प्रभुदेसाई, शाहबाज अहमद, वनिंदु हसरंगा, जॉश हेजलवुड, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज
 

 

07:02 PM, 19-Apr-2022

बिना बदलाव के उतरी दोनों टीम

दोनों टीमें ने आज के मैच के लिए कोई भी बदलाव नहीं किया है और अपनी पिछली टीम पर भरोसा जताया है। 

07:00 PM, 19-Apr-2022

टॉस रिपोर्ट

लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने बैंगलोर के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

06:47 PM, 19-Apr-2022

अंक तालिका में स्थिति

बैगलोर और लखनऊ दोनों टीमें आठ-आठ अंकों के साथ अंक तालिका में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर काबिज हैं। आज जीतने वाली टीम शीर्ष दो स्थान के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। हालांकि, शीर्ष पर पहुंचने के लिए जीत के साथ-साथ नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा।

06:02 PM, 19-Apr-2022

LSG vs RCB: बैंगलोर की पांचवीं जीत, लखनऊ को 18 रन से हराया, हेजलवुड ने लिए चार विकेट

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 31वां मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम मे ंखेला जा रहा है। यहां लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें आमने-सामने हैं। लखनऊ और आरसीबी दोनों को पांचवीं जीत की तलाश है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें