फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs SRH Live: रोमांचक मैच में जीता सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई को तीन रन से हराया, प्लेऑफ की जंग हुई रोचक

Tue, 17 May 2022 11:38 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IPL 2022 MI vs SRH (Mumbai vs Hyderabad) Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया। सनराइजर्स के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई।
विज्ञापन
मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:38 PM, 17-May-2022

सनराइजर्स की तीन रन से जीत

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से हराया। सनराइजर्स के 194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस 20 ओवर में सात विकेट खोकर 190 रन ही बना पाई। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 48 रन बनाए जबकि उमरान मलिक ने तीन विकेट झटके। सनराइजर्स की टीम जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार है। 

09:35 PM, 17-May-2022

भुवी ने 19वें ओवर में मेडन के साथ लिया एक विकेट

भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए सनराइजर्स की मैच में वापसी करा दी। भुवी ने इस ओवर में संजय यादव का एक विकेट लेने के साथ-साथ मेडन भी डाला। 

09:23 PM, 17-May-2022

नटराजन ने लुटाए 26 रन

टी नटराजन ने अपने आखिरी और पारी के 18वें ओवर में 26 रन लुटा दिए। उनके ओवर में टिम डेविड ने लगातार तीन छक्के समेत कुल छक्के लगाए। हालांकि डेविड 18 गेंद में 46 रन बनाकर रन आउट हुए। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 12 गेंदों में 19 रन की दरकार। 18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 175/6, रमनदीप सिंह (0*), जसप्रीत बुमराह (0*)

विज्ञापन
09:17 PM, 17-May-2022

स्टब्स रन आउट, मुंबई को जीत के लिए 45 रन की दरकार

भुवनेश्वर कुमार ने 17वें ओवर में नौ रन दिए और ट्रिस्टन स्टब्स को रन आउट किया। मुंबई को जीत के लिए आखिरी 18 गेंदों में 45 रन की दरकार। 17 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 149/5, टिम डेविड (22*), रमनदीप सिंह (0*)

09:08 PM, 17-May-2022

उमरान का सफल ओवर, चार रन देकर दो विकेट लिए

उमरान मलिक ने अपने तीसरे ओवर में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उमरान ने इस ओवर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा को आउट किया और इसके बाद आखिरी गेंद पर डेनिएल सैम्स को प्रियम के हाथों कैच कराया। 15 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 127/4, टिम डेविड (2*), ट्रिस्टन स्टब्स (0*)

विज्ञापन
08:59 PM, 17-May-2022

उमरान को दूसरी सफलता, तिलक आउट

तिलक वर्मा इस बार बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें उमरान मलिक ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर विलियमसन के हाथों कैच कराया। तिलक नौ गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। जबकि उमरान ने दूसरी सफलता हासिल की। 

08:46 PM, 17-May-2022

ईशान भी अर्धशतक से चूके

मुंबई ने एक मजबूत शुरुआत के बाद छह गेंदों में अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं। रोहित के बाद ईशान किशन भी अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। उन्हें उमरान मलिक ने 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर प्रियम गर्ग के हाथों कैच कराया। ईशान ने आउट होने से पहले 34 गेंदों में 43 रन बनाए। इस बीच मुंबई के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 12 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 102/2, डेनिएल सैम्स (1*), तिलक वर्मा (0*)

09:39 PM, 17-May-2022

रोहित अर्धशतक से चूके

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से अपने अर्धशतक से चूक गए हैं। एक शानदार पारी खेलने के बाद रोहित 36 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वाशिंगटन सुंदर ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सुचित के हाथों कैच कराया। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 97/1, ईशान किशन (39*), डेनिएल सैम्स (0*)

09:13 PM, 17-May-2022

पहला पावरप्ले मुंबई के नाम

मुंबई इंडियंस ने शानदार और मजबूत शुरुआत करते हुए पहले पावरप्ले में बिना कोई विकेट गंवाए 50 रन बना लिए। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। छह ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 51/0, रोहित शर्मा (27*), ईशान किशन (22*)

09:08 PM, 17-May-2022

नटराजन की महंगी शुरुआत

टी नटराजन अपने पहले ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में ईशान ने लगातार दो चौके लगाए तो वहीं रोहित ने छक्का लगाया। मुंबई को इस ओवर में 16 रन मिले। पांच ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 45/0, रोहित शर्मा (24*), ईशान किशन (20*)

08:53 PM, 17-May-2022

मुंबई की धीमी शुरुआत

हैदराबाद के 194 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत काफी धीमी हुई है। कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने मिलकर शुरू के दो ओवर में 10 रन बनाए हैं। दो ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 10/0, रोहित शर्मा (8*), ईशान किशन (1*)

09:25 PM, 17-May-2022

हैदराबाद ने मुंबई को दिया 194 रन का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 194 रन का लक्ष्य रखा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हैदराबाद की टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 193 रन बनाए। एसआरएच की तरफ से राहुल त्रिपाठी ने सर्वाधिक 76 रन बनाए। जबकि प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) ने तेज तर्रार पारी खेली। मुंबई की तरफ से रमनदीप सिंह ने तीन विकेट झटके। 
 

09:10 PM, 17-May-2022

रमनदीप ने दिए दोहरे झटके

रमनदीप सिंह ने अपने तीसरे और पारी के 18वें ओवर में हैदराबाद को दो बड़े झटके दिए। उन्होंने सबसे पहले ओवर की दूसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। राहुल 44 गेंदों में 76 रन बनाए। वहीं रमनदीप ने छठी गेंद पर मार्कराम को टिम डेविड के हाथों कैच कराया। 18 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 175/5, केन विलियमसन (1*), वाशिंगटन सुंदर (0*)

09:06 PM, 17-May-2022

निकोलस पूरन 38 रन बनाकर आउट

निकोलस पूरन ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद पवेलियन लौटे। उन्हें मेरेडिथ ने 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर मयंक के हाथो कैच कराया। पूरन ने आउट होने से पहले 22 गेंदों में 38 रन बनाए। 17 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 173/3, राहुल त्रिपाठी (76*), एडन मार्कराम (1*)

08:47 PM, 17-May-2022

राहुल-पूरन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

राहुल त्रिपाठी और निकोलस पूरन ने मिलकर तेजी से तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। दोनों ने 32 गेंदों में यह साझेदारी की है। राहुल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर हैं जबकि पूरन फिफ्टी के करीब हैं। 15 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 148/2, राहुल त्रिपाठी (54*), निकोलस पूरन (36*)

08:43 PM, 17-May-2022

राहुल त्रिपाठी का अर्धशतक

राहुल त्रिपाठी ने एक और शानदार पारी खेलते हुए 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका इस सीजन का तीसरा पचासा है। 14 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 143/2, राहुल त्रिपाठी (50*), निकोलस पूरन (35*)

04:41 PM, 17-May-2022

मेरेडिथ ने लुटाए 17 रन

रायली मेरेडिथ अपने दूसरे ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में निकोलस पूरन ने लगातार दो छक्के लगाए और कुल 17 रन बटोरे। 13 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 129/2, राहुल त्रिपाठी (48*), निकोलस पूरन (23*)

05:31 PM, 17-May-2022

हैदराबाद के 100 रन पूरे

हैदराबाद ने अपने दो विकेट गंवाने के साथ-साथ 100 रन भी पूरे कर लिए हैं। जसप्रीत बुमराह के दूसरे ओवर में सनराइजर्स को सिर्फ पांच रन मिले। 11 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 102/2, राहुल त्रिपाठी (39*), निकोलस पूरन (6*)

05:25 PM, 17-May-2022

प्रियम अर्धशतक से चूके

प्रियम गर्ग शानदार बल्लेबाजी कर पवेलियन लौटे। वह अपने अर्घशतक से चूक गए। उन्हें रमनदीप सिंह ने अपने पहले ओवर की चोथी गेंद पर खुद कैच पकड़कर आउट किया। प्रियम ने आउट होने से पहले 26 गेंदों में 42 रन बनाए। 10 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 97/2, राहुल त्रिपाठी (39*), निकोलस पूरन (1*)

05:20 PM, 17-May-2022

संजय-मयंक का महंगा ओवर

संजय यादव और मयंक मारकंडे के दो ओवर में प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी ने मिलकर 27 रन बटोरे। संजय के ओवर में 15 रन आए तो वहीं मयंक ने 12 रन खर्चे। नौ ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 89/1, प्रियम गर्ग (41*), राहुल त्रिपाठी (33*)

05:08 PM, 17-May-2022

पहला पावरप्ले समाप्त

शुरू के छह ओवर का खेल यानी पहला पावरप्ले समाप्त हो चुका है। इस दौरान हैदराबाद ने जहां 57 रन बनाए तो वहीं मुंबई को एक विकेट मिला। छह ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 57/1, प्रियम गर्ग (20*), राहुल त्रिपाठी (24*)

05:06 PM, 17-May-2022

हैदराबाद के 50 रन पूरे

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पहले पावरप्ले का आखिरी ओवर अच्छा रहा। उसे डेनिएल सैम्स के इस ओवर में 11 रन मिला। इसके साथ ही हैदराबाद ने अपने 50 रन भी पूरे कर लिए। 

05:02 PM, 17-May-2022

प्रियम को मिला जीवनदान

प्रियम गर्ग को 10 के व्यक्तिगत स्कोर पर पहला जीवनदान मिला। डेनिएल सैम्स के तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर प्रियम ने डीप स्क्वायर लेग की तरफ हवा में शॉट खेला, जो संजय यादव के पास गई। लेकिन संजय कैच पकड़ने में नाकाम रहे।

05:00 PM, 17-May-2022

बुमराह की महंगी शुरुआत

जसप्रीत बुमराह के लिए उनका पहले ओवर काफी महंगा रहा। उनके ओवर में राहुल त्रिपाठी ने लगातार एक छक्का और दो चौके लगाए। पांच ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर:  46/1, प्रियम गर्ग (10*), राहुल त्रिपाठी (23*)

04:48 PM, 17-May-2022

अभिषेक सस्ते में पवेलियन लौटे

अभिषेक शर्मा एक बार फिर से कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। वह 10 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डेनिएल सैम्स ने अपने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मयंक मारकंडे के हाथों कैच कराया। तीन ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर: 23/1, प्रियम गर्ग (9*), राहुल त्रिपाठी (1*)

05:35 PM, 17-May-2022

मैच शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से इस बार नई सलामी जोड़ी मैदान पर है। अभिषेक शर्मा के साथ प्रियम गर्ग पारी की शुरुआत कर रहे हैं जबकि मुंबई ने डेनिएल सैम्स को नई गेंद थमाई है। 

05:18 PM, 17-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस :
ईशान किशन. रोहित शर्मा (कप्तान), तिलक वर्मा, ट्रिस्टन स्ट्रब्स, टिम डेविड, संजय यादव, रमनदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ, डेनिएल सैम्स, मयंक मार्कण्डेय

सनराइजर्स हैदराबाद :
अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, केन विलियमसन (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, एडन मार्कराम, निकोलस पूरन, वॉशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फ़ारूक़ी, उमरान मलिक, टी नटराजन
 

 

05:15 PM, 17-May-2022

विलियमसन नहीं करेंगे ओपनिंग

सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन आज के मैच में पारी की शुरुआत नहीं करेंगे। सलामी जोड़ी के रूप में प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा मैदान पर उतरेंगे।

05:14 PM, 17-May-2022

सनराइजर्स हैदराबाद में भी दो बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने आज के मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं। प्रियम गर्ग को शशांक सिंह की जगह टीम में लाया गया है जबकि फजहलक फ़ारूक़ी को मार्को यानसन की जगह पर टीम में जगह दी गई है।

05:10 PM, 17-May-2022

मुंबई की टीम में दो बदलाव

मुंबई इंडियंस की टीम ने आज के मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं। ऋतिक शौकीन और कुमार कार्तिकेय की जगह मयंक मार्कण्डेय और संजय यादव को टीम में शामिल किया गया है। 

05:05 PM, 17-May-2022

टॉस रिपोर्ट

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

06:25 PM, 17-May-2022

MI vs SRH Live: रोमांचक मैच में जीता सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई को तीन रन से हराया, प्लेऑफ की जंग हुई रोचक

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल का आज 65वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने है। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले पांच मैचों से हार का सामना कर रही है। प्लेऑफ में अपनी उम्मीद कायम रखने के लिए केन विलियम्सन की टीम को हर हाल में जीत की जरूरत है। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन हैदराबाद की उम्मीदें अभी जिंदा हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें