आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर वैंकटेश अय्यर ने राहुल को मावी के हाथों कैच आउट कराया।
पंजाब को जीत के लिए 6 गेंदों में 5 रन की दरकार है।
पंजाब को जीत के लिए 18 गेंदों में 24 रन की दरकार है।
17वें ओवर की तीसरी गेंद पर शिवम मावी ने दीपक हूडा (3) को राहुल त्रिपाठी के हाथों कैच आउट कराया। इसी के साथ पंजाब का चौथा विकेट गिरा।
16वें ओवर की तीसरी गेंद पर सुनील नरेन ने एडेन मार्करम (18) को गिल के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को तीसरा झटका दिया।
14 ओवर्स के बाद पंजाब ने दो विकेट के नुकसान पर 109 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 46 और मार्करम 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
13वें ओवर में वैंकटेश की पांचवीं गेंद पर राहुल ने छक्के के साथ स्कोर 100 के पार पहुंचाया।
11वें ओवर की चौथी गेंद पर चक्रवर्ती ने निकोलस पूरन (12) को शिवम मावी के हाथों कैच आउट कराकर पंजाब को दूसरा झटका गिया।
10 ओवर्स के बाद पंजाब ने एक विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 28 और निकोलस पूरन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
मयंक और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
पंजाब ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 46 रन बनाए। कोलकाता का पावरप्ले में स्कोर 48/1 था।
पांच ओवर्स के बाद पंजाब का स्कोर 33/0, केएल राहुल 10 और मयंक अग्रवाल 22 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
दो ओवर्स के बाद पंजाब ने बिना किसी नुकसान के 13 रन बना लिए हैं। मंयक अग्रवाल 10 और केएल राहुल 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
19वें ओवर की चौथी गेंद पर टिम सेफर्ट (2) रनआउट हो गए। सेफर्ट के रूप में कोलकाता को छठा झटका लगा। सेफर्ट का यह डेब्यू मैच था।
कोलकाता की आधी टीम पवेलियन लौटी चुकी है। नितीश राणा के रूप में केकेआर को पांचवां झटका लगा है। अर्शदीप सिंह ने राणा को मयंक अग्रवाल के हाथों कैच आउट कराया। नितीश ने 18 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 31 रन बनाए।
16वें की पांचवीं गेंद पर शमी ने केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन (2) को एलबीडब्ल्यू आउट कराया।
15 ओवर्स के बाद कोलकाता ने तीन विकेट के नुकसान पर 121 रन बना लिए हैं। नितीश राणा 10 और इयोन मॉर्गन (0) क्रीज पर मौजूद हैं।
13वें ओवर की पहली गेंद पर वैंकटेश अय्यर ने आईपीएल 2021 का दूसरा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 39 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
12वें ओवर की तीसरी गेंद पर रवि बिश्नोई ने कोलकाता को दूसरा झटका दिया। उन्होंने राहुल त्रिपाठी (34) को दीपक हूडा के हाथों कैच आउट कराया। त्रिपाठी और वैंकटेश के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई।
10 ओवर्स के बाद कोलकाता ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। वैंकटेश अय्यर 44 और राहुल त्रिपाठी 23 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
पांच ओवर्स के बाद कोलकाता का स्कोर 37/1. वैंकटेश अय्यर 18 और राहुल त्रिपाठी 10 रन बनाकर नाबाद हैं।
तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने कोलकाता के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (7) को आउट किया।
वैंकटेश ने पहले ओवर की पहली गेंद पर चौके से अपना खाता खोला।
कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। वैंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ओपनिंग करने आए हैं। पंजाब की तरफ से फैबियन एलेन पहला ओवर डाल रहे हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक, टिम सेफर्ट, सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउथी, वरुण चक्रवर्ती