भारत ने तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज को 119 रन से हरा दिया है। बारिश से बाधित मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत विंडीज के सामने 35 ओवर में 257 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 26 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन ने अपनी टीम की तरह से सबसे ज्यादा 42-42 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को दो-दो विकेट मिले।
इस मैच में बारिश ने दो बार खलल डाला और दोनों बार भारतीय पारी को ही बीच में रोकना पड़ा। पहली बार जब मैच रुका तो अंपयारों ने इसे 40 ओवर का कर दिया था। वहीं, दूसरी बार रुकने पर मुकाबले को 35 ओवर पर साइड कर दिया गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरी बार खेल रुकने तक 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए थे।
हालांकि, 35 ओवर का मैच होने की वजह से डीएलएस के तहत वेस्टइंडीज को 257 रन का लक्ष्य मिला। भारत की ओर से शुभमन गिल ने नाबाद 98 रन की पारी खेली। हालांकि, बारिश की वजह से पारी खत्म होने के कारण शुभमन शतक नहीं बना सके। शुभमन के अलावा धवन ने 58 रन और श्रेयस अय्यर ने 44 रन की पारी खेली।
वेस्टइंडीज की टीम पर हार का खतरा मंडराने लगा है। टीम ने 123 रन पर आठ विकेट गंवा दिए हैं। 23वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने अकील हुसैन को धवन के हाथों कैच कराया। अकील एक रन बना सके। इसके बाद 24वें ओवर में युजवेंद्र चहल ने कीमो पॉल को शार्दुल के हाथों कैच कराया। कीमो खाता भी नहीं खोल सके। 24 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर आठ विकेट पर 129 रन है। फिलहाल हेडन वॉल्श पांच रन और जेसन होल्डर छह रन बनाकर क्रीज पर हैं।
22वें ओवर में 119 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कप्तान निकोलस पूरन को धवन के हाथों कैच कराया। पूरन 32 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। 22 ओवर के बाद विंडीज का स्कोर छह विकेट पर 121 रन है। विंडीज को अब 78 गेंदों में 136 रन चाहिए।
19 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने पांच विकेट गंवाकर 103 रन बना लिए हैं। शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर केसी कार्टी को बोल्ड किया। कार्टी 17 गेंदों में पांच रन बना सके। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन 29 रन बनाकर और जेसन होल्डर क्रीज पर हैं।
16 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने चार विकेट गंवाकर 96 रन बना लिए हैं। फिलहाल केसी कार्टी एक रन और कप्तान निकोलस पूरन 26 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। विंडीज को 114 गेंदों में 161 रन की जरूरत है। भारत की ओर से सिराज ने दो, जबकि अक्षर और चहल ने एक-एक विकेट लिया।
14वें ओवर में 74 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को चौथा झटका लगा। अक्षर पटेल ने ब्रैंडन किंग को क्लीन बोल्ड किया। किंग 37 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में किंग ने पांच चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन और केसी कार्टी क्रीज पर हैं।
13 ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने तीन विकेट गंवाकर 70 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्रैंडन किंग 33 गेंदों में 40 रन और कप्तान निकोलस पूरन सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने शाई होप (22) को आउट किया। वहीं, सिराज ने मेयर्स और ब्रूक्स को पवेलियन भेजा।
10वें ओवर में 47 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका लगा। युजवेंद्र चहल ने शाई होप को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराया। होप 33 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए। होप और ब्रैंडन किंग के बीच 47 रन की साझेदारी हुई। वेस्टइंडीज ने अपने पहले दो विकेट शून्य पर गंवा दिए थे। सिराज ने एक ही ओवर में कायल मेयर्स और शामराह ब्रूक्स को पवेलियन भेजा था। फिलहाल कप्तान निकोलस पूरन और ब्रैंडन किंग क्रीज पर हैं। 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन है।
नौ ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्रैंडन किंग 22 रन और शाई होप 21 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सिराज ने दो विकेट झटके हैं। उन्होंने एक ही ओवर में दोनों विकेट झटके। कायल मेयर्स और शामराह ब्रूक्स खाता भी नहीं खोल सके।
छह ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल ब्रैंडन किंग 13 रन और शाई होप 15 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। सिराज ने दो विकेट झटके हैं। कायल मेयर्स और शामराह ब्रूक्स खाता भी नहीं खोल सके।
257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत खराब रही। दीपक हुड्डा ने पहले ओवर में गेंदबाजी की और मेडन फेंका। इसके बाद दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने तीन गेंदों के अंदर दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। सिराज ने पहले कायल मेयर्स को क्लीन बोल्ड किया। फिर शामराह ब्रूक्स को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। दोनों बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। फिलहाल तीन ओवर के बाद वेस्टइंडीज ने दो विकेट गंवाकर तीन रन बना लिए हैं। फिलहाल शाई होप एक रन और ब्रैंडन किंग दो रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
भारत ने वेस्टइंडीज के सामने 257 रन का लक्ष्य रखा है। बारिश की वजह से दो बार खेल रुका। पहली बार जब मैच रुका था तो अंपयारों ने इसे 40 ओवर का कर दिया था। वहीं, दूसरी बार रुकने पर इसे 35 ओवर पर साइड कर दिया गया। भारत ने खेल रुकने तक 36 ओवर में तीन विकेट पर 225 रन बनाए थे। हालांकि, 35 ओवर का मैच करने की वजह से डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को 257 रन का लक्ष्य मिला।
जब दूसरी बार खेल रुका तो शुभमन गिल 98 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे और बारिश की वजह से शतक पूरा नहीं कर पाए। शुभमन एक बार फिर अपने पहले अंतरराष्ट्रीय शतक से चूक गए। तीनों फॉर्मेट मिलाकर 98 नाबाद रन शुभमन का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय स्कोर है। वहीं, उनके साथ संजू सैमसन छह रन बनाकर नाबाद लौटे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े। धवन ने वनडे करियर का 37वां अर्धशतक लगाया। वे 74 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद श्रेयस अय्यर ने शुभमन के साथ मिलकर 86 रन की साझेदारी निभाई। श्रेयस 44 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से हेडन वॉल्श ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट लिया।
बारिश ने एकबार फिर मैच में खलल डाला है। इससे पहले भी करीब एक घंटे का खेल बारिश की वजह से बर्बाद हुआ था। खेल दोबारा शुरू होने पर मैच को 40-40 ओवर का कर दिया गया था। अब फिर से इसकी वजह से मुकाबला रोकना पड़ा। पिच को कवर कर दिया गया है। बारिश की वजह से मैच रुकने तक भारत ने 36 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 225 रन बना लिए हैं।
फिलहाल शुभमन गिल 98 रन और संजू सैमसन छह रन बनाकर नाबाद हैं। बारिश के बाद अगर भारत को फिर से बल्लेबाजी का मौका मिलता है, तभी शुभमन शतक पूरा कर पाएंगे। हालांकि, अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है। बारिश की वजह से पवेलियन लौटते वक्त शुभमन नाखुश भी दिखे।
शुभमन ने अपनी पारी में अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, कप्तान शिखर धवन 58 रन, श्रेयस अय्यर 44 रन और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज की ओर से हेडन वॉल्श ने दो और अकील हुसैन ने एक विकेट लिया।
अगर भारत की पारी को यहीं समाप्त घोषित किया जाता है तो वेस्टइंडीज को डकवर्थ लुईस नियम के तहत 36 ओवर में 263 रन का लक्ष्य मिल सकता है। अभी से हर चार मिनट बारिश के बढ़ने पर एक ओवर की कटौती हो सकती है।
34वें ओवर में 211 के स्कोर पर भारत को तीसरा झटका लगा। सूर्यकुमार यादव छह गेंदों में आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत ने दो ओवर के अंदर दो विकेट गंवा दिए हैं। फिलहाल संजू सैमसन एक रन और शुभमन गिल 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 212 रन है। इससे पहले 33वें ओवर में श्रेयस अय्यर 44 रन बनाकर आउट हुए थे।
33वें ओवर में 199 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 34 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें अकील हुसैन ने कीमो पॉल के हाथों कैच कराया। आउट होने से पहले श्रेयस ने शुभमन गिल के साथ 58 गेंदों में 86 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल शुभमन गिल 90 रन और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 203 रन है।
29 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 167 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 79 गेंदों में 76 रन और श्रेयस अय्यर 22 गेंदों में 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। यह मैच 40 ओवरों का है। बारिश की वजह से ओवरों में कटौती की गई है।
बारिश से कई घंटे खेल बाधित रहने के बाद मैच दोबारा शुरू हो चुका है। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों पर भारत को बड़े टोटल तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होगी। 26 ओवर के बाद भारत ने 26 ओवर में एक विकेट गंवाकर 146 रन बना लिए हैं। शुभमन 66 रन और श्रेयस 18 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
रात 11 बजकर 15 मिनट पर मैच शुरू होगा। प्रत्येक पारी से 10-10 ओवर की कटौती की गई है। यानी यह मैच 40 ओवरों का होगा। एक गेंदबाज आठ ओवर गेंदबाजी कर सकेगा। 24 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 51 रन और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान शिखर धवन 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हेडन वॉल्श ने पवेलियन भेजा।
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस ओवल मैदान में बारिश रुक चुकी है। कई घंटे का खेल बाधित होने के बाद बारिश रुकी है। मैदान से कवर्स हटाए जा रहे हैं। अंपयार्स ओवर्स में कटौती कर सकते हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह मैच कितने ओवर का होता है। हालांकि, मैदान पर बादल छाए हुए हैं। अगर फिर से बारिश नहीं हुई, तो थोड़ी देर में मैच शुरू हो सकता है। फिलहाल शुभमन गिल 51 रन और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान शिखर धवन 58 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट हेडन वॉल्श ने लिया। 24 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं।
अगर भारतीय टीम फिर से बल्लेबाजी नहीं करती है तो डकवर्थ लुईस नियम के तहत वेस्टइंडीज को यह लक्ष्य मिल सकता है...
पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस ओवल मैदान में फिर से बारिश शुरू हो चुकी है। करीब आधे घंटे का खेल बाधित होने के बाद बारिश कुछ देर के लिए रुकी थी। मैदान से कवर्स हटा लिए गए थे, लेकिन कुछ देर बाद फिर से बारिश शुरू हो गई। ऐसे में पिच को फिर से कवर्स से ढक दिया गया। फिलहाल शुभमन गिल 51 रन और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान शिखर धवन 58 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट हेडन वॉल्श ने लिया। 24 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं।
तीसरे वनडे में बारिश ने खलल डाला है। इसकी वजह से भारतीय पारी के 24वें ओवर में खेल को रोक दिया गया। भारतीय कप्तान धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। 24 ओवर में टीम इंडिया ने एक विकेट गंवाकर 115 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 51 रन और श्रेयस अय्यर दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। कप्तान शिखर धवन 58 रन बनाकर आउट हुए। उनका विकेट हेडन वॉल्श ने लिया।
23वें ओवर में 113 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। कप्तान शिखर धवन 74 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हेडन वॉल्श ने निकोलस पूरन के हाथों कैच कराया। 23 ओवर के बाद भारत ने एक विकेट गंवाकर 113 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 65 गेंदों में 51 रन और श्रेयस अय्यर शून्य पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
शुभमन गिल
शिखर धवन के बाद शुभमन गिल ने भी अर्धशतक जड़ा। शुभमन के वनडे करियर का यह दूसरा अर्धशतक रहा। भारत ने 22 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 112 रन बना लिए हैं। इससे पहले धवन ने वनडे करियर का 37वां अर्धशतक लगाया था।
कप्तान शिखर धवन ने वनडे करियर का 37वां अर्धशतक लगाया। उन्होंने 61 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वहीं, शुभमन गिल 46 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। 18 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 90 रन बना लिए हैं।
17 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 87 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शिखर धवन 57 गेंदों में 48 रन और शुभमन गिल 46 गेंदों में 36 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने अब तक शानदार बल्लेबाजी की है और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई है।
12 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए हैं। फिलहाल शिखर धवन 40 गेंदों में 31 रन और शुभमन गिल 32 गेंदों में 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ तीनों मैचों में पावरप्ले में खराब गेंदबाजी की है। विंडीज के गेंदबाज इस दौरान पहले 10 ओवर में भारत का एक भी विकेट चटकाने में नाकाम रहे हैं। पहले वनडे में भारत ने शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 73 रन बनाए थे। दूसरे वनडे में भारत ने बिना विकेट गंवाए 42 रन बनाए। वहीं, तीसरे वनडे में भारत ने शुरुआती 10 ओवर में बिना विकेट गंवाए 45 रन बनाए।
10 ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 45 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल 22 रन और शिखर धवन भी 22 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों ने अब तक आराम-आराम से बल्लेबाजी की है और कोई भी रिस्क वाला शॉट नहीं लगाया है। भारतीय टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है।
छह ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 28 रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 14 रन और शिखर धवन भी 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
तीन ओवर के बाद भारत ने बिना विकेट गंवाए 14 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान शिखर धवन सात रन और शुभमन गिल सात रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
शिखर धवन और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए उतरे हैं। दोनों पर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी। भारत ने एक ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए चार रन बना लिए हैं। धवन ने पहले ओवर में जेसन होल्डर की गेंद पर चौका लगाया।
वेस्टइंडीज: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, शामराह ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, कीमो पॉल, अकील हुसैन, हेडन वॉल्श, जेडन सील्स।
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा।
भारत के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। कप्तान धवन ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। आवेश खान की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को फिर से प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन ने तीन बदलाव किए हैं। जेसन होल्डर, कीमो पॉल और कार्टी को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है। अल्जारी जोसेफ, रोवमन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड को टीम से बाहर कर दिया गया है।
जहां तक वेस्टइंडीज का सवाल है तो उनके पास क्षमतावान खिलाड़ी हैं, लेकिन वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। वह अभी तक शाई होप, निकोलस पूरण, रोवमैन पावेल या रोमारियो शेफर्ड पर निर्भर रहे हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टीम ने अभी तक अहम मौकों पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है। सीरीज के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज जेसन होल्डर को अंतिम एकादश में शामिल कर सकता है।
धवन यदि बाएं हाथ के दो स्पिनरों को उतारने की योजना बनाते हैं तो फिर युजवेंद्र चहल को बाहर बैठना पड़ सकता है। लेकिन इससे भारतीय गेंदबाजी में विविधता का अभाव देखने को मिल सकता है। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को इंग्लैंड में वनडे के दौरान जांघ की मांसपेशियों में परेशानी हुई थी लेकिन अब वह फिट हैं और बाएं हाथ का तेज गेंदबाज होने के कारण उन्हें आवेश खान की जगह टीम में लिया जा सकता है। आवेश ने दूसरे वनडे में छह ओवर में 54 रन लुटाए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था। आवेश और प्रसिद्ध कृष्णा की गेंदबाजी शैली एक तरह की है और ऐसे में इनमें से किसी एक को ही अंतिम एकादश में रखा जा सकता है।
श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन ने भी पिछले मैच में अर्धशतक जमाए थे जबकि सूर्यकुमार यादव को पहले दो मैचों में नाकामी के बावजूद एक और मौका दिया जा सकता है। ऐसे में इशान किशन को बाहर ही बैठना पड़ेगा। रविंद्र जडेजा को इस शृंखला के लिए शिखर धवन के साथ उप कप्तान बनाया गया था और ऑलराउंडर के रूप में वह पहली पसंद थे लेकिन घुटने की चोट के कारण व पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए थे। यह भी सुनिश्चित नहीं है कि जडेजा तीसरे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं क्योंकि उनकी अनुपस्थिति में अक्षर पटेल ने दूसरे मैच में 64 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत को जीत दिलाई थी। पटेल के इस प्रदर्शन को टीम प्रबंधन नजरअंदाज नहीं कर सकता है।
बल्लेबाजी विभाग में शुभमन गिल पर ऋतुराज गायकवाड़ को प्राथमिकता मिलने की संभावना नहीं है। गिल ने पिछले दो मैचों में 64 और 43 रन की दो उपयोगी पारियां खेली थी। गायकवाड़ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूरी सीरीज में खेलने का मौका मिला था जहां वह तेज गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते हुए नजर आए थे।
वेस्टइंडीज का लक्ष्य वनडे में अपनी हार का क्रम तोड़ना होगा क्योंकि इससे पहले उसे बांग्लादेश से 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे प्रारूप में लगातार 12वीं सीरीज जीतकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। यह किसी एक टीम का किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय कोच राहुल द्रविड़ इस मैच में कुछ नए खिलाड़ियों को आजमा सकते हैं लेकिन वह जीत की लय बरकरार रखने के लिए टीम संतुलन बनाए रखने पर जोर देंगे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। यह मैच जीतकर टीम इंडिया वेस्टइंडीज का क्लीन स्वीप करना चाहेगी।