12:22 PM, 21-Feb-2025
मथुरा vs लायंस Live: मथुरा के सामने 91 रन का लक्ष्य
वेंकटेश्वरा लायंस ने मथुरा ब्रज वॉरियर्स के सामने 91 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेंकटेश्वरा ने 10 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। वेंकटेश्वरा के आठ खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से तीन खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके। इनमें कप्तान धर्मेंद्र कुमार यादव, सलमान मिर्जा और रोहित शर्मा शामिल हैं।
इसके अलावा वसीक रजा को हर्ष यादव ने विक्रांत के हाथों कैच कराया। वह आठ गेंद में एक चौका और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाकर आउट हुए। फिर शानू अलीगढ़ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दीपांशु बहुगुणा ने उन्हें कैच आउट कराया। कुमार गौरव राज 14 गेंद में 25 रन और हर्षित यादव भी 14 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। यह दोनों हाईएस्ट स्कोरर रहे। प्रदीप यादव दो रन, गगन एक रन, और अमन यादव पांच रन बनाकर आउट हुए।