फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ ने केकेआर को चार रनों से हराया, रहाणे का अर्धशतक और रिंकू की कोशिश गई बेकार

Tue, 08 Apr 2025 07:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

KKR vs LSG Indian Premier League 2025: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने रोमांचक मुकाबले में केकेआर को हराया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के लिए रहाणे और रिंकू सिंह ने शानदार पारियां खेली, लेकिन टीम जीत हासिल करने से चार रन पीछे रह गई।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:24 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रोमांचक मैच में जीता लखनऊ

कप्तान अजिंक्य रहाणे के अर्धशतक और रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी के बावजूद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 234 रन ही बना सकी। रहाणे ने 35 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि रिंकू ने 15 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने क्विंटन डिकॉक का विकेट जल्दी गंवा दिया था जो 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुनील नरेन और रहाणे ने दूसरे विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी की। हालांकि, दिग्वेश राठी ने नरेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। नरेन 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रहाणे इसके बाद भी नहीं रुके और उन्होंने 26 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। रहाणे और वेंकटेश अय्यर जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो लग रहा था कि केकेआर शायद इस विशाल लक्ष्य को हासिल कर सकती है, लेकिन शार्दुल ने रहाणे को आउट कर केकेआर को बड़ा झटका दिया। 

रहाणे के आउट होने के बाद केकेआर की पारी लड़खड़ा गई और उसने रमनदीप (1), अंगकृष रघुवंशी (5), वेंकटेश अय्यर (45) और आंद्रे रसेल (7) के विकेट गंवाए। केकेआर के लिए इसके बाद लक्ष्य को प्राप्त करना मुश्किल लग रहा था, लेकिन रिंकू ने अंतिम ओवरों में धमाल मचाया। केकेआर को आखिरी ओवर में जीत के लिए 24 रन की जरूरत थी, लेकिन टीम 20 रन ही बना सकी। इस तरह लखनऊ ने यह मुकाबला अपने नाम किया। केकेआर के लिए हर्षित राणा 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। लखनऊ की ओर से आकाश दीप और शार्दुल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि आवेश खान, दिग्वेश राठी और रवि बिश्नोई को एक-एक विकेट मिला। 

07:16 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर का स्कोर 200 के पार

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है। केकेआर के लिए रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। केकेआर ने 18वें ओवर की समाप्ति तक सात विकेट पर 201 रन बना लिए हैं। 

07:06 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रसेल पवेलियन लौटे

शार्दुल ठाकुर ने आंद्रे रसेल को आउट कर केकेआर को सातवां झटका दिया। रसेल चार गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
07:01 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: वेंकटेश अर्धशतक से चूके

वेंकटेश अय्यर को आकाश दीप ने आउट कर केकेआर को छठा झटका दिया। वेंकटेश अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन वह चूक गए। वेंकटेश 29 गेंदों पर छह चौका और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाकर आउट हुए। 

06:56 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को पांचवां झटका

आवेश खान ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे अंगकृष रघुवंशी को आउट कर केकेआर को पांचवां झटका दिया है। रघुवंशी चार गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
06:50 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को लगा चौथा झटका

रवि बिश्नोई ने रमनदीप सिंह को आउट कर केकेआर को चौथा झटका दिया। रमनदीप दो गेंदों पर एक रन बनाकर आउट हुए। केकेआर ने 14 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट पर 166 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए 36 गेंदों पर 73 रन बनाने की जरूरत है। 

06:42 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रहाणे पवेलियन लौटे

केकेआर को कप्तान अजिंक्य रहाणे के रूप में तीसरा झटका लगा है। रहाणे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगा चुके थे। रहाणे ने वेंकटेश अय्यर के साथ 71 रनों की साझेदारी की। रहाणे 35 गेंदों पर आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए। 13 ओवर की समाप्ति के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 162 रन है। 

06:26 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: रहाणे का अर्धशतक

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ के खिलाफ आईपीएल के मुकाबले में 26 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। रहाणे और वेंकटेश के दम पर केकेआर ने लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 136 रन बना लिए हैं। केकेआर को अब जीत के लिए 54 गेंदों पर 103 रन बनाने हैं। 

06:16 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर का स्कोर 100 के पार

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर का स्कोर 110 के पार पहुंच गया है। केकेआर के लिए रहाणे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं अर्धशतक के करीब हैं। उनका साथ वेंकटेश अय्यर निभा रहे हैं। केकेआर ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 116 रन बनाए हैं। 

06:06 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को लगा दूसरा झटका

दिग्वेश राठी ने सुनील नरेन को आउट कर केकेआर को दूसरा झटका दिया। नरेन रहाणे के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए। राठी ने नरेन को आउट करने के बाद एक बार फिर विवादित तरीके से जश्न मनाया जिस कारण उन पर दो बार जुर्माना लग चुका है। 

06:02 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: पावरप्ले समाप्त

लखनऊ के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी रही है और उसने छह ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 90 रन बना लिए हैं। क्रीज पर फिलहाल नरेन और कप्तान अजिंक्य रहाणे मौजूद हैं। 

05:42 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: केकेआर को लगा पहला झटका

आकाश दीप ने क्विंटन डिकॉक को आउट कर केकेआर को पहला झटका दिया। डिकॉक अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन आकाश दीप की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। डिकॉक ने नौ गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 15 रन बनाए। 

05:30 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Score: कोलकाता की पारी शुरू

कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन क्रीज पर मौजूद हैं। लखनऊ ने केकेआर के सामने 239 रनों का लक्ष्य रखा है। 

05:11 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Match: लखनऊ की पारी समाप्त

निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केकेआर के सामने जीत के लिए239 रनों का लक्ष्य रखा है। कोलकाता ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था, लेकिन मार्श और पूरन की आतिशी बल्लेबाजी के दम पर लखनऊ बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रहा। मार्श ने 48 गेंदों पर 81 रन बनाए, जबकि एडेन मार्करम ने 47 रन बनाए। लखनऊ ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। पूरन 36 गेंदों पर सात चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद लौटे। 

केकेआर की ओर से हर्षित राणा ने दो विकेट लिए, जबकि आंद्रे रसेल को एक विकेट मिला। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ को मार्श और मार्करम ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। इस साझेदारी को हर्षित राणा ने मार्करम को आउट कर तोड़ा। मार्करम अर्धशतक के करीब थे, लेकिन तीन रन से ऐसा करने से चूक गए। इसके बाद मार्श ने अपनी आक्रामक पारी जारी रखी और अर्धशतक जड़ा। मार्श के आउट होने के बाद पूरन ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और महज 21 गेंदों पर पचासा लगाया। 

पूरन अंत तक टिके रहे, लेकिन शतक पूरा नहीं कर सके। लखनऊ के लिए अब्दुल समद ने छह रन बनाए, जबकि डेविड मिलर चार रन बनाकर नाबाद लौटे। 

05:01 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Match: समद पवेलियन लौटे

हर्षित राणा ने अब्दुल समद को आउट कर केकेआर को तीसरी सफलता दिलाई। लखनऊ के लिए हालांकि, निकोलस पूरन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे उसका स्कोर 220 रन के पार पहुंच गया है। समद चार गेंदों पर एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। 

04:51 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Match: पूरन का पचासा

लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने 21 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया है। पूरन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं जिससे लखनऊ का स्कोर 190 के पार पहुंच गया है। 

04:46 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Match: मार्श पवेलियन लौटे

आंद्रे रसेल ने मिचेल मार्श को आउट कर लखनऊ को बड़ा झटका दिया। मार्श शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और 48 गेंदों पर छह चौकों और पांच छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर आउट हुए। मार्श और पूरन के बीच 30 गेंदों पर 71 रनों की साझेदारी हुई। पूरन के साथ देने अब क्रीज पर अब्दुल समद उतरे हैं। 

04:44 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Match: मार्श-पूरन की साझेदारी

मार्श और पूरन की आतिशी बल्लेबाजी जारी है जिससे लखनऊ का स्कोर 15 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 170 रन हो गया है। मार्श और पूरन के बीच अब तक 71 रनों की साझेदारी हो गई है और लखनऊ बड़े स्कोर की ओर अग्रसर है। 

04:33 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Match: मार्श की शानदार बल्लेबाजी

अर्धशतक लगाने के बाद भी मार्श की शानदार बल्लेबाजी जारी है जिससे लखनऊ का स्कोर 13 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 138 रन हो गया है। मार्श 71 रन बनाकर खेल रहे हैं और क्रीज पर निकोलस पूरन भी मौजूद हैं। 

04:22 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live Match: मार्श का अर्धशतक

लखनऊ के सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने केकेआर के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है। मार्श ने मार्करम के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। लखनऊ का स्कोर 11 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 106 रन हो गया है। 

04:16 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: मार्करम अर्धशतक से चूके

हर्षित राणा ने एडेन मार्करम को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया है। मार्करम और मार्श के बीच अच्छी साझेदारी हो रही थी और दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े। मार्करम अर्धशतक के करीब थे, लेकिन हर्षित ने बोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। हर्षित 28 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 47 रन बनाकर आउट हुए। 

04:12 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: मार्श-मार्करम की साझेदारी

मार्श और मार्करम के बीच पहले विकेट के लिए शानदार साझेदारी हो रही है जिससे लखनऊ का स्कोर 80 के पार पहुंच गया है। केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने नौ ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 88 रन बना लिए हैं। केकेआर के गेंदबाज अब तक एक भी सफलता हासिल नहीं कर सके हैं। 

03:58 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: लखनऊ का स्कोर 50 के पार

केकेआर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने शानदार शुरुआत की है और पावरप्ले में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। लखनऊ ने छह ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 59 रन बना लिए हैं। केकेआर को पावरप्ले में एक भी सफलता नहीं मिली। मार्श और मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं। 

03:43 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: लखनऊ की सधी शुरुआत

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने केकेआर के खिलाफ सधी शुरुआत की है और तीन ओवर के बाद उसका स्कोर बिना किसी नुकसान के 20 रन है। लखनऊ के लिए मार्श और मार्करम क्रीज पर हैं। 

03:32 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: लखनऊ की पारी शुरू

केकेआर के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लखनऊ के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम क्रीज पर मौजूद हैं। 

03:06 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्सः मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आकाश दीप, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी।
इम्पैक्ट प्लेयरः रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद, मैथ्यू ब्रिट्जके, हिम्मत सिंह।

कोलकाता नाइट राइडर्सः क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयरः अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पोवेल, लवनिथ सिसोदिया।

 

03:01 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: केकेआर ने जीता टॉस

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। केकेआर ने इस मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है और मोईन अली की जगह तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को शामिल किया गया है। वहीं, लखनऊ की टीम ने एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। 

02:38 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: वेंकटेश के फॉर्म में लौटने से केकेआर को मिली राहत

कोलकाता ने अपना पिछला मुकाबला इसी मैदान पर खेला था और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आसानी से जीत दर्ज की थी। इसलिए इस बात की संभावना कम ही है कि वह अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव करेगी। केकेआर के लिए राहत की बात यह है कि उसके सबसे महंगे खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर फॉर्म में लौट आए हैं, जबकि रिंकू सिंह और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। युवा अंगकृष रघुवंशी ने भी प्रभावित किया। केकेआर के लिए हालांकि सलामी जोड़ी चिंता का विषय बनी हुई है। क्विंटन डिकॉक और सुनील नरेन पिछले सत्र में फिल सॉल्ट की तरह टीम को आक्रामक शुरुआत देने में नाकाम रहे हैं।

02:31 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Live: नरेन के बड़े प्रशंसक हैं दिग्वेश 

दिग्वेश केकेआर के अनुभवी ऑलराउंडर नरेन के बड़े प्रशंसक हैं, लेकिन यह दोनों एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। यह देखना दिलचस्प होगा कि नरेन और दिग्वेश के बीच मुकाबले में कौन किस पर भारी पड़ता है। केकेआर और लखनऊ ने अब तक मिलाजुला प्रदर्शन किया है और दोनों ही टीमों ही टीम के अब तक दो-दो जीत से चार-चार अंक हैं। केकेआर और लखनऊ ने अपने पिछले मुकाबले जीते थे, इसलिए दोनों टीमें अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे। 

02:27 PM, 08-Apr-2025

KKR vs LSG Highlights: लखनऊ ने केकेआर को चार रनों से हराया, रहाणे का अर्धशतक और रिंकू की कोशिश गई बेकार

IPL Live Cricket Score, KKR vs LSG Indian Premier League 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से हो रहा है। दोनों ही टीमों का प्रदर्शन अब तक मिलाजुला रहा है। पिछले मैच में दोनों टीमों ने जीत हासिल की थी और अब इनकी नजरें लय हासिल करने पर लगी होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें