फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS : लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराया, गेंदबाजों ने कराई वापसी, धवन-बेयरस्टो की साझेदारी पर पानी फेरा

Sun, 31 Mar 2024 12:04 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

IPL Live Cricket Score, LSG vs PBKS Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का 11वां मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला गया। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 178 रन बना सकी। इसी के साथ लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराकर लीग में पहली जीत दर्ज की।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम पंजाब किंग्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराया

आईपीएल 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। इसके जवा ब में पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की लेकिन टीम जीत हासिल करने से चूक गई। पंजाब ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर सिर्फ 177 रन बनाए। पंजाब के लिए शिखर धवन ने 70 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, लखनऊ के लिए मयंक यादव ने तीन विकेट चटकाए।

मयंक ने पंजाब की मुट्ठी से छीना मैच
लखनऊ सुपर जाएंट्स द्वारा दिए गए 199 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स ने दमदार शुरुआत की। शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। लखनऊ को पहली सफलता मयंक यादव ने दिलाई, जिन्होंने इस मैच में डेब्यू किया। उन्होंने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। वह 29 गेंदों में 42 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें भी मयंक यादव ने ही अपना शिकार बनाया। इतना ही नहीं, जितेश शर्मा को भी इस घातक गेंदबाज ने आउट किया। इस मुकाबले में उन्होंने 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और पंजाब की मुट्ठी से यह मुकाबला छीन लिया।

मोहसिन को मिले दो विकेट
वहीं, मोहसिन खान ने भी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पहले कप्तान धवन को अपना शिकार बनाया। इसके बाद अगली ही गेंद पर सैम करन को चलता किया। धवन ने 50 गेंदों में 70 रन की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और तीन छक्के निकले। वहीं, करन एक भी रन नहीं बना सके। इस मुकाबले में लियाम लिविंगस्टोन 28 रन और शशांक सिंह नौ रन बनाकर नाबाद रहे। मयंक को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

11:04 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : सैम करन बिना खाता खोले लौटे

सैम करन भी लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कमाल नहीं दिखा पाए। उन्हें मोहसिन खान ने मैदान पर आते ही आउट कर दिया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए शशांक सिंह आए हैं। टीम को जीत के लिए 16 गेंदों में 51 रन की जरूरत है। 

11:01 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : शिखर धवन आउट हुए

लखनऊ सुपर जाएंट्स की इस मैच में वापसी हो गई है। शिखर धवन के रूप में पंजाब किंग्स को चौथा झटका लगा। कप्तान 50 गेंदों में  70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहिसन खान ने अपना शिकार बनाया। इस दौरान धवन ने सात चौके और तीन छक्के लगाए। 

विज्ञापन
10:53 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : मयंक की घातक गेंदबाजी ने दिलाई लखनऊ को तीसरी सफलता

मयंक यादव ने पंजाब किंग्स को तीसरा झटका 139 रन के स्कोर पर दिया। उन्होंने जितेश शर्मा को नवीन उल हक के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ छह रन बना सके। धवन 49 गेंदों में 70 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। टीम को जीत के लिए 26 गेंदों में 61 रन की जरूरत है। 

10:40 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : मयंक यादव ने लिया दूसरा विकेट

मयंक यादव पंजाब के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह को 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह इस मैच में सिर्फ 19 रन बना सके। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जितेश शर्मा आए हैं।

विज्ञापन
10:33 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए प्रभसिमरन सिंह

जॉनी बेयरस्टो के बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए प्रभसिमरन सिंह आए हैं। उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं, शिखर धवन दूसरे छोर पर स्तंभ की तरह खड़े हैं। वह 44 गेंदों में 66 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर 121/1 है। टीम को जीत के लिए 42 गेंदों में 79 रन की जरूरत है।

10:30 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : मयंक यादव ने लखनऊ को दिलाई पहली सफलता

लखनऊ के लिए इस मुकाबले में डेब्यू कर रहे मयंक यादव ने शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो के बीच हुई 102 रन की विशाल साझेदारी को तोड़ दिया। उन्होंने लखनऊ को पहली सफलता दिलाई। बेयरस्टो इस मैच में 29 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से तीन चौके और तीन छक्के निकले। 12 ओवर के बाद टीम का स्कोर 107/1 है। 

10:23 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : 10 ओवर के बाद भी लखनऊ के हाथ खाली

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है लेकिन अब तक लखनऊ के हाथ खाली है। निकोलस पूरन की टीम को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं, धवन और बेयरस्टो के बीच 100 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है।

10:12 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : कप्तान धवन का अर्धशतक पूरा हुआ

पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने 30 गेंदों में 50 रन पूरे कर लिए हैं। अब तक उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकल चुके हैं। आठवें ओवर में उन्होंने रवि बिश्नोई के खिलाफ जोरदार छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। 

10:02 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : पॉवरप्ले खत्म हुआ, पंजाब का स्कोर 61/0

पॉवरप्ले खत्म हो चुका है और पंजाब किंग्स ने बिना किसी नुकसान के 61 रन बना लिए हैं। शिखर धवन ने पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 41 रन बना लिए हैं जबकि जॉनी बेयरस्टो 10 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। दोनों के बीच जबरदस्त साझेदारी देखने को मिल रही है। शुरुआती छह ओवर में लखनऊ के लिए सर्वाधिक रन मोहसिन खान ने खर्च किए हैं। उन्होंने अपने कोटे के दो ओवर में 23 रन खर्च किए हैं।

09:58 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 45/0

पांच ओवर का खेल पूरा हो चुका है और पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 26 रन और जॉनी बेयरस्टो 19 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, लखनऊ की गेंदबाज अब तक कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। 

09:46 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : पंजाब की अच्छी शुरुआत

पंजाब किंग्स की पारी शुरु हो चुकी है। कप्तान शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। दोनों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 32/0 है।

09:20 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : पंजाब को मिला 200 रन का लक्ष्य

आईपीएल के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और क्विंटन डिकॉक की तूफानी पारी के दम पर पंजाब किंग्स को 200 रन का लक्ष्य दिया। लखनऊ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए। डिकॉक और केएल राहुल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हुई जिसे अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर तोड़ा। उन्होंने केएल राहुल को शिकार बनाया। वह सिर्फ 15 रन बना सके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए देवदत्त पडिक्कल अच्छी फॉर्म में नजर आए लेकिन ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक पाए। उन्हें सैम करन ने 45 रन के स्कोर पर आउट किया। वहीं, मार्कस स्टोइनिस भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। डिकॉक और निकोलस पूरन के बीच पांचवें विकेट के लिए 47 रन की साझेदारी हुई। दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी को अर्शदीप सिंह ने आउट कर दिया। उन्होंने पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का 21वां अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और दो छक्के निकले। वहीं, इस मैच में टीम की अगुवाई कर रहे पूरन 42 रन बनाने में कामयाब हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए क्रणाल पांड्या भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने 195.45 के स्ट्राइक रेट से 43 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों का सामना किया। पांड्या ने चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, रवि बिश्नोई अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस मैच में मोहसिन खान ने दो रन बनाए जबकि नवीन-उल-हक बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे।  पंजाब के लिए सैम करन ने तीन और अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए जबकि कगिसो रबाडा और राहुल चाहर को एक-एक विकेट मिला।

 

09:07 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : आयुष बदूनी आउट हुए

लखनऊ को छठा झटका 189 रन के स्कोर पर लगा। सैम करन ने आयुष बदूनी को 19वें ओवर में आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। क्रुणाल पंड्या और रवि बिश्ननोई क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:02 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : क्रुणाल पांड्या का दमदार प्रदर्शन

क्रुणाल पांड्या जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सातवें नंबर पर उतरे पंड्या 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। 14 गेंदों में वह 30 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 18वें ओवर में उन्होंने हर्षल पटेल को निशाना बनाया और 20 रन बटोरे।

08:50 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : निकोलस पूरन आउट हुए

इस मुकाबले में लखनऊ की कप्तानी कर रहे निकोलस पूरन 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें कगिसो रबाडा ने 16वें ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पांड्या आए हैं। 

08:41 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : अर्धशतकीय पारी खेलकर पवेलियन लौटे डिकॉक

क्विंटन डिकॉक 54 रन लगाकर पवेलियन लौटे। उन्हें अर्शदीप सिंह ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। सलामी बल्लेबाज ने इस मैच में अपना 21वां आईपीएल अर्धशतक लगाया। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आयुष बदूनी उतरे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर 136/4 है।

08:34 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : डिकॉक और पूरन के बीच अच्छी साझेदारी

क्विंटन डिकॉक और निकोलस पूरन के बीच अच्छी साझेदारी देखने को मिल रही है। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए कप्तान 14 गेंदों में 25 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। वहीं, सलामी बल्लेबाज 54 रन बना चुके हैं। उन्होंने 34 गेंदों में अपना 21वां आईपीएल अर्धशतक लगाया।

08:20 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 80 रन के पार

10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम का स्कोर 88 रन हो गया है। लखनऊ के तीन विकेट केएल राहुल (15), देवदत्त पडिक्कल (9), मार्कस स्टोइनिस (19) के रूप में गिरे। फिलहाल क्रीज पर क्विंटन डिकॉक और निकोलस पूरन मौजूद हैं। 

08:13 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : राहुल चाहर ने मार्कस स्टोइनिस को बनाया शिकार

राहुल चाहर ने मार्कस स्टोइनिस को 78 रन के स्कोर पर लखनऊ को तीसरा झटका दिया। वह दो छक्कों की मदद से 18 रन बनाने में कामयाब हुए। चाहर ने उन्हें बोल्ड किया। फिलहाल क्रीज पर क्विंटन डिकॉक 34 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। 8.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/3 है।

08:02 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : पॉवरप्ले समाप्त हुआ, लखनऊ का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा

शुरुआती छह ओवर में लखनऊ ने दो विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाजी के लिए आए क्विंटन डिकॉक जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह 20 गेंदों में 28 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। उनका साथ मार्कस स्टोइनिस दो रन बनाकर दे रहे हैं। 

07:58 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : देवदतत्त पडिक्कल लौटे पवेलियन

देवदत्त पडिक्कल आईपीएल 2024 में अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए पडिक्कल छह गेंदों में सिर्फ नौ रन बना सके और आउट हो गए। उन्हें सैम करन ने पॉवरप्ले के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर अपना शिकार बनाया। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए मार्कस स्टोइनिस आए हैं।

07:45 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : केएल राहुल आउट हुए

लखनऊ को पहला झटका 35 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें अर्शदीप सिंह ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। वह इस मैच में सिर्फ 15 रन बना सके। अर्शदीप के इस ओवर में उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए देवदत्त पडिक्कल आए हैं।

07:40 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 12/0

दो ओवर के बाद टीम का स्कोर 12/0 है। केएल राहुल दो रन और डी कॉक नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। अब तक इस मैच में सिर्फ एक चौका लगा है। 

07:31 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : लखनऊ की पारी शुरू हुई

लखनऊ सुपर जाएंट्स की पारी शुरू हो चुकी है। सलामी बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक उतरे हैं। दोनों से एक अच्छी साझेदारी की उम्मीद है। केएल राहुल इस मैच में कप्तानी नहीं कर रहे हैं उनकी जगह निकोलस पूरन टीम की कमान संभाल रहे हैं। 

07:07 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट सब: प्रभसिमरन सिंह, रिली रूसो, तनय थगराजन, विदवथ कावेरप्पा, हरप्रीत भाटिया।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बदूनी, निकोलस पूरन (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ।
इम्पैक्ट सब: एश्टन टर्नर, नवीन-उल-हक, अमित मिश्रा, दीपक हुडा, के गौतम।

07:02 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : लखनऊ ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

कप्तान केएल राहुल की गैरमौजूदगी में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। निकोलस पूरन विकेटकीपर बल्लेबाज की जगह टीम की कमान संभालते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि केएल राहुल इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलते नजर आ सकते हैं। इस मैच में पंजाब की तरफ से जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन और कगिसो रबाडा विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलते नजर आएंगे। वहीं, लखनऊ की तरफ से क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस विदेशी खिलाड़ी के तौर पर खेलते दिखेंगे।

06:56 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : सैम करन को भी करना होगा बेहतर प्रदर्शन

ऑलराउंडर सैम करन बल्लेबाज के तौर पर तो जलवा बिखेरने में सफल रहे हैं, लेकिन उन्हें अपनी टीम के लिए गेंद से भी वैसा ही प्रभाव छोड़ने की जरूरत है। सैम करन का नई गेंद से रोल आईपीएल 2020 से कन प्रभावित रहा है। पिछले सीजन करन ने 9.66 रन प्रति ओवर खर्च किए जो 2020 की तुलना में 2.79 रन प्रति ओवर अधिक था। 

06:55 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : पंजाब को पावरप्ले में तेजी से बनाने होंगे रन

शिखर धवन की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को पावरप्ले में तेजी से रन बनाने होंगे। इसके लिए टीम के विस्फोटक बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को जिम्मेदारी उठानी होगी जो पिछले दो मैचों में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं। वहीं धवन को भी अपने स्ट्राइक रेट में तेजी लाने की जरूरत है। पिछले सीजन टीम के लिए कुछ अच्छी पारियां खेलने वाले प्रभसिमरन सिंह भी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में नहीं तब्दील कर पा रहे हैं। 

06:41 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : कप्तान राहुल पर रहेगा फोकस

केएल राहुल ने चोट के कारण लंबे समय बाद आईपीएल से मैदान पर वापसी की है। आईपीएल के इस सीजन के बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है और राहुल इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने की दौड़ में शामिल हैं। राहुल को आईपीएल शुरू होने से पहले फिट घोषित करते वक्त बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने कुछ मैचों में विकेटकीपिंग का जिम्मा नहीं संभालने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन राजस्थान के खिलाफ राहुल विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ही मैदान पर उतरे थे। माना जा रहा है कि राहुल ने टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए ही विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाने का फैसला किया है। राहुल ने पहले मैच में उम्दा प्रदर्शन किया था और 58 रनों की पारी खेली थी। हालांकि वह अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे थे। 

06:40 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : राजस्थान के खिलाफ लखनऊ के गेंदबाज नहीं छोड़ पाए थे प्रभाव

लखनऊ का इस सीजन पहला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से हुआ था। उस मैच में क्रुणाल पांड्या को छोड़कर अन्य सभी गेंदबाजों ने रन लुटाए थे और वे प्रभावित नहीं कर सके थे। लखनऊ को मार्क वुड और डेविड विली की कमी भी खली जिनकी अनुपस्थिति में एलएसजी का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर नजर आया। लखनऊ के गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी मोहसिन खान, नवीन उल हक और यश ठाकुर पर थी। स्पिनर रवि बिश्नोई भी शुरुआती मैच में ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके। 

06:39 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS Live Score : घरेलू मैदान पर बेहतर रहा लखनऊ का प्रदर्शन

लखनऊ सुपरजाएंट्स उन टीमों में शामिल है जिनका प्रदर्शन घरेलू मैदान पर तो बेहतर रहता है, लेकिन होम ग्राउंड के बाहर टीम प्रभाव नहीं छोड़ पाती है। हालांकि पंजाब के खिलाफ यह मुकाबला उसके घरेलू मैदान पर ही खेला जाना है। आईपीएल के पिछले सीजन बल्लेबाजों की मददगार पिच पर लखनऊ के तेज गेंदबाजों ने 7.66 रन प्रति ओवर दिए थे जो आईपीएल 2023 में घरेलू मैदान पर मैच खेलने वाली अन्य टीमों की तुलना में सबसे बेहतर था। लेकिन इसके उलट लखनऊ के गेंदबाजों का होम ग्राउंड के बाहर प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। घरेलू मैदान से बाहर लखनऊ के गेंदबाजों ने 10.11 रन प्रति ओवर खाए थे जो तेज गेंदबाजी आक्रमण में सबसे अधिक था।

06:32 PM, 30-Mar-2024

LSG vs PBKS : लखनऊ ने पंजाब को 21 रन से हराया, गेंदबाजों ने कराई वापसी, धवन-बेयरस्टो की साझेदारी पर पानी फेरा

पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच आज आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में नजरें लखनऊ के कप्तान केएल राहुल पर रहेंगी जिनके लिए इस साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह सीजन काफी अहम माना जा रहा है। लखनऊ को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था और यह उसका इस सीजन का दूसरा ही मैच होगा। लखनऊ को अगर पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटना है तो उसे इस टीम के खिलाफ हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। पंजाब ने सीजन की शुरुआत दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत से की थी, लेकिन उसे अगले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) से हार का सामना करना पड़ा था। शिखर धवन की अगुआई वाली टीम भी इस मैच में पिछली हार को भुलाकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें