फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs DC Highlights: इकाना में दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से रौंदा, रिजवी और स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी

Wed, 01 Apr 2026 11:08 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 17.1 ओवर में 145 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम दिल्ली - फोटो : PTI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:02 PM, 01-Apr-2026

दिल्ली ने छह विकेट से जीता मुकाबला

लुंगी एनगिडी और टी नटराजन की घातक गेंदबाजी के बाद समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 की अपनी पहली जीत दर्ज की। बुधवार को लखनऊ को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 18.4 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.1 ओवर में चार विकेट पर 145 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

10:46 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: समीर रिजवी का अर्धशतक

समीर रिजवी ने शानदार अर्धशतक लगाया है। वह अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं और ट्रिस्टन स्टब्स के साथ 80 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं। 14 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 106 रन है।
 

10:28 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स ने संभाला मोर्चा

समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर चार विकेट पर 83 रन हो गया है।

विज्ञापन
09:54 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: प्रिंस यादव ने एक ओवर में दिल्ली को दिए दो झटके

प्रिंस यादव ने दिल्ली को एक ओवर में दो झटके दिए। उन्होंने पहले पथुम निसांका को शिकार बनाया। इसके बाद अक्षर पटेल को बोल्ड किया। अब समीर रिजवी का साथ देने ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं।

09:47 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दिल्ली को दूसरा झटका

दिल्ली को दूसरा झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने नीतीश राणा को पवेलियन की राह दिखाई। वह 15 रन बनाकर आउट हुए। अब समीर रिजवी आए हैं। चार ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 23 रन है।

विज्ञापन
09:30 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दिल्ली की झटके से शुरुआत

दिल्ली की झटके से शुरुआत हुई है। मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को पहली ही गेंद पर मोहसिन खान के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब पथुम निसांका का साथ देने नीतीश राणा आए हैं।

09:13 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी समाप्त

लखनऊ ने दिल्ली के सामने 142 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 10 विकेट पर 141 रन बनाए हैं। उनके लिए अब्दुल समद ने सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। वहीं, दिल्ली के लिए लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि कुलदीप को दो विकेट मिले। वहीं, अक्षर पटेल ने एक विकेट अपने नाम किया।

09:02 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ को सातवां झटका

लखनऊ को सातवां झटका टी नटराजन ने दिया। उन्होंने अब्दुल समद को डेविड मिलर के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंदों में 36 रन बना पाए। अब शाहबाज का साथ देने मोहम्मद शमी आए हैं।

08:40 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ को छठा झटका

लखनऊ को छठा झटका मुकुल चौधरी के रूप में लगा। उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ 14 रन बना पाए। अब शाहबाज अहमद इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए हैं।

08:24 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: पांचवां विकेट गिरा

लखनऊ को पांचवां झटका कुलदीप यादव ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों मिचेल मार्श को कैच आउट कराया। वह 28 गेंदों में 35 रन बनाकर लौटे। अब अब्दुल समद और मुकुल चौधरी क्रीज पर मौजूद हैं।

08:16 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: चौथा विकेट गिरा

लुंगी एनगिडी ने लखनऊ को चौथा झटका दिया है। उन्होंने निकोलस पूरन को बोल्ड कर दिया। वह सिर्फ आठ रन बना पाए। अब अब्दुल समद आए हैं।

08:05 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: तीसरा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने लखनऊ को उनके ही घर में दबाव में ला दिया है। महज 49 के स्कोर पर टीम को तीसरा झटका टी नटराजन ने दिया। उन्होंने आयुष बडोनी को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल पाए। अब मिचेल मार्श का साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।

08:00 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को दूसरा झटका एडेन मार्करम के रूप में अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने मार्करम को बोल्ड किया। वह सिर्फ 11 रन बना सके। अब मार्श का साथ देने आयुष बडोनी आए हैं। पावरप्ले भी समाप्त हो चुका है और छह ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर दो विकेट पर 48 रन है।

07:50 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका ऋषभ पंत के रूप में लगा। वह सात रन बनाकर रनआउट हो गए। अब मिचेल मार्श का साथ देने एडेन मार्करम आए हैं।

07:33 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। ऋषभ पंत और मिचेल मार्श ओपनिंग के लिए क्रीज पर मौजूद हैं।

07:12 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्त्जे, प्रिंस यादव।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षत रघुवंशी।

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।

इम्पैक्ट खिलाड़ी: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर।

07:01 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दिल्ली ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अक्षर पटेल ने प्लेइंग 11 में चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में डेविड मिलर, पथुम निसांका, ट्रिस्टन स्टब्स और लुंगी एनगिडी को शामिल किया है। वहीं, लखनऊ ने एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलन पूरन और एनरिक नॉर्त्जे को बतौर विदेशी खिलाड़ी शामिल किया है।

06:18 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: दिल्ली के लिए कौन करेगा आगाज?

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले सत्र में सात सलामी जोड़ियों को आजमाया लेकिन बात नहीं बनी। इस सत्र में उन्हें शीर्षक्रम में स्थिरता की उम्मीद होगी। केएल राहुल पारी का आगाज करेंगे लेकिन उनके साथ पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल या पाथुम निसांका में से कौन होगा, अभी तय नहीं है। मध्यक्रम को मजबूती देने के लिए डेविड मिलर को लाया गया है, जबकि दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स भी टीम में हैं। चोट के कारण मिचेल स्टार्क पहला मैच नहीं खेल सकेंगे लेकिन दिल्ली का गेंदबाजी आक्रमण मजबूत है। कप्तान अक्षर पटेल और कुलदीप यादव जैसे दो मैच विनर उसके पास हैं। उनके साथ लुंगी एनगिदी भी हैं जो टी20 विश्व कप में जबरदस्त फॉर्म में थे।

06:17 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: बेहतर लग रही है लखनऊ की बल्लेबाजी

तेज गेंदबाज मोहसिन खान भी चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं, जबकि प्रिंस यादव ने भी अपनी मध्यम तेज गेंदबाजी से प्रभावित किया है। स्पिनर दिग्वेश सिंह राठी ने पहले साल में ही अपने प्रदर्शन की छाप छोड़ी थी और वह उस प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे। गेंदबाजी की तुलना में लखनऊ की बल्लेबाजी बेहतर लग रही है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम आईपीएल की सबसे खतरनाक सलामी जोड़ियों में से है। पिछले सत्र में चौथे नंबर पर कोई कमाल नहीं कर सके पंत ने तीसरे नंबर पर शतक जमाया था। वह तीसरे नंबर पर ही उतरेंगे, जबकि निकोलस पूरन चौथे नंबर पर खेलेंगे।

06:17 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: पिछली सीजन अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे थे पंत

पिछले साल लखनऊ टीम के साथ बतौर कप्तान और स्टार बल्लेबाज अपने पहले साल में पंत अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर सके थे। प्रमुख खिलाड़ियों खासकर तेज गेंदबाजों की चोटों ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी थी। इस साल उनके पास पूरी तरह से फिट टीम है और मोहम्मद शमी तथा एनरिच नॉर्त्जे जैसे अनुभवी गेंदबाजों के आने से आक्रमण मजबूत हुआ है। अक्सर चोटिल रहने वाले तेज गेंदबाज मयंक यादव ने पिछले एक साल में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है और लखनऊ को उम्मीद होगी कि वह उस भरोसे पर खरे उतरें जो टीम ने उन पर किया है।

06:15 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Live Score: लखनऊ की दिल्ली से टक्कर

लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में सबसे ज्यादा नजर लखनऊ के कप्तान पंत पर होगी जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहेंगे। वहीं, दिल्ली के सामने ओपनिंग जोड़ी की चुनौती होगी क्योंकि इस टीम ने पिछले सीजन ओपनिंग संयोजन में काफी बदलाव किए थे। दोनों टीमों के बीच ये मैच लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। 

06:00 PM, 01-Apr-2026

LSG vs DC Highlights: इकाना में दिल्ली ने लखनऊ को छह विकेट से रौंदा, रिजवी और स्टब्स के बीच हुई शतकीय साझेदारी

IPL Live Cricket Score, LSG vs DC 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों का यह मौजूदा सत्र में पहला मुकाबला है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें