फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs GT: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स को 82 रन पर समेटा

Tue, 10 May 2022 10:56 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

खास बातें

LSG vs GT (Lucknow vs Gujarat): गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 62 रन से शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात ने 144 रन बनाने के बाद लखनऊ को 82 के स्कोर पर ही समेट दिया और एकतरफा जीत हासिल की।
विज्ञापन
IPL 2022: लखनऊ सुपर जाएंट्स बनाम गुजरात टाइटंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:04 PM, 10-May-2022

गुजरात ने लखनऊ को हराया, प्लेऑफ में पहुंची

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 62 रन से शानदार जीत दर्ज की। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली गुजरात ने 144 रन बनाने के बाद लखनऊ को 82 के स्कोर पर ही समेट दिया और एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात की टीम इसी के साथ 18 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई।

गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रन की नाबाद पारी खेली तो वहीं गेंदबाजी में राशिद खान ने सबसे अधिक चार विकेट झटके। इनके अलावा यश दयाल और साई किशोर ने भी दो-दो विकेट अपने नाम किए।

09:01 PM, 10-May-2022

स्टोइनिस और होल्डर एक ही ओवर में आउट 

मार्कस स्टोइनिस 12वें ओवर में दो रन लेने के चक्कर में रन आउट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर होल्डर को राशिद ने अपनी फिरकी में फंसाया और एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

08:47 PM, 10-May-2022

बदोनी आठ रन बनाकर आउट

आयुष बदोनी भी टीम के लिए कुछ खास योगदान नहीं दे पाए और साई किशोर की गेंद पर स्टंपिंग होकर पवेलियन लौटे। बदोनी ने आउट होने से पहले 11 गेंदों में आठ रन बनाए। 11 ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 62/5, मार्कस स्टोइनिस (1*), दीपक हुड्डा (23*)

विज्ञापन
09:29 PM, 10-May-2022

क्रुणाल सस्ते में आउट

क्रुणाल पांड्या भी सस्ते में पवेलियन लौटे। राशिद खान के पहले ओवर की तीसरी गेंद पर वह आगे बढ़कर खेलना चाहते थे, लेकिन विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप आउट कर पवेलियन भेज दिया। क्रुणाल ने आउट होने से पहले पांच गेंदों में पांच रन बनाए। आठ ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 47/4, आयुष बदोनी (1*), दीपक हुड्डा (17*)

09:19 PM, 10-May-2022

पहला पावरप्ले गुजरात के नाम

शुरू के छह ओवरों यानी पहले पावरप्ले में गुजरात के गेंदबाज पूरी तरह से लखनऊ के बल्लेबाजों पर हावी रहे। इस दौरान गुजरात ने तीन विकेट झटके जबकि लखनऊ की टीम ने 37 रन बनाए। छह ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 37/3, क्रुणाल पांड्या (4*), दीपक हुड्डा (9*)

विज्ञापन
09:11 PM, 10-May-2022

केएल राहुल आठ रन बनाकर आउट

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने अपने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर विकेट के पीछे ऋद्धिमान साहा के हाथों कैच कराया। राहुल ने आउट होने से पहले 16 गेंदों पर आठ रन बनाए। पांच ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 24/2, करण शर्मा (0*), दीपक हुड्डा (4*)

09:06 PM, 10-May-2022

डिकॉक 11 रन बनाकर आउट

यश दयाल ने अपने पहले ही ओवर में लखनऊ को बड़ा झटका दिया। उन्होंने दूसरी गेंद पर छक्का खाने के बाद अगली ही गेंद पर किंटन डिकॉक को साई किशोर के हाथों कैच कराया। डिकॉक ने आउट होने से पहले 10 गेंदों पर 11 रन बनाए। चार ओवर के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 23/1, केएल राहुल (8*), दीपक हुड्डा (4*)

08:47 PM, 10-May-2022

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

लखनऊ की तरफ से कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने पारी की शुरुआत की है जबकि गुजरात ने मोहम्मद शमी को नई गेंद थमाई है। 

09:14 PM, 10-May-2022

गुजरात ने लखनऊ को दिया 145 रन का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा। पुणे के एमसीए स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने चार विकेट खोकर 144 रन बनाए। गुजरात की तरफ से शुभमन गिल ने सर्वाधिक 63 रन बनाए और आखिरी तक नाबाद रहे। लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने सबसे अधिक दो विकेट झटके। 
 

09:02 PM, 10-May-2022

मोहसिन की किफायती गेंदबाजी

मोहसिन खान का एक और किफायती ओवर। उन्होंने अपने चौथे और 18वें ओवर में महज पांच रन दिए। मोहसिन ने चार ओवर के कोटे में 18 रन देकर एक विकेट भी लिया। 18 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 122/4, शुभमन गिल (61*), राहुल तेवतिया (5*)

08:54 PM, 10-May-2022

गिल का अर्धशतक पूरा

शुभमन गिल ने शानदार और जूझारु पारी खेलते हुए 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने पांच चौके लगाए। 17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 117/4, शुभमन गिल (59*), राहुल तेवतिया (2*)
 

08:51 PM, 10-May-2022

मिलर 26 रन बनाकर आउट

जेसन होल्डर ने मैच की अपनी पहली सफलता हासिल कर ली है। होल्डर ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर मिलर को बदोनी के हाथों कैच कराया। मिलर ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 26 रन बनाए। 16 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 103/4, शुभमन गिल (49*), राहुल तेवतिया (0*)

08:49 PM, 10-May-2022

गिल-मिलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

शुभमन गिल और डेविड मिलर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अहम साझेदारी निभाई। दोनों ने मिलकर 50 रन से अधिक की साझेदारी की और टीम को शुरुआती झटकों से उबारा। गुजरात के 100 रन भी पूरे हो गए। 
 

07:58 PM, 10-May-2022

क्रुणाल पंड्या के चार ओवर पूरे

क्रुणाल पंड्या ने शानदार और किफायती गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के चार ओवर पूरे कर लिए हैं। उन्हें आज खाली हाथ रहना पड़ा लेकिन उन्होंने चार ओवर में छह की इकोनॉमी के साथ 24 रन दिए। 13 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 82/3, डेविड मिलर (11*), शुभमन गिल (44*)

08:18 PM, 10-May-2022

आवेश को दूसरी सफलता, हार्दिक आउट

आवेश खान ने अपने दूसरे ओवर में दूसरी सफलता हासिल कर ली है। आवेश ने ओवर की पहली ही गेंद पर गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच कराया। हार्दिक ने आउट होने से पहले 13 गेंदों में 11 रन बनाए। 10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 59/3, डेविड मिलर (2*), शुभमन गिल (30*)

08:12 PM, 10-May-2022

गुजरात के 50 रन पूरे

गुजरात ने नौवें ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। इस दौरान उसने ऋद्धिमान साहा और मैथ्यू वेड के अहम विकेट भी गंवाए। शुभमन गिल और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं और पारी को संभालने की कोशिश में हैं। नौ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 51/2, हार्दिक पांड्या (11*), शुभमन गिल (25*)

08:02 PM, 10-May-2022

पहला पावरप्ले लखनऊ के नाम

शुरू के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले लखनऊ के नाम रहा। लखनऊ के गेंदबाजों ने गुजरात के बल्लेबाजों पर दबदबा बनाकर रखा और सिर्फ 35 रन देकर दो बड़े विकेट झटके। छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 35/2, हार्दिक पांड्या (1*), शुभमन गिल (19*) 

07:53 PM, 10-May-2022

वेड फिर फेल, 10 रन बनाकर आउट

मैथ्यू वेड की आज के मैच में वापसी हुई थी लेकिन वह फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें आवेश खान ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विकेट की पीछे कैच कराया। वेड ने सात गेंदों में 10 रन बनाए और क्विंटन डिकॉक को कैच दे बैठे। पांच ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 30/2, हार्दिक पांड्या (1*), शुभमन गिल (14*)

03:44 PM, 10-May-2022

मोहसिन को पहली सफलता, साहा आउट

मोहसिन खान ने अपने दूसरे ही ओवर में लखनऊ को पहली सफलता दिला दी है। मोहसिन ने ओवर की चौथी गेंद पर साहा को आवेश के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 13/1, मैथ्यू वेड (1*), शुभमन गिल (7*)

03:39 PM, 10-May-2022

साहा के बल्ले से निकला पहला चौका

ऋद्धिमान साहा ने दूसरे ओवर में अपना और मैच का पहला चौका लगाया। उन्होंने चमीरा के ओवर की चौथी गेंद पर स्क्वेयर लेग और मिड ऑन के बीच से बाउंड्री लगाई और चार रन बटोरे। दो ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 7/0, ऋद्धिमान साहा (5*), शुभमन गिल (2*)

03:32 PM, 10-May-2022

मैच शुरू

गुजरात टाइटंस की तरफ से ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की है जबकि लखनऊ की तरफ से मोहसिन खान को नई गेंद थमाई गई है। 

04:10 PM, 10-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस:
शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद ख़ान, अल्ज़ारी जोसेफ़, आर साई किशोर, मोहम्मद शमी,  यश दयाल

लखनऊ सुपर जायंट्स: 
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल (कप्तान), दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, अवेश ख़ान, मोहसिन ख़ान, दुश्मांता चमीरा, करन शर्मा
 

 

04:09 PM, 10-May-2022

लखनऊ में एक बदलाव

लखनऊ की टीम में बस एक बदलाव हुआ है। रवि बिश्नोई की जगह पर करन शर्मा को शामिल किया गया है।

04:08 PM, 10-May-2022

गुजरात की टीम में तीन बदलाव

गुजरात की टीम ने इस मैच के लिए तीन बदलाव किए हैं। लॉकी फर्ग्यूसन, साई सुदर्शन और प्रदीप सांगवान की जगह साई किशोर, यश दयाल और मैथ्यू वेड को शामिल किया गया है।

04:00 PM, 10-May-2022

टॉस रिपोर्ट

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

03:58 PM, 10-May-2022

गुजरात और लखनऊ से डेब्यू

गुजरात और लखनऊ दोनों टीमों से एक-एक खिलाड़ी ने डेब्यू किया है। गुजरात की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर रवि साई किशोर को कैप दी गई है, तो वहीं उत्तर प्रदेश रणजी टीम के कप्तान और मध्य क्रम के बल्लेबाज करन शर्मा को लखनऊ ने कैप थमाई है। 

03:49 PM, 10-May-2022

पिच रिपोर्ट

दीप दासगुप्ता ने पिच का मुआयना करने के बाद बताया कि मैदान पर हवा चली रही है। आज की पिच मैदान के बिल्कुल बीच में है। इस पिच पर भले ही अधिक घास नहीं है लेकिन यह काफ़ी हार्ड है। हवा के कारण यहां तेज गेंदबाज़ों को मदद मिल सकती है।

04:30 PM, 10-May-2022

पिछले मैचों का प्रदर्शन

लखनऊ की टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में है और लगातार चार मैच जीत चुकी है जबकि गुजरात की टीम लगातार दो मैच गंवाकर जीत की लय खो बैठी है। 

04:25 PM, 10-May-2022

अंक तालिका में स्थिति

लखनऊ और गुजरात दोनों का ही प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। दोनों ही टीमों के इस वक्त बराबर अंक है, लेकिन नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ शीर्ष पर काबिज है जबकि गुजरात दूसरे स्थान पर मौजूद है। केएल राहुल की अगुआई वाली लखनऊ 11 मैच में आठ जीत और 16 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। जबकि हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात की टीम भी इतने ही मैच खेलकर आठ जीत और 16 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है।

04:19 PM, 10-May-2022

पिछली भिड़ंत का परिणाम

लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस दोनों आईपीएल की नई टीमें हैं और इस वक्त अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर काबिज हैं। हालांकि दोनों के बीच लीग की शुरुआत में हुई पहली भिड़ंत में गुजरात ने पांच विकेट से बाजी अपने नाम की थी।   

04:00 PM, 10-May-2022

LSG vs GT: प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जाएंट्स को 82 रन पर समेटा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 57वां मुकाबला खेला जा रहा है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस की टीम आमने-सामने है। लीग की दोनों नई टीमें सीजन में दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ रही हैं। इससे पहले वाले मैच में गुजरात ने पांच विकेट से जीत हासिल की थी। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें