राजस्थान के गेंदबाज कोलकाता के बल्लेबाजों को किसी भी तरह का कोई अधिक मौका नहीं दे रहे हैं और रनों के लिए तरसा रहे हैं। प्रसिद्ध ने 17वें ओवर में आठ रन दिए। कोलकाता को अब जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों पर 31 रन की दरकार है। 17 ओवर के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स का स्कोर: 122/3, नितीश राणा (39*), रिंकू सिंह (21*)
कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से एक बार फिर से नई सलामी जोड़ी क्रीज पर है। इस बार आरोन फिंच और बाबा इंद्रजीत ने पारी की शुरुआत की है।
केकेआर की तरफ से आज डेब्यू कर रहे अनुकूल रॉय ने पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने करुण नायर को 13 के स्कोर पर रिंकू सिंह के हाथों कैच कराया।
राजस्थान रॉयल्स को दूसरा बड़ा झटका लगा है। फॉर्म में चल रहे जोस बटलर इस बार धीमी बल्लेबाजी के बाद पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें टिम साउदी ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर मावी के हाथों कैच कराया। बटलर ने आउट होने से पहले 25 गेंदों में 22 रन बनाए। नौ ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 58/2, संजू सैमसन (29*), करुण नायर (2*)
कोलकाता के गेंदबाजों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई है और राजस्थान के रनों पर लगाम लगाकर रखी है। शुरू के छह ओवर यानी पहले पॉवरप्ले में कोलकाता ने एक विकेट लिया है जबकि राजस्थान ने इस दौरान 38 रन बनाए हैं। छह ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 38/1, संजू सैमसन (21*), जोस बटलर (13*)
कोलकाता की टीम आज दो बदलाव के साथ उतरी है। उसने शिवम मावी और अनुकुल रॉय को टीम में जगह दी है जबकि हर्षित राणा और वेंकटेश अय्यर आज टीम का हिस्सा नहीं हैं।