फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में 63/1, जीत के लिए अब भी 58 रन की जरूरत

Mon, 13 Oct 2025 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IND vs WI 2nd Test Match Day 4 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में जारी टेस्ट का आज चौथा दिन रहा। भारत ने अपनी पहली पारी में 518/5 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने 390 रन बनाए और भारत को 121 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत की दूसरी पारी जारी है।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:01 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: चौथे दिन का खेल खत्म

चौथे दिन का खेल खत्म हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में एक विकेट पर 63 रन बना लिए हैं। फिलहाल साई सुदर्शन 30 रन और केएल राहुल 25 रन बनाकर नाबाद हैं। यशस्वी जायसवाल आठ रन बनाकर आउट हुए। भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला है।

इससे पहले वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने अपने बल्लेबाजों के दम पर 390 रन बना डाले। भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला।

वेस्टइंडीज ने सोमवार को दो विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया और 217 रन बनाने में बाकी के आठ विकेट गंवा दिए। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतक जड़े। कैंपबेल 115 रन और होप ने 103 रन की पारी खेली। कप्तान रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। यह ग्रीव्स के टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। वहीं, कैंपबेल ने भी पहला टेस्ट शतक जड़ा। 

तेजनारायण चंद्रपॉल ने 10 रन और एलिक एथनाजे ने सात रन बनाए। तेवलिन इमलाक ने 12 रन और वारिकन ने तीन रन बनाए। एंडरसन फिलिप दो रन बनाकर आउट हुए। खेरी पियरे खाता नहीं खोल सके। जेडन सील्स 32 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को दो विकेट मिले। जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

04:54 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

भारत ने एक विकेट गंवाकर 61 रन बना लिए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अब भी 60 रन की जरूरत है। फिलहाल साई सुदर्शन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

03:59 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score: भारत को पहला झटका

121 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को नौ के स्कोर पर पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल आठ रन बनाकर वारिकन का शिकार बने। बड़े शॉट के चक्कर में यशस्वी कैच आउट हो गए। फिलहाल साई सुदर्शन और केएल राहुल क्रीज पर हैं।

विज्ञापन
03:44 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score : वेस्टइंडीज 390 रन पर ऑलआउट

वेस्टइंडीज की दूसरी पारी 390 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने अपने बल्लेबाजों के दम पर 390 रन बना डाले। भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। तब भारत 270 रन से आगे था। ऐसे में भारत ने फॉलोऑन खिलाने का फैसला लिया और जवाब में वेस्टइंडीज की टीम ने 390 रन बनाए। वेस्टइंडीज की कुल बढ़त 120 रन की हुई और भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला।

वेस्टइंडीज ने आज दो विकेट पर 173 रन से आगे खेलना शुरू किया और 217 रन बनाने में बाकी के आठ विकेट गंवा दिए। विंडीज के लिए जॉन कैंपबेल और शाई होप ने शतक जड़े। कैंपबेल 115 रन और होप ने 103 रन की पारी खेली। कप्तान रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। यह ग्रीव्स के टेस्ट करियर का पहला अर्धशतक रहा। वहीं, कैंपबेल ने भी पहला टेस्ट शतक जड़ा। 

तेजनारायण चंद्रपॉल ने 10 रन और एलिक एथनाजे ने सात रन बनाए। तेवलिन इमलाक ने 12 रन और वारिकन ने तीन रन बनाए। एंडरसन फिलिप दो रन बनाकर आउट हुए। खेरी पियरे खाता नहीं खोल सके। जेडन सील्स 32 रन बनाकर आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए। भारत की ओर से कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि सिराज को दो विकेट मिले। जडेजा और सुंदर ने एक-एक विकेट लिया।

02:43 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score : चायकाल

भारतीय गेंदबाज 10वें विकेट के लिए तरस गए हैं। जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स के बीच 10वें विकेट के लिए अब तक 50 रन की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज की भारत पर बढ़त 91 रन की हो चुकी है। टीम ने चौथे दिन चायकाल तक नौ विकेट पर 361 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
02:23 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI 2nd Test Day 4 Live Score : वेस्टइंडीज की बढ़त

वेस्टइंडीज की बढ़त 60 से ज्यादा रन की हो चुकी है। जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज का स्कोर नौ विकेट पर 340 रन से ज्यादा हो चुका है।

01:56 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: वेस्टइंडीज को नौवां झटका

वेस्टइंडीज को 311 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। बुमराह ने एंडरसन फिलिप को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल जेडन सील्स और जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर हैं।

01:42 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: वेस्टइंडीज को आठवां झटका

वेस्टइंडीज को 307 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। बुमराह ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। फिलहाल एंडरसन फिलिप और जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर हैं। भारत पर वेस्टइंडीज की बढ़त फिलहाल 37 रन की है।

01:33 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: वेस्टइंडीज को सातवां झटका

वेस्टइंडीज को 298 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। कुलदीप ने इमलाक और चेज के बाद खेरी पियरे को कैच आउट कराया। पियरे खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल जस्टिन ग्रीव्स और जोमेल वारिकन क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज ने सात विकेट पर 303 रन बना लिए हैं और उनकी बढ़त 33 रन की हो चुकी है।

01:25 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: वेस्टइंडीज को छठा झटका

298 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को छठा झटका लगा। कुलदीप ने इमलाक के बाद कप्तान रोस्टन चेज को आउट किया। चेज 40 रन बना सके। फिलहाल खेरी पियरे और जस्टिन ग्रीव्स मैदान पर हैं। वेस्टइंडीज की भारत पर बढ़त फिलहाल 28 रन की है।

01:13 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: वेस्टइंडीज के पांच विकेट गिरे

वेस्टइंडीज को 293 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने तेविन इमलाक को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 12 रन बना सके। फिलहाल कप्तान रोस्टन चेज के साथ जस्टिन ग्रीव्स क्रीज पर हैं।

12:39 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: शतक लगाकर होप आउट

वेस्टइंडीज को 271 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। सिराज ने शाई होप को क्लीन बोल्ड किया। उन्होंने चेज के साथ चौथे विकेट के लिए 59 रन की साझेदारी निभाई। होप ने 214 गेंद पर 12 चौके और दो छक्कों की मदद से 103 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज ने भारत पर बढ़त हासिल कर ली है। जब टीम फॉलोऑन खेलने उतरी थी, तब भारत 270 रन से आगे था। फिलहाल रोस्टन चेज के साथ तेविन इमलाक क्रीज पर हैं।

12:14 PM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: दूसरे सत्र का खेल जारी

लंच के बाद दूसरे सत्र का खेल जारी है। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। आज का एकमात्र झटका जॉन कैंपबेल के रूप में लगा, जिन्हें जडेजा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 115 रन बना सके। फिलहाल शाई होप 92 रन और कप्तान रोस्टन चेज 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज अभी भी भारत से 18 रन पीछे है।

11:33 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: चौथे दिन लंच

चौथे दिन लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। आज का एकमात्र झटका जॉन कैंपबेल के रूप में लगा, जिन्हें जडेजा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 115 रन बना सके। फिलहाल शाई होप 92 रन और कप्तान रोस्टन चेज 23 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज अभी भी भारत से 18 रन पीछे है।

10:42 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

वेस्टइंडीज को 212 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। जडेजा ने जॉन कैंपबेल को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 199 गेंद में 12 चौके और तीन छक्कों की मदद से 115 रन बनाकर आउट हुए। कैंपबेल ने शाई होप के साथ तीसरे विकेट के लिए 294 गेंद में 177 रन की साझेदारी निभाई। फिलहाल होप का साथ निभाने कप्तान रोस्टन चेज क्रीज पर आए हैं।

10:10 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: कैंपबेल का शतक

जॉन कैंपबेल ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाया। उन्होंने जडेजा की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। कैंपबेल ने अपने पहले टेस्ट शतक के लिए 50 पारियां खेली हैं, जो कि ओपनर्स से दूसरा सबसे ज्यादा है। वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 190 से ज्यादा रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज अभी भी भारत से 70+ रन पीछे है।

09:36 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: चौथे दिन का खेल शुरू

चौथे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। वेस्टइंडीज की टीम दो विकेट पर 173 रन से आगे खेल रही है। भारत ने स्पिनर से शुरुआत कराई। जडेजा को गेंद थमाई गई। फिलहाल जॉन कैंपबेल 90 रन और शाई होप 67 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

08:51 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: तीसरे दिन क्या हुआ?

दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन के खेल का अंत हो चुका है। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। टीम अब भी भारत से 97 रन पीछे है। इस टेस्ट या यूं कहें इस सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ने दम दिखाया है। 35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद जॉन कैंपबेल और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 207 गेंद में 138 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। कैंपबेल 87 और होप 66 रन बनाकर नाबाद हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल 10 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए, जबकि एलिक एथनाजे सात रन बनाकर सुंदर का शिकार बने।

08:51 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: होप-कैंपबेल की शानदार बल्लेबाजी

भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 319 रन बनाने थे, लेकिन टीम 71 रन पीछे रह गई थी। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली और टीम ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाया। हालांकि, तीसरे सत्र में होप और कैंपबेल ने गजब का जज्बा दिखाया और अटैकिंग क्रिकेट खेली। साथ ही विकेट नहीं गिरने दिया। कैंपबेल ने अब तक नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं, जबकि होप ने आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं।

08:50 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: रिकॉर्ड्स

  • कैंपबेल और होप 2016 के बाद भारत के खिलाफ किसी टेस्ट में पूरे एक सत्र तक क्रीज पर टिके रहने वाली पहली वेस्टइंडीज जोड़ी बन गई है। इससे पहले साल 2016 में किंग्सटन टेस्ट में चेज और होल्डर ने पांचवें दिन के आखिरी सत्र में 19 ओवर खेलकर मैच ड्रॉ कराया था।
  • यह पिछले छह टेस्ट में पहला मौका है जब वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ भारतीय सरजमीं पर किसी टेस्ट मैच को चौथे दिन तक खींचा है। इससे पहले वेस्टइंडीज ने 2013 में और 2018 में भारत का दौरा किया था। तब भी दो-दो टेस्ट खेले गए थे, जो तीन दिन में ही समाप्त हो गए थे। पिछली बार भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच कोई टेस्ट मैच चौथे दिन तक साल 2011 में गया था। तब वानखेड़े में दोनों टीमों के बीच मुकाबला पांचवें दिन तक गया था और ड्रॉ रहा था। 

08:50 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: वेस्टइंडीज की पहली पारी

इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज की टीम  ने रविवार को चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 108 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां फाइव विकेट हॉल रहा। 

रविवार को वेस्टइंडीज को शुरुआती तीन झटके कुलदीप ने ही दिए। उन्होंने शाई होप (36), तेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को पवेलियन भेजा। इसके बाद सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वारिकन एक रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने खेरी पियरे को बोल्ड  किया। पियरे 23 रन बना सके। आखिर में कुलदीप ने जेडन सील्स (13) को एल्बीडब्ल्यू कर वेस्टइंडीज की पारी 81.5 ओवर में 248 रन पर समेट दिया।

एंडरसन फिलिप 24 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले जॉन कैंपबेल 10 रन, तेजनारायण चंद्रपॉल 34 रन और एलिक एथनाजे 41 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रोस्टन चेज खाता नहीं खोल सके थे। भारत की ओर से कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह और सिराज को एक-एक विकेट मिला।

08:49 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Test Match Live: भारत ने पारी घोषित की

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। गिल 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने जैसे ही ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां विकेट गंवाया, टीम ने पारी घोषित कर दी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी ने बनाए जो 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

दूसरे दिन यशस्वी और गिल के बीच तालमेल सही नहीं बैठ पाने के कारण जायसवाल रन आउट हो गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद गिल ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। नीतीश अर्धशतक नहीं लगा सके और 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। उन्होंने दूसरे सत्र में करियर का 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। जुरेल भी अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 44 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, केएल राहुल ने 38 और साई सुदर्शन ने 87 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को एक विकेट मिला। 

08:45 AM, 13-Oct-2025

IND vs WI Highlights: चौथे दिन का खेल खत्म, भारत दूसरी पारी में 63/1, जीत के लिए अब भी 58 रन की जरूरत

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में जारी टेस्ट का आज चौथा दिन है। वेस्टइंडीज को पारी की हार टालने के लिए 97 और रन की जरूरत है, जबकि भारतीय टीम इसके अंदर आठ विकेट चटकाना चाहेगी। भारत ने अपनी पहली पारी में 518/5 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें