फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs CSK Highlights: जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई, लखनऊ को 5 विकेट से हराया; धोनी-शिवम की 50+ रन की साझेदारी

Mon, 14 Apr 2025 11:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

खास बातें

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने एमएस धोनी और शिवम दुबे की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए और पांच विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:34 PM, 14-Apr-2025

चेन्नई की पांच विकेट से जीत

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से हराकर जीत की पटरी पर वापसी कर ली है। यह उनकी सात मैचों में दूसरी जीत है। वहीं, लखनऊ को इस सत्र की तीसरी शिकस्त मिली। सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने कप्तान ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। जवाब में चेन्नई ने एमएस धोनी और शिवम दुबे की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत 19.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए और मैच अपने नाम कर लिया।

167 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई को शेख रशीद और रचिन रवींद्र ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी हुई, जिसे आवेश खान ने तोड़ा। उन्होंने इस मैच में डेब्यू करने वाले शेख रशीद को निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्करम ने रचिन रवींद्र को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह पांच चौकों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए।

74 पर दो विकेट खो चुकी सीएसके को एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी। हालांकि, राहुल त्रिपाठी नौ, रवींद्र जडेजा  सात और विजय शंकर नौ रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद मोर्चा शिवम दुबे और महेंद्र सिंह धोनी ने संभाला। दोनों के बीच 28 गेंदों में 57* रन की मैज जिताऊ साझेदारी हुई। इस दौरान शिवम ने तीन चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाए जबकि धोनी ने 11 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मददसे 26 रन बनाए। लखनऊ के लिए रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए जबकि दिग्वेश, आवेश और मार्करम को एक-एक सफलता मिली।

11:10 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों में 31 रन की दरकार

चेन्नई को जीत के लिए 18 गेंदों यानी तीन ओवर में 31 रन की जरूरत है। 

10:56 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को पांचवां झटका

विजय शंकर नौ रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर धोनी आए हैं।

विज्ञापन
10:40 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को चौथा झटका

रवि बिश्नोई ने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ सात रन बना सके। अब क्रीज पर विजय शंकर और शिवम दुबे मौजूद हैं।

10:23 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को तीसरा झटका

राहुल त्रिपाठी नौ रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें रवि बिश्नोई ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। अब जडेजा का साथ देने शिवम दुबे आए हैं। टीम को जीत के लिए 67 गेंदों में 91 रन की जरूरत है।

विज्ञापन
10:21 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को दूसरा झटका

चेन्नई को दूसरा झटका एडेन मार्करम ने दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह 37 रन बनाकर आउट हुए। अब राहुल का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।

10:04 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई को पहला झटका

चेन्नई को पहला झटका शेख रशीद के रूप में लगा। उन्हें आवेश खान ने अपना शिकार बनाया। वह 27 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर राहुल त्रिपाठी आए हैं।

09:39 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई की पारी शुरू

चेन्नई की पारी शुरू हो चुकी है। शेख रशीद और रचिन रवींद्र क्रीज पर मौजूद हैं।

09:26 PM, 14-Apr-2025

लखनऊ की पारी समाप्त

ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारी की बदौलत लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने 167 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 166 रन बनाए। उनके लिए कप्तान पंत ने 63, मार्श ने 30, बडोनी और समद ने क्रमश: 22 और 20 रन की पारी खेली। चेन्नई के लिए जडेजा और पथिराना ने दो-दो विकेट झटके जबकि खलील और अंशुल कंबोज को एक-एक सफलता मिली।

09:05 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: 42 गेंदों में पंत ने जड़ा पचासा

ऋषभ पंत ने 42 गेंदों में पचासा जड़ा है। यह मौजूदा सत्र का उनका पहला अर्धशतक है। 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 139/4 है।

08:43 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ का चौथा विकेट गिरा

लखनऊ को चौथा झटका आयुष बडोनी के रूप में लगा। उन्हें रवींद्र जडेजा ने महेंद्र सिंह धोनी के हाथों स्टंप्स आउट कराया। वह 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब पंत का साथ देने के लिए अब्दुल समद आए हैं।

08:22 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ को तीसरा झटका

लखनऊ को तीसरा झटका रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने मिचेल मार्श को अपना शिकार बनाया। वह 30 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर आयुष बडोनी आए हैं।

08:13 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: पंत-मार्श के बीच 40+ रन की साझेदारी

पंत और मार्श के बीच एक साझेदारी पनप रही है। दोनों ने 40 से ज्यादा रनों की पार्टरनशिप कर ली है। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 68/2 है।

07:51 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: 23 पर लखनऊ को दूसरा झटका

लखनऊ को दूसरा झटका निकोलस पूरन के रूप में लगा जिन्हें अंशुल कंबोज ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत आए हैं।

07:35 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: छह पर लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका खलील अहमद ने दिया। उन्होंने पारी के पहले ही ओवर में एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ छह रन बना सके। अब बल्लेबाजी के लिए निकोलस पूरन आए हैं।

07:31 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं। पारी का पहला ओवर खलील अहमद फेंक रहे हैं।

07:08 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है

लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान, आकाश दीप, दिग्वेश सिंह राठी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रीत्जके, हिम्मत सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स: शेख रशीद, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, जेमी ओवरटन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष, सैम करन, दीपक हुड्डा।

07:02 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: चेन्नई ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान धोनी ने बताया कि इस मैच के लिए उनकी प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए हैं। जेमी ओवरटन और शेख रशीद की टीम में अश्विन और डेविन कॉनवे को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि मिचेल मार्श की हिम्मत सिंह की जगह वापसी हुई है। वह पिछले मैच में नहीं खेले थे।

06:34 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

लखनऊ सुपर जाएंट्सः एडेन मार्करम, मिचेल मार्श/हिम्मत सिंह, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, रवि बिश्नोई, आवेश खान। 
चेन्नई सुपर किंग्सः डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, राहुल त्रिपाठी, विजय शंकर, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद। 

06:15 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: क्या फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरेंगे पंत

लखनऊ के लिए सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श गुजरात टाइटंस के खिलाफ नहीं खेले थे। टॉस के दौरान ऋषभ पंत ने बताया था कि मार्श की बेटी बीमार हैं जिस कारण वह अनुपलब्ध रहे। अभी यह तय नहीं है कि वह सीएसके के खिलाफ वापसी कर पाएंगे या नहीं, लेकिन अगर मार्श टीम में लौटे तो वह हिम्मत सिंह की जगह लेंगे। शीर्ष क्रम में मिचेल मार्श की अनुपस्थिति ने शनिवार को ऋषभ पंत को फॉर्म में चल रहे एडेन मारक्रम के साथ पारी का आगाज करने का मौका दिया। पंत ने शीर्ष क्रम में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन क्या मार्श की वापसी के बाद वह खुद को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देंगे? यह सवाल बना हुआ है।

06:14 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: अतिरिक्त बल्लेबाज को उतारेगा सीएसके?

सीएसके के पास मथीशा पथिराना को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारने का विकल्प रहेगा। सीएसके की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही है और ऐसे में वह एक अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने पर विचार कर सकता है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज निकोलस पूरन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और पथिराना उनके सामने चुनौती पेश कर सकते हैं। पथिराना ने पूरन को पांच पारियों में चार बार आउट किया है। 

06:13 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: सीएसके के बल्लेबाजों को करना होगा प्रदर्शन

सीएसके के बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं और केकेआर के खिलाफ उसकी बल्लेबाजी क्रम की कलई खुल गई थी। सलामी बल्लेबाज रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे दो बेहतरीन बल्लेबाज हैं, लेकिन उनसे पहली गेंद से ही जोरदार बल्लेबाजी की उम्मीद करना उनके खेलने की शैली के खिलाफ है। गायकवाड़ की जगह तीसरे नंबर पर आने वाले राहुल त्रिपाठी पर अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव होगा। टीम को अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा से भी अच्छे प्रदर्शन की दरकार है। शिवम दुबे को पावर-हिटिंग के मोर्चे पर अधिक समर्थन की जरूरत है और ऐसा करने के लिए सबसे बेहतर खुद धोनी हैं। 

06:04 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Live Score: लखनऊ के खिलाफ वापसी करना चाहेगी सीएसके

लगातार पांच हार के साथ अंक तालिका में सबसे नीचे चल रहे महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ वापसी करने के इरादे से उतरेगी। धोनी चोटिल ऋतुराज गायकवाड़ की जगह शेष सीजन में टीम की कमान संभाल रहे हैं। घरेलू मैदान पर स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजों के संघर्ष को देखते हुए बल्लेबाजों को फॉर्म हासिल करने के लिए घर से बाहर खेलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

05:53 PM, 14-Apr-2025

LSG vs CSK Highlights: जीत की पटरी पर लौटी चेन्नई, लखनऊ को 5 विकेट से हराया; धोनी-शिवम की 50+ रन की साझेदारी

IPL Live Cricket Score, LSG vs CSK 2025 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2025 का 30वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें