फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs CSK: केएल राहुल की आतिशी पारी, छक्के के साथ पंजाब को दिलाई जीत, चेन्नई की करारी हार

Thu, 07 Oct 2021 07:33 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

खास बातें

PBKS vs CSK HIGHLIGHTS: आईपीएल 2021 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 42 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंत तालिका में मुंबई से आगे निकल गई और पांचवें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर - फोटो : social media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:22 PM, 07-Oct-2021

पंजाब की एकतरफा जीत

आईपीएल 2021 के 53वें मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 42 गेंदें शेष रहते छह विकेट से हरा दिया। जीत के साथ ही पंजाब की टीम अंत तालिका में मुंबई से आगे निकल गई और पांचवें स्थान पर पहुंच गई। दुबई में खेले गए मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जवाब में चेन्नई ने फाफ डुप्लेसिस की 76 रन की पारी के दम पर पंजाब के आगे 135 रन का लक्ष्य दिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने कप्तान केएल राहुल के 98 रन की नाबाद पारी के दम पर 13 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। 
 

06:58 PM, 07-Oct-2021

राहुल की आतिशी पारी

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल ने जबरदस्त और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद वह 42 गेंदों में 98 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान सात चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए।   

06:38 PM, 07-Oct-2021

पंजाब के 100 रन पूरे

पंजाब किंग्स के 100 रन पूरे हो गए हैं। हालांकि टीम ने तीन विकेट भी गँवा दिए हैं। लेकिन कप्तान राहुल आज अलग मूड में नजर आ रहे हैं। 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 106/3, केएल राहुल (71*), एडन मारक्रम (12*)

 

विज्ञापन
06:30 PM, 07-Oct-2021

शाहरुख का नहीं चला बल्ला

शाहरुख़ खान इस बार बड़ी पारी नहीं खेल पाए। उन्हें दीपक चाहर ने ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले शाहरुख़ ने 10 गेंदों में आठ रन बनाए।  

06:14 PM, 07-Oct-2021

राहुल का अर्धशतक

पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने अपना शानदार फॉर्म जारी रखते हुए इस सीजन का छठा अर्धशतक पूरा कर लिया। राहुल ने महज 25 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की।
 

विज्ञापन
06:07 PM, 07-Oct-2021

पंजाब के 50 रन पूरे 

दूसरी पारी का पहला पावरप्ले समाप्त हो गया है। पंजाब ने जहां 50 रन बनाए वहीं चेन्नई ने दो विकेट चटकाए। छह ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 51/2, केएल राहुल (38*), शाहरुख खान (0*)

06:04 PM, 07-Oct-2021

सरफराज फिर फेल

सरफराज खान एक बार फिर से फेल हुए। वह खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने अपने पहली ही ओवर की आखिरी गेंद पर डुप्लेसिस के हाथों कैच कराया। पांच ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 46/2, केएल राहुल (33*), शाहरुख (0*)
 
 

06:02 PM, 07-Oct-2021

मयंक लौटे पवेलियन 

पंजाब को तेज शुरुआत के बाद पहला नुकसान हुआ है। टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। उन्हें शार्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर एलबीडल्यू आउट किया। 

05:59 PM, 07-Oct-2021

राहुल ने की हेजलवुड की धुनाई 

पहले ओवर में महज दो रन देने वाले हेजलवुड दूसरे ओवर में काफी महंगे साबित हुए। केएल राहुल ने उनके ओवर में एक छक्के और दो चौके के साथ 15 रन बटोरे। चार ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 42/0, केएल राहुल (33*), मयंक अग्रवाल (8*)

 

05:48 PM, 07-Oct-2021

हेजलवुड की शानदार शुरुआत 

चेन्नई के तेज गेंदबाज जोस हेजलवुड ने इस मैच में शानदार वापसी की है। पिछले कुछ मैचों में महंगे साबित हुए हेजलवुड ने अपने पहले ओवर में महज दो रन दिए। दो ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 13/0, केएल राहुल (10*), मयंक अग्रवाल (2*)

 

05:26 PM, 07-Oct-2021

पंजाब के सामने 135 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर 134 रन बनाए हैं। पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। टीम ने 100 रन के अंदर ही अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि सलामी बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस (76) और रविंद्र जडेजा (15*) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी की मदद से चेन्नई ने पंजाब को 135 रन का लक्ष्य दिया है।

पंजाब की तरफ से अर्शदीप सिंह और क्रिस जोर्डन सबसे सफल गेंदबाज रहे। दोनों ने मिलकर दो-दो विकेट चटकाए। इनके अलावा पंजाब के अन्य गेंदबाजों ने भी काफी अच्छी गेंदबाजी की।
 

05:14 PM, 07-Oct-2021

डुप्लेसिस-जडेजा में अर्धशतकीय साझेदारी 

फाफ डुप्लेसिस और रविंद्र जडेजा ने मिलकर चेन्नई को शुरुआती झटके से उबारते हुए एक अहम साझेदारी निभाई है। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। 19 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 118/5, फ़ाफ डुप्लेसिस (66*), रवींद्र जाडेजा (15*)

 

05:06 PM, 07-Oct-2021

डुप्लेसिस का अर्धशतक, चेन्नई के 100 रन पूरे 

फाफ डुप्लेसिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए इस सीजन का अपना पांचवां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 46 गेंदों में अपने महत्वपूर्ण पचास रन पूरे किए। इसी के साथ चेन्नई के भी 100 रन पूरे हो गए है।
 

04:57 PM, 07-Oct-2021

आखिरी चार ओवर बाकी 

पंजाब के गेंदबाजों के आगे चेन्नई के बल्लेबाज अभी तक संघर्ष करते नजर आए हैं। चेन्नई के पास अब सिर्फ चार ओवर का खेल बाकी है और उसे अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए रनों की रफ़्तार और संख्या दोनों बढ़ानी होगी। 16 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 86/5, फ़ाफ डुप्लेसिस (40*), रवींद्र जाडेजा (10*)

 

04:44 PM, 07-Oct-2021

कप्तान धोनी फिर से फेल 

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम हुए हैं। उन्हें युवा स्पिनर रवि बिश्नोई ने अपनी फिरकी में फंसाया और गिल्लियां बिखेर दी। धोनी 15 गेंदों में सिर्फ 12 रनों का योगदान दे पाए। 12 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 61/5, फ़ाफ डुप्लेसिस (26*), रवींद्र जाडेजा (0*)
 
 
 

04:32 PM, 07-Oct-2021

चेन्नई के 50 रन पूरे 

चेन्नई सुपर किंग्स ने 10वें ओवर में अपने पहले 50 रन पूरे कर लिए। हालांकि टीम ने शीर्ष के चार विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल टीम की तरफ से फाफ डुप्लेसिस और कप्तान धोनी क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 53/4, फ़ाफ़ डुप्लेसिस (25*), एमएस धोनी (6*)

   

04:15 PM, 07-Oct-2021

क्रिस जोर्डन की शानदार वापसी 

निकोलस पूरन की जगह टीम में शामिल किए गए क्रिस जोर्डन ने शानदार शुरुआत की है। जोर्डन ने अपने पहले ही ओवर में उथप्पा को चलता किया। आठ ओवर के बाद पंजाब का स्कोर: 39/3, फ़ाफ डुप्लेसिस (20*), अंबाती रायुडू (2*)

 

04:13 PM, 07-Oct-2021

उथप्पा फिर फेल 

सुरेश रैना की जगह टीम में शामिल किए गए रॉबिन उथप्पा एक बार फिर से नाकाम रहे। वह छह गेंदों में सिर्फ दो रन बना पाए और क्रिस जोर्डन की गेंद पर हरप्रीत को आसान कैच दे बैठे। 
 

04:09 PM, 07-Oct-2021

मोईन अली शून्य पर लौटे पवेलियन 

मोईन अली का बल्ला एक बार फिर से खामोश रहा। उन्हें भी अर्शदीप ने ही अपना शिकार बनाया। अर्शदीप के दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर मोईन ने केएल राहुल को आसान कैच दिया और छह गेंदों में बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। छह ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 30/2, रॉबिन उथप्पा (1*), फाफ डुप्लेसिस (15*)
 

03:54 PM, 07-Oct-2021

ऋतुराज आउट, अर्शदीप को पहली सफलता 

अर्शदीप सिंह ने अपने पहले ही ओवर में पंजाब को पहली सफलता दिला दी है। अर्शदीप ने चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर ऋतुराज को शाहरुख के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले ऋतुराज ने 14 गेंदों में 12 रन बनाए। चार ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 19/1, फ़ाफ डुप्लेसिस (5*), मोईन अली (0*)

  

03:45 PM, 07-Oct-2021

शमी की शानदार शुरुआत 

पंजाब किंग्स के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार शुरुआत की है। उन्होंने अपने शुरू के दो ओवरों में महज पांच रन दिए हैं। तीन ओवर के बाद चेन्नई का स्कोर: 13/0, ऋतुराज गायकवाड़ (9*), फ़ाफ डुप्लेसिस (2*)

 

03:41 PM, 07-Oct-2021

मैच शुरू 

चेन्नई की तरफ से ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लेसिस की सलामी जोड़ी ने पारी की शुरुआत की है। जबकि पंजाब की तरफ से मोहम्मद शमी को नई गेंद मिली है।

03:09 PM, 07-Oct-2021

दोनों टीमों की प्लेइंग XI 

चेन्नई सुपर किंग्स: 
ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, अंबाती रायुडू, रॉबिन उथप्पा, रवींद्र जाडेजा, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

पंजाब किंग्स:
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, एडेन मारक्रम, सरफराज ख़ान, शाहरुख ख़ान, मोइजेज हेनरिक्स, हरप्रीत बरार, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
 

03:06 PM, 07-Oct-2021

टीमों में बदलाव 

पंजाब की टीम में एक बदलाव किया गया है। निकोलस पूरन की जगह क्रिस जॉर्डन को मौका मिला है। जबकि पिछली टीम के साथ ही उतरी है यानी सुरेश रैना आज भी टीम में नहीं हैं। 

03:01 PM, 07-Oct-2021

टॉस रिपोर्ट

पंजाब किंग्स के केएल राहुल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यानी चेन्नई सुपर किंग्स को यहां पहले बल्लेबाजी करनी होगी।

03:01 PM, 07-Oct-2021

पिच रिपोर्ट:

आज दुबई में गर्मी ज्यादा है. लेकिन पिच पर 180 रनों का भी पीछा किया जा सकता है। बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होगी।

02:54 PM, 07-Oct-2021

अंक तालिका में स्थिति 

दोनों ही टीमें आज लीग स्टेज के अपने कोटे का आखिरी मुकाबला खेल रही हैं। चेन्नई की टीम 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर है और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जबकि पंजाब की टीम 13 मैचों में पांच जीत और 10 अंकों के साथ छठे स्थान पर है। पंजाब के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना अब टेढ़ी खीर है। 

02:46 PM, 07-Oct-2021

आमने-सामने के रिकॉर्ड 

दोनों टीमें अभी तक 24 बार एक दूसरे से भिड़ी हैं। इसमें चेन्नई की टीम का पलड़ा भारी रहा है। चेन्नई ने 15 तो पंजाब ने 9 मुकाबले जीते हैं। 
 

02:32 PM, 07-Oct-2021

PBKS vs CSK: केएल राहुल की आतिशी पारी, छक्के के साथ पंजाब को दिलाई जीत, चेन्नई की करारी हार

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आईपीएल 2021 में आज 53वां मुकाबला खेला जा रहा है। दुबई में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत है। चेन्नई की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि पंजाब की टीम का नॉकआउट स्टेज में पहुंचना बेहद मुश्किल है।  

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें