फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब को हराया, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची

Sat, 02 Apr 2022 07:12 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

KKR vs PBKS (Kolkata vs Punjab) Live Score: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 का आठवां मैच पंजाब और कोलकाता की टीम के बीच है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
आंद्रे रसेल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:38 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब को हराया

कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब किंग्स को हरा दिया है। आंद्रे रसेल ने लिविंग्सटन के ओवर में लगातार दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंकतालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। कोलकाता ने तीन मैच खेले हैं और दो में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में कोलकाता के लिए सबसे ज्यादा 70 रन रसेल ने बनाए। वहीं बिलिंगिस ने नाबाद 24 रन बनाए। 

10:33 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: आंद्रे रसेल के आईपीएल करियर का दसवां अर्धशतक पूरा

आंद्रे रसेल अपने आईपीएल करियर का दसवां अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। उन्होंने 26 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए हैं। इस पारी में पांच छक्के और दो चौके लगा चुके हैं। 14 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 128 रन हो चुका है। 

10:25 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: बिलिंग्स और रसेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

सैम बिलिंग्स और आंद्रे रसेल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। रसेल 44 और बिलिंग्स 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब मैच पूरी तरह से कोलकाता के पक्ष में आ चुका है। कोलकाता की टीम को जीत के लिए 42 गेंद में 24 रन की जरूरत है। 

विज्ञापन
10:23 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

आंद्रे रसेल एक बार फिर ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने ओडियन स्मिथ के एक ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाकर कुल 30 रन बटोरे। अब कोलकाता की टीम मैच में आगे निकल चुकी है। पंजाब के लिए वापसी करना बहुत मुश्किल होगा। 

10:12 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 73 रन

आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने बीच बेहतरीन साझेदारी हो रही है। रसेल ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 73 रन हो चुका है। रसेल 17 और बिलिंग्स 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब कोलकाता को 10 ओवर में जीत के लिए 65 रन की जरूरत है। 

विज्ञापन
10:00 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता का चौथा विकेट गिरा

कोलकाता के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। नीतीश राणा खाता खोले बिना राहुल चाहर का शिकार बने। उन्होंने सिर्फ दो गेंदों का सामना किया। अब कोलकाता की टीम मुश्किल में आ चुकी है। राहुल चाहर ने अपने पहले ओवर में बिना कोई रन दिए दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है। नौ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर चार विकेट पर 56 रन हो चुका है। 

09:59 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता का तीसरा विकेट गिरा

राहुल चाहर ने कोलकाता को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर को कगिसो रबाडा के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने 15 गेंद में पांच चौकों की मदद से 26 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद कोलकाता की टीम मुश्किल में आ चुकी है। 

09:53 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता ने पावरप्ले में दो विकेट पर 51 रन बनाए

पावरप्ले में कोलकाता की टीम दो विकेट के नुकसान पर 51 रन बना चुकी है। श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स क्रीज पर मौजूद हैं। ये दोनों  बल्लेबाज एक बड़ी साझेदारी कर अपनी टीम को जीत के करीब ले जाने की कोशिश करेंगे। 

09:47 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा

ओडियन स्मिथ ने कोलकाता को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने वेंकटेश अय्यर को अर्शदीप के हाथों कैच कराया। अब कप्तान श्रेयस अय्यर और सैम बिलिंग्स क्रीज पर मौजूद हैं। कोलकाता की टीम पांच ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 42 रन बना चुकी है। 

09:40 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: वेंकटेश और श्रेयस की बेहतरीन बल्लेबाजी

अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। चार ओवर में कोलकाता की टीम एक विकेट के नुकसान पर 33 रन बना चुकी है। 

09:35 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता का पहला विकेट गिरा

कगिसो रबाडा ने कोलकाता को पहला झटका दिया है। उन्होंने अजिंक्य रहाणे को 12 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। अपनी 11 गेंद की पारी में रहाणे ने तीन चौके लगाए। ओडियन स्मिथ ने उनका कैच पकड़ा। अब वेंकटेश अय्यर और श्रेयस अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:31 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: रहाणे के आईपीएल में चार हजार रन पूरे

अजिंक्य रहाणे आईपीएल में अपने चार हजार रन पूरे कर चुके हैं। अर्शदीप के पहले ओवर में उन्होंने आठ रन बनाए और यह खास कीर्तिमान हासिल किया। 

09:24 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू

कोलकाता की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले ओवर में कोलकाता ने बिना किसी नुकसान के आठ रन बना लिए हैं।

09:10 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब की टीम 137 रन पर सिमटी

पंजाब की टीम इस मैच में 137 रन पर सिमट गई। ओडियन स्मिथ और अर्शदीप के बीच तालमेल गड़बड़ाया और अर्शदीप रन आउट हो गए। पूरी टीम मिलकर 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 18.2 ओवर में सिमट गई। कोलकाता के लिए उमेश यादव ने कमाल की गेंदबाजी की। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चार ओवरों में 23 रन देकर चार विकेट लिए। पंजाब के लिए सबसे ज्यादा 31 रन भानुका राजपक्षे ने बनाए। उनके बाद कगिसो रबाडा ने 25 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 137 तक पहुंचाया। 

09:09 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब का नौवां विकेट गिरा

आंद्रे रसेल ने पंजाब को नौवां झटका दिया है। उन्होंने कगिसो रबाडा को टिम साउदी के हाथों कैच कराया। रबाडा ने 16 गेंद में 25 रन बनाए। टिम साउदी ने बेहतरीन कैच पकड़कर उनको पवेलियन भेजा। 

08:57 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कगिसो रबाडा की आक्रामक बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा ने शानदार बल्लेबाजी की है। टिम साउदी के एक ओवर में उन्होंने दो चौके और एक छ्क्के की मदद से 16 रन बटोरे। इसके बाद शिवम मावी के ओवर में भी रबाडा ने दो चौके लगाए। अब पंजाब की टीम 18 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 136 रन बना चुकी है। 

08:49 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब का आठवां विकेट गिरा

पंजाब के आठ बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। उमेश यादव ने राहुल चाहर को पवेलियन भेजा है। इस मैच में यह उनकी चौथी सफलता है। राहुल चाहर सिर्फ दो गेंद खेलकर आउट हो गए। नीतीश राणा ने उनका कैच पकड़ा। 15 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर आठ विकेट पर 102 रन है। 

08:46 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब का सातवां विकेट गिरा

उमेश ने पंजाब को सातवां झटका दिया है। उन्होंने हरप्रीत बरार को क्लीन बोल्ड किया। बरार ने 18 गेंदों में 14 रन बनाए। इस मैच में यह उमेश यादव की तीसरी सफलता है। अब रन बनाने की पूरी जिम्मेदारी ओडियन स्मिथ पर है। 

08:32 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब का छठा विकेट गिरा

टिम साउदी ने पंजाब किंग्स को छठा झटका दिया है। उन्होंने शाहरुख खान को नीतीश राणा के हाथों कैच कराया। पांच गेंद खेलने वाले शाहरुख अपना खाता भी नहीं खोल पाए। अब हरप्रीत ब्रार के साथ ओडियन स्मिथ क्रीज पर बने हुए हैं। श्रेयस अय्यर ने इस मैच में बहुत ही बेहतरीन कप्तानी की है। उन्होंने सही समय पर अपने गेंदबाजों को बदला है और इसी वजह से उनकी टीम लगातार विकेट निकाल पा रही है। हालांकि, पंजाब की बल्लेबाजी में गहराई है और अभी भी क्रीज पर ऑलराउंडर ओडियन स्मिथ और हरप्रीत ब्रार मौजूद हैं। 13 ओवर के बाद पंजाब की टीम छह विकेट पर 97 रन बना चुकी है। 

08:26 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब ने 10 ओवर में 85 रन बनाए

पंजाब की पारी के आधे ओवर खत्म हो चुके हैं और 85 रन बनाकर पंजाब की आधी टीम भी पवेलियन लौट चुकी है। अब पंजाब की टीम मुश्किल में दिख रही है। कोलकाता के स्पिन गेंदबाजों ने पंजाब के बल्लेबाजों को खासा परेशान किया है। वरुण और नरेन की जोड़ी बेहतरीन लय में दिख रही है। 

08:23 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब की आधी टीम पवेलियन लौटी

सुनील नरेन ने पंजाब को पांचवां झटका दिया है। उन्होंने राज बावा को क्लीन बोल्ड किया। बावा ने 13 गेंद में 11 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ एक चौका लगाया। अब शाहरुख खान और हरप्रीत ब्रार क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों नए बल्लेबाज हैं और दोनों को साझेदारी बनानी होगी। अब पंजाब की टीम मुश्किल में आ चुकी है और अपनी राह से भटक चुकी है। 

08:20 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब का चौथा विकेट गिरा

उमेश यादव ने कोलकाता को चौथी सफलता दिलाई है। उन्होंने लियम लिविंगस्टन को पवेलियन भेजा। लिविंगस्टन ने 16 गेंद में 19 रन बनाए। उनकी पारी में एक चौका और एक छक्का शामिल था। 

08:12 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पावरप्ले के बाद पंजाब की रन गति थमी

पावरप्ले में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी के चलते पंजाब की टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। अब पावरप्ले के बाद पंजाब के बल्लेबाज धीमी गति से रन बना रहे हैं। राज बावा और लियम लिविंग्सटन धीरे-धीरे पंजाब की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच उमेश यादव ने एक नो गेंद भी की थी, लेकिन लिविंग्सटन फ्री हिट का फायदा नहीं उठा पाए। 

08:05 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पावरप्ले में पंजाब ने तीन विकेट पर 62 रन बनाए

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में 62 रन जरूर बनाए हैं, लेकिन तीन अहम विकेट गंवा दिए हैं। अब लिविंग्सटन और राज बावा क्रीज पर मौजूद हैं। ये सभी खिलाड़ी बड़े शॉट लगाने में माहिर हैं, लेकिन इन्हें संभलकर खेलने में परेशानी आ सकती है। अब पंजाब के लिए किसी एक बल्लेबाज को टिककर बल्लेबाजी करनी होगी। सात ओवर के बाद पंजाब का स्कोर तीन विकेट पर 65 रन है। 

08:01 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब किंग्स का तीसरा विकेट गिरा

टिम साउदी ने पंजाब किंग्स को तीसरा झटका दिया है। उन्होंने शिखर धवन को विकेटकीपर सैम बिलिंग्स को हाथों कैच कराया। धवन आईपीएल में चौथी बार साउदी का शिकार बने हैं। इस मैच में पंजाब की टीम तेजी से रन बना रही है, लेकिन लगातार अंतराल में विकेट भी गिर रहे हैं। 

07:52 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब का दूसरा विकेट गिरा

शिवम मावी ने पंजाब को दूसरा झटका दिया है। उन्होंने खतरनाक दिख रहे भानुका राजपक्षे को आउट किया। राजपक्षे ने नौ गेंदों में 31 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने तीन छक्के और तीन चौके लगाए। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 43 रन हो चुका है। आउट होने से पहले राजपक्षे अपनी टीम को बेहतरीन स्थिति में ला चुके हैं। अब लियम लिविंगस्टन और शिखर धवन क्रीज पर मौजूद हैं। 

07:45 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: धवन और राजपक्षे की शानदार बल्लेबाजी

पंजाब को शुरुआती झटका लगने के बाद शिखर धवन और भानुका राजपक्षे ने शानदार बल्लेबाजी की है। दोनों बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं। और अपनी टीम का स्कोर आगे ले जा रहे हैं। पहले उमेश यादव और फिर शिवम मावी के खिलाफ दोनों बल्लेबाजों ने जमकर रन बनाए। 

07:35 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब का पहला विकेट गिरा

पंजाब किंग्स का पहला विकेट गिर चुका है। उमेश यादव ने पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल को एलबीडब्लू आउट किया। उन्होंने पांच गेंदों में एक रन बनाया। उमेश ने इस आईपीएल में तीनों मैचों में पहले ही ओवर में विकेट लिया है। इससे पहले चेन्नई के खिलाफ ऋतुराज गायकवाड़ और बैंगलोर के खिलाफ मैच में अनुज रावत को पवेलियन भेजा था। 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने धीमी शुरुआत की है और दो ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर सिर्फ सात रन बनाए हैं। 

07:30 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान मयंक अग्रवाल और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की है। वहीं उमेश यादव कोलकाता के लिए पहला ओवर कर रहे हैं। उमेश एक बार फिर शानदार लय में नजर आ रहे हैं। 

07:00 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब के लिए कगिसो रबाडा पहला मैच खेल रहे हैं। उन्हें संदीप शर्मा की जगह टीम में शामिल किया गया है। शेल्डन जैक्सन की जगह शिवम मावी को कोलकाता की टीम में शामिल किया गया है। अब सैम बिलिंग्स कोलकाता के लिए विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

कोलकाता की प्लेइंग 11
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11
मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन, भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, राज बावा, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बरार, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर।
 

06:54 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: पंजाब के लिए रबाडा का डेब्यू

पंजाब किंग्स के लिए कगिसो रबाडा अपना पहला मैच खेलेंगे। टीम के कोच अनिल कुंबले ने उन्हें पंजाब की टोपी दी। इससे पहले वो दिल्ली की टीम का हिस्सा रहे हैं। पहले मैच में वो उपलब्ध नहीं थे और उनकी गैरमौजूदगी में पंजाब के गेंदबाजों ने 200 से ज्यादा रन लुटा दिए थे। इस मैच में रबाडा के आने से पंजाब की गेंदबाजी और मजबूत हुई है। 
 
 

06:14 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Live: कोलकाता की गेंदबाजी मजबूत पंजाब की बल्लेबाजी दमदार

कोलकाता के गेंदबाजों ने दोनों मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। टीम के मुख्य तेज गेंदबाज पैट कमिंस अभी अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए खेल रहे हैं और उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद उमेश यादव, टिम साउदी, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन की मौजूदगी में कोलकाता की गेंदबाजी बेहद मजबूत नजर आ रही है। पहले चेन्नई और फिर बैंगलोर के खिलाफ कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं पंजाब की बात करें तो टीम की बल्लेबाजी बहुत ही बेहतरीन है और बैंगलोर के खिलाफ 200 से ज्यादा रन का लक्ष्य भी सफलतापूर्वक हासिल कर लिया था। 

कोलकाता के बल्लेबाज दोनों मैच में कुछ खास नहीं कर पाए हैं। खासकर टीम का मध्यक्रम फेल रहा है। कप्तान अय्यर भी इस मैच में बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। वहीं मयंक अग्रवाल अपने गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेंगे। 

06:00 PM, 01-Apr-2022

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता ने छह विकेट से पंजाब को हराया, अंकतालिका में टॉप पर पहुंची

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2022 का आठवां मैच पंजाब और कोलकाता की टीम के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। पंजाब की टीम ने इस सीजन अपना एकमात्र मैच जीता था। वहीं कोलकाता की टीम दो मैच खेल चुकी है। पहले मैच में उसे जीत मिली थी, जबकि दूसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। यह मैच जीतने वाली टीम अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें