फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RCB: कोलकाता ने बैंगलोर को 9 विकेट से हराया, अपने 200वें मैच में विराट को मिली करारी हार

Mon, 20 Sep 2021 10:31 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी

खास बातें

KKR vs RCB Highlights: आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में केकेआर के गेंदबाजों ने पहले आरसीबी को 92 रन पर ढेर किया और उसके बाद 10 ओवर में ही 94 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और रसेल ने तीन-तीन विकेट लिए, इसके बाद शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:29 PM, 20-Sep-2021

केकेआर की शानदार जीत

कोलकाता नाइटराइडर्स ने दूसरे चरण का आगाज शानदार जीत के साथ किया है। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली केकेआर ने विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को एकतरफा अंदाज में हराया। केकेआर ने पहले गेंदबाजी करते हुए आरसीबी की पूरी टीम को महज 92 रन पर ढेर कर दिया और उसके बाद बल्लेबाजी में शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और 10 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। कोलकाता की टीम अब अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। 

बात करें मैच की तो आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए और पूरी टीम 19 ओवर में 92 रन ही बना पाई। केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन जबकि लोकी फर्गुसन ने दो विकेट लिए। कोलकाता की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 48 जबकि वेंकटेश अय्यर ने 27 गेंदों में 41 रनों की नाबाद पारी खेली।
 

10:03 PM, 20-Sep-2021

स्ट्रैटेजिक टाइम आउट

आरसीबी के गेंदबाज पूरी तरह से लाइन से भटके हुए लग रहे हैं। गिल और अय्यर उनकी कुटाई का कोई मौका नहीं छोड़ रहे। इस बार युजवेंद्र चहल को निशाने पर लिया गया, उनके पहले ओवर में 11 रन आए। छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 56/0, शुभमन गिल (30*), वेंकटेश अय्यर (22*)

09:59 PM, 20-Sep-2021

जेमिसन का एक और महंगा ओवर 

कोलकाता की तरफ से गिल और अय्यर ने तूफानी शुरुआत की है। दोनों ही बल्लेबाज मैदान के चारों तरफ रन बटोर रहे हैं। जेमिसन के दूसरे ओवर में दोनों ने 16 रन बटोरे। पांच ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 45/0, वेंकटेश अय्यर (22*), शुभमन गिल (19*)

विज्ञापन
09:46 PM, 20-Sep-2021

केकेआर की अच्छी शुरुआत 

मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में 10 रन लुटाने के बाद शानदार वापसी की और अपने दूसरे ओवर में महज दो रन दिए। तीन ओवर के बाद केकेआर का स्कोर: 22/0, वेंकटेश अय्यर (11*), शुभमन गिल (8*)

09:36 PM, 20-Sep-2021

कब-कब 100 से कम के स्कोर पर आउट हुई आरसीबी

कोलकाता के खिलाफ तीसरी और आईपीएल में सातवीं बार विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 100 रन के अंदर ऑलआउट हुई है।
 

स्कोर खिलाफ  साल स्थान
49 कोलकाता नाइटराइडर्स 2017 कोलकाता
70 चेन्नई सुपरकिंग्स 2019 अबू धाबी
70 राजस्थान रॉयल्स 2014 चेन्नई
82  कोलकाता नाइटराइडर्स 2008 बेंगलूरू
87 चेन्नई सुपरकिंग्स 2009 पोर्ट एलिजाबेथ
92*  कोलकाता नाइटराइडर्स* 2021* अबू धाबी
96/9 राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 2017 पुणे

विज्ञापन
09:31 PM, 20-Sep-2021

केकेआर की बल्लेबाजी शुरू 

कोलकाता की टीम 93 रन के छोटे लक्ष्य का पीछा करने के लिए मैदान में उतर चुकी है। केकेआर की तरफ से शुभमन गिल और वेंकटेश अय्यर की सलामी जोड़ी मैदान पर है।

09:28 PM, 20-Sep-2021

केकेआर की उपलब्धि

केकेआर ने एक खास उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। आईपीएल में पहली बार कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले गेंदबाजी करते हुए पारी में एक भी छक्का नहीं खाया। 
 

09:21 PM, 20-Sep-2021

आरसीबी 92 रन पर ढेर

विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के लिए दूसरे चरण का आगाज बेहद निराशाजनक रहा। टीम ने अपने पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उसकी शुरुआत बेहद खराब हुई। विराट के विकेट के साथ ही टीम को एक के बाद एक झटके लगने शुरू हुए और देखते-देखते पूरी आरसीबी 19 ओवर में महज 92 रन पर ऑलआउट हो गई। 

आरसीबी की तरफ से देवदत्त पडीक्कल ने सर्वाधिक 22 रन बनाए, जबकि केकेआर की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।  
 

09:09 PM, 20-Sep-2021

केकेआर के आगे आरसीबी पस्त 

आरसीबी की टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। फर्ग्युसन ने इस बार हर्षल पटेल को टिकने नहीं दिया। उन्होंने पटेल को 12 रन के स्कोर पर बोल किया। 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 83/9, युज़वेंद्र चहल (0*), मोहम्मद सिराज (3*)

 

08:39 PM, 20-Sep-2021

चक्रवर्ती के चक्रव्यूह में फंसे मैक्सवेल 

वरुण चक्रवर्ती ने अपने दूसरे ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने चौथी और पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल और हसरंगा को अपना शिकार बनाया। मैक्सवेल 17 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए जबकि हसरंगा खाता भी नहीं खोल पाए। 12 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 63/6, सचिन बेबी (6*), काइल जेमीसन (0*)

 

08:29 PM, 20-Sep-2021

10 ओवर का खेल पूरा

आरसीबी का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला अभी तक सही साबित नहीं हुआ है। टीम ने 10 ओवर में ही अपने चार बड़े विकेट गंवा दिए हैं। 10 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 54/4, ग्लेन मैक्सवेल (7*), सचिन बेबी (1*) 

08:24 PM, 20-Sep-2021

रसेल का गेम चेंजिंग ओवर

आंद्रे रसेल ने आरसीबी की टीम को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने अपने कोटे के दूसरे ओवर में आरसीबी को दो बड़े झटके दिए। ओवर की चौथी गेंद पर रसेल ने एबी डिविलियर्स को बोल्ड कर दिया। एबी अपना खाता भी नहीं खोल पाए। रसेल का एक बेहतरीन ओवर, उन्होंने इसमें सिर्फ एक रन दिए और दो विकेट झटके। 9 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 52/4, ग्लेन मैक्सवेल (6*), सचिन बेबी (0*)
 

08:19 PM, 20-Sep-2021

रसेल ने किया भरत का शिकार

आरसीबी की  तरफ से डेब्यू करने उतरे केएस भरत 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रसेल ने गिल के हाथों कैच कराया।  

08:05 PM, 20-Sep-2021

पडीक्कल आउट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की शुरुआत निराशाजनक हुई है। टीम ने छठे ही ओवर में अपनी सलामी जोड़ी का विकेट गंवा दिया है। इस बार देवदत्त पडीक्कल को फर्ग्युसन ने 22 रन के स्कोर पर कार्तिक के हाथों कैच कराया। छह ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 41/2, केएस भरत (11*), ग्लेन मैक्सवेल (0*)
 

07:55 PM, 20-Sep-2021

पांचवें ओवर में गेंदबाजी में चौथा बदलाव

केकेआर ने अपने पांचवें ही ओवर में चौथा बदलाव किया है। वरुण, प्रसिद्ध और फर्ग्युसन के बाद अब स्पिनर सुनील नरेन को गेंदबाजी पर लगाया गया है। उम्मीद के मुताबिक नरेन ने किफायती ओवर के साथ शुरुआत की है। उन्होंने सात रन दिए। पांच ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 35/1, केएस भरत (10*), देवदत्त पडीक्कल (17*)

07:42 PM, 20-Sep-2021

विराट कोहली सस्ते में लौटे पवेलियन

आरसीबी की टीम को दूसरे ही ओवर में बड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान विराट कोहली पांच रन के स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार हुए। कृष्णा ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर कोहली को एलबीडब्लू आउट किया। दो ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 12/1, केएस भरत (2*), देवदत्त पडीक्कल (4*)

07:36 PM, 20-Sep-2021

वरुण की अच्छी शुरुआत 

वरुण चक्रवर्ती ने नई गेंद से एक अच्छी शुरुआत की है। उन्होंने अपने और टीम के पहले ओवर में महज चार रन दिए। एक ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर: 4/0, विराट कोहली (1*), देवदत्त पडीक्कल (3*) 

07:33 PM, 20-Sep-2021

मैच शुरू

आरसीबी की तरफ से कप्तान विराट कोहली और देवदत्त पडीक्कल पारी की शुरुआत कर रहे हैं, वहीं केकेआर ने अपने मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती से गेंदबाजी शुरू कराई है।

07:24 PM, 20-Sep-2021

कोहली ने हासिल की 'विराट' उपलब्धि

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल में एक नया कीर्तिमान बना दिया है। वह अब आईपीएल में किसी एक टीम से 200 मैच खेलने वाले पहले और इकलौते खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ ही वह आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले कुल पांचवें खिलाड़ी भी बने हैं।
 

07:11 PM, 20-Sep-2021

प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 
विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पड़िक्कल, श्रीकर भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स (विकेटकीपर), सचिन बेबी, काइल जेमीसन, वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल

कोलकाता नाइटराइडर्स : 
वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसल, सुनील नरेन, लॉकी फ़र्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा
 

 

07:03 PM, 20-Sep-2021

आरसीबी में दो तो केकेआर में एक बदलाव

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आज के मुकाबले में केएस भरत और वनिंदू हसरंगा को प्लेइंग XI में शामिल किया है। वहीं वेंकटेश अय्यर कोलकाता की तरफ से डेब्यू करेंगे। 

07:01 PM, 20-Sep-2021

टॉस रिपोर्ट

आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है, इसका मतलब है कि कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम गेंदबाजी करेगी।
 

06:52 PM, 20-Sep-2021

पिच रिपोर्ट

दूसरे चरण का पहला मुकाबला जहां दुबई में खेला गया था वहीं आज दूसरा मुकाबला अबू धाबी में खेला जा रहा है। ऐसे में यहां की पिच में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मैथ्यू हेडन ने बताया कि पिच पर काफी घास है। ऐसे में यहां अच्छी उछाल मिलने की उम्मीद है, बीच के ओवरों में स्पिनर काम आ सकते हैं। ग्राउंड के एक तरफ से भी तेज हवा चल रही है।

06:32 PM, 20-Sep-2021

कोहली का 200वां आईपीएल मुकाबला 

विराट कोहली आज अपना 200वां आईपीएल मुकाबला खेलने उतरेंगे। अबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में जब वह केकेआर के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे तब वह खास उपलब्धि हासिल कर लेंगे। वह एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, रोहित शर्मा और सुरेश रैना के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले पांचवें खिलाड़ी बनेंगे। लेकिन इन सबसे अलग वह किसी एक फ्रैंचाइजी की तरफ से 200 मुकाबले खेलने वाले इकलौते खिलाड़ी होंगे।
 
 

06:27 PM, 20-Sep-2021

दोनों टीमों की स्क्वॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स:
इयोन मोर्गन, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नितीश राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरकीरत सिंह मान, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती, पवन नेगी, टिम सीफर्ट, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोड़ा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, टिम साउथी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर:
विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, शाहबाज अहमद, पवन देशपांडे, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी, रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैन क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई, केएस भरत, टिम डेविड, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदु हसरंगा, आकाश दीप, जॉर्ज गार्टन

06:22 PM, 20-Sep-2021

दोनों टीमों में रिप्लेसमेंट

आरसीबी की टीम ने इस चरण के लिए अपने स्क्वॉड में चार बदलाव किए हैं, जिनमें वनिंदु हसरंगा, टिम डेविड, दुष्मंता चमीरा और ज्यॉर्ज गार्टन अपना पहला आईपीएल खेलेंगे। इन्हें एडम जम्पा, डेनियल सैम्स, फिन ऐलेन और केन रिचर्ड्सन की जगह बतौर रिप्लेसमेंट शामिल किया गया है। वहीं केकेआर में सिर्फ एक बदलाव हुआ है और पैट कमिंस की जगह कीवी तेज गेंदबाज टिम साउथी दिखेंगे।

06:21 PM, 20-Sep-2021

अंक तालिका में स्थिति 

विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी ने पहले चरण में सात में से पांच मुकाबले जीते और अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं इयोन मोर्गन की केकेआर सात में से दो मुकाबले जीतकर सातवें नंबर पर है।    

06:15 PM, 20-Sep-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अभी तक बराबरी का मुकाबला ही देखने को मिला है। केकेआर ने 14 तो आरसीबी ने 13 मुकाबले जीते हैं।
 

06:06 PM, 20-Sep-2021

KKR vs RCB: कोलकाता ने बैंगलोर को 9 विकेट से हराया, अपने 200वें मैच में विराट को मिली करारी हार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला है। लीग के 14वें सीजन के 31वें मैच में विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी को मोर्गन के नाइटराइडर्स से चुनौती मिलेगी। यह मुकाबला अबू धाबी के जायेद स्टेडियम में है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें