फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाई, एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को 81 रन से हराया

Wed, 24 May 2023 11:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

खास बातें

IPL Qualifier 2 LSG vs MI 2023 Highlights: आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को मुंबई का सामना गुजरात से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए और इसके जवाब में लखनऊ की टीम सिर्फ 101 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:20 PM, 24-May-2023

मुंबई ने लखनऊ को 81 रन से हराया

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 81 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बना ली है। अब शुक्रवार को मुंबई का सामना गुजरात से होगा। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ही सिमट गई। इस मैच में मुंबई के लिए बल्ले से सभी खिलाड़ियों ने योगदान दिया। सबसे ज्यादा 41 रन ग्रीन ने बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार और यश ठाकुर ने तीन विकेट लिए। दूसरी पारी में लखनऊ के लिए सबसे ज्यादा 40 रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए। मुंबई के आकाश मधवाल ने पांच विकेट लिए।

इस मैच में हार के साथ लखनऊ का प्लेऑफ में पहली जीत हासिल करने का सपना टूट गया। यह टीम पिछले साल भी एलिमिनेटर मैच खेली थी और हार गई थी।

11:06 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ का नौवां विकेट गिरा

100 रन के स्कोर पर लखनऊ के नौ विकेट गिर चुके हैं। दीपक हुड्डा के रूप में लखनऊ को नौवां झटका लगा। वह 13 गेंद में 15 रन बनाकर रन आउट हुए। अब मोहसिन खान और नवीन उल हक क्रीज पर हैं। मुंबई की जीत लगभग तय हो चुकी है।

11:05 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ का आठवां विकेट गिरा

100 रन के स्कोर पर लखनऊ का आठवां विकेट गिरा है। रवि बिश्नोई छह गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आकाश मधवाल ने उन्हें क्रिस जॉर्डन के हाथों कैच कराया। इस मैच में यह मधवाल का चौथा विकेट है।

विज्ञापन
10:55 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: कृष्णप्पा गौतम भी रन आउट

92 रन के स्कोर पर लखनऊ की टीम ने सात विकेट गंवा दिए हैं और अब इस टीम की हार लगभग तय हो चुकी है। कृष्णप्पा गौतम के रूप में लखनऊ को सातवां झटका लगा। गौतम तीन गेंद में दो रन बनाने के बाद दीपक हुड्डा के साथ गलतफहमी के चलते रन आउट हुए। अब दीपक हुड्डा के साथ रवि बिश्नोई क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर सात विकेट पर 94 रन है।

10:49 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मार्कस स्टोइनिस रन आउट

89 रन के स्कोर पर लखनऊ का छठा विकेट गिरा है। इसके साथ ही लखनऊ के जीत हासिल करने की उम्मीदें कमजोर पड़ गई हैं। मार्कस स्टोइनिस 27 गेंद में 40 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। रन भागने के दौरान वह अपने साथी बल्लेबाज दीपक हुड्डा से टकरा गए और रन आउट हो गए। अब दीपक हुड्डा के साथ कृष्णप्पा गौतम क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर छह विकेट पर 90 रन है।

विज्ञापन
10:39 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ की आधी टीम पवेलियन लौटी

74 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। निकोलस पूरन के रूप में लखनऊ का पांचवां विकेट गिरा। पूरन को पहली ही गेंद में आकाश मधवाल ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। अब मार्कस स्टोइनिस के साथ दीपक हुड्डा क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 75/5 है।

10:37 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: आयुष बदोनी भी फ्लॉप

74 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का चौथा विकेट गिरा है। आयुष बदोनी सात गेंद में एक रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आकाश मधवाल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। अब स्टोइनिस के साथ निकोलस पूरन क्रीज पर हैं।

10:31 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: क्रुणाल पांड्या आठ रन बनाकर आउट

69 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का तीसरा विकेट गिरा है। क्रुणाल पांड्या 11 गेंद में आठ रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पीयूष चावला ने उन्हें टिम डेविड के हाथों कैच कराया। अब लखनऊ की टीम मुश्किल में फंसती दिख रही है। मार्कस स्टोइनिस के साथ आयुष बदोनी क्रीज पर हैं। नौ ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर तीन विकेट पर 74 रन है।

10:19 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। मार्कस स्टोइनिस और क्रुणाल पांड्या ने अच्छी साझेदारी कर मैच में अपनी टीम की वापसी कराई है। स्टोइनिस तेज गति से रन बना रहे हैं। वहीं, क्रुणाल एक छोर संभालकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी के चलते लखनऊ का स्कोर आठ ओवर के बाद दो विकेट पर 68 रन है।

10:00 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ के दोनों ओपनर आउट

23 रन के स्कोर पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो चुके हैं। काइल मेयर्स के रूप में लखनऊ को दूसरा झटका लगा। मेयर्स ने 13 गेंद में 18 रन बनाए। क्रिस जॉर्डन ने उन्हें कैमरून ग्रीन के हाथों कैच कराया। अब क्रुणाल पांड्या के साथ मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 28 रन है।

09:51 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: प्रेरक मांकड़ तीन रन बनाकर आउट

183 रन का पीछा करते हुए लखनऊ की शुरुआत बेहद खराब रही है। 12 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा है। प्रेरक मांकड़ छह गेंद में तीन रन बनाकर आउट हो चुके हैं। आकाश मधवाल ने उन्हें ऋतिक शौकीन के हाथों कैच कराया। अब काइल मेयर्स के साथ कप्तान क्रुणाल पांड्या क्रीज पर हैं। तीन ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 21 रन है।

09:41 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। काइल मेयर्स और प्रेरक मांकड़ की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। मुंबई के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ पहला ओवर कर रहे हैं। एक ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर बिना किसी नुकसान के 10 रन है।

09:26 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई ने 182 रन बनाए

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 182 रन बनाए हैं। मुंबई के लिए सबसे ज्यादा 41 रन कैमरून ग्रीन ने बनाए। हालांकि, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और नेहल वधेरा की उपयोगी पारियों ने मुंबई का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया। लखनऊ के लिए नवीन उल हक ने चार विकेट लिए और मुंबई को 200 रन के पार जाने से रोका। यश ठाकुर को तीन और मोहसिन खान को एक विकेट मिला। चेन्नई की पिच पर यह स्कोर बहुत छोटा नहीं है, लेकिन दूसरी पारी में ओस गिरने पर लखनऊ के बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी होगी।

09:19 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का सातवां विकेट गिरा

168 रन के स्कोर पर मुंबई का सातवां विकेट गिरा है। क्रिस जॉर्डन सात गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहसिन खान ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। अब नेहल वधेरा और ऋतिक शौकीन क्रीज पर हैं। 19 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर सात विकेट पर 168 रन है।

09:11 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: तिलक वर्मा आउट

159 रन पर मुंबई इंडियंस का छठा विकेट गिरा है। तिलक वर्मा 22 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नवीन उल हक ने उन्हें दीपक हुड्डा के हाथों कैच कराया। अब क्रिस जॉर्डन और नेहल वधेरा क्रीज पर हैं। 18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर छह विकेट पर 162 रन है।

09:08 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 150 रन के पार

पांच विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। तिलक वर्मा के साथ नेहल वधेरा क्रीज पर हैं। दोनों बल्लेबाज अंत के ओवरों में तेजी से रन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। 

09:02 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का पांचवां विकेट गिरा

148 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस की आधी टीम पवेलियन लौट गई है। टिम डेविड के रूप में मुंबई को पांचवां झटका लगा। उन्होंने 13 गेंद में 13 रन बनाए। यश ठाकुर की फुल टॉस गेंद पर दीपक हुड्डा ने उनका कैच पकड़ा। अब तिलक वर्मा के साथ इंपैक्ट प्लेयर नेहल वधेरा क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर पांच विकेट पर 149 रन है।

08:50 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: टिम डेविड और तिलक वर्मा ने संभाली पारी

तिलक वर्मा और टिम डेविड ने अच्छी साझेदारी कर मुंबई की पारी संभाली है। डेविड संभलकर खेल रहे हैं, जबकी दूसरे छोर पर तिलक बड़े शॉट लगा रहे हैं। 16 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 141 रन है।

08:26 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का चौथा विकेट गिरा

105 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव के बाद कैमरून ग्रीन भी आउट हो चुके हैं। नवीन उल हक ने एक ही ओवर में दोनों बल्लेबाजों को आउट कर मुंबई इंडियंस को बैकफुट में ढकेल दिया है। ग्रीन ने अपनी पारी में 23 गेंद में 41 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल था। अब टिम डेविड और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 116 रन है।

08:22 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का तीसरा विकेट गिरा

104 रन के स्कोर पर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा है। सूर्यकुमार यादव 20 गेंद में 33 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। नवीन उल हक ने उन्हें कृषणप्पा गौतम के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए। अब कैमरून ग्रीन के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर चार विकेट पर 105 रन है।

08:21 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 100 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाकर खेल रहे हैं। ग्रीन अपने अर्धशतक के करीब हैं। वहीं, सूर्यकुमार भी तेजी से रन बना रहे हैं।

08:15 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: सूर्यकुमार और ग्रीन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों बल्लेबाज तेज गति से रन बना रहे हैं और मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के करीब पहुंच गया है। ग्रीन अपने अर्धशतक के करीब हैं। वहीं, सूर्या भी तेजी से रन बना रहे हैं। 10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 98 रन है।

07:56 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का स्कोर 50 रन के पार

दो विकेट के नुकसान पर मुंबई इंडियंस का स्कोर 50 रन के पार जा चुका है। सूर्यकुमार यादव और कैमरून ग्रीन आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं और अपनी टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जा रहे हैं। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए शानदार साझेदारी की है। पावरप्ले के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 62 रन है।

07:50 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: ईशान किशन 15 रन बनाकर आउट

38 रन के स्कोर पर मुंबई की टीम का दूसरा विकेट गिरा है। रोहित शर्मा के बाद ईशान किशन भी आउट हो चुके हैं। उन्होंने 12 गेंद में तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाए। यश ठाकुर ने उन्हें विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। पांच ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 46 रन है। अब कैमरून ग्रीन और ईशान किशन क्रीज पर हैं।

07:42 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई का पहला विकेट गिरा

30 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा 10 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। उन्होंने अपनी पारी में एक चौका और एक छक्का लगाया। नवीन उल हक ने उन्हें आयुष बदोनी के हाथों कैच कराया। अब ईशान किशन के साथ कैमरून ग्रीन क्रीज पर हैं। चार ओवर के बाद मुंबई का स्कोर एक विकेट पर 38 रन है।

07:33 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। लखनऊ के लिए क्रुणाल पांड्या ने पहला ओवर किया। लखनऊ ने स्पिन गेंदबाजों के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की है। दूसरा ओवर कृष्णप्पा गौतम ने किया। दो ओवर के बाद मुंबई का स्कोर बिना किसी नुकसान के 13 रन है।

07:11 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा, क्रिस जॉर्डन, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल। 
सब्सीट्यूट्सः नेहल वधेरा, रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद।

लखनऊ सुपर जाएंट्सः आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान।
सब्सीट्यूट्सः कायेल मेयर्स, डेनियल सम्स, युद्धवीर सिंह, स्वप्निल सिंह, अमित मिश्रा।

07:03 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम इस मैच में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। कुमार कार्तिकेय की जगह ऋतिक शौकीन को टीम में शामिल किया गया है। 


06:31 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: प्लेऑफ में मुंबई का रिकॉर्ड शानदार

प्लेऑफ में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड शानदार है। मुंबई ने प्लेऑफ में 18 मैच खेले हैं और 12 में जीत हासिल की है। मुंबई सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इस सीजन भी यह टीम लगातार तीन मैच जीतकर छठी बार ट्रॉफी अपने नाम करना चाहेगी।

06:30 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ से कभी नहीं जीती है मुंबई

आईपीएल में मुंबई की टीम अब तक लखनऊ को रहा नहीं पाई है। इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल तीन मैच हुए हैं और सभी मैच लखनऊ ने जीते हैं। इस मैच में भी लखनऊ की टीम जीत हासिल कर मुंबई के खिलाफ अजेय रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।

06:29 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Live Score: लखनऊ को प्लेऑफ में पहली जीत की तलाश

लखनऊ की टीम अब तक प्लेऑफ में एक ही मैच खेली है। पिछले साल यह टीम एलिमिनेटर मैच में आरसीबी से हार गई थी। अब लखनऊ को प्लेऑफ में पहली जीत की उम्मीद है। यह टीम मुंबई को हराकर दूसरे क्वालिफायर में गुजरात से भिड़ना चाहेगी। ऐसा हुआ तो फाइनल में जगह बनाने के लिए हार्दिक और क्रुणाल आमने-सामने होंगे।

05:26 PM, 24-May-2023

LSG vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने दूसरे क्वालिफायर में जगह बनाई, एलिमिनेटर मैच में लखनऊ को 81 रन से हराया

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर दूसरे क्वालिफायर में गुजरात से भिड़ना चाहेंगी। लखनऊ की टीम प्लेऑफ में सिर्फ दूसरा मुकाबला खेलेगी और पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। वहीं, प्लेऑफ में मुंबई अपना शानदार रिकॉर्ड बरकरार रखना चाहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें