फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs MI Highlights : केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

Sun, 12 May 2024 12:46 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

KKR vs MI Indian Premier League 2024 : केकेआर ने अपने होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराकर तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। केकेआर की टीम नौ जीत दर्ज कर 18 अंक लेकर प्लेऑफ में पहुंच गई है, जबकि मुंबई को 13 मैचों में नौवीं हार का सामना करना पड़ा है।  
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर - फोटो : IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

12:32 AM, 12-May-2024

KKR vs MI Live : केकेआर ने मुंबई को 18 रनों से हराया

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बारिश से बाधित मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया। केकेआर की यह नौवीं जीत है और वह 18 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर मौजूद है। इसी के साथ कोलकाता आईपीएल 2024 सीजन के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले बारिश के कारण मैच दो घंटा 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ। बारिश ने इस मैच में खलल डाला जिससे मुकाबले को 16-16 कराने का फैसला किया गया। मुंबई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान का फैसला सही साबित करने में देर नहीं लगाई। केकेआर शुरुआती झटकों से नहीं उबर सकी और टीम ने 16 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई को रोहित शर्मा और ईशान किशन की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन पावरप्ले के बाद सुनील नरेन ने ईशान को आउट कर मुंबई को पहला झटका दिया। यहां से मुंबई की पारी पूरी तरह लडखड़ा गई और फिर संभल नहीं सकी। मुंबई की 13 मैचों में यह नौवीं हार है और वह अंक तालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई की टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। 

12:29 AM, 12-May-2024

KKR vs MI Live : तिलक वर्मा आउट हुए

शानदार फॉर्म में चल रहे तिलक वर्मा आठवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। तिलक ने 17 गेंदों पर 32 रनों की पारी खेली। मुंबई को जीत के लिए दो गेंदों पर 21 रन बनाने हैं। पीयूष चावला और अंशुल कंबोज क्रीज पर मौजूद हैं। 

12:27 AM, 12-May-2024

KKR vs MI Live : नमन धीर पवेलियन लौटे

हर्षित राणा ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर नमन धीर को आउट कर मुंबई को सातवां झटका दिया। नमन छह गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए पांच गेंदों पर 22 रन की जरूरत है। क्रीज पर नए बल्लेबाज के रूप में अंशुल कंबोज उतरे हैं और उनके साथ तिलक वर्मा मौजूद हैं। 

विज्ञापन
12:20 AM, 12-May-2024

KKR vs MI Live : नेहाल वढेरा रन आउट हुए

तिलक वर्मा ने कुछ शॉट्स खेलकर मुंबई से दबाव हटाने की कोशिश की, लेकिन नेहाल वढेरा तेजी से रन चुराने के चक्कर में रन आउट हो गए। इस तरह केकेआर ने मुंबई को छठा झटका दिया। मुंबई को अब जीत के लिए 12 गेंदों पर 40 रनों की जरूरत है। तिलक वर्मा 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनके साथ नमन धीर क्रीज पर मौजूद हैं।

12:10 AM, 12-May-2024

KKR vs MI Live : टिम डेविड खाता खोले बिना आउट

आंद्रे रसेल ने टिम डेविड को आउट कर मुंबई को पांचवां झटका दिया। डेविड तीन गेंद खेलकर खाता खोले बिना आउट हुए। अच्छी शुरुआत के बाद केकेआर के गेंदबाजों ने मुंबई की पारी लड़खड़ा दी है। नए बल्लेबाज के तौर पर नेहाल वढेरा उतरे हैं और उनके साथ तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

विज्ञापन
12:06 AM, 12-May-2024

KKR vs MI Live : हार्दिक पांड्या आउट हुए

स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने कप्तान हार्दिक पांड्या को आउट कर मुंबई की पारी लड़खड़ा दी है। हार्दिक चार गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर अब टिम डेविड उतरे हैं और उनके साथ तिलक वर्मा भी मौजूद हैं। 

12:00 AM, 12-May-2024

KKR vs MI Live : केकेआर को मिली तीसरी सफलता

आंद्रे रसेल ने सूर्यकुमार यादव को आउट कर केकेआर को तीसरी सफलता दिलाई। सूर्यकुमार यादव 14 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 88 रन बनाए हैं। मुंबई को जीत के लिए अब 30 गेंदों पर 70 रन बनाने हैं। अब क्रीज पर तिलक वर्मा के साथ कप्तान हार्दिक पांड्या मौजूद हैं। 

11:47 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : रोहित शर्मा पवेलियन लौटे

वरुण चक्रवर्ती ने रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे रोहित 24 गेंदों पर 19 रन बनाकर आउट हुए। अच्छी शुरुआत के बाद मुंबई ने अपने दोनों ओपनरों के विकेट गंवा दिए हैं। 

11:42 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : ईशान अर्धशतक से चूके

स्पिनर सुनील नरेन ने ईशान किशन को आउट कर कोलकाता को पहली सफलता दिलाई। ईशान 22 गेंदों पर 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब सूर्यकुमार यादव क्रीज पर उतरे हैं, जबकि रोहित शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

11:37 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : रोहित-ईशान की शानदार पारी

रोहित और ईशान ने मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत दिलाई और पावरप्ले तक बिना किसी के नुकसान के 62 रन बना लिए हैं। ईशान 19 गेंदों पर 38 रन और रोहित 18 गेंदों पर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

11:22 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : मुंबई की तेज शुरुआत

रोहित शर्मा और ईशान किशन ने केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस को तेज शुरुआत दिलाई। तीन ओवर की समाप्ति के बाद मुंबई ने बिना किसी नुकसान के 31 रन बना लिए हैं। रोहित 13 गेंदों पर 14 रन और ईशान छह गेंदों पर 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

11:05 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : मुंबई की पारी शुरू

केकेआर द्वारा 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी शुरू हो गई है। रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं और उनके साथ ईशान किशन मौजूद हैं। केकेआर ने भी नीतीश राणा की जगह वैभव अरोड़ा को इंपैक्ट सब के तौर पर मैदान में उतारने का फैसला किया है। 

10:53 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : मुंबई को मिला 158 रनों का लक्ष्य

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में जीत के लिए 158 रनों का लक्ष्य दिया। बारिश के कारण मैच दो घंटे 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ और ओवर में भी कटौती की गई। मैच को 16-16 ओवर का कराने का फैसला किया गया था। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मुंबई के गेंदबाजों ने केकेआर के बल्लेबाजों को रन बनाने से रोका। केकेआर ने 16 ओवर में सात विकेट पर 157 रन बनाए। केकेआर के लिए वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 42 रन बनाए। मुंबई की ओर से तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। 

10:49 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : रिंकू सिंह आउट हुए

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रिंकू सिंह को आउट कर केकेआर को सातवां झटका दिया। रिंकू सिंह 12 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर मिचेल स्टार्क उतरे हैं और उनके साथ रमनदीप सिंह मौजूद हैं। 

10:31 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : रसेल पवेलियन लौटे

पीयूष चावला ने आंद्रे रसेल को आउट कर केकेआर को छठा झटका दिया। रसेल 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए। केकेआर ने 13 ओवर की समाप्ति के बाद छह विकेट पर 125 रन बना लिए हैं। 

10:27 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : मुंबई को मिली पांचवीं सफलता

नीतीश राणा के रन आउट होने के साथ ही केकेआर को पांचवां झटका लग गया है। नीतीश 23 गेंदों पर 33 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर रिंकू सिंह उतरे हैं और उनके साथ आंद्रे रसेल मौजूद हैं। 

10:16 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : रसेल-नीतीश क्रीज पर मौजूद

शुरुआती झटकों के बाद आंद्रे रसेल और नीतीश राणा ने केकेआर को संभाला। कोलकाता ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 97 रन बना लिए हैं। नीतीश 15 गेंदों पर 20 रन और रसेल आठ गेंदों पर 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:05 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : वेंकटेश अर्धशतक से चूके

अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला ने शानदार फॉर्म में चल रहे वेंकटेश अय्यर को आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया। वेंकटेश 21 गेंदों पर 42 रन बनाकर आउट हुए। अब क्रीज पर आंद्रे रसेल उतरे हैं। उनका साथ देने नीतीश राणा भी मौजूद हैं। 

09:51 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : केकेआर को लगे शुरुआती झटके

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों ने पावरप्ले के दौरान शानदार प्रदर्शन किया और कोलकाता को तीन झटके दिए। वेंकटेश अय्यर ने हालांकि टीम को संभाला जिसकी मदद से केकेआर छह ओवर की समाप्ति के बाद तीन विकेट पर 52 रन बनाने में सफल रहा। वेंकटेश अय्यर 14 गेंदों पर 30 रन और नीतीश राणा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:42 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : कप्तान श्रेयस बोल्ड हुए

तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने कप्तान श्रेयस अय्यर को आउट कर केकेआर को तीसरा झटका दिया। श्रेयस 10 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर फिलहाल वेंकटेश अय्यर के साथ नीतीश राणा मौजूद हैं। वेंकटेश नौ गेंदों पर 25 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:23 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : नरेन खाता खोले बिना आउट

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने केकेआर के सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन को बोल्ड कर टीम को दूसरा झटका दिया। नरेन खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए हैं। बुमराह ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर नरेन को चकमा दिया। 

09:20 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : केकेआर को लगा पहला झटका

नुवान तुषारा ने पहली ही ओवर में फिल सॉल्ट को आउट कर केकेआर को शुरुआती झटका दिया। सॉल्ट पांच गेंदों पर छह रन बनाकर आउट हुए। 

09:17 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : केकेआर की पारी शुरू

मुंबई के खिलाफ केकेआर की पारी शुरू हो गई है और फिल सॉल्ट के साथ सुनील नरेन पारी का आगाज करने आए हैं। मुंबई के लिए नुवान तुषारा गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं। 

09:08 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : दोनों टीमों की प्लेइंग-11

कोलकाता नाइट राइडर्सः फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, नीतीश राणा, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। इंपैक्ट सबः अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सुयश शर्मा, रहमानुल्लाह गुरबाज, अंगकृष रघुवंशी। 

मुंबई इंडियंसः ईशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहाल वढेरा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, अंशुल कंबोज, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा। इंपैक्ट सबः रोहित शर्मा, शम्स मुलानी, शिवालिक शर्मा, मोहम्मद नबी, कुमार कार्तिकेय।

09:01 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। हार्दिक ने बताया कि मुंबई इस मैच के लिए प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं करेगा। रोहित शर्मा एक बार फिर इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने उतरेंगे। केकेआर की टीम में नीतीश राणा की वापसी हुई है। उन्हें अंगकृष रघुवंशी के बदले टीम में लिया गया है। 

08:46 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : ओवर में की गई कटौती

केकेआर और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता में हो रहा मुकाबला बारिश के कारण 16-16 ओवर का कराने का फैसला किया गया है। मैच रात 9:15 बजे शुरू होगा, जबकि नौ बजे टॉस होगा। 

08:12 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : अंपायर फिर करेंगे निरीक्षण

कोलकाता में बारिश रुक गई है और मैदान से कवर्स भी पूरी तरह हट गए हैं। अंपायर ने एक बार मैदान का निरीक्षण कर लिया है, लेकिन टॉस को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। अंपायर रात 8:45 बजे दोबारा निरीक्षण करेंगे और देखेंगे कि मैदान सूखा है या नहीं। इसी के बाद टॉस होने को लेकर कोई फैसला लिए जाने की उम्मीद है। 

07:53 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : मैदान से हटे कवर्स

कोलकाता में बारिश रुकने के बाद अब मैदान से कवर्स भी हट रहे हैं। अंपायर मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं और जल्द ही टॉस होने की उम्मीद है। 

07:43 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : कोलकाता में बारिश रुकी

कोलकाता में बारिश रुक गई है, लेकिन मैदान अभी भी कवर्स से ढका हुआ है। मैदानकर्मी कवर्स पर मौजूद पानी को सूखा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही अंपायर मैदान पर उतरेंगे जिसके बाद टॉस की घोषणा होगी। 

07:19 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : अभी भी हो रही है बारिश

कोलकाता में अभी भी बारिश हो रही है और मैदान कवर्स से ढका हुआ है। दोनों टीमों के खिलाड़ी ड्रेसिंग रूम में मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव केकेआर के ड्रेसिंग रूम में है और वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर के साथ चर्चा कर रहे हैं। 

07:01 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : टॉस में हो रही देरी

केकेआर और मुंबई के बीच ईडन गार्डेंस पर होने वाले मैच पर बारिश का छाया पड़ गया है और इसके कारण टॉस में देरी हो रही है। फिलहाल कोलकाता में बारिश हो रही है और मैदान को कवर से ढका गया है। 

06:30 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : प्लेऑफ में पहुंचने से एक कदम दूर केकेआर

दो बार के खिताब विजेता कप्तान गौतम गंभीर की टीम मेंटर के रूप में वापसी के बाद केकेआर ने इस सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है। अब तक 11 मैचों में से आठ जीतकर दस टीमों शीर्ष पर काबिज केकेआर को प्लेऑफ का टिकट कटाने के लिए एक और जीत की जरूरत है। 

06:29 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : मुंबई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

तीसरे नंबर पर युवा अंगकृष रघुवंशी ने अपनी उपयोगिता साबित की है। वहीं पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या की कप्तानी में इस सत्र से बाहर होने वाली पहली टीम रही। पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को हराने वाली मुंबई अब प्रतिष्ठा के लिए खेल रही है। सूर्यकुमार यादव ने पिछले दो मैचों में 56 और नाबाद 102 रन बनाए हैं जो टी-20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। प्रशंसकों को रोहित शर्मा और पंड्या से भी अच्छी पारियों की उम्मीद होगी। भारतीय कप्तान रोहित पिछले पांच मैचों में से चार में दोहरे अंक तक तक भी नहीं पहुंच सके।

06:29 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Live : नरेन-सॉल्ट का जलवा बरकरार

शाहरुख खान के स्वामित्व वाली टीम अपने गढ़ ईडन गार्डन पर ही यह श्रेय हासिल करना चाहेगी। सुनील नरेन को दुनिया के दूसरे नंबर के टी-20 बल्लेबाज फिल सॉल्ट के साथ पारी की शुरुआत करने भेजने का गंभीर का दांव मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ है। दोनों ने टीम को पावरप्ले में शानदार शुरुआत देते हुए आठ मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 200 के पार पहुंचाया है। नरेन अब तक 32 छक्के लगा चुके हैं और अभिषेक शर्मा ( 35 ) के बाद दूसरे स्थान पर हैं। अब तक एक शतक और तीन अर्धशतक लगा चुके नरेन ने 183.66 की स्ट्राइक रेट से 461 रन बना लिए हैं। वहीं इंग्लैंड के सॉल्ट ने 183.33 की स्ट्राइक रेट से 429 रन बनाए हैं। इन दोनों के शानदार फॉर्म के कारण आंद्रे रसेल और रिंकू सिंह जैसे फिनिशरों को ज्यादा मौके नहीं मिले। इन दोनों की बल्लेबाजी ने गेंदबाजों खासकर मिचेल स्टार्क के खराब फॉर्म की भी भरपाई कर दी है। 

06:21 PM, 11-May-2024

KKR vs MI Highlights : केकेआर ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया

IPL Live Cricket Score, KKR vs MI Indian Premier League 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना आज होम ग्राउंड ईडन गार्डेंस पर मुंबई इंडियंस से है। मुंबई की टीम के लिए इस मैच में खोने के लिए कुछ नहीं है, लेकिन केकेआर के पास इस मैच को जीतकर प्लेऑफ का टिकट पक्का करने का मौका रहेगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें