तिलक वर्मा और ऋतिक शौकीन मिलकर मुंबई को शुरुआती झटकों से उबारने में सफल रहे हैं। दोनों पांचवें विकेट के लिए 40 रन से अधिक की साझेदारी कर चुके हैं। मुंबई को जीत के लिए 54 गेंदों में 25 रन की दरकार है। 11 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 73/4, तिलक वर्मा (20*), ऋतिक शौकीन (18*)
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। चेन्नई के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित सिर्फ 18 रन ही बना पाए और सिमरजीत सिंह की गेंद पर धोनी को कैच थमा बैठे। चार ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर: 32/2, तिलक वर्मा (1*), डेनिएल सैम्स (1*)
रमनदीप सिंह ने भी पहली सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर थीक्षना को रोहित के हाथो कैच कराया। थीक्षना भी अपना खाता नहीं खोल पाए और पवेलियन लौटे। 14 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 85/9, एमएस धोनी (25*), मुकेश चौधरी (4*)
कुमार कार्तिकेय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने तीसरे ओवर में चेन्नई को दोहरे झटके दिए। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर ड्वेन ब्रावो को तिलक वर्मा को हाथों कैच कराया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर सिमरजीत सिंह को एलबीडब्ल्यू आउट किया। 13 ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 80/8, महीश थीक्षना (0*), एमएस धोनी (24*)
कुमार कार्तिकेय के पहले ओवर की आखिरी दो गेंदों पर धोनी ने लगातार चौके लगाकर चेन्नई के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया। नौ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 54/6, ड्वेन ब्रावो (2*), एमएस धोनी (14*)
शिवम दुबे भी चेन्नई की मुश्किलें कम नहीं कर पाए और नौ गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रायली मेरेडिथ ने अपने दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान किशन के हाथों कैच कराया। आठ ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 45/6, ड्वेन ब्रावो (1*), एमएस धोनी (6*)
शुरू के छह ओवर यानी पहला पावरप्ले पूरी तरह से मुंबई इंडियंस के नाम रहा। मुंबई ने इस दौरान पांच विकेट झटके जबकि चेन्नई ने 32 रन बनाए। छह ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 32/5, शिवम दुबे (3*), एमएस धोनी (6*)
चेन्नई की टीम ने छठे ओवर में अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है। इस बार अंबाती रायुडू को पवेलियन लौटना पड़ा। उन्हें रायली मेरेडिथ ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर विकेट के पीछे इशान किशन के हाथों कैच कराया। रायुडू ने आउट होने से पहले 14 गेंदों में 10 रन बनाए।
डेनिएल सैम्स ने चेन्नई को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया है। उन्होंने अपने तीसरे ओवर में तीसरा विकेट झटक लिया है। सैम्स ने इस ओवर की पहली गेंद पर ऋतुराज गायकवाड़ को इशान किशन के हाथों कैच कराया। ऋतुराज ने आउट होने से पहले छह गेंदों में सात रन बनाए। पांच ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 25/4, अंबाती रायुडू (6*), एमएस धोनी (6*)
जसप्रीत बुमराह ने जबरदस्त शुरुआत करते हुए अपने पहले ओवर में ही सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने मेडन ओवर के साथ-साथ चौथी गेंद पर रोबिन उथप्पा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। उथप्पा ने आउट होने से पहले छह गेंदों पर एक रन बनाए। दो ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 5/3, अंबाती रायुडू (0*), ऋतुराज गायकवाड़ (1*)
डेनिएल सैम्स ने अपने पहले ओवर में दूसरी सफलता हासिल करते हुए मोईन अली को भी पवेलियन भेज दिया। सैम्स ने ओवर की चौथी गेंद पर मोईन को शॉट गेंद डाली जिसे खेलने के चक्कर में सीएसके के ऑलराउंडर शौकीन को आसान कैच दे बैठे। एक ओवर के बाद चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर: 5/2, रोबिन उथप्पा (1*), ऋतुराज गायकवाड़ (1*)
चेन्नई सुपर किंग्स:
डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, शिवम दुबे, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, सिमरजीत सिंह, महीश थीक्षना, मुकेश चौधरी
मुंबई इंडियंस:
रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, डैनियल सैम्स, ऋतिक शौक़ीन, कुमार कार्तिकेय, जसप्रीत बुमराह, रायली मेरेडिथ
चेन्नई की टीम ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है और पिछली टीम पर ही भरोस जताया है।
मुंबई इंडियंस ने आज के मैच में दो बदलाव किए हैं। कीरोन पोलार्ड की जगह ट्रिस्टन स्टब्स जबकि एम अश्विन की जगह पर ऋतिक शौक़ीन को मौका दिया गया है।
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को मुंबई इंडियंस की तरफ से टीम की कैप दी गई है और वह आज अपना आईपीएल डेब्यू कर रहे हैं। स्टब्स को चोटिल टायमल मिल्स की जगह पर बतौर रिप्लेसमेंट टीम से जोड़ा गया था।