कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 98 रनों से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने सुनील नरेन की तूफानी पारी की बदौलत 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में लखनऊ का बल्लेबाजी क्रम फ्लॉप रहा।
अंक तालिका का हाल
इस जीत के साथ कोलकाता अंक तालिका में 16 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, लखनऊ का नेट रनरेट -0.371 हो गया और टीम पांचवें पायदान पर पहुंच गई। लखनऊ अब अपना अगला मुकाबला आठ मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी। वहीं, कोलकाता 11 मई को आईपीएल का 60वां मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ घर में खेलती नजर आएगी।
लखनऊ की पारी
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका 20 रन के स्कोर पर लगा। इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर उतरे अर्शिन कुलकर्णी को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। वह सिर्फ नौ रन बना सके। टीम को दूसरा झटका केएल राहुल के रूप में लगा जो 25 रन बनाकर लौटे। इस मैच में मार्कस स्टोइनिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज नहीं चला। उन्होंने चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। कोलकाता के खिलाफ दीपक हुड्डा ने पांच, निकोलस पूरन ने 10, आयष बडोनी ने 15, टर्नर ने 16 क्रुणाल पांड्या ने पांच, युद्धवीर सिंह ने सात, रवि बिश्नोई ने दो रन बनाए। वहीं, नवीन-उल-हक बिना कोई रन बनाए नाबाद रहे कोलकाता के लिए हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके अलावा रसेल ने दो और मिचेल स्टार्क व सुनील नरेन को एक-एक सफलता मिली।
लखनऊ को सातवां झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने एश्टन टर्नर को आउट किया। वह सिर्फ 16 रन बना सके।
लखनऊ को छठा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को 109 रन के स्कोर पर आउट किया। युवा बल्लेबाज ने कोलकाता के खिलाफ मैच में सिर्फ 15 रन बनाए। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए क्रुणाल पांड्या उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 39 गेंदों में 117 रनों की जरूरत है।
लखनऊ का पांचवां विकेट भी रसेल ने चटकाया। उन्होंने निकोलस पूरन को सॉल्ट के हाथों कैच कराया। यह उनकी दूसरी सफलता है। पूरन सिर्फ 10 रन बना सके। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए एश्टन टर्नर उतरे हैं। टीम को जीत के लिए 50 गेंदों में 131 रनों की जरूरत है।
आंद्रे रसेल ने लखनऊ को चौथा झटका दिया। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन भेजा। वह 36 रनों की दमदार पारी खेलकर लौटे। हर्षित राणा ने उनका कैच पकड़ा। अब टीम को जीत के लिए 60 गेंदों में 140 रनों की जरूरत है।
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे दीपक हुड्डा पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन उतरे हैं।
लखनऊ को दूसरा झटका हर्षित राणा ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को 70 रन के स्कोर पर रमनदीप के हाथों कैच कराया। वह 21 गेंदों में 25 रन बनाकर लौटे। दूसरे विकेट के लिए कप्तान ने मार्कस स्टोइनिस के साथ 50 रनों की साझेदारी निभाई। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए दीपक हु्ड्डा उतरे हैं।
पावरप्ले में लखनऊ को एक झटका लगा। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी सिर्फ नौ रन बना सके। इसके बाद केएल राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने मोर्चा संभाला। दोनों इस वक्त जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। छह ओवर के बाद टीम का स्कोर 55/1 है।
लखनऊ को दूसरे ओवर में 20 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने अर्शिन कुल्कर्णी को रमनदीप सिंह के हाथों कैच कराया। रमनदीप ने पीछे दौड़कर शानदार कैच लपका। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 20 रन है।
236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने ो लखनऊ सुपर जाएंट्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल और अर्शिन कुलकर्णी उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर वैभव अरोड़ा फेंक रहे हैं।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 235 रन बनाए। इस मैदान पर यह टी20 का सबसे बड़ा स्कोर है। इस मैच में केकेआर की शुरुआत दमदार हुई। सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बीच पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई जिसे नवीन-उल-हक ने तोड़ा। उन्होंने सॉल्ट को आउट किया। वह 32 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नरेन ने 81 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके और सात छक्के निकले। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपना शिकार बनाया। टीम को तीसरा झटका आंद्रे रसेल के रूप में लगा। उन्हें नवीन-उल-हक ने शिकार बनाया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद युद्धवीर सिंह ने अंगकृष रघुवंशी को निशाना बनाया। वह 26 गेंदों में 32 रनों की पारी खेलकर लौटे। इस मैच में रिंकू सिंह ने 16, श्रेयस अय्यर ने 23, रमनदीप सिंह ने 25 और वेंकटेश अय्यर ने एक रन बनाया। रमनदीप और वेंकटेश नाबाद रहे। लखनऊ के लिए नवीन-उल-हक ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और युद्धवीर सिंह को एक-एक सफलता मिली।
कोलकाता को पांचवां झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। उन्हें नवीन-उल-हक ने अपना शिकार बनाया। इस मैच में वह 16 रन बनाने में कामयाब हुए। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रमनदीप सिंह उतरे हैं। 18 ओवर के बाद टीम का स्कोर 200/5 है।
कोलकाता का चौथा विकेट 16वें ओवर की पहली गेंद पर गिरा। युद्धवीर सिंह ने अंगकृष रघुवंशी को 171 रन के स्कोर पर आउट किया। तीसरे नंबर बल्लेबाजी के लिए उतरे रघुवंशी ने 26 गेंदों का सामना किया और 32 रन बनाए। छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर उतरे हैं। उनक साथ देने के लिए रिंकू सिंह मौजूद हैं। 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 178/4 है।
कोलकाता का तीसरा विकेट आंद्रे रसेल के रूप में गिरा। उन्हें नवीन-उल-हक ने कृष्णप्पा गौतम के हाथों कैच आउट कराया। वह इस मैच में सिर्फ 12 रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रिंकू सिंह उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए अंगकृष रघुवंशी मौजूद हैं। वह 32 रन बनाकर डटे हुए हैं। 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 171/3 है।
कोलकाता को दूसरा झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने सुनील नरेन को 140 रन के स्कोर पर आउट किया। वह इस मैच में 81 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान नरेन ने अंगकृष रघुवंशी के साथ दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रसेल उतरे हैं।
सुनील नरेन ने 27 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उनके बल्ले से इस सीजन का तीसरा पचासा निकला है। वहीं, आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक है। 10 ओवर के बाद टीम का स्कोर 110/1 है।
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अंगकृष रघुवंशी दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। वह सुनील नरेन के साथ 20 रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। सात ओवर के बाद टीम का स्कोर 81/1 है।
कोलकाता को पहला झटका नवीन-उल-हक ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को अपना शिकार किया। वह 14 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। पहले विकेट के लिए सॉल्ट ने सुनील नरेन के साथ 61 रनों की साझेदारी निभाई। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए अंगकृष रघुवंशी उतरे हैं।
सुनील नरेन और फिल सॉल्ट के बीच अच्छी साझेदारी हो रही है। दोनों ने कोलकाता को दमदार शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर के बाद टीम का स्कोर 37/0 है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी शुरू हो गई है। सलामी बल्लेबाजी के लिए सुनील नरेन और फिल सॉल्ट उतरे हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पारी का पहला ओवर मार्कस स्टोइनिस फेंक रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स : फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
इम्पैक्ट सब : अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा।
लखनऊ सुपर जाएंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
इम्पैक्ट सब : अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। केएल राहुल ने बताया कि इस मैच में लखनऊ की टीम एक बदलाव के साथ खेलती नजर आएगी। मयंक यादव की जगह यश ठाकुर खेलते नजर आएंगे। वहीं, कोलकाता प्लेइंग 11 में बिना किसी बदलाव के खेलने उतरेगी। इस मैच में कोलकाता चार विदेशी खिलाड़ियों के साथ खेलती नजर आएगी। इनमें फिल सॉल्ट, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और मिचेल स्टार्क शामिल हैं। वहीं, लखनऊ की प्लेइंग 11 में मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर और मोहसिन खान को बतौर विदेशी खिलाड़ी जगह मिली है।
लखनऊ की टीम के गेंदबाजों को केकेआर के आक्रामक बल्लेबाजों को रोकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना होगा। टीम को तेज गेंदबाजी से प्रभावित करने वाले मयंक यादव की सेवाएं नहीं मिलेंगी। केकेआर की टीम को इस सत्र में तीन हार का सामना करना पड़ा है। टीम ने इन तीनों हार के बाद मजबूत वापसी की है। मुंबई के खिलाफ पिछले मैच मे टीम ने 57 रन तक पांच विकेट गंवा दिए थे लेकिन वेंकटेश अय्यर (70) और मनीष पांडे (42) ने 83 रन की अच्छी साझेदारी करके टीम को बचाया।
लखनऊ को यहां इकाना स्टेडियम में अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 145 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। टीम आखिरी ओवर में सिर्फ चार विकेट से जीत हासिल कर सकी। कप्तान राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने लखनऊ के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और यह देखना होगा कि क्या दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी क्विंटन डिकॉक को युवा अर्शिन कुलकर्णी के स्थान पर वापस लाया जाता है। कुलकर्णी ने पिछले मैच में पारी की शुरुआत की थी। निकोलस पूरन ने इस सत्र में अब तक अर्धशतक नहीं बनाया है लेकिन उन्होंने कई मौके पर आखिरी ओवर में टीम के लिए तेजी से रन बनाए हैं। वह हालांकि मुंबई के खिलाफ रन बनाने में संघर्ष करते दिखे जिससे उनका फिनिशिंग कौशल सवालों के घेरे में है।
लखनऊ के 10 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ 12 अंक है और यह टीम केकेआर से सिर्फ एक पायदान नीचे तीसरे नंबर पर है। चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद (12 अंक) जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स (10 अंक) और दिल्ली कैपिटल (10 अंक) भी मजबूती के साथ शीर्ष चार में जगह बनाने की दौड़ में बनी हुई है।
आईपीएल में प्लेऑफ की ओर बढ़ रही लखनऊ सुपरजाएंट्स (एलएसजी) और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीमें रविवार को जब एक-दूसरे के सामने मैदान में होंगी तो उनका इरादा जीत के साथ अंतिम चार में अपनी जगह का दावा मजबूत करने पर होगा। मुंबई इंडियंस को उसके घरेलू मैदान पर कम स्कोर वाले मैच में 24 रन से मात देने के बाद केकेआर को नाम 14 अंक हो गए है और टीम प्लेऑफ क्वालीफिकेशन के बेहद करीब है। ऐसे में लोकेश राहुल की अगुआई में एलएसजी पर दबाव होगा कि वह श्रेयस अय्यर की टीम के खतरे से बचने का रास्ता खोजे। केकेआर ने इस सीजन दोनों टीमों के बीच खेले गए मैच में लखनऊ को हराया था और अब लखनऊ की कोशिश अपने घरेलू मैदान पर कोलकाता से बदला लेने की होगी।