08:57 AM, 14-Oct-2025
IND vs WI 2nd Test Day 5 Live Score : सोमवार को ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज टीम
वेस्टइंडीज ने सोमवार को दो विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया और 217 रन बनाने में बाकी के आठ विकेट गंवा दिए। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतक जड़े। कैंपबेल 115 रन और होप ने 103 रन की पारी खेली। कप्तान रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। यह ग्रीव्स के टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। वहीं, कैंपबेल ने भी पहला टेस्ट शतक जड़ा।
तेजनारायण चंद्रपॉल ने 10 रन और एलिक एथनाजे ने सात रन बनाए। तेवलिन इमलाक ने 12 रन और वारिकन ने तीन रन बनाए। एंडरसन फिलिप दो रन बनाकर आउट हुए। खेरी पियरे खाता नहीं खोल सके। जेडन सील्स 32 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को दो विकेट मिले। जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।