फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Auction Highlights: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी पूरी, ग्रीन सबसे महंगे बिके

Tue, 16 Dec 2025 09:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी

खास बातें

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने कमर कस ली है। मंगलवार को आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी पूरी हुई। कैमरन ग्रीन इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
आईपीएल नीलामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:12 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: आईपीएल 2026 के लिए नीलामी पूरी

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी पूरी हो गई है। कुल 77 स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। दिलचस्प बात यह है कि सभी 77 स्थान भर लिए गए हैं और सभी टीमें आगामी सीजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं। 77 खिलाड़ियों में से कुल 29 विदेशी खिलाड़ी बिके। सभी 10 टीमों ने मिलकर 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए। कैमरन ग्रीन इस नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाडी बने। ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं, मथिशा पथीराना को केकेआर ने 18 करोड़ रुपये देकर टीम में शामिल कराया।

मिनी नीलामी में सबसे ज्यादा प्रभावित कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर ने किया। ये दोनों आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने। कार्तिक और प्रशांत को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इन दोनों खिलाड़ियों का आधार मूल्य 30 लाख रुपये था। 

09:01 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • पृथ्वी शॉ 75 लाख रुपये आधार मूल्य - दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा
  • दीपक हुड्डा 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • जैमी स्मिथ दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • स्पेंसर जॉनसन 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • सनवीर सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • जैक फोल्क्स 75 लाख रुपये आधार मूल्य - सीएसके ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • टॉम बेंटन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - गुजरात टाइटंस ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • काइल जैमिसन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • एडम मिलने दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • कुलदीप सेन 75 लाख रुपये आधार मूल्य - राजस्थान रॉयल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • विक्की ओस्तवाल 30 लाख रुपये आधार मूल्य - आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • पृथ्वी राज 30 लाख रुपये आधार मूल्य - गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • विलियम सदरलैंड एक करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • लुक वुड 75 लाख रुपये आधार मूल्य - गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • आरएस अमबृश 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • विहान मल्होत्रा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • कनिष्क चौहान 30 लाख रुपये आधार मूल्य - आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • काइल जैमिसन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।

08:36 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • बृजेश शर्मा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • ऋतिक ताडा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • जैक एडवर्ड्स 50 लाख रुपये आधार मूल्य - सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा।
  • चामा मिलिंग 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • स्वास्तिक चिकारा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड

विज्ञापन
08:30 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • अमन राव 30 लाख रुपये आधार मूल्य - राजस्थान रॉयल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • मनन वोहरा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • मयंक रावत 30 लाख रुपये आधार मूल्य - मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मुरुगन अश्विन 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • प्रवीण दुबे 30 लाख रुपये आधार मूल्य - पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • रिचर्ड ग्लीसन 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • रिली मेरेडिथ 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • साहिल पारीख 30 लाख रुपये आधार मूल्य - दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मयंक डागर 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • मोनी ग्रेवाल 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • विशाल निशाद 30 लाख रुपये आधार मूल्य - पंजाब किंग्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मैकनिल नोरोन्हा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • सिद्धार्थ यादव 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड

08:17 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • राजवर्धन हेंगरकेकर 40 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • कमलेश नागरकोटी 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • सनवीर सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • रुचित अहीर 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • आकाश मधवाल 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • माइकल ब्रेसवेल दो करोड़ रुपये आधार मूल्य- अनसोल्ड
  • बेन डुवारशुईस एक करोड़ रुपये आधार मूल्य - पंजाब किंग्स ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • जॉर्डन कॉक्स 75 लाख रुपये आधार मूल्य - आरसीबी ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • जोश इंग्लिस दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 8.60 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • एडम मिलने दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • लुंगी एनगिडी दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - दिल्ली कैपिटल्स ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • सलमान निजार 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड

विज्ञापन
08:01 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • जैक फ्रेजर मैकगर्क दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • सरफराज खान 75 लाख रुपये आधार मूल्य - सीएसके ने 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • पृथ्वी शॉ 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • दीपक हुड्डा 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • लियाम लिविंगस्टोन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - सनराइजर्स हैदराबाद ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • रचिन रवींद्र दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - केकेआर ने दो करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • जैमी स्मिथ दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • आकाश दीप एक करोड़ रुपये आधार मूल्य - केकेआर ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • मैट हेनरी दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - सीएसके ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • स्पेंसर जॉनसन 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • शिवम मावी 75 लाख रुपये आधार मूल्य - सनराइजर्स हैदराबाद ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • राहुल चाहर एक करोड़ रुपये आधार मूल्य - सीएसके ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • अर्थव ताइडे 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड

07:22 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • जिकू ब्राइट 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • इजाज सवारिया 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • क्रैंस फुलेट्रा 30 लाख आधार मूल्य - हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सार्थक रंजन 30 लाख आधार मूल्य - केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • दक्ष कामरा 30 लाख आधार मूल्य - केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा। 
  • मणिशंकर मुरासिंह 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड

07:15 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • झाय रिचर्डसन 1.50 करोड़ आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • एम धीरज कुमार 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • तनय त्यागराजन 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • कोनोर एस्टरहुइजन 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • इरफान उमैर 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • चिंतल गांधी 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • अमित कुमार 30 लाख आधार मूल्य - हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • विशाल निशाद 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • नाथन स्मिथ 75 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • डेनियल लेटिगन 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • अर्थव अंकोलेकर 30 लाख आधार मूल्य - मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा
  • करण लाल 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • उत्कर्ष सिंह 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • आयुष वर्तक 30 लाख आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • प्रफुल हिंगे 30 लाख आधार मूल्य - हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा।

07:06 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • केएम आसिफ 40 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • साकिब हुसैन 30 लाख रुपये आधार मूल्य - हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोहम्मद इजहार 30 लाख रुपये आधार मूल्य - मुंबई इंडियंस ने लाख रुपये में खरीदा।
  • ओंकार तरमले 30 लाख रुपये आधार मूल्य -  हैदराबाद ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मुरुगन अश्विन 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • तेजस बरोका 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • केसी करियप्पा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • मोहित राठी 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • कूपर कोनोली दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - पंजाब किंग्स ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा।
  • डान लॉरेंस दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • तस्कीन अहमद 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • रिचर्ड ग्लीसन 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • अल्जारी जोसेफ दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • रिली मेरेडिथ 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड

06:51 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • चेतन सकारिया 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • कुलदीप सेन 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड 
  • मोहम्मद वकार सलामखील एक करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • दानिश मलेवार 30 लाख रुपये आधार मूल्य - मुंबई इंडियंस ने दानिश को 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सलमान निजार 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • अक्षत रघुवंशी 30 लाख रुपये आधार मूल्य - लखनऊ ने 2.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • सात्विक देसवाल 30 लाख रुपये आधार मूल्य - आरसीबी ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • अमन खान 30 लाख रुपये आधार मूल्य - सीएसके ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • विकी ओस्तवाल 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • मयंक रावत 30 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • मंगेश यादव 30 लाख रुपये आधार मूल्य - आरसीबी ने 5.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • सलील अरोड़ा 30 लाख रुपये आधार मूल्य - सनराइजर्स हैदराबाद ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • रवि सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य - राजस्थान ने 95 लाख रुपये में खरीदा।

06:32 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: एक्सीलरेटेड नीलामी

  • सेदिकुल्लाह अटल 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • पाथुम निसांका 75 लाख रुपये आधार मूल्य - चार करोड़ रुपये में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा।
  • राहुल त्रिपाठी 75 लाख रुपये आधार मूल्य - केकेआर ने 75 लाख रुपये में खरीदा। 
  • सीन एबॉट दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • माइकल ब्रेसवेल दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • बेन डुवारशुइस एक करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड 
  • जेसन होल्डर दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - गुजरात टाइटंस ने सात करोड़ रुपये में खरीदा।
  • डेरिल मिचेल दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • दासुन शनाका 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • मैथ्यू शॉर्ट 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य - सीएसके ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • टॉम बेंटन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • जॉर्डन कॉक्स 75 लाख रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • जोश इंगलिस दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • टिम सीफर्ट 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य - केकेआर ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • काइल जैमिसन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • एडम मिलने दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • लुंगी एनडिगी दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - अनसोल्ड
  • मुस्ताफिजुर रहमान दो करोड़ रुपये आधार मूल्य - केकेआर ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा

05:39 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: शेष पर्स उपलब्ध

05:31 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: अनकैप्ड स्पिन गेंदबाज

  • वाहिदुल्लाह जादरान 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • शिवम शुक्ला 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • यश राज पुंजा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। राजस्थान ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रशांत सौलंकी 30 लाख रुपये आधार मूल्य। केकेआर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • विग्नेश पुथुर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। राजस्थान ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • करण शर्मा 50 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • कुमार कार्तिकेय सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।

05:19 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: अनकैप्ड तेज गेंदबाज

  • अशोक शर्मा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा।
  • राज लिंबानी 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • कार्तिक त्यागी 30 लाख रुपये आधार मूल्य। केकेआर ने कार्तिक को 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सिमरजीत सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • नमन तिवारी 30 लाख रुपये आधार मूल्य। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • आकाश मधवाल 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • सुशांत मिश्रा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। राजस्थान रॉयल्स ने 90 लाख रुपये में खरीदा।

04:59 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: अनकैप्ड विकेटकीपर

  • रुचित अहीर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • कार्तिक शर्मा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। कार्तिक को लेने के लिए सीएसके और केकेआर के बीच होड़ दिखी और उनके लिए बोली 11 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। कार्तिक को सीएसके ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • मुकुल चौधरी 30 लाख रुपये आधार मूल्य। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • तेजस्वी सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य। केकेआर ने तीन करोड़ रुपये में खरीदा। 
  • वंश वेदी 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा। 
  • तुषार रहेजा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा। 

04:48 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: अनकैप्ड ऑलराउंडर

  • प्रशांत वीर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। सीएसके और लखनऊ में प्रशांत को लेने की होड़ दिखी। राजस्थान रॉयल्स ने भी बीच में एंट्री मारी जिससे प्रशांत पर बोली पांच करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। सीएसके ने प्रशांत को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा। प्रशांत इस तरह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा दाम पर बिकने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी बने।
  • शिवांग कुमार 30 लाख रुपये आधार मूल्य। सनराइजर्स हैदराबाद ने आधार मूल्य 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • तनुष कोटियान 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • कमलेश नागरकोटी 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • सनवीर सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।

04:38 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: अनकैप्ड ऑलराउंडर

  • आकिब डार 30 लाख रुपये आधार मूल्य। आकिब को टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली और हैदराबाद के बीच होड़ देखने मिल रही है। आकिब पर बोली सात करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब को 8.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • विजय शंकर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • राजवर्धन हेंगरकर 40 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • महिपाल लोमरोर 50 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • ईडेन टॉम 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।

04:13 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: अनकैप्ड बल्लेबाजों का सेट

  • अर्थव ताइडे 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • अनमोलप्रीत सिंह 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • अभिनव तेजराणा 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • अभिनव मनोहर 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • यश ढुल 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • आर्या देसाई 30 लाख रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।

04:02 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: स्पिन गेंदबाजों का सेट

  • राहुल चाहर एक करोड़ रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • रवि बिश्नोई दो करोड़ रुपये आधार मूल्य। राजस्थान और सीएसके में दिखी होड़। बिश्नोई पर बोली पांच करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। राजस्थान ने बिश्नोई पर छह करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन बीच में सनराइजर्स हैदराबाद ने नीलामी में एंट्री ली। आखिरकार राजस्थान ने बिश्नोई को 7.20 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • महीश तीक्ष्णा दो करोड़ रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • मुजीब उर रहमान दो करोड़ रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।
  • अकील हुसैन दो करोड़ रुपये आधार मूल्य। सीएसके ने दो करोड़ रुपये में लिया।

03:48 PM, 16-Dec-2025

IPL Auction 2026 Live Updates: तेज गेंदबाजों का कैप

  • मैट हेनरी दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • आकाश दीप एक करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • जैकब डफी दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। आरसीबी ने आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • शिवम मावी 75 लाख रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • गेराल्ड कोएट्जे दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • मथिशा पथिराना दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। दिल्ली और लखनऊ के बीच दिखी होड़। पथिराना के लिए बोली 13 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है। केकेआर ने पथिराना पर 16 करोड़ रुपये की बोली लगाई, लेकिन लखनऊ हार मानने के लिए तैयार नहीं दिखा। केकेआर ने 18 करोड़ रुपये की बोली लगाकर पथिराना को टीम में शामिल कराया।
  • स्पेंसर जॉनसन 1.50 करोड़ रुपये आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • एनरिच नॉर्त्जे दो करोड़ रुपये आधार मूल्य। लखनऊ ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • फजलहक फारूकी एक करोड़ रुपये आधार मूल्य। किसी ने नहीं खरीदा।

03:21 PM, 16-Dec-2025

IPL Nilami 2026 Live: विकेटकीपर का सेट

  • केएस भरत 75 लाख रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • क्विंटन डिकॉक एक करोड़ रुपये का आधार मूल्य। शुरुआत में मुंबई इंडियंस ने रुचि जताई और आधार मूल्य एक करोड़ रुपये में खरीदा।
  • रहमानुल्लाह गुरबाज 1.50 करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • जॉनी बेयरस्टो एक करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • जैमी स्मिथ दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • बेन डकेट दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। दिल्ली कैपटिल्स ने आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • फिल एलेन दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। केकेआर ने आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा।

03:08 PM, 16-Dec-2025

IPL Nilami 2026 Live: ऑलराउंडर का सेट

  • गस एटकिंसन दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • रचिन रवींद्र दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • लियाम लिविंगस्टोन दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • वियान मुल्डर एक करोड़ रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।
  • वानिंदु हसरंगा दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। लखनऊ ने दिखाई रुचि और आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा।
  • वेंकटेश अय्यर दो करोड़ रुपये का आधार मूल्य। लखनऊ ने शुरुआत में रुचि दिखाई, लेकिन केकेआर और आरसीबी में वेंकटेश को लेने के लिए होड़ दिखी। आरसीबी ने वेंकटेश को सात करोड़ रुपये में खरीदा।
  • दीपक हुड्डा 75 लाख रुपये का आधार मूल्य। फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा।

02:58 PM, 16-Dec-2025

IPL Nilami 2026 Live: सरफराज को किसी ने खरीदा

सरफराज खान 75 लाख रुपये के आधार मूल्य के साथ नीलामी में उतरे। लेकिन उन्हें लेने के लिए शुरुआत में किसी टीम ने रुचि नहीं जताई। सरफराज फिलहाल अनसोल्ड रहे। 

02:50 PM, 16-Dec-2025

IPL Nilami 2026 Live: ग्रीन के लिए बड़ी बोली

कैमरन ग्रीन नीलामी में उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। ग्रीन को लेने के लिए शुरुआत में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में दौड़ रही। बीच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी रुचि जताई। केकेआर ग्रीन पर लगातार बोली लगाता रहा, लेकिन राजस्थान भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। देखते ही देखते ग्रीन के लिए बोली 13 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। फिर सीएसके भी ग्रीन को लेने के लिए नीलामी में उतरा और अब सीएसके तथा केकेआर के बीच उन्हें लेने के लिए होड़ लगी हुई है। केकेआर ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा।

02:39 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: सेट 1

आईपीएल नीलामी में सबसे पहले जैक फ्रेजर मैकगर्क उतरे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। मैकगर्क को फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा और वह अनसोल्ड रहे। इसके बाद डेविड मिलर आए जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है। दिल्ली कैपिटल्स ने मिलर को आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में खरीदा। अब पृथ्वी शॉ आए जिनका आधार मूल्य 75 लाख रुपये है। पृथ्वी को किसी ने नहीं खरीदा। डेवॉन कॉनवे जिनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये है उन्हें भी फिलहाल किसी ने नहीं खरीदा। 

02:34 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: मिनी नीलामी शुरू

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी शुरू हो गई है। फिलहाल आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ओपनिंग स्पीच दे रहे हैं।

02:20 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर भी रहेंगी नजरें

अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों में प्रशांत वीर, मुकुल चौधरी और अशोक शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। वहीं पृथ्वी शॉ और सरफराज खान अपने कम आधार मूल्य पर खरीदार मिलने की उम्मीद करेंगे।

02:20 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: लिविंगस्टोन और डिकॉक भी नौ करोड़ के पार जा सकते हैं

इंग्लैंड के लियाम लिविंगस्टोन और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डिकॉक भी नौ करोड़ रुपये तक की बोली हासिल कर सकते हैं। डिकॉक ने बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी खुद को साबित किया है।

02:11 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: थोड़ी देर में शुरू होगी नीलामी

आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी अब से कुछ ही देर में शुरू होगी। नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी।
 

02:03 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: कोलकाता और चेन्नई के बीच दिखेगा सबसे बड़ा मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 64 करोड़ 30 लाख रुपये का है और टीम को 13 खिलाड़ियों को खरीदकर अपने संयोजन को नए सिरे से तैयार करना है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 43 करोड़ 40 लाख रुपये उपलब्ध हैं और वह नीलामी में कोलकाता को कड़ी चुनौती दे सकती है।

02:02 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: कोलकाता और चेन्नई के बीच दिखेगा सबसे बड़ा मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सबसे बड़ा पर्स 64 करोड़ 30 लाख रुपये का है और टीम को 13 खिलाड़ियों को खरीदकर अपने संयोजन को नए सिरे से तैयार करना है। वहीं चेन्नई सुपरकिंग्स के पास 43 करोड़ 40 लाख रुपये उपलब्ध हैं और वह नीलामी में कोलकाता को कड़ी चुनौती दे सकती है।

01:44 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: 10 टीमों के पास उपलब्ध पर्स

खिलाड़ियों को रिलीज और रिटेन करने के बाद सभी 10 टीमों के पास उपलब्ध पर्स

टीम उपलब्ध पर्स (करोड़ रुपये में)
लखनऊ सुपर जाएंट्स 22.95
राजस्थान रॉयल्स 16.05
सनराइजर्स हैदराबाद 25.5
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 16.4
कोलकाता नाइट राइडर्स 64.3
मुंबई इंडियंस 2.75
चेन्नई सुपर किंग्स 43.4
दिल्ली कैपिटल्स 21.80
गुजरात टाइटंस 12.9
पंजाब किंग्स 11.5

01:39 PM, 16-Dec-2025

IPL Mini Auction: ग्रीन, वेंकटेश और लिविंगस्टोन पर लग सकती है भारी बोली

कैमरन ग्रीन के अलावा भारतीय ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर और इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन पर भी बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हमेशा से फ्रेंचाइजी की प्राथमिकता रहे हैं।

01:20 PM, 16-Dec-2025

IPL 2026 Auction Highlights: आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी पूरी, ग्रीन सबसे महंगे बिके

IPL 2026 Nilami, Indian Premiere League Auction Bidding Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आईपीएल 2026 के लिए खिलाड़ियों की मिनी नीलामी आज है। कुल 77 उपलब्ध स्थानों के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी बोली लगाएंगी। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के पास सर्वाधिक पर्स उपलब्ध है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें