फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: कोलकाता ने राजस्थान को 86 रन से हराया, चौथे स्थान के लिए अपना दावा मजबूत किया

Thu, 07 Oct 2021 10:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

  • कोलकाता ने राजस्थान को 86 रनों से हराया, प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय
  • शुभमन गिल ने खेली 56 रन की अर्धशतकीय पारी
  • केकेआर के लिए शिवम मावी ने चार जबकि फर्ग्यूसन ने तीन विकेट झटके
  • राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 44 रन बनाए
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:54 PM, 07-Oct-2021

कोलकाता ने राजस्थान को 86 रनों से हराया

कोलकाता ने आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में राजस्थान को 86 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही केकेआर की टीम चौथे स्थान के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम 85 रन ही ऑलआउट हो गई। कोलकाता की तरफ से शिवम मावी ने सर्वाधिक चार और लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट झटके। इस जीत के साथ कोलकाता के अंकतालिका में 14 अंक हो गए हैं। केकेआर का नेट रनरेट +0.587 है। 

अगर मैच की बात करें तो, पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए शुभमन गिल (56) और वेंकटेश अय्यर (38)  बीच 79 रनों की साझेदारी हुई। इसके अलावा इयोन मॉर्गन 13 और दिनेश कार्तिक 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोलकाता के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब रही। कोलकाता के गेंदबाजों के आगे संजू सैमसन की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। एक रन के स्कोर पर उसके दो विकेट गिर चुके थे और 35 रन के अंदर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी।  राजस्थान की तरफ से राहुल तेवतिया ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से मावी और फर्ग्यूसन के अलावा शाबिक और चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले।
 

10:47 PM, 07-Oct-2021

राजस्थान को नौवां झटका

16वें ओवर की तीसरी गेंद पर चेतन सकारिया रनआउट हो गए।

10:28 PM, 07-Oct-2021

राजस्थान का आठवां विकेट गिरा

12वें ओवर की दूसरी गेंद पर लॉकी फर्ग्यूसन ने उनादकट को (6) को शाकिब के हाथों कैच आउट कराया। 

विज्ञापन
10:25 PM, 07-Oct-2021

राजस्थान के 50 रन पूरे

11वें ओवर की पहली गेंद पर उनादकट ने एक रन लेकर राजस्थान के स्कोर 50 किया। 

10:18 PM, 07-Oct-2021

राजस्थान को लगा सातवां झटका

वरुण चक्रवर्ती ने राजस्थान को लगा सातवां झटका दिया। उन्होंने नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस मॉरिस को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 
 

विज्ञापन
10:13 PM, 07-Oct-2021

ताश के पत्तों की तरह बिखरी राजस्थान की टीम

राजस्थान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई है। 35 रन के अंदर उसके छह विकेट गिर चुके हैं। शिवम मावी ने शिवम दुबे (18) को आउट कर राजस्थान को छठा दिया। मैच में यह मावी का तीसरा विकेट है। 

10:08 PM, 07-Oct-2021

35 रन के अंदर राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन

आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम मावी ने ग्लेन फिलिप्स (8) को आउट किया। इसके साथ ही 33 रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट गई।  

10:01 PM, 07-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद राजस्थान ने चार विकेट के नुकसान पर 17 रन बनाए हैं। शिवम दुबे 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि ग्लेन फिलिप्स अभी खाता नहीं खोल पाए हैं। पावरप्ले में कोलकाता का स्कोर 34/0 था।  

09:47 PM, 07-Oct-2021

फर्ग्यूसन ने एक ओवर में झटके दो विकेट

चौथे ओवर में राजस्थान के दो विकेट गिरे। फर्ग्यूसन ने दूसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन (6) को त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया। वहीं, इसी ओवर की चौथी गेंद पर अनुज रावत (0) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 
 

09:46 PM, 07-Oct-2021

तीन ओवर्स के बाद राजस्थान का स्कोर 12/2

राजस्थान की बेहद खराब शुरुआत हुई है। तीन ओवर्स के बाद राजस्थान ने दो विकेट के नुकसान पर 12 रन बनाए हैं। लियाम लिविंगस्टोन 6 और शिवम दुबे 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

09:38 PM, 07-Oct-2021

1 रन के स्कोर पर राजस्थान के दो विकेट गिरे

दूसरे ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान का दूसरा विकेट गिरा। शिवम मावी ने संजू सैमसन (1) को इयोन मॉर्गन के हाथों कैच आउट कराया।

09:33 PM, 07-Oct-2021

राजस्थान की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम की खराब शुरुआत हुई है। पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शाकिब अल हसन ने यशस्वी जायसवाल (0) को चलता किया।

09:15 PM, 07-Oct-2021

कोलकाता ने राजस्थान को दिया 172 रन का लक्ष्य

कोलकाता ने आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में राजस्थान के सामने जीत के लिए 172 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने चार विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। कोलकाता की तरफ से शुभमन गिल (56) और वेंकटेश 38 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच पहले विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई। वहीं, इयोन मॉर्गन 13 और दिनेश कार्तिक 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। उधर, राजस्थान की तरफ से तेवतिया-मॉरिस-सकारिया और फिलिप्स सभी को 1-1 विकेट मिले। 
 

09:01 PM, 07-Oct-2021

राहुल त्रिपाठी के रूप में केकेआर को चौथा झटका

18वें ओवर की पहली गेंद पर चेतन सकारिया ने राहुल त्रिपाठी (21) को पवेलियन भेजा। 

08:58 PM, 07-Oct-2021

17 ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 145/3

17 ओवर्स के बाद कोलकाता ने तीन विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं। राहुल त्रिपाठी 21 और दिनेश कार्तिक 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

08:51 PM, 07-Oct-2021

गिल 56 रन बनाकर लौटे पवेलियन

16वें ओवर की चौथी गेंद पर क्रिस मरिस ने कोलकाता को तीसरा झटका दिया। उन्होंने  केकेआर के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच आउट कराया। गिल ने 44 गेंदों में  चार चौके और दो छक्के की मदद से 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

08:48 PM, 07-Oct-2021

शुभमन गिल ने जड़ा अर्धशतक

15वें ओवर की पांचवीं गेंद पर शुभमन गिल ने चौके के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। यह गिल के इस सीजन का दूसरा व आईपीएल करियर का नौवां अर्धशतक है। उन्होंने 40 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। 

08:34 PM, 07-Oct-2021

कोलकाता के 100 रन पूरे

13वें ओवर की पहली गेंद पर गिल ने 3 रन लेकर केकेआर के स्कोर को 100 के पार पहुंचाया। 

08:29 PM, 07-Oct-2021

कोलकाता को लगा दूसरा झटका

12वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कोलकाता को दूसरा झटका लगा। ग्लेन फिलिप्स ने नितीश राणा (12) को लिविंगस्टोन के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।  
 

08:23 PM, 07-Oct-2021

तेवतिया ने तोड़ी केकेआर की सलामी जोड़ी

11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर राहुल तेवतिया ने केकेआर की सलामी जोड़ी को तोड़ दिया। उन्होंने वेंकटेश अय्यर (38) को पवेलियन भेजा। अय्यर अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। पहले विकेट के लिए गिल और अय्यर के बीच 79 रनों की साझेदारी हुई।

08:19 PM, 07-Oct-2021

10 ओवरों का खेल पूरा 

10 ओवर्स के बाद केकेआर का स्कोर 69/0. शुभमन गिल 27 और वेंकटेश अय्यर 37 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 10वें ओवर (उनादकट) में अय्यर ने दो शानदार छक्के लगाए।

08:09 PM, 07-Oct-2021

कोलकाता के 50 रन पूरे

आठ ओवर्स के बाद कोलकाता ने बिना विकेट गंवाए 50 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 24 और वेंकटेश अय्यर 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। वहीं राजस्थान को पहले विकेट की तलाश है। इस बीच गिल और वेंकटेश के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 
 

07:57 PM, 07-Oct-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

छह ओवर्स के बाद कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के 34 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 18 और वेंकटेश अय्यर 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

07:40 PM, 07-Oct-2021

दो ओवर्स के बाद KKR का स्कोर 15/0

कोलकाता ने दो ओवर्स के बाद बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 7 और वेंकटेश अय्यर 6 रन बनाकर मौजूद हैं। 

07:31 PM, 07-Oct-2021

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, राजस्थान की तरफ से पहला ओवर जयदेव उनादकट ने डाला।

07:11 PM, 07-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: लियाम लिविंगस्टोन, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया

कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, शिवम मावी , वरुण चक्रवर्ती

07:07 PM, 07-Oct-2021

राजस्थान में चार तो कोलकाता में एक बदलाव

इस मैच के लिए राजस्थान ने अपनी टीम में चार बदलाव किए हैं। वहीं, कोलकाता ने एक बदलाव किया है। एविन लुईस की जगह लियाम लिविंगस्टोन, श्रेयस गोपाल की जगह जयदेव उनादकट, डेविड मिलर की जगह अनुज रावत को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा क्रिस मॉरिस भी टीम हा हिस्सा हैं। वह पिछले मैच में नहीं खेले थे। वहीं, केकेआर ने टिम साउथी की जगह लॉकी फर्ग्यूसन को टीम में जगह दी है। 

07:02 PM, 07-Oct-2021

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

06:53 PM, 07-Oct-2021

अंकतालिका में कोलकाता चौथे स्थान पर

कोलकाता की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। वहीं, राजस्थान की टीम 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। केकेआर और मुंबई दोनों के 13 मैचों के बाद 12-12 अंक हैं। नेट रन रेट के हिसाब से कोलकाता (+0.294), मुंबई (-0.048) से आगे है। अगर दोनों कोलकाता और मुंबई अपने-अपने अंतिम मैच जीतते हैं तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा। 

06:49 PM, 07-Oct-2021

आंकड़ों में दोनों टीमें लगभग बराबर

आंकड़ों में दोनों टीमें लगभग बराबर हैं। दोनों टीमों के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 12 मैचों में कोलकाता ने जीत दर्ज की है। वहीं, 11 मुकाबले राजस्थान ने जीते हैं।
 

06:42 PM, 07-Oct-2021

KKR vs RR: कोलकाता ने राजस्थान को 86 रन से हराया, चौथे स्थान के लिए अपना दावा मजबूत किया

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...आईपीएल 2021 के 54वें मुकाबले में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और एक बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स आमने सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शारजाह (शाम साढ़े सात बजे से) में खेला जा रहा है। कोलकाता अगर यह मैच जीतता है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, टीम के हारने पर प्लेऑफ का खेल बिगड़ सकता है। इसके बाद कोलकाता को मुंबई और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि मुंबई भी यह मैच हार जाए। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें