दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 40 रनों से हरा दिया। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। जवाब में केकेआर 18.4 ओवर में सिर्फ 163 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनके लिए कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली। इसी के साथ आईपीएल 2026 का लीग चरण समाप्त हो गया।
प्लेऑफ की चारों टीमें तय
प्लेऑफ की चारों टीमें तय हो चुकी हैं। आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में सफल रहीं। तालिका में शीर्ष-दो स्थानों पर रहने वाली आरसीबी और गुजरात के बीच 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालिफायर मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, 27 मई को मुल्लांपुर में हैदराबाद और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा।
दिल्ली को मैच में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने वापसी कराई है। कुलदीप ने रहाणे और रिंकू को पवेलियन भेजा। इसके बाद अक्षर ने तेजस्वी दहिया को बोल्ड किया। फिलहाल रोवमन पॉवेल और अनुकूल रॉय क्रीज पर मौजूद हैं।
कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 12 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर तीन विकेट पर 115 रन हो गया है। पॉवेल सात रन बनाकर क्रीज पर भी मौजूद हैं।
कोलकाता को दूसरा झटका भी एनगिडी ने दिया। उन्होंने मनीष पांडे को स्टार्क के हाथों कैच कराया। वह 16 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए।
कोलकाता को पहला झटका लुंगी एनगिडी ने दिया। उन्होंने फिन एलन को बोल्ड किया। वह 13 गेंदों में 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब अजिंक्य रहाणे का साथ देने मनीष पांडे आए हैं। सात ओवर के बाद स्कोर एक विकेट पर 64 रन है।
कोलकाता की पारी शुरू हो चुकी है। फिन एलन और अजिंक्य रहाणे क्रीज पर मौजूद हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 204 रनों का लक्ष्य दिया है। रविवार को ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने केएल राहुल की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 203 रन बनाए। केकेआर के लिए सौरभ ने दो विकेट लिए जबकि अनुकूल, नरेन और वरुण के नाम एक-एक विकेट रहा।
दिल्ली को चौथा झटका वरुण चक्रवर्ती ने दिया। उन्होंने अक्षर पटेल को रिंकू के हाथों कैच कराया। वह 25 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब डेविड मिलर और आशुतोष शर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 18 ओवर के बाद स्कोर चार विकेट पर 175 रन है।
दिल्ली को तीसरा झटका अनुकूल रॉय ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को पॉवेल के हाथों कैच कराया। वह 60 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल का साथ देने डेविड मिलर आए हैं।
केएल राहुल ने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ दिल्ली का स्कोर भी दो विकेट पर 100 के पार पहुंच गया। फिलहाल केएल का साथ देने के लिए अक्षर पटेल मौजूद हैं।
दिल्ली को दूसरा झटका सुनील नरेन ने दिया। उन्होंने कप्तान रहाणे के हाथों साहिल परख को कैच कराया। वह 24 रन बनाकर आउट हुए। अब अक्षर पटेल आए हैं। 10 ओवर के बाद स्कोर दो विकेट पर 88 रन है।
दिल्ली को पहला झटका सौरभ दुबे ने दिया। उन्होंने अभिषेक पोरेल को तेजस्वी दहिया के हाथों कैच कराया। वह 18 गेंदों में 22 रन बनाकर लौटे। अब केएल राहुल का साथ देने साहिल परख आए हैं।
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। राजस्थान ने ग्रुप चरण के अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हराया और इसके साथ ही वह प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई है। मौजूदा सीजन में आरसीबी, गुजरात, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में जगह बनाई है। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन ही बना सकी।
दिल्ली की पारी शुरू हो चुकी है। अभिषेक पोरेल और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी।
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: त्रिपुराणा विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली ने दो बदलाव किए हैं। आकिब नबी को मुकेश कुमार की जगह मौका मिला है। वहीं, त्रिपुराणा विजय की जगह कुलदीप यादव की वापसी हुई है।
IPL Live Cricket Score, KKR vs DC Indian Premier League 2026 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2026 का आखिरी लीग मैच यानी 70वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। थोड़ी देर में इस मुकाबले का टॉस होगा।