रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें वानिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जोश हेजलवुड, फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, डेविड विली, वेन पार्नेल, सोनू यादव, अविनाश सिंह, सिद्धार्थ कौल, केदार जाधव के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 12वें खिलाड़ी शाहबाज अहमद हैं, जिन्हें ट्रेड से हैदराबाद को दिया गया है, उनकी जगह मयंक डागर को हैदराबाद से ट्रेड से लिया गया है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मौजूदा स्क्वॉड: विराट कोहली, फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, रजत पाटीदार, सुयश प्रभुदेसाई, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, मयंक डागर, मनोज भंडागे, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, कर्ण शर्मा, रीस टॉपली, हिमांशु शर्मा, राजन कुमार, विषक विजय कुमार, विल जैक्स।
मुंबई इंडियंस ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें मोहम्मद अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन यानसेन, जे रिचर्ड्सन, राइली मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन और संदीप वॉरियर के नाम शामिल हैं। रोहित शर्मा ही बतौर कप्तान दिखाए गए हैं। यानी अगले सीजन भी वह कप्तानी करना जारी रखेंगे। इससे पहले खबर आ रही थी कि हार्दिक को ट्रेड से लेकर उन्हें कप्तान बनाया जा सकता है।
मुंबई इंडियंस का मौजूदा स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, विष्णु विनोद,नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, शम्स मुलानी, कैमरून ग्रीन, जसप्रीत बुमराह, जेसन बेहरनडॉर्फ, पीयूष चावला, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड से)।
गुजरात टाइटंस ने अपने कप्तान हार्दिक पांड्या को रिटेन किया है। इससे पहले हार्दिक के मुंबई जाने की अटकलें थीं। कहा जा रहा था कि मुंबई ट्रेड से हार्दिक को ले सकती थी। हालांकि, अब यह सब खत्म हो चुका है। हार्दिक को रिटेन किया गया है। यानी अगले सीजन भी हार्दिक गुजरात की कप्तानी करते दिखेंगे। गुजरात ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें यश दयाल, केएस भरत, शिवम मावी, उर्विल पटेल, प्रदीप सांगवान, ओडियन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ और दासुन शनाका के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी भी हार्दिक गुजरात में जा सकते हैं, लेकिन यह सिर्फ खिलाड़ियों के स्वॉप यानी अदला बदली से पॉसिबल है। यानी मुंबई से किसी खिलाड़ी से अदला बदली से ही हार्दिक मुंबई में जा सकते हैं। साथ ही वह खिलाड़ी 2024 आईपीएल के लिए खरीद गए ऑक्शन का नहीं होना चाहिए। कैमरन ग्रीन या रोहित शर्मा वह खिलाड़ी होंगे यह देखने वाली बात होगी।
गुजरात टाइटंस का मौजूदा स्क्वॉड: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, केन विलियम्सन, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, जयंत यादव, दर्शन नालकांडे, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, आर साई किशोर, मोहित शर्मा, नूर अहमद, राशिद खान।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जयदेव उनादकट, डेनियल सैम्स, मनन वोहरा, स्वप्निल सिंह, करन शर्मा, अर्पित गुलेरिया, सुर्यांश शेडगे, करुण नायर के नाम शामिल हैं। इसके अलावा आवेश खान नौवें खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान को ट्रेड किया गया और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया। 10वें खिलाड़ी रोमारियो शेफर्ड हैं, जिन्हें मुंबई ने अपनी टीम में ट्रेड किया है।
लखनऊ सुपरजाएंट्स का मौजूदा स्क्वॉड: लोकेश राहुल (कप्तान), निकोलस पूरन, क्विटंन डिकॉक, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, काइल मेयर्स, आयुष बदोनी, युद्धवीर चरक, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, नवीन उल हक, यश ठाकुर, मोहसिन खान, मयंक यादव, देवदत्त पडिक्कल (ट्रेड)।
सनराइजर्स हैदराबाद ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें हैरी ब्रूक, समर्थ व्यास, कार्तिक त्यागी, विवरांत शर्मा, अकील हुसौन, आदिल रशीद के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सातवें खिलाड़ी मयंक डागर हैं, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ट्रेड किया गया है। उनकी जगह शाहबाज अहमद को आरसीबी से लिया गया है।
सनराइजर्स हैदराबाद का मौजूदा स्क्वॉड: एडेन मार्करम (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, ग्लेन फिलिप्स, उपेन्द्र यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, अनमोलप्रीत सिंह, सनवीर सिंह, अब्दुल समद, मार्को यानेसन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे, फजलहक फारुकी, शाहबाज अहमद (ट्रेड से)।
पर्स में बची राशि: 34 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इनमें शाकिब अल हसन, लिटन दास, आर्या देसाई, डेविड वीज, एन जगदीशन, मनदीप सिंह, कुलवंत खेजरोलिया, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, जॉनसन चार्ल्स और टिम साउदी के नाम शामिल हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स का मौजूदा स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, रहमनुल्लाह गुरबाज, आंद्रे रसेल, नीतीश राणा, वेंकेटश अय्यर, जेसन रॉय, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब किंग्स ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें भानुका राजपक्षा, मोहित राठी, बलतेज ढांडा, राज अंगद बावा और शाहरुख खान के नाम शामिल हैं। शाहरुख को रिलीज करना चौंकाने वाला है। वह मैच फिनिशर हैं और बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।
पंजाब किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, हरप्रीत भाटिया, जितेश शर्मा, शिवम सिंह, अथर्व ताइदे, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, हरप्रीत बराड़, लियम लिविंगस्टोन, सैम करन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, विद्धवत कवेरप्पा।
राजस्थान रॉयल्स ने 10 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जो रूट, अब्दुल बासिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशीष्ठ, कुलदीप यादव, ओबेड मैकॉय, मुरुगन अश्विन, केसी करियप्पा, केएम आसिफ के नाम शामिल हैं। 10वें खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल हैं, जिन्हें लखनऊ को ट्रेड किया है। उनकी जगह आवेश खान को शामिल किया गया है।
राजस्थान रॉयल्स का मौजूदा स्क्वॉड: संजू सैमसन, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, कुणाल सिंह राठौड़, डोनावोन फरेरा, ध्रुव जुरेल, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, आवेश खान।
दिल्ली कैपिटल्स ने 11 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें राइली रूसी, चेतन सकारिया, रोवमन पॉवेल, मनीष पांडे, फिल सॉल्ट, मुस्तफिजुर रहमान, कमलेश नागरकोटी, रिपल पटेल, सरफराज खान, अमन खान, प्रियम गर्ग के नाम शामिल हैं।
दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा स्क्वॉड: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्त्जे, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे।
चेन्नई सुपर किंग्स ने बेन स्टोक्स समेत आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। स्टोक्स के ्अलावा रिलीज होने वाले खिलाड़ियों में अंबाती रायडू (रिटायर्ड), प्रिटोरियस, भगत वर्मा, शुभ्रांशु सेनापति, आकाश सिंह, काइल जेमीसन, सिसांदा मगाला। स्टोक्स को सीएसके ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। साथ ही यह भी तय हो गया है कि धोनी अगले सीजन भी खेलेंगे और चेन्नई की कप्तानी करेंगे।
चेन्नई सुपर किंग्स का मौजूदा स्क्वॉड: डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शेख रशीद, अजिंक्य रहाणे, मिशेल सैंटनर, शिवम दुबे, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, निशांत सिंधु, अजय मंडल, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, महीष तीक्ष्णा, सिमरजीत सिंह, राजवर्धन हंगरगेकर, माथीषा पाथिराना, प्रशांत सोलंकी।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर खिलाड़ी ड्वेन प्रिटोरियस को रिलीज करने का फैसला लिया है। प्रिटोरियस को आईपीएल 2023 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें वह गेंदबाजी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। प्रिटोरियस ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सीएसके टीम मैनेजमैंट, कोच, खिलाड़ियों और फैंस को धन्यवाद किया जिन्होंने इस दौरान उनका हौसला बढ़ाया। इसके अलावा प्रिटोरियस ने अगले सीजन के लिए टीम को शुभकामनाएं दी है।
अगर यह सौदा होता है तो यह आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा प्लेयर ट्रेड होगा। हालांकि, दोनों फ्रेंचाइजी ने अभी तक इस पर कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है। मुंबई के लिए सबसे बड़ी चुनौती ट्रेड के लिए पर्याप्त पर्स रखना है। पिछली नीलामी के बाद, मुंबई के पास सिर्फ 0.05 करोड़ रुपये (लगभग 6000 यूएस डॉलर) बचे थे। फ्रेंचाइजी को आगामी नीलामी के लिए अपने पर्स में अतिरिक्त पांच करोड़ रुपये (लगभग 600,000 यूएस डॉलर) मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि मुंबई को हार्दिक को शामिल करने के लिए एक या दो बड़े प्लेयर को रिलीज करने की जरूरत है। रिटेंशन की समय सीमा आज शाम चार बजे समाप्त हो रही है। आज पता चल जाएगा कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिटेन कर रही है और किसे रिलीज कर रही है। रिलीज होने वाले खिलाड़ियों को ऑक्शन में उतरना होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई को हार्दिक के वेतन के रूप में 15 करोड़ रुपये (लगभग 1.8 मिलियन डॉलर) और टाइटंस को ट्रांसफर फी का भुगतान करना होगा। ट्रांसफर फीस की रकम क्या है, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल सकी है। हार्दिक को ट्रांसफर फीस का 50 प्रतिशत तक मिलेगा। हार्दिक ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत भी मुंबई इंडियंस से 2015 में की थी। यह देखना भी दिलचस्प होगा कि लगभग 10 साल बाद क्या मुंबई को एक नया कप्तान मिलेगा? हार्दिक फिलहाल गुजरात के कप्तान हैं और मुंबई में उन्हें कप्तानी सौंपी जाती है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा। रोहित 2013 से मुंबई के कप्तान हैं। उनकी जगह हार्दिक को लीड करने का मौका मिल सकता है। हार्दिक टीम इंडिया के टी20 कप्तान भी हैं और अब तक अच्छी कप्तानी की है। रोहित के टी20 में अनिश्चित भविष्य को देखते हुए मुंबई यह फैसला कर सकता है।
गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने की खबरें सामने आई हैं। गुजरात की टीम पिछले दो सीजन से आईपीएल खेल रही है और पिछले दोनों सीजन में टीम हार्दिक की कप्तानी में फाइनल में पहुंची है। 2022 में तो गुजरात की टीम चैंपियन बनी थी। अब खबरें आ रही हैं कि हार्दिक गुजरात छोड़ने को तैयार हैं और मुंबई उन्हें ट्रेड विंडो से अपनी टीम में शामिल करना चाहती है। गुजरात भी हार्दिक को रिलीज करने के लिए तैयार है। हालांकि, मुंबई के पास फिलहाल फंड की कमी है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था, ने रिटेंशन समय सीमा से ठीक एक दिन पहले आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। रॉयल्स ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में कहा कि वे रूट के फैसले का सम्मान करते हैं। रॉयल्स के क्रिकेट निदेशक कुमार संगकारा ने कहा, "हमारी रिटेंशन बातचीत के दौरान जो रूट ने हमें आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं लेने के अपने फैसले के बारे में बताया। थोड़े समय में भी जो रूट फ्रेंचाइजी और अपने आसपास के खिलाड़ियों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहे। समूह के चारों ओर उनकी ऊर्जा और रॉयल्स के लिए उनके द्वारा लाए गए अनुभव को याद किया जाएगा। हम उनके फैसले का पूरी तरह से सम्मान करते हैं और उसके हर काम में सफलता की कामना करता हूं।
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर शाहबाज अहमद और मयंक डागर को ट्रेड कर लिया है। वहीं, जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखते हुए इस साल के आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। रूट ने पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए केवल एक आईपीएल मैच खेला था।
आईपीएल जैसे शीर्ष स्तरीय टी20 टूर्नामेंट के लिहाज से मनीष पांडे और सरफराज खान ने बल्लेबाजी नहीं की है। इसी वजह से इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया गया है। दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग और टीम निदेशक सौरव गांगुली को शॉ की क्षमताओं पर बहुत भरोसा है और उम्मीद है अगले साल मार्च के आखिर में आईपीएल शुरू होने से पहले वह फिट हो जाएंगे।
वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने आउट ऑफ फॉर्म ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को रिलीज कर दिया है। इससे मिनी ऑक्शन से पहले टीम के पर्स 10.75 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट आ गया है।इम्पैक्ट प्लेयर नियम आने के साथ आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में शार्दुल की उपयोगिता कम होती दिख रही है, क्योंकि न तो उनकी गेंदबाजी और न ही उनकी बल्लेबाजी शीर्ष छह में जगह बनाने के लिए पर्याप्त है। केकेआर के पास शार्दुल को रिलीज करने से 10.75 करोड़ रुपये पर्स में आए हैं और पांच करोड़ रुपये मिलाकर इस टीम के पर्स में काफी बजट हो गया है और मिनी ऑक्शन में यह टीम बड़े दांव लगा सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने विस्फोटक सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को टीम के साथ जोड़ रखने का फैसला किया है। शॉ को काउंटी मैच के दौरान घुटने की चोट लगी थी और वह इस चोट से उबर रहे हैं।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आएगी। शाम चार बजे तक सभी फ्रेंचाइजी को नाम तय करने हैं कि कौन सी टीम किसी निकालना चाहती है और किन के साथ अगले सीजन में जाना चाहती है। एक टीम में कम से कम 18 खिलाड़ी और अधिकतम 25 खिलाड़ी हो सकते हैं। इनमें आठ विदेशी खिलाड़ियों का होना भी जरूरी है। हालांकि, प्लेइंग-11 में सिर्फ चार खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। इम्पैक्ट प्लेयर का नियम आने के बाद से रिटेन और रिलीज खिलाड़ी को लेकर जंग दिलचस्प हो गई है। साथ ही 19 दिसंबर को आईपीएल 2024 के लिए होने वाला ऑक्शन भी दिलचस्प रहने वाला है। इस बार दुबई में मिनी ऑक्शन होगा। हार्दिक पांड्या पर सभी की नजरें होंगी। उनके मुंबई में जाने की खबरें हैं।