फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2026 Schedule: आईपीएल के पहले चरण का कार्यक्रम जारी, आरसीबी बनाम हैदराबाद मैच से होगी सत्र की शुरुआत

Wed, 11 Mar 2026 05:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारत की जीत के साथ हो चुका है। अब बारी है दुनिया की लोकप्रिय लीग आईपीएल की, जिसका 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होगा। आज बीसीसीआई ने पहले चरण के कार्यक्रम का एलान कर दिया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, विराट कोहली और एमएस धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:12 PM, 11-Mar-2026

आईपीएल 2026-पहले चरण का कार्यक्रम

 

मैच  टीम 1 टीम 2 जगह तारीख
1 RCB  SRH  बंगलूरू 28 मार्च
2 MI KKR  मुंबई 29 मार्च
3 RR  CSK  गुवाहाटी 30 मार्च
4 PBKS  GT  न्यू चंडीगढ़ 31 मार्च
5 LSG  DC  लखनऊ 1 अप्रैल
6 KKR SRH कोलकाता 2 अप्रैल
7 CSK PBKS चेन्नई 3 अप्रैल
8 DC MI दिल्ली 4 अप्रैल
9 GT RR अहमदाबाद 4 अप्रैल
10 SRH LSG हैदराबाद 5 अप्रैल
11 RCB CSK बेंगलुरु 5 अप्रैल
12 KKR PBKS कोलकाता 6 अप्रैल
13 RR MI गुवाहाटी 7 अप्रैल
14 DC GT दिल्ली 8 अप्रैल
15 KKR LSG कोलकाता 9 अप्रैल
16 RR RCB गुवाहाटी 10 अप्रैल
17 PBKS SRH न्यू चंडीगढ़ 11 अप्रैल
18 CSK DC चेन्नई 11 अप्रैल
19 LSG GT लखनऊ 12 अप्रैल
20 MI RCB मुंबई 12 अप्रैल

07:00 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule Live: आईपीएल का कार्यक्रम जारी, पहला मुकाबला आरसीबी और हैदराबाद के बीच

आईपीएल के 19वें संस्करण की शुरुआत 28 मार्च से होगी। बीसीसीआई ने आज पहले चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहला मुकाबला 28 मार्च को गत विजेता आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बंगलूरू में खेला जाएगा।

06:53 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule Live: आगामी सत्र के लिए जमकर पसीना बहा रहे विराट कोहली

आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। 28 मार्च से टूर्नामेंट के 19वें संस्करण का आगाज होगा। इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्टार बल्लेबाज का नेट्स में अभ्यास करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
05:37 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule Live: आईपीएल ने बढ़ाया उत्साह

आईपीएल 2026 के कार्यक्रम को लेकर टूर्नामेंट के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।
 

05:31 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule Live: खिताब बचाने उतरेगी आरसीबी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। आरसीबी की टीम इस बार खिताब का बचाव करने उतरेगी। आरसीबी के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि टीम ग्रुप चरण में अपने पांच मुकाबले घरेलू स्टेडियम चिन्नास्वामी में ही खेलेगी। इसके लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ से मंजूरी मिल चुकी है।

विज्ञापन
05:30 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule Live: कार्यक्रम की घोषणा में क्यों हो रही देरी?

पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिस कारण आईपीएल के कार्यक्रम की घोषणा में देरी हुई। दरअसल, जिन तीन राज्यों में आईपीएल के मुकाबले खेले जाने हैं उनके विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान अब तक नहीं हुआ है। इनमें अमस, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु शामिल हैं। कोलकाता (पश्चिम बंगाल में) और चेन्नई (तमिलनाडु में) क्रमशः कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के घरेलू मैदान हैं, जबकि गुवाहाटी राजस्थान रॉयल्स का दूसरा वेन्यू है। 

05:30 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule Live: दो भागों में जारी होगा कार्यक्रम

सचिव सैकिया ने बताया कि आईपीएल के 19वें संस्करण का आयोजन 28 मार्च से 31 मई तक होगा। पहले इसकी विंडो 26 मार्च से 30 मई तय की गई थी, लेकिन अब तारीखों में थोड़ा बदलाव किया गया है। उन्होंने कहा, 'हम 12 मार्च तक आईपीएल 2026 का शेड्यूल घोषित करने की योजना बना रहे हैं। फिलहाल पहले 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।' दरअसल, बीसीसीआई शेष मैचों का कार्यक्रम बाद में जारी करेगा ताकि पश्चिम बंगाल, असम और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनावों से मैचों का टकराव न हो।

05:29 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule Live: कब जारी होगा कार्यक्रम?

आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होनी है, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान नहीं किया है। मंगलवार को बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईपीएल के आगामी सत्र के कार्यक्रम को लेकर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि 12 मार्च तक टूर्नामेंट के शुरुआती 20 दिनों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। 

05:24 PM, 11-Mar-2026

IPL 2026 Schedule: आईपीएल के पहले चरण का कार्यक्रम जारी, आरसीबी बनाम हैदराबाद मैच से होगी सत्र की शुरुआत

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 का समापन भारत की जीत के साथ हो चुका है। अब बारी है दुनिया की लोकप्रिय लीग आईपीएल की, जिसका 19वां संस्करण 28 मार्च से शुरू होगा। बीसीसीआई आज टूर्नामेंट के कार्यक्रम का एलान कर सकती है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें