फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच, लेकिन कमिंस-रसेल ने जीते दिल

Wed, 21 Apr 2021 11:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

KKR vs CSK IPL HIGHLIGHTS: चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:17 PM, 21-Apr-2021

चेन्नई की रोमांचक जीत

चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 18 रनों से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन बनाए, जिसके जवाब में कोलकाता की टीम 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने फाफ डुप्लेसी (95*) और ऋतुराज गायकवाड़ (64) के दम पर 220 रनों का स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने 31 रन पर पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद आंद्रे रसेल (22 गेंदों में 54), दिनेश कार्तिक (24 गेंदों में 40) और पैट कमिंस (34 गेंदों में नाबाद 66) ने मिलकर टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाया। लेकिन आखिरी में मैच बचाने में नाकाम रहे।

चेन्नई की तरफ से दीपक चाहर सफल गेंदबाज रहे और सर्वाधिक चार विकेट चटकाए वहीं लुंगी एनगीडी ने भी तीन विकेट हासिल किए।

11:06 PM, 21-Apr-2021

कमिंस का तूफानी अर्धशतक 

पैट कमिंस की शानदार पारी। उन्होंने 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान कमिंस ने सैम करन के ओवर में 30 रन भी जड़े। कमिंस अपनी पारी के दौरान तीन चौके और पांच छक्के लगा चुके हैं।
 

11:04 PM, 21-Apr-2021

आखिरी 18 गेंदों का खेल 

कोलकाता नाइट राइडर्स अभी भी मैच में बनी हुई है। केकेआर को जीत के लिए अब आखिरी की 18 गेंदों में 40 रन चाहिए। क्रीज पर पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती मौजूद हैं।

विज्ञापन
10:55 PM, 21-Apr-2021

कमिंस ने जड़े लगातार तीन छक्के 

पैट कमिंस ने सैम करन की जमकर धुनाई की। कमिंस ने करन के तीसरे ओवर में लगातार तीन छक्के लगाने के साथ ही कुल चार छक्के और एक चौका लगाया। सैम ने अपने इस ओवर में 30 रन लुटाये। 16 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 176/7, पैट कमिंस (48*), कमलेश नगरकोटी (0*)
 

10:52 PM, 21-Apr-2021

दिनेश कार्तिक भी लौटे पवेलियन 

कोलकाता की आखिरी उम्मीद भी अब खत्म हो चुकी है। अच्छी लय में नजर आ रहे दिनेश कार्तिक को एनगिडी ने अपना शिकार बनाया। कार्तिक 24 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हुए। 15 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 146/7, पैट कमिंस (18*), कमलेश नागरकोटी (0*)

 

विज्ञापन
10:38 PM, 21-Apr-2021

रसेल आउट 

सैम करन ने बेहतरीन और चालाकी दिखाते हुए रसेल को पूरी तरह से चकमा दिया और उनकी गिल्ली बिखेर दी। रसेल 22 गेंदों में 54 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह कोलकाता का छठा विकेट गिरा। 12 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 123/6, दिनेश कार्तिक (34*), पैट कमिंस (1*)
 
 

10:34 PM, 21-Apr-2021

रसेल का तूफानी अर्धशतक 

आंद्रे रसेल पूरी तरह से आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने महज 21 गेंदों में छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। इस दौरान रसेल ने तीन चौके और छह छक्के लगाए।
 

10:18 PM, 21-Apr-2021

चहल की बेहतरीन गेंदबाजी 

दीपक चाहर ने एक बार फिर से अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ चार ओवर की गेंदबाजी में 29 रन देकर चार विकेट झटके। आठ ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 66/5, आंद्रे रसल (23*), दिनेश कार्तिक (12*)

 

10:16 PM, 21-Apr-2021

पहला पावरप्ले समाप्त 

राहुल त्रिपाठी के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे आंद्रे रसेल ने आते ही आक्रामक रूख अपना लिया है। उन्होंने एनगिडी के ओवर में लगातार दो चौके और एक छक्का लगाकर 14 रन बटोरे। छह ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 45/5, आंद्रे रसल (14*), दिनेश कार्तिक (0*)

 

10:14 PM, 21-Apr-2021

त्रिपाठी भी लौटे पवेलियन 

सीजन का अपना पहला मैच खेल रहे लुंगी एनगिडी ने अपने दूसरे ही ओवर में राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेज दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर त्रिपाठी को धोनी के हाथों कैच कराया। त्रिपाठी 9 गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए।

10:12 PM, 21-Apr-2021

चाहर का कहर

दीपक चाहर ने एक बार फिर से अपनी धारदार गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाजों को घुटने पर ला दिया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में मॉर्गन और फिर सुनील नरेन को भी पवेलियन की राह दिखाई। 

09:51 PM, 21-Apr-2021

चाहर को दूसरी सफलता 

दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने दूसरे ओवर में ही दूसरी सफलता हासिल कर ली है। पहले ओवर में गिल का विकेट लेने के बाद दूसरे ओवर में उन्होंने नितीश राणा को धोनी के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 17/2, राहुल त्रिपाठी (6*), ईयोन मॉर्गन (0*)
 

09:44 PM, 21-Apr-2021

शुभमन गिल फेल 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद ख़राब हुई है। उसके सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इस बार खाता भी नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर गेंद पर कैच आउट हुए। उन्हें दीपक चाहर ने पहले ओवर की चौथी गेंद पर एनगिडी के हाथों कैच कराया। एक ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर: 5/1, राहुल त्रिपाठी (4*), नितीश राणा (1*)
 

09:29 PM, 21-Apr-2021

सीएसके ने बनाए 220 रन

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अब कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत के लिए 20 ओवरों में 221 रनों की जरूरत होगी। 

इससे पहले केकेआर के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। लेकिन फाफ डुप्लेसी और ऋतुराज की सलामी जोड़ी ने मॉर्गन के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। सीएसके के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 74 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी की। ऋतुराज 42 गेंदों में 64 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद डुप्लेसी ने मोईन अली (25) के साथ भी तेजी से रन बटोरते हुए 26 गेंदों में अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। अंत में धोनी ने आठ गेंदों में 17 और जडेजा ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़कर टीम के स्कोर को 220 तक ले गए। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से फाफ डुप्लेसी 60 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद रहे। 

नाइट राइडर्स के गेंदबाज इस मैच में पूरी तरह से फेल रहे, लेकिन चक्रवर्ती रसेल और नरेन ने एक-एक विकेट हासिल किये।
 

09:16 PM, 21-Apr-2021

सीएसके के 200 रन पूरे 

चेन्नई सुपर किंग्स ने 19वें ओवर में अपने 200 रन पूरे कर लिए हैं। रसेल के कोटे के दूसरे ओवर में चेन्नई ने 15 रन बटोरे। 

09:10 PM, 21-Apr-2021

प्रसिद्ध का एक और महंगा ओवर 

प्रसिद्ध कृष्णा आज के मैच में पूरी तरह से फेल रहे, उन्होंने अपने चार ओवर के कोटे में बिना कोई विकेट हासिल किए 49 रन लुटाये। आखिरी ओवर में भी उन्होंने 14 रन खर्चे। 18 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 186/2, फाफ डुप्लेसी (69*), एमएस धोनी (17*)

08:59 PM, 21-Apr-2021

मोईन-फाफ में अर्धशतकीय साझेदारी 

मोईन अली और फाफ डुप्लेसी के बीच भी दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। हालांकि मोईन को सुनील नरेन ने अपना शिकार बनाया और कार्तिक के हाथों स्टंप आउट कराया। मोईन ने 12 गेंदों में 21 रन का योगदान दिया। 

08:53 PM, 21-Apr-2021

चेन्नई के 150 रन पूरे 

चेन्नई सुपर किंग्स ने 16वें ओवर में ही 150 रन का आंकड़ा छू लिया है। टीम की तरफ से मोईन अली और फाफ डुप्लेसी क्रीज पर हैं।

08:35 PM, 21-Apr-2021

डुप्लेसी का अर्धशतक 

फाफ डुप्लेसी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 35 गेंदों में आईपीएल का अपना 17वां अर्धशतक पूरा किया। 13 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 121/1, फाफ डुप्लेसी (53*), मोईन अली (1*)
 

08:32 PM, 21-Apr-2021

ऋतुराज आउट 

वरुण चक्रवर्ती ने आखिरकार कोलकाता को पहली सफलता दिला दी है। वरुण ने कोटे के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर ऋतुराज को कमिंस के हाथों कैच कराया। ऋतुराज 42 गेंदों में 64 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

08:28 PM, 21-Apr-2021

सीएसके के 100 रन पूरे 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने बिना कोई विकेट गंवाए अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। ऋतुराज और डुप्लेसी दोनों ने ही मिलकर केकेआर के गेंदबाजों का दम निकाल दिया है। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 115/0, ऋतुराज गायकवाड़ (64*), फाफ डुप्लेसी (48*)
 

08:24 PM, 21-Apr-2021

ऋतुराज का अर्धशतक 

तीन मुकाबलों में फेल रहने के बाद आखिरकार ऋतुराज गायकवाड़ ने अपनी फॉर्म हासिल कर ली है। उन्होंने 33 गेंदों में आईपीएल का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया। 11 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 98/0, ऋतुराज गायकवाड़ (51*), फाफ डुप्लेसी (46*)
  

07:59 PM, 21-Apr-2021

सीएसके के 50 रन पूरे 

चेन्नई सुपर किंग्स को मैच में एक शानदार शुरुआत मिली है। ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी की जोड़ी तेजी से रन बटोर रही है। पहले पावरप्ले में टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन भी पूरे कर लिए हैं। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 54/0, ऋतुराज गायकवाड़ (23*), फाफ डुप्लेसी (30*)
 

07:39 PM, 21-Apr-2021

कमिंस का महंगा ओवर

केकेआर के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिंस का पहला ओवर बेहद खराब साबित हुआ। उनके इस ओवर में 15 रन आए। दो ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 19/0, ऋतुराज गायकवाड़ (12*), फाफ डूप्लेसी (7*)
 

07:35 PM, 21-Apr-2021

मैच शुरू 

चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से एक बार फिर से ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसी की जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है, वहीं कोलकाता ने वरुण चक्रवर्ती से स्पिन अटैक लगाया है। पहले ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 4/0, ऋतुराज गायकवाड़ (2*), फाफ डुप्लेसी (2*)

07:10 PM, 21-Apr-2021

प्लेइंग XI

कोलकाता नाइट राइडर्स : 
शुभमन गिल,  नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसल, सुनील नरेन, कमलेश नागरकोटी, पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा

चेन्नई सुपर किंग्स : 
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), फ़ाफ डुप्लेसी, ऋतुराज गायकवाड़, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोईन अली, सैम करन, रवींद्र जाडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लुंगी एनगिडी
 

07:06 PM, 21-Apr-2021

दोनों टीमों में बदलाव

कोलकाता की टीम ने इस मैच के लिए दो बड़े बदलाव किए हैं। हरभजन सिंह और शाकिब अल हसन को बाहर किया गया है और इनकी जगह कमलेश नगरकोटी और सुनील नरेन को टीम में शामिल किया गया है।

चेन्नई में भी एक बदलाव हुआ है। ड्वेन ब्रावो की जगह पर लुंगी एनगीडी को मौका मिला है।

07:01 PM, 21-Apr-2021

टॉस रिपोर्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।

06:59 PM, 21-Apr-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए मुकाबलों में चेन्नई का पलड़ा भारी रहा है।
 

06:33 PM, 21-Apr-2021

KKR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता मैच, लेकिन कमिंस-रसेल ने जीते दिल

नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में धोनी के सामने होगी मॉर्गन की चुनौती। चेन्नई की टीम जहां पिछले दोनों मुकाबले जीती है वहीं कोलकाता लगातार दो मुकाबले हारी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें