फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs PBKS: पंजाब ने बैंगलोर को हराया, प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, बेयरस्टो-लिविंगस्टोन के बाद छाए रबाडा

Fri, 13 May 2022 11:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IPL 2022 RCB vs PBKS (Bangalore vs Punjab): पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 54 रन से जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब ने 209 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और बैंगलोर की टीम को 155 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:26 PM, 13-May-2022

पंजाब की 54 रन से जीत

पंजाब किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 54 रन से जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। पंजाब ने 209 रन के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और बैंगलोर की टीम को 155 रन पर रोक दिया। बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे अधिक 35 रन बनाए। पंजाब की टीम जीत के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है। पंजाब की तरफ से लियम लिविंगस्टोन (70), जॉनी बेयरस्टो (66) ने सर्वाधिक रन बनाए तो वहीं कगिसो रबाडा ने तीन विकेट झटके।
 

11:04 PM, 13-May-2022

कार्तिक और शाहबाज दोनों आउट

बैंगलोर की दो बड़ी उम्मीदें अब पवेलियन लौट चुकी हैं. अर्शदीप सिंह ने 15वें की पांचवीं गेंद पर दिनेश कार्तिक को भानुका राजपक्षा के हाथों कैच कराया। कार्तिक 11 गेंदों पर 11 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अगले ओवर में कगिसो रबाडा ने शाहबाज अहमद को चलता किया। रबाडा ने अपने तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर शाहबाज को राजपक्षा के हाथों कैच कराया। शाहबाज ने नौ रन बनाए। 16 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 130/7, हर्षल पटेल (4*), वनिंदु हसरंगा (0*)

05:22 PM, 13-May-2022

मैक्सवेल 35 रन बनाकर आउट

बैंगलोर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रजत पाटीदार के बाद ग्लेन मैक्सवेल भी आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं। मैक्सवेल को हरप्रीत बराड़ ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर अर्शदीप के हाथों कैच कराया। हरप्रीत ने अपने आखिरी ओवर में महज दो रन दिए और एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। मैक्सवेल 22 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। 12 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 106/5, शाहबाज अहमद (1*), दिनेश कार्तिक (1*)

विज्ञापन
05:18 PM, 13-May-2022

चाहर ने तोड़ी साझेदारी, रजत पाटीदार आउट

राहुल चाहर ने अपने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए बैंगलोर की मजबूत साझेदारी को तोड़ दिया है। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर रजत पाटीदार को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। रजत 21 गेंदों में 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 11 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 104/4, ग्लेन मैक्सवेल (35*), दिनेश कार्तिक (0*)

05:10 PM, 13-May-2022

मैक्सवेल और पाटीदार के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रजत पाटीदार और ग्लेन मैक्सवैल ने बैंगलोर को शुरुआती झटकों से उबारते हुए एक मजबूत साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 50 रन से अधिक जोड़ लिए हैं। 10 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 95/3, रजत पाटीदार (26*), ग्लेन मैक्सवेल (28*)
 

विज्ञापन
05:03 PM, 13-May-2022

राहुल चाहर की महंगी शुरुआत

राहुल चाहर अपने पहले ओवर में ही बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में रजत और मैक्सवेल ने दो छक्के और एक चौका लगाकर 18 रन बटोरे। आठ ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 71/3, रजत पाटीदार (12*), ग्लेन मैक्सवेल (19*)

04:58 PM, 13-May-2022

बैंगलोर के 50 रन पूरे

मैक्सवेल और रजत पाटीदार ने मिलकर ऋषि धवन के दूसरे ओवर में नौ रन बटोरे और टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। सात ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर:  53/3, रजत पाटीदार (5*), ग्लेन मैक्सवेल (8*)

04:47 PM, 13-May-2022

ऋषि धवन को दोहरी सफलता

ऋषि धवन ने अपने पहले ओवर में बैंगलोर को दोहरे झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी को जितेश के हाथों कैच कराया और इसके बाद पांचवीं गेंद पर महिपाल लोमरोर को शिखर धवन के हाथों कैच कराया। डुप्लेसी 10 और लोमरोर छह रन बनाकर आउट हुए। पांच ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 41/3, रजत पाटीदार (0*), ग्लेन मैक्सवेल (1*)
 

04:36 PM, 13-May-2022

विराट 20 रन बनाकर आउट, रबाडा को सफलता

कगिसो रबाडा ने अपने पहले ही ओवर में बैंगलोर को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने ओवर की दूसरी ही गेंद पर विराट कोहली की राहुल चाहर के हाथों कैच कराया। विराट ने शॉर्ट थर्डमैन की तरफ शॉट खेला और गेंद उनके ग्लब्स पर लगकर गई। बैंगलोर ने रिव्यू लिया लेकिन उसका कोई फायदा नहीं मिला। विराट 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। चार ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 34/1, रजत पाटीदार (0*), फाफ डुप्लेसी (10*)

05:26 PM, 13-May-2022

विराट के 6500 रन

विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उनके आईपीएल में 6500 से अधिक रन हो चुके हैं और वह इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। 
 

05:23 PM, 13-May-2022

बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने पारी की शुरुआत की है। जबकि पंजाब ने हरप्रीत बराड़ से पहला ओवर कराया है। एक ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 7/0, विराट कोहली (1*), फाफ डुप्लेसी (5*)

05:05 PM, 13-May-2022

पंजाब ने बैंगलोर को दिया 210 रन का लक्ष्य

पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 210 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने नौ विकेट खोकर 209 रन का स्कोर बनाया। पंजाब की तरफ से लियम लिविंगस्टोन ने सर्वाधिक 70 और जॉनी बेयरस्टो ने 66 रन बनाए। जबकि बैंगलोर की तरफ से हर्षल पटेल ने 34 रन देकर चार विकेट लिए। हर्षल ने आखिरी ओवर में चार रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया।
 

04:59 PM, 13-May-2022

लिविंगस्टोन 70 रन बनाकर आउट

हर्षल पटेल ने अपने आखिरी ओवर में लिविंगस्टोन को पवेलियन भेज दिया है। लिविंगस्टोन 42 गेंद में 70 रन बनाकर आउट हुए। 

04:51 PM, 13-May-2022

लिविंगस्टोन का 35 गेंदों में अर्धशतक

लियम लिविंगस्टोन ने एक और अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके के साथ 35 गेंदों में अपनी तूफानी फिफ्टी पूरी की। लिविंगस्टोन ने हेजलवुड के ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए और कुल 24 रन बटोरे। 19 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 205/6, लियम लिविंगस्टोन (70*), ऋषि धवन (7*)

04:46 PM, 13-May-2022

हर्षल को दूसरी सफलता

हर्षल पटेल ने मैच की दूसरी सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हरप्रीत बराड़ को दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। 18 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 181/6, लियम लिविंगस्टोन (47*), ऋषि धवन (7*)

04:38 PM, 13-May-2022

हसरंगा को दूसरी सफलता, जितेश आउट

वनिंदु हसरंगा ने अपने कोटे के आखिरी ओवर में एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी की। उन्होंंने ओवर की दूसरी गेंद पर जितेश शर्मा को चकमा दिया और उनकी गिल्लियां बिखेर दी। जितेश पांच गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 166/5, लियम लिविंगस्टोन (45*), हरप्रीत बराड़ (1*)

04:30 PM, 13-May-2022

मयंक 19 रन बनाकर आउट

पंजाब के कप्तान मयंक अग्रवाल बड़ी पारी खेलने में फिर से नाकाम रहे। उन्हें हर्षल पटेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर हसरंगा के हाथों कैच कराया। मयंक ने आउट होने से पहले 16 गेंदों में 19 रन बनाए। 15 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 152/4, लियम लिविंगस्टोन (41*), जितेश शर्मा (0*)

05:25 PM, 13-May-2022

मयंक और लिविंगस्टोन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

मयंक अग्रवाल और लियम लिविंगस्टोन ने मिलकर चौथे विकेट के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की। दोनों ने तेजी से 50 रन से अधिक की साझेदारी निभाई और टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।
 

05:17 PM, 13-May-2022

शाहबाज का महंगा ओवर

शाहबाज अपने तीसरे ओवर में महंगे साबित हुए। उनके ओवर में लिविंगस्टोन ने एक छक्का और मयंक ने एक चौका लगाकर 15 रन बटोरे। 12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 123/3, लियम लिविंगस्टोन (24*), मयंक अग्रवाल (8*)

04:59 PM, 13-May-2022

बेयरस्टो 66 रन बनाकर आउट

शाहबाज अहमद ने अपने दूसरे ओवर में जॉनी बेयरस्टो को अपनी फिरकी में फंसा लिया है। शाहबाज ने ओवर की पहली ही गेंद पर बेयरस्टो को सिराज के हाथों कैच कराया और पहली सफलता हासिल की। बेयरस्टो ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 66 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान चार चौके और सात छक्के लगाए। 10 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 105/3, लियम लिविंगस्टोन (12*), मयंक अग्रवाल (2*)

04:56 PM, 13-May-2022

पंजाब के 100 रन पूरे

जॉनी बेयरस्टो की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पंजाब किंग्स ने नौवें ओवर में ही अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि इस दौरान उसने अपने दो विकेट भी गंवाए हैं। नौ ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 101/2, जॉनी बेयरस्टो (66*), लियम लिविंगस्टोन (10*)
 

04:51 PM, 13-May-2022

हसरंगा ने किया भानुका का शिकार

वनिंदु हसरंगा ने अपने पहले ही ओवर में बैंगलोर को बड़ी सफलता दिला दी है। हसरंगा ने ओवर की चौथी गेंद पर भानुका राजपक्षा को हर्षल पटेल के हाथों कैच कराया। भानुका आउट होने से पहले तीन गेंद में एक रन ही बना पाए। सात ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 86/2, जॉनी बेयरस्टो (60*), लियम लिविंगस्टोन (1*)

04:46 PM, 13-May-2022

पहला पावरप्ले पंजाब के नाम, सिराज ने लुटाए 23 रन

मोहम्मद सिराज अपने दूसरे ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। जॉनी बेयरस्टो ने उनके भी ओवर में तीन छक्के और एक चौका लगाया और कुल 23 रन बटोरे। पंजाब ने इसके साथ ही शुरू के छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में एक विकेट खोकर 83 रन बनाए। छह ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 83/1, जॉनी बेयरस्टो (59*), भानुका राजपक्षा (0*)

04:43 PM, 13-May-2022

बेयरस्टो का 21 गेंदों में अर्धशतक

जॉनी बेयरस्टो ने घातक बल्लेबाजी करते हुए महज 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्के के साथ आईपीएल करियर का अपना नौवीं फिफ्टी लगाई। 
 

04:33 PM, 13-May-2022

मैक्सवेल को पहली सफलता, शिखर आउट

ग्लेन मैक्सवेल ने बैंगलोर को पहली बड़ी सफलता दिला दी है। मैक्सवेल ने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शिखर धवन को क्लीन बोल्ड कर दिया। मैक्सवेल की गेंद को आगे बढ़कर खेलना चाहते थे धवन लेकिन चूक गए औऱ उनकी गिल्लियां बिखर गईं। धवन ने आउट होने से पहले 15 गेंदों में 21 रन बनाए। पांच ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 60/1, जॉनी बेयरस्टो (37*), भानुका राजपक्षा (0*)

05:27 PM, 13-May-2022

पंजाब के 50 रन पूरे

जॉनी बेयरस्टो और शिखर धवन ने मिलकर चार ओवर में अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने तेजी से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को चौथे ओवर में ही 50 के पार पहुंचा दिया है। चार ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 50/0, जॉनी बेयरस्टो (34*), शिखर धवन (15*)

05:18 PM, 13-May-2022

हेजलवुड ने लुटाए 22 रन

जोस हेजलवुड अपने पहले ओवर में बेहद खर्चीले साबित हुए। जॉनी बेयरस्टो ने खतरनाक बल्लेबाजी करते हुए हेजलवुड के ओवर में दो छक्के और दो चौके लगाए और कुल 22 रन बटोरे। दो ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 30/0, जॉनी बेयरस्टो (27*), शिखर धवन (2*)

05:12 PM, 13-May-2022

बेयरस्टो ने पहले ओवर में लगाया छक्का

जॉनी बेयरस्टो ने पहले ओवर में ही मैच का पहला छक्का लगा दिया है। उन्होंने मैक्सवेल के ओवर की पांचवीं गेंद पर लांग ऑफ़ के ऊपर से छक्का जड़ा। एक ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर: 8/0, जॉनी बेयरस्टो (7*), शिखर धवन (1*)

05:09 PM, 13-May-2022

मैच शुरू

पंजाब की तरफ से शिखर धवन और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी मैदान पर है जबकि बैंगलोर ने ग्लेन मैक्सवेल को नई गेंद थमाई है। 

04:45 PM, 13-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर :
विराट कोहली, फ़ाफ़ डुप्लेसी (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक, महिपाल लोमरोर,शाहबाज़ अहमद,वनिंदु हसरंगा, हर्षल पटेल, जॉश हेज़लवुड, मोहम्मद सिराज

पंजाब किंग्स :
जॉनी बेयरस्टो, शिखर धवन, भानुका राजपाक्षा, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जितेश शर्मा, लियम लिविंगस्टन, ऋषि धवन, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, हरप्रीत बराड़
 

 

04:43 PM, 13-May-2022

बिना बदलाव के उतरी आरसीबी

बैंगलोर की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है और पिछले खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है। 

04:41 PM, 13-May-2022

पंजाब की टीम में एक बदलाव

पंजाब किंग्स ने एक बड़ा बदलाव करते हुए संदीप शर्मा की जगह हरप्रीत बराड़ को टीम में शामिल किया है। 

04:37 PM, 13-May-2022

टॉस रिपोर्ट

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। 

04:34 PM, 13-May-2022

पिच रिपोर्ट 

मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों की मददगार साबित हो सकती है। आज के मुक़ाबले में बड़ा स्कोर बनने की उम्मीद है। दोनों ही टीमों में कई विस्फोटक बल्लेबाज हैं, ऐसे में आज हाई स्कोरिंग मैच देखने का मिल सकता है। 

04:31 PM, 13-May-2022

पंजाब के लिए करो या मरो का मैच

पंजाब की टीम 11 मैच में पांच जीत और 10 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें पायदान पर है। ऐसे में उसे प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए आज के मैच के साथ-साथ बाकी के दोनों मैच भी हर हाल में जीतने होंगे। 

05:27 PM, 13-May-2022

प्लेऑफ की जंग रोचक

लीग मैचों में अब 10 मुकाबले और खेले जाने हैं। लेकिन इस दौरान गुजरात की टीम ने ही सिर्फ प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है। जबकि मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। अब तीन स्थान के लिए सात टीमों के बीच भिड़ंत है। इस लिहाज से पंजाब और बैंगलोर के बीच हो रहा यह मैच भी दोनों टीम के लिए बेहद अहम है। 

05:17 PM, 13-May-2022

RCB vs PBKS: पंजाब ने बैंगलोर को हराया, प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार, बेयरस्टो-लिविंगस्टोन के बाद छाए रबाडा

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 60वां मुकाबला खेला जा रहा है। लीग के आखिरी चरण के लीग मुकाबलों में आज मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें