फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs PBKS: शाहरुख की तूफानी पारी और रजा के अर्धशतक से जीता पंजाब, लखनऊ के कप्तान राहुल की पारी बेकार

Sun, 16 Apr 2023 11:39 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

LSG vs PBKS Indian Premier League 2023: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 16वें सीजन के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने पंजाब किंग्स की टीम थी। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेल रही थीं। पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम करन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पंजाब के नियमित कप्तान शिखर धवन इस मैच में चोट के कारण नहीं खेल रहे थे। लखनऊ ने पंजाब के सामने 160 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में पंजाब ने 19.3 ओवर में आठ विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
पंजाब बनाम लखनऊ - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:38 AM, 16-Apr-2023

पंजाब ने लखनऊ को हराया

मैच की बात करें तो पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत अच्छी रही थी। काइल मेयर्स और कप्तान केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े थे। मेयर्स को हरप्रीत बराड़ ने आउट किया। वह 23 गेंदों में 29 रन बना सके। इसके बाद दीपक हुड्डा दो रन, क्रुणाल पांड्या 18 रन बना सके, जबकि निकोलस पूरन खाता खोले बिना आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस ने 11 गेंदों में 15 रन की पारी खेली। वहीं, कृष्णप्पा गौतम एक रन बनाकर और युधवीर सिंह खाता खोले बिना आउट हुए। 

केएल राहुल ने 56 गेंदों में 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 4000 रन भी पूरे किए। अपनी पारी में राहुल ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। वहीं, आयुष बदोनी पांच रन बनाकर नाबाद रहे। पंजाब की ओर से कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, रबाडा को दो विकेट मिले। अर्शदीप सिंह, हरप्रीत और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिला। 

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम की शुरुआत खराब रही। 17 रन तक टीम ने दो विकेट गंवा दिए थे। अथर्व ताइदे खाता नहीं खोल सके, जबकि प्रभसिमरन सिंह चार रन बनाकर चलते बने। दोनों को युधवीर सिंह ने पवेलियन भेजा। इसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने हरप्रीत सिंह भाटिया के साथ 28 रन की साझेदारी निभाई। मैथ्यू शॉर्ट 22 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, हरप्रीत सिंह भाटिया ने 22 गेंदों में 22 रन की पारी खेली। कप्तान सैम करन छह रन, हरप्रीत बराड़ छह रन और जितेश शर्मा दो रन बनाकर आउट हुए। 

सिकंदर रजा ने 41 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 57 रन की पारी खेली और पंजाब के लिए मैच बनाया। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए आठ रन चाहिए थे। स्ट्राइक पर शाहरुख खान और बॉलिंग रवि बिश्नोई कर रहे थे। ओवर की पहली दो गेंदों पर दो-दो रन आए। तीसरी गेंद पर शाहरुख ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। वह 10 गेंदों में एक चौका और दो छक्के लगाकर 23 रन बनाकर नाबाद रहे। लखनऊ की ओर से युधवीर, मार्क वुड और रवि बिश्नोई ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, कृष्णप्पा गौतम और क्रुणाल पांड्या को एक-एक विकेट मिला।

10:00 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: पंजाब को दूसरा झटका

चार ओवर के बाद पंजाब ने दो विकेट पर 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल हरप्रीत सिंह भाटिया पांच रन और मैथ्यू शॉर्ट 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अथर्व ताइदे खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। वहीं, प्रभसिमरन सिंह चार रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन को युद्धवीर सिंह ने बोल्ड किया।

09:49 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: पंजाब को पहला झटका

लखनऊ ने पंजाब के सामने 160 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में पंजाब को पहले ही ओवर में झटका लगा। अथर्व ताइदे खाता खोले बिना आउट हो गए। फिलहाल प्रभसिमरन सिंह और मैथ्यू शॉर्ट क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
09:27 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: लखनऊ ने बनाए 159 रन

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स के सामने 160 रन का लक्ष्य दिया है। उसने 20 ओवर में आठ विकेट पर 159 रन बनाए। लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान केएल राहुल ने बनाए। उन्होंने 56 गेंद पर 74 रनों की पारी खेली। राहुल ने आठ चौके और एक छक्का लगाया। कायेल मेयर्स ने 29, क्रुणाल पांड्या ने 18 और मार्कस स्टोइनिस ने 15 रन बनाए। पंजाब के लिए कार्यवाहक कप्तान सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। कगिसो रबाडा ने दो विकेट अपने नाम किए।

09:10 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: लखनऊ को लगा पांचवां झटका

लखनऊ सुपर जाएंट्स को पांचवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को 18वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। स्टोइनिस 11 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन
08:48 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: लखनऊ को चौथा झटका

कगिसो रबाडा ने 15वें ओवर में कहर बरपाते हुए निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या को पवेलियन भेजा। ओवर की दूसरी गेंद पर रबाडा ने क्रुणाल पांड्या को शाहरुख के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंदों में 18 रन बना सके। इसके बाद तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन को शाहरुख के हाथों कैच कराया। पूरन खाता भी नहीं खोल सके। 15 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर चार विकेट पर 111 रन है। फिलहाल केएल राहुल 44 गेंदों में 54 रन और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं।

08:42 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: लखनऊ को तीसरा झटका

लखनऊ को 15वें ओवर में 110 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। कगिसो रबाडा ने क्रुणाल पांड्या को बाउंड्री लाइन पर शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। क्रुणाल 17 गेंदों में 18 रन बना सके। फिलहाल केएल राहुल और निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।

08:35 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: केएल राहुल का अर्धशतक

केएल राहुल ने आईपीएल 2023 का अपना पहला अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 40 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। चौके के साथ राहुल ने पचास रन पूरे किए। उनके साथ क्रुणाल पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 108 रन है। फिलहाल राहुल 44 गेंदों में 54 रन और क्रुणाल 15 गेंदों में 16 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

08:13 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को नौवें ओवर में 62 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। सिकंदर रजा ने दीपक हुड्डा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह तीन गेंदों में दो रन बना सके। फिलहाल कप्तान केएल राहुल और क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 64 रन है।

08:03 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: लखनऊ को पहला झटका

आठवें ओवर में 53 के स्कोर पर लखनऊ को पहला झटका लगा। काइल मेयर्स 23 गेंदों में 29 रन बनाकर कैच आउट हुए। उन्हें हरप्रीत बराड़ ने हरप्रीत सिंह के हाथों कैच कराया। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और तीन छक्के लगाए। फिलहाल दीपक हुड्डा दो गेंदों में दो रन और केएल राहुल 23 गेंदों में 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। आठ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 55 रन है।

07:59 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live: छह ओवर के बाद लखनऊ 49/0

छह ओवर के बाद लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 49 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 17 गेंदों में 20 रन और काइल मेयर्स 19 गेंदों में 28 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। पंजाब के गेंदबाजों ने लखनऊ के बल्लेबाजों को अब तक खामोश रखा है।  

07:50 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live Score: चार ओवर के बाद लखनऊ 33/0

चार ओवर के बाद लखनऊ ने बिना कोई विकेट गंवाए 33 रन बना लिए हैं। फिलहाल काइल मेयर्स 13 गेंदों में 19 रन और केएल राहुल 11 गेंदों में 13 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:33 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कायेल मेयर्स और लोकेश राहुल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दोनों ने अच्छी शुरुआत की है। पहले ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर सात रन है।

07:10 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स: अथर्व तायदे, मैथ्यू शॉर्ट, हरप्रीत सिंह भाटिया, सिकंदर रजा, सैम करन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (कप्तान), कायेल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई।

07:03 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live Score: लखनऊ की टीम पहले करेगी बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के कार्यवाहक कप्तान सैम करन ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। उन्होंने टॉस के दौरान बताया कि धवन को हल्की चोट है और वह जल्द ठीक हो जाएंगे। टीम में सिकंदर रजा की वापसी हुई है।

06:59 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS Live Score: शिखर धवन मैच से बाहर

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह सैम करन टीम की कमान संभालेंगे। धवन चोटिल होने के कारण मैच में नहीं खेल रहे हैं।

06:39 PM, 15-Apr-2023

LSG vs PBKS: शाहरुख की तूफानी पारी और रजा के अर्धशतक से जीता पंजाब, लखनऊ के कप्तान राहुल की पारी बेकार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल के 16वें सीजन के 21वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना पंजाब किंग्स से होगा। दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। सुपर जाएंट्स चार में से तीन मैच जीत चुकी है। उसके छह अंक हैं। वहीं, पंजाब ने चार में से दो मैच जीते हैं। उसके चार अंक हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें