फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs RR: लखनऊ के बल्लेबाज फिर फेल, अब राजस्थान ने हराया, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग

Sun, 15 May 2022 11:34 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IPL 2022 LSG vs RR (Lucknow vs Rajasthan): राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 24 रन की शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राराजस्थान ने 178 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ की टीम को 154 पर ही रोक दिया। राजस्थान की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है
विज्ञापन
राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स लाइव स्कोर - फोटो : twitter@IPL
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:28 PM, 15-May-2022

राजस्थान ने लखनऊ को हराया

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ 24 रन की शानदार जीत दर्ज की। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले गए मैच में राराजस्थान ने 178 के स्कोर का सफलतापूर्वक बचाव किया और लखनऊ की टीम को 154 पर ही रोक दिया। राजस्थान की टीम जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है और प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। वहीं लखनऊ को लगातार दूसरी हार की वजह से प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। 

11:21 PM, 15-May-2022

आखिरी छह गेंदों का रोमांच

मकॉय ने 19वें ओवर में 15 रन दिए। लखनऊ को आखिरी छह गेंद पर जीत के लिए 34 रन की दरकार है। 

11:13 PM, 15-May-2022

मकॉय का सफल ओवर, लिए दो विकेट

ओबेड मकॉय ने अपने तीसरे ओवर में महज चार रन देकर लखनऊ को दोहरे झटके दिए। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर जेसन होल्डर को आउट किया और फिर आखिरी गेंद पर चमीरा को बोल्ड कर दिया। 17 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 120/7, मोहसिन खान (0*), मार्कस स्टोइनिस (7*)

विज्ञापन
11:10 PM, 15-May-2022

हुड्डा 59 रन बनाकर आउट

युजवेंद्र चहल ने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहली सफलता हासिल की। उन्होंने दीपक हुड्डा को संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया। हुड्डा ने आउट होने से पहले 39 गेंदों में 59 रन बनाए। 16 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 116/5, जेसन होल्डर (0*), मार्कस स्टोइनिस (5*)

10:58 PM, 15-May-2022

हुड्डा का 33 गेंदों में अर्धशतक

दीपक हुड्डा ने शानदार और संघर्षपूर्ण पारी खेलते हुए 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनकी आईपीएल करियर की सातवीं फिफ्टी है। इसके साथ ही लखनऊ के 100 रन भी पूरे हो गए हैं। 15 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 107/4, दीपक हुड्डा (52*), मार्कस स्टोइनिस (4*)

विज्ञापन
10:45 PM, 15-May-2022

अश्विन ने तोड़ी साझेदारी, क्रुणाल आउट

रविचंद्रन अश्विन ने अपने आखिरी ओवर में लखनऊ की बड़ी साझेदारी तोड़ते हुए अपनी पहली सफलता हासिल की। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर क्रुणाल पांड्या को 25 के स्कोर पर बटलर के हाथों कैच कराया। क्रुणाल ने हालांकि गेंदबाज के ऊपर से छक्का लगाने का प्रयास किया था लेकिन बटलर ने लांग ऑन से साइट स्क्रीन की ओर भागते हुए कैच लपका और फिर बाउंड्री के पास से गेंद को अंदर की तरफ उछाल दिया और वहीं पराग ने भी अच्छा कैच पकड़ा।  

10:34 PM, 15-May-2022

क्रुणाल और हुड्डा के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

क्रुणाल पांड्या और दीपक हुड्डा की जोड़ी मिलकर टीम को शुरुआती झटकों से उबारने की कोशिश में लगी है और अभी तक काफी हद तक इसमें सफल रही है। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 12 ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 88/3, दीपक हुड्डा (40*), क्रुणाल पांड्या (22*)
 

10:17 PM, 15-May-2022

लखनऊ के 50 रन पूरे

लखनऊ की टीम शुरुआती झटकों से उबरने की कोशिश में लगी हुई है और अपने 50 रन पूरे कर लिए हैं। दीपक हुड्डा और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी क्रीज पर है। आठ ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 50/3, दीपक हुड्डा (11*), क्रुणाल पांड्या (15*)

10:08 PM, 15-May-2022

पहला पावरप्ले राजस्थान के नाम

राजस्थान के गेंदबाज खासकर ट्रेंट बोल्ट शुरुआती छह ओवर यानी पहले पावरप्ले में लखनऊ के बल्लेबाजों पर हावी रहे। राजस्थान ने इस दौरान लखनऊ के तीन खिलाड़ियों को आउट किया। लखनऊ ने इस दौरान 34 रन ही बनाए। छह ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 34/3, दीपक हुड्डा (6*), क्रुणाल पांड्या (4*)

10:04 PM, 15-May-2022

प्रसिद्ध ने किया राहुल का शिकार

लखनऊ की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कप्तान केएल राहुल बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 19 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने अपने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी के हाथों कैच कराया। 

09:51 PM, 15-May-2022

हैट्रिक से चूके बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट ने लगातार दो गेंदों में दो विकेट लेकर लखनऊ को मुश्किल में डाल दिया है। बोल्ट ने ओवर की पहली गेंद पर डिकॉक को आउट करने के बाद अगली ही गेंद पर आयुष बदोनी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। बदोनी खाता खोले बगैंर पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। बोल्ट हैट्रिक पर थे लेकिन अगली गेंद पर दीपक हुड्डा ने ऐसा नहीं होने दिया। तीन ओवर के बार लखनऊ सुपर जाएंट्स का स्कोर: 21/2, दीपक हुड्डा (6*), केएल राहुल (2*)

09:44 PM, 15-May-2022

लखनऊ को लगा पहला झटका, डिकॉक आउट

ट्रेंट बोल्ट ने लखनऊ की टीम को तीसरे ही ओवर में पहला बड़ा झटका दिया। बोल्ट ने ओवर की पहली गेंद पर क्विंटन डिकॉक को नीशम के हाथों कैच कराया। डिकॉक आठ गेंदों में सात रन बनाकर आउट हुए। 

09:42 PM, 15-May-2022

लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू

राजस्थान के 179 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। 

09:18 PM, 15-May-2022

राजस्थान ने लखनऊ को दिया 179 रन का लक्ष्य

राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स के सामने जीत के लिए 179 रन का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने छह विकेट खोकर 178 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से बटलर को छोड़कर सभी टीम ने दहाई का आंकड़ा पार किया। यशस्वी जायसवाल ने सर्वाधिक 41 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने सबसे तेज 18 गेंदों में 39 रन बनाए। लखनऊ की तरफ से रवि बिश्नोई ने दो विकेट लिए। 

09:08 PM, 15-May-2022

नीशन रनआउट

रविचंद्रन अश्विन और जिमी नीशम के बीच तालमेल में गड़बड़ी हुई और राजस्थान ने अपना छठा विकेट गंवा दिया। 18वें ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन एक रन लेना चाहते थे लेकिन राहुल ने तेजी से गेंद को पकड़ने के बाद बिश्नोई के पास थ्रो किया और उन्होंने गिल्लियां बिखेरने में देर नहीं की। नीशम 12 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुए। 18 ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 154/6, ट्रेंट बोल्ट (1*), रवि अश्विन (2*)

09:04 PM, 15-May-2022

पराग 19 रन बनाकर आउट

रवि बिश्नोई ने दूसरी सफलता हासिल कर ली है। बिश्नोई ने अपने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर रियान पराग को स्टोइनिस के हाथों कैच कराया। पराग 16 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए। 

08:46 PM, 15-May-2022

बिश्नोई को पहली सफलता, पडिक्कल आउट

रवि बिश्नोई ने दूसरे ओवर में शानदार वापसी करते हुए देवदत्त पडिक्कल का विकेट हासिल किया। उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर पडिक्कल को क्रुणाल के हाथों कैच कराया। पडिक्कल ने आउट होने से पहले 18 गेंदों में 39 रन बनाए। 14 ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 123/4, जिमी नीशम (1*), रियान पराग (5*)

08:38 PM, 15-May-2022

यशस्वी अर्धशतक से चूके

लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने बदलाव करते हुए आयुष बदोनी को गेंदबाजी पर लगाया और उन्होंने पहले ही ओवर में सफलता हासिल कर ली। बदोनी ने ओवर की दूसरी गेंद पर यशस्वी को अपनी गेंद पर खुद कैच किया। यशस्वी ने आउट होने से पहले 29 गेंदों में 41 रन बनाए। 12 ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 107/3, देवदत्त पडिक्कल (25*), रियान पराग (4*)

08:31 PM, 15-May-2022

राजस्थान के 100 रन पूरे

राजस्थान की टीम ने 11वें ओवर में अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि, इस दौरान उसके दो विकेट भी गिरे। बटलर दो तो सैमसन 32 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। 11 ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 101/2, देवदत्त पडिक्कल (24*), यशस्वी जायसवाल (41*)

08:28 PM, 15-May-2022

10 ओवर पूरा, स्टोइनिस की महंगी शुरुआत

मार्कस स्टोइनिस अपने पहले ओवर में महंगे रहे। उनके ओवर में पडिक्कल ने दो चौके और एक छक्का लगाया और कुल 15 रन बटोरे। इसी के साथ पहली पारी के 10 ओवर की खेल भी पूरा हो गया है। 10 ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 90/2, देवदत्त पडिक्कल (14*), यशस्वी जायसवाल (40*)

08:21 PM, 15-May-2022

सैमसन 32 रन बनाकर आउट

जेसन होल्डर ने राजस्थान की मजबूत साझेदारी को तोड़ते हुए संजू सैमसन को पवेलियन भेज दिया है। होल्डर ने अपने दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सैमसन को हुड्डा के हाथों कैच कराया। सैमसन ने आउट होने से पहले 24 गेंदों में 32 रन बनाए। नौ ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 75/2, देवदत्त पडिक्कल (0*), यशस्वी जायसवाल (39*)

08:14 PM, 15-May-2022

सैमसन-यशस्वी के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

जोस बटलर के आउट होने के बाद कप्तान संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल मिलकर राजस्थान के स्कोर को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं। दोनों दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर चुके हैं। आठ ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 72/1, संजू सैमसन (31*), यशस्वी जायसवाल (37*)

08:03 PM, 15-May-2022

चमीरा के ओवर में बने 21 रन, पहला पावरप्ले समाप्त

दुश्मंता चमीरा अपने दूसरे ओवर में बेहद महंगे साबित हुए। उनके ओवर में यशस्वी ने तीन चौके और एक छक्का लगाया और कुल 21 रन बटोरे। इसी के साथ पहला पावरप्ले यानी शुरू के छह ओवर का खेल पूरा हो गया। छह ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 51/1, संजू सैमसन (13*), यशस्वी जायसवाल (34*)

08:01 PM, 15-May-2022

राजस्थान के 50 रन पूरे

राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर का विकेट जल्दी गंवाने के बाद जोरदार वापसी की। संजू सैमसन और यशस्वी जायसवाल ने तेजी से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 50 के पार ले गए। 

07:46 PM, 15-May-2022

बटलर दो रन बनाकर आउट

राजस्थान के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज जोस बटलर इस मैच में भी कुछ कमाल नहीं कर पाए और सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्हें तीसरे ओवर में आवेश खान ने बोल्ड किया। आवेश ने अपने पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर बटलर को बोल्ड कर दिया। बटलर छह गेंद में सिर्फ दो रन का योगदान दे पाए। तीन ओवर के बार राजस्थान रॉयल्स का स्कोर: 16/1, संजू सैमसन (5*), यशस्वी जायसवाल (9*)

07:09 PM, 15-May-2022

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स :
जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जिम्मी नीशम, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल और ओबेड मैकॉय

लखनऊ सुपर जायंट्स :
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, आयुष बदोनी, जेसन होल्डर, आवेश खान, दुश्मांता चमीरा, मोहसिन खान, रवि बिश्नोई
 

 

07:07 PM, 15-May-2022

राजस्थान रॉयल्स में दो बदलाव

राजस्थान की टीम ने आज के मैच में दो बड़े बदलाव किए हैं। रासी वान डर डुसेन और कुलदीप सेन की जगह जेम्स नीशम और ओबेड मकॉय को टीम में शामिल किया गया है। 

07:04 PM, 15-May-2022

लखनऊ की टीम में एक बदलाव

लखनऊ की टीम ने एक बदलाव करते हुए करन शर्मा की जगह रवि बिश्नोई को वापस बुलाया है। 

06:59 PM, 15-May-2022

टॉस रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

06:52 PM, 15-May-2022

राजस्थान प्लेऑफ की दावेदारी करेगी मजबूत

राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 मैच में सात जीत और 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उसे प्लेऑफ में जगह बनाने और किसी भी तरह के समीकरण से बचने के लिए बाकी के दोनों मुकाबलों जीतने होंगे। यानी राजस्थान को अपनी स्थिति और मजबूत करने के लिए आज के मैच में जीत हासिल करनी होगी।

06:49 PM, 15-May-2022

लखनऊ प्लेऑफ से एक जीत दूर

लीग की सबसे महंगी और नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स आज का मैच जीतते ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी। लखनऊ के फिलहाल 12 मैचों में 16 अंक है और वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। 

06:24 PM, 15-May-2022

LSG vs RR: लखनऊ के बल्लेबाज फिर फेल, अब राजस्थान ने हराया, रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी की स्वागत है। आईपीएल 2022 में अब गिनती के कुछ लीग मुकाबले बाकी हैं और प्लेऑफ की दौड़ लगातार रोमांचक होती जा रही है। गुजरात की टीम नॉकआउट दौर में पहुंच चुकी है, जबकि लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स इसके मुहाने पर खड़े हैं। दोनों टीमें आज के मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। 
 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें