फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs DC IPL 2021: कोलकाता ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार

Tue, 28 Sep 2021 07:28 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह

खास बातें

Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals HIGHLIGHTS: आईपीएल के 14वें सीजन के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए छोटे स्कोर के मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन केकेआर ने अंत में बाजी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
केकेआर बनाम दिल्ली - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:08 PM, 28-Sep-2021

केकेआर की जीत

आईपीएल के 14वें सीजन के 41वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हरा दिया। शारजाह में खेले गए छोटे स्कोर के मैच में दोनों टीमों के गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया लेकिन केकेआर ने अंत में बाजी अपने नाम कर ली।
 

06:58 PM, 28-Sep-2021

केेकेआर को 24 गेंदों में 9 रन की दरकार

रबाडा का महंगा ओवर, उनके तीसरे ओवर में सुनील नरेन ने बटोरे 21 रन। केकेआर को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 9 रन की दरकार।

06:35 PM, 28-Sep-2021

दिल्ली की मैच में वापसी

कागिसो रबाडा और अश्विन ने दिल्ली की मैच में वापसी करा दी है। दोनों ने मिलकर पिछले दो ओवरों में महज दो रन दिए और दो बड़े विकेट चटकाए। कप्तान मोर्गन बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 12 ओवर के बाद, केकेआर का स्कोर: 69/4, नितीश राणा (13*), दिनेश कार्तिक (1*)
 

 

विज्ञापन
06:29 PM, 28-Sep-2021

रबाडा का विकेट मेडेन

कागिसो रबाडा देर आये दुरुस्त आए। उन्होंने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर शुभमन गिल को श्रेयस के हाथों कैच कराया। यही नहीं रबाडा ने यह ओवर भी मेडेन डाला। 11 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 67/3, नितीश राणा (12*), इयोन मोर्गन (0*)
  

06:15 PM, 28-Sep-2021

पहला पावरप्ले समाप्त

पहला पावरप्ले दोनों टीमों के लिहाज से मिलाजुला रहा। कोलकाता ने 44 रन जोड़े तो वहीं दिल्ली को दो सफलता मिली। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 44/2, शुभमन गिल (19*), नितीश राणा (0*)
 

विज्ञापन
06:07 PM, 28-Sep-2021

दिल्ली को एक और सफलता

इस बार दिल्ली की तरफ से आवेश खान ने विकेट चटकाया। आवेश ने अपने पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर कोलकाता को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने राहुल त्रिपाठी को स्मिथ के हाथों कैच कराया। राहुल आउट होने से पहले पांच गेंदों में सिर्फ 9 रन ही बना पाए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 44/2, शुभमन गिल (19*), नितीश राणा (0*)
 

06:01 PM, 28-Sep-2021

छठे ओवर में पांचवां गेंदबाजी परिवर्तन 

दिल्ली ने अपने छठे ही ओवर में गेंदबाजी में पांचवां बदलाव किया है। इस बार तेज गेंदबाज आवेश खान को गेंद थमाई गई है।

05:58 PM, 28-Sep-2021

ललित ने दिल्ली को दिलाई पहली सफलता 

दिल्ली कैपिटल्स ने गेंदबाजी में बदलाव करते हुए ललित यादव को गेंद थमाई और उन्होंने निराश भी नहीं किया। ललित ने अपने ओवर की तीसरी ही गेंद पर वेंकटेश की गिल्लियां बिखेर दी। वेंकटेश 15 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 36/1, शुभमन गिल (13*), राहुल त्रिपाठी (8*)
 

05:29 PM, 28-Sep-2021

केकेआर को मिला 128 रन का लक्ष्य 

कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और दिल्ली कैपिटल्स को महज 127 रन के स्कोर पर रोक दिया। दिल्ली की तरफ से स्टीव स्मिथ और ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 39-39 रन बनाए। वहीं कोलकाता की तरफ से फ़र्ग्युसन, नरेन और वेंकटेश दो-दो विकेट के साथ सबसे सफल गेंदबाज रहे।  
 

05:28 PM, 28-Sep-2021

दिल्ली के आखिरी ओवर में गिरे तीन विकेट 

आखिरी ओवर में पहली गेंद पर साउथी ने अश्विन को आउट किया तो वहीं दूसरी और छठी गेंद पर पंत और रबाडा रन आउट हुए।

05:08 PM, 28-Sep-2021

दिल्ली के चार रन के अंदर गिरे तीन विकेट 

कोलकाता नाइटराइडर्स के गेंदबाजों ने आज पूरी तरह से दिल्ली के बल्लेबाजों पर लगाम लगाकर रखा है। दिल्ली ने पिछले चार रन के अंदर अपने चार विकेट गंवाए हैं। 88 रन के स्कोर पर हेटमायर, 89 रन पर ललित और 92 रन पर अक्षर आउट हुए हैं। 17 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 102/6, ऋषभ पंत (23*), रविचंद्रन अश्विन (6*)

05:03 PM, 28-Sep-2021

वेंकटेश की जाल में फंसे अक्षर 

दिल्ली के लिए सब कुछ सही नहीं चल रहा है। ललित के बाद अब अक्षर पटेल भी खाता खोले बगैर शून्य के स्कोर पर पवेलियन लौट गए हैं। अक्षर को वेंकटेश ने फ़र्ग्युसन के हाथों कैच कराया।  

04:55 PM, 28-Sep-2021

ललित को नरेन ने निपटाया 

सुनील नरेन आज बिल्कुल अलग मूड में हैं। उन्होंने इस बार ललित यादव को अपना शिकार बनाया। नरेन ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर ललित को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया। 15 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 89/5, ऋषभ पंत (19*), अक्षर पटेल (0*)
 
  

04:54 PM, 28-Sep-2021

दिल्ली को चौथा बड़ा झटका

स्मिथ के आउट होने के बाद मैदान पर आए शिमरोन हेटमायर भी कुछ खास नहीं कर पाए। उन्होंने चार रन के स्कोर पर वेंकटेश ने साउथी के हाथों कैच कराया। 14 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 88/4, ऋषभ पंत (18*), ललित यादव (0*)

 

04:50 PM, 28-Sep-2021

स्मिथ हुए फ़र्ग्युसन का शिकार 

लोकी फ़र्ग्युसन ने आज दिल्ली के बल्लेबाजों को परेशान कर रखा है। उन्होंने इस बार स्टीव स्मिथ को पवेलियन की राह दिखाई। अपने कोटे की दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर फ़र्ग्युसन ने स्मिथ की गिल्लियां बिखेर दी। आउट होने से पहले स्मिथ ने 34 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

04:11 PM, 28-Sep-2021

सुनील का सफल ओवर 

सुनील नरेन ने अपने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए बड़ी सफलता हासिल की। उन्होंने ओवर में महज तीन रन दिए और श्रेयस का विकेट झटका। सात ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 42/2, स्टीव स्मिथ (15*), ऋषभ पंत (1*)
 
 
 

04:09 PM, 28-Sep-2021

श्रेयस सस्ते में आउट

कोलकाता ने गेंदबाजी करते हुए अपने स्पिनर सुनील नरेन को आक्रमण पर लगाया और उन्होंने फैसले को सही साबित किया। नरेन ने अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर श्रेयस को बोल्ड कर दिया। श्रेयस ने पांच गेंदें खेलकर सिर्फ एक रन बनाया। 

 

04:06 PM, 28-Sep-2021

दिल्ली को लगा पहला झटका 

दिल्ली के स्टार सलामी बल्लेबाज और लय में चल रहे शिखर धवन इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें फ़र्ग्युसन ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर वेंकटेश के हाथों कैच कराया। धवन 20 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 35/1, स्टीव स्मिथ (11*), श्रेयस अय्यर (0*)
 

03:45 PM, 28-Sep-2021

दिल्ली की सधी हुई शुरुआत 

नई सलामी जोड़ी के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने सधी हुई शुरुआत की है। धवन ने जहां अपने अंदाज में तेज शुरुआत की है तो वहीं स्मिथ संभलकर खेल रहे हैं। तीन ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर: 22/0, शिखर धवन (17*), स्टीव स्मिथ (5*)

03:39 PM, 28-Sep-2021

मैच शुरू 

दिल्ली की तरफ से इस बार नई सलामी जोड़ी मैदान पर है। शिखर धवन और स्टीव स्मिथ ने पारी की शुरुआत की है। वहीं कोलकाता ने संदीप वारियर के हाथों में नई गेंद सौंपी है।

03:10 PM, 28-Sep-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI:

दिल्ली कैपिटल्स : 
शिखर धवन, स्टीव स्मिथ, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), ललित यादव, शिमरन हेटमायर, अक्षर पटेल, आर अश्विन, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, आवेश ख़ान

कोलकाता नाइटराइडर्स : 
शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, ओएन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, सुनील नरेन, टिम साउथी, लॉकी फ़र्ग्यूसन, संदीप वॉरियर, वरुण चक्रवर्ती
 

03:09 PM, 28-Sep-2021

दोनों टीमों में बदलाव 

इस मैच के लिए दोनों टीमों में बड़े बदलाव हुए हैं। केकेआर में आंद्रे रसल की जगह टिम साउथी और प्रसिद्ध कृष्णा की जगह संदीप वॉरियर को शामिल किया गया है तो वहीं दिल्ली कैपिटल्स में चोटिल पृथ्वी शॉ की जगह स्टीव स्मिथ को मौका मिला है।

03:07 PM, 28-Sep-2021

टिम साउथी का डेब्यू

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी आज कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से डेब्यू कर रहे हैं।
 

02:58 PM, 28-Sep-2021

टॉस रिपोर्ट

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यानी शारजाह में होने वाले इस मुकाबले में दिल्ली पहले बल्लेबाजी करेगी।

02:54 PM, 28-Sep-2021

पिच रिपोर्ट

आज डबल हेडर का यह दिन का मुकाबला है। ऐसे में सुनील गावस्कर ने पिच को देखकर बताया कि गेंद घूमेगी, जो दूसरी पारी में फील्डिंग करने वाली टीम को थोड़ी मुश्किल हो सकती है। गावस्कर के मुताबिक, यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। 

02:42 PM, 28-Sep-2021

अंक तालिका में स्थिति 

यूएई में जारी लीग के दूसरे चरण में दिल्ली की टीम लगातार तीन मुकाबले जीत चुकी है और फिलहाल 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। केकेआर ने पिछले तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, इसमें भी उसे चेन्नई के खिलाफ मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा। केकेआर की टीम 10 मुकाबले खेलकर आठ अंकों के साथ चौथे पायदान पर है। वह इस मुकाबले को जीतकर शीर्ष चार में बनी रहना चाहेगी।

02:38 PM, 28-Sep-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

कोलकाता और दिल्ली के बीच अभी तक कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें केकेआर का पलड़ा थोड़ा भारी है। उसने 14 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो वहीं दिल्ली ने 12 मैच जीते हैं।
 

02:21 PM, 28-Sep-2021

KKR vs DC IPL 2021: कोलकाता ने दिल्ली को तीन विकेट से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अब भी बरकरार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी की स्वागत है। आईपीएल के 14वें सीजन का आज 41वां मुकाबला शारजाह में खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच भिंड़त है। दिल्ली अगर आज जीतती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी वहीं केकेआर की जीत उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की स्थिति को और मजबूती देगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें