मुकुल चौधरी (54*) और आयुष बडोनी (54) की तूफानी अर्धशतकीय पारियों की मदद से लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को तीन विकेट से हरा दिया। गुरुवार को ईडेन गार्डेन्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 20 ओवर में सात विकेट पर 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
अब्दुल समद दो और आयुष बडोनी 54 रन बनाकर आउट हो गए। अब मुकुल चौधरी और मोहम्मद शमी क्रीज पर आए हैं।
अब्दुल समद दो रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें अनुकूल रॉय ने अपना शिकार बनाया। अब मुकुल चौधरी आए हैं।
लखनऊ को तीसरा झटका कैमरन ग्रीन ने दिया। उन्होंने कार्तिक त्यागी के हाथों ऋषभ पंत को कैच कराया। वह सिर्फ 10 रन बना पाए। अब बडोनी का साथ देने निकोलस पूरन आए हैं।
लखनऊ को दूसरा झटका भी वैभव ने दिया। उन्होंने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर मिचेल मार्श को रघुवंशी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ 15 रन बना पाए। अब पंत का साथ देने बडोनी आए हैं।
लखनऊ को पहला झटका वैभव अरोड़ा ने दिया। उन्होंने पॉवेल के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराया। वह 15 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। अब ऋषभ पंत आए हैं।
लखनऊ की पारी जारी है। मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं। पहले ओवर के बाद स्कोर 6/0 है।
कोलकाता ने लखनऊ को 182 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए हैं। उनके लिए अंगकृष रघुवंशी ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली।
17 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और केकेआर सिर्फ चार विकेट पर 144 रन बना सकी है। रोवमैन पॉवेल और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं।
रिंकू सिंह को आवेश खान ने बोल्ड कर दिया है। वह सिर्फ चार रन बना पाए। अब कैमरन ग्रीन का साथ देने रोवमैन पॉवेल आए हैं।
कोलकाता को तीसरा झटका एम सिद्धार्थ ने दिया। उन्होंने मार्करम के हाथों रघुवंशी को कैच कराया। वह 33 गेंदों में पांच चौके और दो छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। अब ग्रीन का साथ देने रिंकू सिंह आए हैं। 12 ओवर के बाद स्कोर तीन विकेट पर 106 रन है।
कोलकाता को दूसरा झटका दिग्वेश राठी ने दिया। उन्होंने मोहम्मद शमी के हाथों अजिंक्य रहाणे को कैच कराया। वह 24 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए। अब रघुवंशी का साथ दने कैमरन ग्रीन आए हैं।
10 ओवर का खेल पूरा हो चुका है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के बीच 50 गेंदों में 83 रनों की साझेदारी हो चुकी है। कोलकाता ने एक विकेट पर 98 रन बना लिए हैं।
पावरप्ले समाप्त हो चुका है। अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी हो चुकी है। शुरुआती छह ओवर के बाद केकेआर का स्कोर एक विकेट पर 56 रन है।
कोलकाता को पहला झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने फिन एलन को दिग्वेश राठी के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ आठ रन बना सके। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने अंगकृष रघुवंशी आए हैं।
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। अजिंक्य रहाणे और फिन एलन क्रीज पर हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, नवदीप सैनी, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट।
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीत्जके, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, हिम्मत सिंह।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने बताया कि ब्लेसिंग मुजरबानी को आराम दिया गया है और उनकी जगह सुनील नरेन की वापसी हुई है।
केकेआर के पिछले मैच में बारिश ने खलल डाला था और कोलकाता में गुरुवार को भी बारिश की संभावना है। पश्चिमी बंगाल के गंगा वाले क्षेत्र से लेकर मन्नार की खाड़ी तक निम्न दबाव बनने के कारण कोलकाता में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हालांकि मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होने के कारण इस पर ज्यादा असर पड़ने की संभावना नहीं है।
जहां तक एलएसजी का सवाल है तो उसकी टीम पिछले मैच में जीत दर्ज करने से आत्मविश्वास से भरी होगी। उसके कप्तान ऋषभ पंत ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए पिछले मैच में नाबाद 68 रन बनाए थे और वह अपनी इस फॉर्म को जारी रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। एलएसजी की टीम में पंत के अलावा शीर्ष तीन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श और दक्षिण अफ्रीका के एडन मार्करम भी शामिल हैं। वह केकेआर के गेंदबाजों पर शुरू से ही हावी होने की कोशिश करेंगे।
केकेआर ने अभी तक अजिंक्य रहाणे और फिन एलेन की सलामी जोड़ी को आजमाया है जो अपेक्षित सफलता हासिल नहीं कर पाए। वह इस मैच में एलेन और टिम सीफर्ट की न्यूजीलैंड की जोड़ी को आजमा सकते हैं। न्यूजीलैंड के एक अन्य खिलाड़ी रचिन रवींद्र भी मध्य क्रम में जगह बनाने के दावेदार हैं। इससे केकेआर को स्पिन का एक अतिरिक्त विकल्प भी मिल जाएगा।
केकेआर फ्रेंचाइजी के लिए एक और अच्छी खबर यह है कि कैमरून ग्रीन के लखनऊ के खिलाफ मैच से गेंदबाजी शुरू करने की संभावना है। इस ऑलराउंडर को अब तक क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ तालमेल बिठाते हुए वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से गेंदबाजी से दूर रखा गया था, हालांकि वह ट्रेनिंग सेशन में नियमित रूप से गेंदबाजी कर रहे थे।
लखनऊ के खिलाफ आईपीएल 2026 के 15वें मैच से पहले केकेआर को बड़ी राहत मिली है। सुनील नरेन अपनी बीमारी से उबर गए हैं। हालांकि, वरुण चक्रवर्ती का खेलना अभी भी पक्का नहीं है, क्योंकि उनकी अंगुली में चोट लगी है। सुनील नरेन की वापसी से केकेआर की गेंदबाजी यूनिट को काफी मजबूती मिलने की उम्मीद है, जिसने पंजाब किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में संघर्ष किया था। हालांकि, यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन नरेन को लेता है या रचिन रवींद्र को उनकी जगह मौका मिलता है जो बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अपना प्रभाव छोड़ सकते हैं।
अपनी पहली जीत की तलाश में कोलकाता नाइट राइजर्स (केकेआर) का सामना गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। केकेआर की टीम के लिए मौजूदा सीजन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा है क्योंकि उसे दो मैच में हार मिली है, जबकि एक मैच उसका बारिश की भेंट चढ़ा है। केकेआर की रणनीति अब तक कारगार साबित नहीं हुई है और उम्मीद जताई जा रही है कि टीम प्रबंधन लखनऊ के खिलाफ व्यापक बदलाव कर सकता है।
IPL Live Cricket Score, KKR vs LSG Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का 15वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) के बीच ईडेन गार्डेन्स में खेला जाएगा। इस मैच में कोलकाता को पहली जीत की तलाश होगी जबकि लखनऊ लय बरकरार रखने उतरेगी।