KKR को जीत के लिए 6 गेंदों में 3 रन की दरकार है।
KKR को जीत के लिए 18 गेंदों में 17 रन की दरकार है।
17वें ओवर की तीसरी गेंद पर सिद्धार्थ कौल ने कोलकाता को बड़ा झयका दिया। उन्होंने सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को जोसन होल्डर के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। गिल 51 गेंदों में 10 चौके की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। गिल और राणा के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई।
कोलकाता को जीत के लिए 30 गेंदों में 32 रन की दरकार है। गिल और राणा क्रीज पर मौजूद हैं।
सात ओवर्स के बाद कोलकाता ने दो विकेट के नुकसान पर 38 रन बनाए हैं। शुभमन गिल 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं जबकि नितीश राणा अभी खाता नहीं खोले हैं।
कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ओपनिंग करने आए हैं। हैदराबाद की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर के हाथ में.
19वें ओवर की दूसरी गेंद पर शिवम मावी ने हैदराबाद को आठवां झटका दिया। राशिद खान (8) को वेंकटेश के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
18वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिमसाउथी ने अब्दुल समद को शुभमन गिल के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ सनराइजर्स का सातवां विकेट गिया। समद 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
अब्दुल समद ने 17वें ओवर में चक्रवर्ती की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़ दिए।
16 ओवर्स के बाद हैदराबाद ने पांच विकेट के नुकसान पर 80 रन बना लिए हैं। जेसन होल्डर 2 और अब्दुल समद 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
13 ओवर्स के बाद सनराइजर्स ने चार विकेट खोकर 67 रन बनाए हैं। अब्दुल समद 5 और प्रियम गर्ग 19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
10 ओवर्स के बाद हैदराबाद ने तीन विकेट के नुकसान पर 51 रन बनाए हैं। प्रियम गर्ग 8 और अभिषेक शर्मा 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
तीसरे ओवर (साउथी) में जेसन रॉय ने दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़ दिए।
दो ओवर्स के बाद हैदराबाद ने एक विकेट खोकर 6 रन बनाए हैं। जेसन रॉय 2 और केन विलियमसन 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। जेसन रॉय और ऋद्धिमान साहा ओपनिंग करने आए हैं। वहीं, कोलकाता ने टिम साउथी को गेंद थमाया है।