06:51 PM, 03-Jun-2025
IPL Closing Ceremony Live: समापन समारोह समाप्त
आईपीएल 2025 का समापन समारोह समाप्त हो गया है। मशहूर गायक शंकर महादेवन ने सशस्त्र बलों को समर्पित इस कार्यक्रम में देशभक्ति के गानों से समां बांध दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए समापन समारोह सशस्त्र बलों को समर्पित किया गया। शंकर महादेवन ने 'ऐ वतन' और 'कंधों से मिलते हैं कदम' जैसे देशभक्ति गाने गाकर स्टेडियम का माहौल जोश में भर दिया। अंत में स्टेडियम में 'भारत माता की जय' के जयकारों से स्टेडियम गूंज उठा। दर्शकदीर्घा पर मौजूद दर्शकों ने भी पूरे जोश के साथ भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और दर्शक लगातार तिरंगा लहराते रहे।
आईपीएल 2025 का समापन समारोह खत्म हो गया है, लेकिन अब असली जंग शुरू होगी। आरसीबी और पंजाब की टीमें इस खिताबी मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार हैं और थोड़ी ही देर में टॉस होगा। इसके लिए मैदान पर तैयारियां की जा रही हैं। मालूम हो कि आरसीबी और पंजाब ने अब तक कभी आईपीएल का खिताब नहीं जीता है, इसलिए आईपीएल को इस बार नया चैंपियन मिलेगा।