पिछले बार के उपविजेता राजस्थान रॉयल्स ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कुल्टर-नाइल, रासी वान डर डुसेन, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका शामिल हैं।
मौजूदा टीम: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा।
शेष राशि: 13.2 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 4
दिल्ली कैपिटल्स ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें से एक शार्दुल को ट्रेड किया गया है और वह कोलकाता नाइट राइडर्स में गए हैं। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में शार्दुल ठाकुर, टिम सीफर्ट, अश्विन हेब्बर, श्रीकर भरत, मनदीप सिंह शामिल हैं।
मौजूदा टीम: ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, सरफराज खान, यश ढुल, मिशेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्टजे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी मुस्तफिजुर रहमान, अमन खान, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्तवाल
ट्रेड के जरिए हासिल किए गए खिलाड़ी: अमन खान
शेष राशि: 19.45 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 2
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पांच खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जेसन बेहरेनडॉर्फ, अनीश्वर गौतम, चामा मिलिंद, लवनिथ सिसोदिया, शेरफेन रदरफोर्ड शामिल हैं।
मौजूदा टीम: फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, सुयश प्रभुदेसाई, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत, फिन एलन, ग्लेन मैक्सवेल, वनिन्दु हसरंगा, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, डेविड विली, कर्ण शर्मा, महिपाल लोमरोर, मोहम्मद सिराज, जोश हेजलवुड, सिद्धार्थ कौल, आकाश दीप।
शेष राशि: 8.75 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 2
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने सात खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें एंड्रयू टाय, अंकित राजपूत, दुशमंथा चमीरा, एविन लुईस, जेसन होल्डर, मनीष पांडे, शाहबाज नदीम शामिल हैं।
मौजूदा टीम: केएल राहुल (कप्तान), आयुष बदोनी, करण शर्मा, मनन वोहरा, क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, कृष्णप्पा गौतम, दीपक हुड्डा, काइल मेयर्स, क्रुणाल पांड्या, आवेश खान, मोहसिन खान, मार्क वुड, मयंक यादव, रवि बिश्नोई।
शेष राशि: 23.35 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 4
आईपीएल चैंपियंस गुजरात टाइटंस ने छह खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें रहमानुल्लाह गुरबाज, लॉकी फर्ग्यूसन, डोमिनिक ड्रेक्स, गुरकीरत सिंह, जेसन रॉय, वरुण एरॉन शामिल हैं।
मौजूदा टीम: हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, राशिद खान, राहुल तेवतिया, विजय शंकर, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, प्रदीप सांगवान, दर्शन नालकंडे, जयंत यादव, आर साई किशोर, नूर अहमद।
शेष राशि: 19.25 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 3
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 16 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। वहीं, टीम ने तीन खिलाड़ियों को ट्रेड विंडो के जरिये टीम में शामिल किया है। इनमें लोकी फर्ग्यूसन, रहमनुल्लाह गुरबाज और शार्दुल ठाकुर शामिल हैं। वहीं, रिलीज किए गए खिलाड़ियों में पैट कमिंस, सैम बिलिंग्स, अमन खान, शिवम मावी, मोहम्मद नबी, चमिका करुणारत्ने, एरोन फिंच, एलेक्स हेल्स, अभिजीत तोमर, अजिंक्य रहाणे, अशोक शर्मा, बाबा इंद्रजीत, प्रथम सिंह, रमेश कुमार, रसिख सलाम, शेल्डन जैक्सन शामिल हैं।
मौजूदा टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नीतीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, लोकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव, टिम साउदी, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, रिंकू सिंह।
ट्रेड के माध्यम से प्राप्त खिलाड़ी: शार्दुल ठाकुर, रहमानुल्लाह गुरबाज, लोकी फर्ग्यूसन।
पर्स शेष: 7.05 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 3
पंजाब ने नौ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें पिछले साल कप्तान रहे मयंक अग्रवाल, ओडियन स्मिथ, वैभव अरोड़ा, बेनी हॉवेल, ईशान पोरेल, अंश पटेल, प्रेरक मांकड़, संदीप शर्मा, ऋतिक चटर्जी शामिल हैं। इस साल शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। पंजाब ने ट्रेवर बेलिस को अपना नया कोच नियुक्त किया है।
मौजूदा टीम: शिखर धवन (कप्तान), शाहरुख खान, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, राज बावा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, अथर्व ताएडे, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, हरप्रीत बराड़।
शेष राशि: 32.2 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 3
चेन्नई ने आठ खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें ड्वेन ब्रावो, रॉबिन उथप्पा (संन्यास), एडम मिल्ने, हरि निशांत, क्रिस जॉर्डन, भगत वर्मा, केएम आसिफ, नारायण जगदीशन शामिल हैं। जडेजा रिटेन हुए हैं और एक बार फिर चेन्नई की जर्सी में दिखेंगे। उन्होंने तमाम कयासों को रद्द किया, जिसमें कहा जा रहा था कि जडेजा चेन्नई को छोड़ सकते हैं।
मौजूदा टीम: एमएस धोनी (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, सुभ्रांशु सेनापति, मोईन अली, शिवम दूबे, राजवर्धन हैंगरगेकर, ड्वाइन प्रीटोरियस, मिशेल सेंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा।
शेष राशि: 20.45 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 2
सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें कप्तान केन विलियम्सन और निकोलस पूरन शामिल हैं। हैदराबाद द्वारा रिलीज किए गए खिलाड़ीः केन विलियम्सन, निकोलस पूरन, जगदीश सुचित, प्रियम गर्ग, रविकुमार समर्थ, रोमारियो शेफर्ड, सौरभ दुबे, सीन एबॉट, शशांक सिंह, श्रेयस गोपाल, सुशांत मिश्रा, विष्णु विनोद शामिल हैं।
मौजूदा टीम: अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
पर्स शेष: 42.25 करोड़ रुपये
विदेशी स्लॉट शेष: 4
मुंबई इंडियंस ने पांच विदेशी खिलाड़ी समेत 13 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें अनमोलप्रीत सिंहस, आर्यन जुयल, बसिल थंपी, डेनियल सैम्स, फैबियन एलेन, जयदेव उनादकट, कीरोन पोलार्ड, मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन, राहुल बुद्धी, राइली मेरिडिथ, संजय यादव और टायमल मिल्स शामिल हैं। उनके पर्स में 20.55 करोड़ की राशि बची है और नौ स्लोट खाली हैं।
मौजूदा टीम (रिटेन किए गए खिलाड़ी): रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, रमनदीप सिंह, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, ट्रिस्टन स्टब्स, देवल्ड ब्रेविस, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, अर्जुन तेंदुलकर, अरशद खान, कुमार कार्तिकेय, ऋतिक शौकीन, जेसन बेहरेनडोर्फ , आकाश मधवाल।
ट्रेड के जरिये टीम में शामिल: जेसन बेहरेनडॉर्फ
पर्स में पैसे बचे: 20.55 करोड़ रुपये
विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट बचे: 3
कोलकाता की टीम ने एलेक्स हेल्स को टीम से बाहर कर दिया है।
पंजाब किंग्स ने टीम के पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज कर दिया है। वहीं, पिछले सीजन फ्लॉप रहे शाहरुख खान को टीम में रखा गया है। मयंक और शाहरुख के टीम से बाहर जाने के कयास पहले ही लगाए जा रहे थे, लेकिन टीम ने शाहरुख खान को अपने साथ बनाए रखने का फैसला किया है। पंजाब ने जॉनी बेयरस्टो को भी अपने साथ जोड़े रखा है। पंजाब ने ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, बेनी हॉवेल और वैभव अरोड़ा को रिलीज कर दिया है।
राजस्थान रॉयल्स ने दक्षिण अफ्रीका के रासी वान डर डुसेन और न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल को रिलीज कर दिया है। लखनऊ की टीम ने मार्कस स्टोइनिस को अपने साथ जोड़े रखने का फैसला किया है, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने कप्तान केन विलियम्सन और निकोलस पूरन को रिलीज कर दिया है। हालांकि, अब तक आधिकारिक रूप से इन बातों की पुष्टि नहीं हुई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोलकाता की टीम ने शिवम मावी और एरोन फिंच को रिलीज कर दिया है। वहीं, देवदत्त पडीक्कल को टीम के साथ बनाए रखा है। पिछले साल चैंपियन बनने वाली गुजरात की टीम ने ओपनर जेसन रॉय को रिलीज कर दिया है। वह पिछले सीजन में भी चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे। वहीं, आरसीबी की टीम ने कप्तान फाफ डुप्लेसिस, वनिंदु हसरंगा और ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन कर लिया है। इसके अलावा अधिकतर भारतीय खिलाड़ियों को भी इस टीम ने रिटेन किया है। शेरफेन रदरफोर्ड को रिलीज कर दिया गया है।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो, अंबाती रायुडू और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन को रिलीज कर सकती है। ब्रावो पिछले काफी सालों से चेन्नई के अभिन्न अंग रहे हैं। उन्हें मेगा ऑक्शन में सीएसके ने 4.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके अलावा चेन्नई ने मेगा ऑक्शन में अंबाती रायुडू को सीएसके ने 6.75 करोड़ और जॉर्डन को 3.60 करोड़ रुपये में खरीदा था। तमाम अटकलों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स रवींद्र जडेजा को रिटेन करने को तैयार है। जडेजा को पिछले साल सीएसके ने 16 करोड़ में रिटेन किया था। उन्हें टीम का कप्तान भी बनाया गया था। हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। ऐसे में बीच सीजन जडेजा को हटाकर फिर से धोनी को कप्तान बनाया गया।
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अजिंक्य रहाणे को भी रिलीज कर सकती है। रहाणे पिछले सीजन में सिर्फ सात मैच खेले थे और 133 रन बनाए थे। घरेलू क्रिकेट में भी रहाणे कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रहाणे ने 1, 5, 21, 34, 12, 0, 30 और 9 रन की पारी खेली है।
मुंबई इंडियंस के तूफानी ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया है। इस तरह से पोलार्ड के 13 साल के आईपीएल करियर का अंत हो गया। अब वह मुंबई के बैटिंग कोच के रूप में नजर आएंगे।
इस बार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने चौंकाने वाला फैसला लिया है। एसआरएच फ्रेंचाइजी अपने कप्तान केन विलियम्सन को ही रिलीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक विलियम्सन का कॉन्ट्रैक्ट रीन्यू नहीं किया गया। पिछले सीजन विलियम्सन खराब फॉर्म में थे और 13 मैचों में 216 रन बनाए थे। पिछले सीजन एसआरएच ने उन्हें 14 करोड़ रुपये देकर रीटेन किया था। पिछले सीजन एसआरएच की टीम आठवें स्थान पर रही थी।
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम और वनडे टीम के कप्तान पैट कमिंस ने मंगलवार को अगले सीजन से बाहर रहने का फैसला लिया था। अब खबर यह सामने आ रही है कि कमिंस को कोलकाता की टीम रिलीज कर सकती है। कोलकाता ने कमिंस को 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस से न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्यूसन और अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को ट्रेड किया। फर्ग्यूसन पहले भी कोलकाता का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, पहले वह दिनेश कार्तिक और इयोन मॉर्गन की कप्तानी में खेले थे। अब वह श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलते दिखेंगे। इसके अलावा कोलकाता ने दिल्ली कैपिटल्स से शार्दुल ठाकुर को भी ट्रेड किया है। शार्दुल को दिल्ली ने 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमें रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों के नामों का खुलासा करने वाली हैं। इसी साल दिसंबर में मिनी ऑक्शन होना है। फिलहाल इस साल टीमें ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों में कुछ चौंकाने वाले नाम भी आ सकते हैं। इसका पता थोड़ी देर में चल जाएगा।