फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs GT: बैंगलोर ने गुजरात को आठ विकेट से रौंदा, कोहली की 'विराट' पारी से प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

Thu, 19 May 2022 11:22 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IPL 2022 RCB vs GT (Bangalore vs Gujarat): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। गुजरात के 169 रन के लक्ष्य को बैंगलोर की टीम ने दो विकेट खोकर और आठ गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है।  
विज्ञापन
गुजरात टाइटंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:15 PM, 19-May-2022

बैंगलोर की आठ विकेट से जीत

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। गुजरात के 169 रन के लक्ष्य को बैंगलोर की टीम ने दो विकेट खोकर और आठ गेंदें बाकी रहते हुए हासिल कर लिया। आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है। बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने 73 और फाफ डुप्लेसी ने 44 रन बनाए। जबकि ग्लेन मैक्सवेल 18 गेंदों में 40 रन बनाकर नाबाद रहे। 



 

11:09 PM, 19-May-2022

बैंगलोर को 11 रन की दरकार

यश दयाल के ओवर मे आरसीबी ने 11 रन बनाए। उसे अब जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 11 रन की दरकार है। 18 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 158/2, ग्लेन मैक्सवेल (28*), दिनेश कार्तिक (2*)

11:01 PM, 19-May-2022

विराट 73 रन बनाकर आउट

विराट कोहली जबरदस्त पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें राशिद खान ने अपने कोटे के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर मैथ्यू वेड के हाथों स्टंपिंग कराया। विराट ने आउट होने से पहले 54 गेंदों में 73 रन बनाए। यह विराट को इस सीजन का श्रेष्ठ स्कोर भी रहा। 
 

विज्ञापन
10:58 PM, 19-May-2022

हार्दिक ने लुटाए 18 रन

हार्दिक पांड्या के लिए तीसरा ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। उनके ओवर में ग्लेन मैक्सवेल ने दो छक्के और एक चौका समेत 18 रन बटोरे। बैंगलोर को जीत के लिए आखिरी 24 गेंद में 30 रन की दरकार। 16 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 139/1, विराट कोहली (67*), ग्लेन मैक्सवेल (18*)

10:54 PM, 19-May-2022

बाल-बाल बचे मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल पहली गेंद पर बाल-बाल बचे। उन्हें किस्मत का साथ मिला और राशिद की गेंद गिल्ली पर लगने के बाद भी वह नहीं गिरी। राशिद लगातार दूसरे विकेट से चूक गएय़ 

विज्ञापन
10:51 PM, 19-May-2022

डुप्लेसी अर्धशतक से चूके, 44 रन बनाकर आउट

बैंगलोर के कप्तान फाफ डुप्लेसी एक शानदार पारी खेलकर आउट हुए। हालांकि वह अपने अर्धशतक से छह रन से चूक गए। उन्हें राशिद खान ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक के हाथों कैच कराया। डुप्लेसी ने आउट होने से पहले 38 गेंदों में 44 रन बनाए और विराट के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी की। 15 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 121/1, विराट कोहली (66*), ग्लेन मैक्सवेल (1*)

10:44 PM, 19-May-2022

विराट के आरसीबी के लिए 7000 रन पूरे

विराट कोहली ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए अपने 7000 टी-20 रन पूरे कर लिए हैं। इसमें उनके चैंपियंस लीग के रन भी शामिल हैं। 

10:40 PM, 19-May-2022

विराट-डुप्लेसी के बीच शतकीय साझेदारी

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने मिलकर पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर ली है। बैंगलोर को स्कोर भी 100 के पार हो चुका है। जबकि गुजरात की टीम को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। 12 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 102/0, फाफ डुप्लेसी (40*), विराट कोहली (56*)
 

10:26 PM, 19-May-2022

विराट कोहली का 33 गेंदों में अर्धशतक

विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सीजन का अपना दूसरा अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने राशिद खान की गेंद पर छक्का लगाकर 33 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया। 10 ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 87/0, फाफ डुप्लेसी (28*), विराट कोहली (53*)
 

10:10 PM, 19-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त, बैंगलोर के 50 रन पूरे

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एक मजबूत शुरुआत करते हुए अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए हैं। फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली ने मिलकर शुरुआती छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में 55 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच में पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी हो चुकी है। वहीं गुजरात को अभी भी पहले विकेट की तलाश है। छह ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 55/0, फाफ डुप्लेसी (15*), विराट कोहली (34*)
 

09:51 PM, 19-May-2022

शमी का महंगा ओवर, 18 रन खर्चे

मोहम्मद शमी अपने दूसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उनके ओवर में विराट ने दो चौके लगाए तो वहीं डुप्लेसी एक बाउंड्री लगाई। शमी के ओवर से कुल 18 रन आए। तीन ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 26/0, फाफ डुप्लेसी (9*), विराट कोहली (12*)

09:45 PM, 19-May-2022

बैंगलोर की बल्लेबाजी शुरू

गुजरात के 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की धीमी शुरुआत हुई है। कप्तान फाफ डुप्लेसी और विराट कोहली की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। दो ओवर के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का स्कोर: 8/0, फाफ डुप्लेसी (5*), विराट कोहली (3*)

09:22 PM, 19-May-2022

गुजरात ने बैंगलोर को दिया 169 रन का लक्ष्य

गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सामने जीत के लिए 169 रन का लक्ष्य रखा। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए। गुजरात की तरफ से कप्तान हार्दिक पांड्या ने सबसे अधिक 62 रन बनाए और नाबाद रहे। उनके अलावा डेविड मिलर ने 34 रन बनाए जबकि राशिद खान छह गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे। बैंगलोर के लिए हेजलवुड ने दो विकेट झटके। 
 

09:13 PM, 19-May-2022

हार्दिक का 42 गेंदों में अर्धशतक

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांडया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंनें चौके के साथ आईपीएल करियर को चौथी फिफ्टी लगाई। इसके साथ ही गुजरात के 150 रन भी पूरे हो गए है। 19 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 151/5, हार्दिक पांड्या (52*), राशिद खान (12*)

09:07 PM, 19-May-2022

तेवतिया आउट, हेजलवुड को मिला दूसरा विकेट

जोस हेजलवुड ने अपने तीसरे ओवर में आते ही राहुल तेवतिया को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। हेजलवुड ने ओवर की तीसरी गेंद पर तेवतिया को विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया। 18 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 134/5, हार्दिक पांड्या (46*), राशिद खान (1*)

09:00 PM, 19-May-2022

हसरंगा की फिरकी में फंसे मिलर, 34 रन बनाकर आउट

वानिंदु हसरंगा ने अपने आखिरी ओवर में पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर खुद ही मिलर का कैच पकड़ा। मिलर 25 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हुए। 17 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 127/4, हार्दिक पांड्या (41*), राहुल तेवतिया (2*)

08:46 PM, 19-May-2022

हार्दिक-मिलर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

हार्दिक पांड्या और डेविड मिलर ने मिलकर गुजरात को शुरुआती झटकों से उबारते हुए एक मजबूत साझेदारी कर ली है। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 39 गेंदों में 51 रन जोड़ लिए हैं। 15 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 118/3, हार्दिक पांड्या (36*), डेविड मिलर (32*)
 

08:41 PM, 19-May-2022

मैक्सवेल का महंगा ओवर, गुजरात के 100 रन पूरे

ग्लेन मैक्सवेल अपने आखिरी ओवर में काफी महंगे साबित हुए। उनके इस ओवर में डेविड मिलर ने लगातार छक्के लगाकर 18 रन बटोरे। इसी के साथ गुजरात ने अपने 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। 14 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 109/3, हार्दिक पांड्या (35*), डेविड मिलर (24*) 

08:36 PM, 19-May-2022

हसरंगा का किफायती ओवर

वानिंदु हसरंगा ने अपने तीसरे ओवर में सिर्फ पांच रन दिए और रनों पर लगाम लगाकर रखा। 13 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 91/3, हार्दिक पांड्या (32*), डेविड मिलर (10*)

08:21 PM, 19-May-2022

हार्दिक को मिला जीवनदान

गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या को 14 के स्कोर पर पहला जीवनदान मिल गया है। मैक्सवल के तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर हार्दिक ने लांग ऑन की तरफ हवा में शॉट खेला जो सीधे वहां खड़े सुयश प्रभुदेसाई के हाथों में गई और उन्होंने उसे छोड़ दिया और साथ ही गेंद भी छह रन के लिए बाउंड्री के बाहर चली गई। 10 ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 72/3, हार्दिक पांड्या (20*), डेविड मिलर (3*)

08:14 PM, 19-May-2022

साहा 31 रन बनाकर रन आउट

गुजरात की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। टीम ने इस बार ऋद्धिमान साहा का विकेट गंवा दिया है। साहा 22 गेंदों में 31 रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुए। नौ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 64/3, हार्दिक पांड्या (13*), डेविड मिलर (2*)

08:07 PM, 19-May-2022

गुजरात के 50 रन पूरे

गुजरात टाइटंस ने पहले पावरप्ले में दो विकेट गंवाने के बाद आठवें ओवर में अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। ऋद्धिमान साहा और कप्तान हार्दिक पांड्या क्रीज पर मौजूद हैं। आठ ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 58/2, ऋद्धिमान साहा (31*), हार्दिक पांड्या (9*)

08:02 PM, 19-May-2022

मैक्सवेल का विकेट मेडन ओवर

मैक्सवेल ने अपने दूसरे ओवर में बिना कोई रन दिए एक बड़ा विकेट हासिल किया। इसके साथ ही पहला पावरप्ले बैंगलोर के नाम रहा। शुरू के छह ओवर के खेल में आरसीबी को दो विकेट मिले जबकि गुजरात ने इस दौरान 38 रन बनाए। छह ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 38/1, ऋद्धिमान साहा (21*), हार्दिक पांड्या (0*)

07:57 PM, 19-May-2022

मैक्सवेल ने किया वेड का शिकार

ग्लेन मैक्सवेल ने पहले ओवर में महज दो रन देने के बाद दूसरे ओवर में पहली सफलता हासिल की। मैक्सवेल ने ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू वेड को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वेड ने अंपायर के फैसले के खिलाफ रिव्यू लिया लेकिन वह भी काम नहीं आया। वेड 13 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। 

07:52 PM, 19-May-2022

हेजलवुड का महंगा ओवर

हेजलवुड के लिए दूसरा ओवर बेहद महंगा साबित हुआ। पहले ओवर में महज एक रन देने वाले हेजलवुड के दूसरे ओवर में मैथ्यू वेड ने दो चौके और एक छक्का लगाया। पांचवें ओवर में गुजरात को 15 रन का फायदा हुआ। पांच ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 38/1, ऋद्धिमान साहा (21*), मैथ्यू वेड (16*)

07:43 PM, 19-May-2022

मैक्सवेल का बेहतरीन कैच, गिल सस्ते में आउट

गुजरात टाइटंस ने तीसरे ही ओवर में पहला विकेट गंवा दिया है। जोस हेजलवुड ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर शुभमन गिल को ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल ने पहले स्लिप में अपने दाईं तरफ डाइव लगाते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा। गिल सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए। हेजलवुड ने इस ओवर में महज एक रन दिए। तीन ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 21/1, ऋद्धिमान साहा (20*), मैथ्यू वेड (0*)

07:32 PM, 19-May-2022

साहा की जोरदार शुरुआत

ऋद्धिमान साहा ने जोरदार शुरुआत करते हुए चौके के साथ अपना और टीम का खाता खोला। उन्होंने पहले ओवर में कुल दो चौके और एक छक्का लगाया। सिद्धार्थ कौल के ओवर से बैंगलोर को 14 रन मिले। एक ओवर के बाद गुजरात टाइटंस का स्कोर: 14/0, ऋद्धिमान साहा (14*), शुभमन गिल (0*)

07:27 PM, 19-May-2022

मैच शुरू

गुजरात की तरफ से ऋद्धिमान साहा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। जबकि बैंगलोर ने सिद्धार्थ कौल को नई गेंद थमाई है। 

07:14 PM, 19-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

गुजरात टाइटंस : 
ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, मैथ्यू वेड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, यश दयाल, लॉकी फर्ग्युसन, साई किशोर

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर : 
विराट कोहली, फाफ डुप्लेसी (कप्तान), रजत पाटिदार, ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, वानिंदु हसरंगा, सिद्धार्थ कौल, जॉश हेजलवुड
 

 

07:04 PM, 19-May-2022

दोनों टीमों में एक-एक बदलाव

गुजरात की टीम में लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी हुई है और अल्जारी जोसेफ को बाहर किया गया है। वहीं बैंगलोर ने मोहम्मद सिराज की जगह सिद्धार्थ कौल को शामिल किया है। 

07:00 PM, 19-May-2022

टॉस रिपोर्ट

गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने ने टॉस जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। 

06:59 PM, 19-May-2022

पिच रिपोर्ट

ग्रीम स्मिथ ने पिच का मुआयना करने के बाद बताया कि पिच पर घास है और यह हार्ड भी है। 10 ओवर तक बल्लेबाज पिच पर समय बिता सकते हैं और डेथ ओवरों में जाकर बड़े स्कोर बना सकते हैं।

06:39 PM, 19-May-2022

कोहली से 'विराट' पारी की उम्मीद

बैंगलोर की टीम के लिए अभी तक का सफर मिलाजुला रहा है। लेकिन उसके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय विराट कोहली की खराब फॉर्म है। पूर्व कप्तान ने पिछले मैच में सिर्फ 20 रन बनाए। वह अब तक 13 मैचों में महज 19.67 की औसत और 113.46 की स्ट्राइक रेट से ही रन बना पाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक समेत 236 रन निकले हैं। ऐसे में टीम को आज के इस अहम मुकाबले में कोहली से एक विराट पारी और मजबूत शुरुआत की उम्मीद रहेगी। 

06:33 PM, 19-May-2022

आमने-सामने का रिकॉर्ड

बैंगलोर और लीग की नई टीम गुजरात के बीच यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले वाले मुकाबले में गुजरात ने उसे छह विकेट से हराया था।

06:25 PM, 19-May-2022

बैंगलोर के लिए अहम मुकाबला

बैंगलोर की टीम के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के दरवाजे अभी भी खुले हैं। हालांकि उसके लिए उसे गुजरात के खिलाफ आज का मैच ना सिर्फ जीतना होगा बल्कि बड़े अंतर से अपने नाम करना होगा। बैंगलोर की टीम 13 मैच में सात जीत और 14 अंक के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। हालांकि उसका नेट रन रेट (-0.323) बहुत खराब है। 

06:13 PM, 19-May-2022

RCB vs GT: बैंगलोर ने गुजरात को आठ विकेट से रौंदा, कोहली की 'विराट' पारी से प्लेऑफ की उम्मीद बरकरार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी की स्वागत है। आईपीएल 2022 का आज 67वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला है। गुजरात की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह बना चुकी है जबकि बैंगलोर की टीम को इस रेस में बने रहने के लिए आज हर हार में जीत जरूरी है। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें