तीसरे दिन के खेल का अंत हो चुका है। वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए दो विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। टीम अब भी भारत से 97 रन पीछे है। इस टेस्ट या यूं कहें इस सीरीज में पहली बार वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी ने दम दिखाया है। 35 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद जॉन कैंपबेल और शाई होप ने तीसरे विकेट के लिए अब तक 207 गेंद में 138 रन की नाबाद साझेदारी कर ली है। कैंपबेल 87 और होप 66 रन बनाकर नाबाद हैं। तेजनारायण चंद्रपॉल 10 रन बनाकर सिराज की गेंद पर आउट हुए, जबकि एलिक एथनाजे सात रन बनाकर सुंदर का शिकार बने।
भारत ने अपनी पहली पारी में पांच विकेट पर 518 रन बनाए थे और पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। उन्हें फॉलोऑन बचाने के लिए 319 रन बनाने थे, लेकिन टीम 71 रन पीछे रह गई थी। भारत को पहली पारी में 270 रन की बढ़त मिली और टीम ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाया। हालांकि, तीसरे सत्र में होप और कैंपबेल ने गजब का जज्बा दिखाया और अटैकिंग क्रिकेट खेली। साथ ही विकेट नहीं गिरने दिया। कैंपबेल ने अब तक नौ चौके और दो छक्के लगाए हैं, जबकि होप ने आठ चौके और दो छक्के लगाए हैं।
वेस्टइंडीज की पहली पारी
इससे पहले वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई थी। वेस्टइंडीज की टीम ने रविवार को चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 108 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां फाइव विकेट हॉल रहा।
रविवार को वेस्टइंडीज को शुरुआती तीन झटके कुलदीप ने ही दिए। उन्होंने शाई होप (36), तेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को पवेलियन भेजा। इसके बाद सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वारिकन एक रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने खेरी पियरे को बोल्ड किया। पियरे 23 रन बना सके। आखिर में कुलदीप ने जेडन सील्स (13) को एल्बीडब्ल्यू कर वेस्टइंडीज की पारी 81.5 ओवर में 248 रन पर समेट दिया।
एंडरसन फिलिप 24 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले जॉन कैंपबेल 10 रन, तेजनारायण चंद्रपॉल 34 रन और एलिक एथनाजे 41 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रोस्टन चेज खाता नहीं खोल सके थे। भारत की ओर से कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह और सिराज को एक-एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 151 रन बना लिए हैं। वेस्टइंडीज अब भारत से 119 रन पीछे है। जॉन कैंपबेल के बाद शाई होप ने अर्धशतक लगाया। यह होप के टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक रहा। दोनों के बीच 116 रन की साझेदारी हो चुकी है।
फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज ने दो विकेट पर 100 से ज्यादा रन बना लिए हैं। कैंपबेल अर्धशतक लगाकर और होप 30+ रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 70 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। वेस्टइंडीज अब भी भारत से 160+ रन पीछे है।
चायकाल के बाद तीसरे सत्र की शुरुआत हो चुकी है। वेस्टइंडीज की टीम को 35 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। विंडीज की टीम फॉलोऑन खेल रही है। टीम पहली पारी में 248 रन पर सिमट गई थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 518/5 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत को अभी भी 235 रन की बढ़त हासिल है। टीम इंडिया पारी के अंतर से मैच जीतना चाहेगी। तेजनारायण चंद्रपॉल 10 रन और एलिक एथनाजे सात रन बनाकर आउट हुए।
वेस्टइंडीज की टीम को 35 के स्कोर पर दूसरा झटका लगा। विंडीज की टीम फॉलोऑन खेल रही है। टीम पहली पारी में 248 रन पर सिमट गई थी। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 518/5 के स्कोर पर पारी घोषित कर दी थी। इस लिहाज से भारत को अभी भी 235 रन की बढ़त हासिल है। टीम इंडिया पारी के अंतर से मैच जीतना चाहेगी। तेजनारायण चंद्रपॉल 10 रन और एलिक एथनाजे सात रन बनाकर आउट हुए। एथनाजे के विकेट के साथ ही चायकाल का एलान किया गया।
फॉलोऑन खेलने उतरी वेस्टइंडीज की टीम को 17 के स्कोर पर पहला झटका लगा। सिराज ने तेजनारायण चंद्रपॉल को गिल के हाथों कैच कराया। गिल ने डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लपका। फिलहाल जॉन कैंपबेल और एलिक एथनाजे क्रीज पर हैं।
वेस्टइंडीज की टीम फॉलोऑन खेलने उतरी है। तेजनारायण चंद्रपॉल और जॉन कैंपबेल क्रीज पर हैं। टीम ने पांच रन जोड़ लिए हैं। वेस्टइंडीज अभी भी भारत से 265 रन पीछे है। भारत ने 518 रन बनाए थे।
वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 518/5 रन बनाए थे और पारी घोषित की थी। इस लिहाज से भारत को 270 रन रन की बढ़त हासिल है। वेस्टइंडीज की टीम फॉलऑन नहीं बचा सकी। उसे फॉलोऑन बचाने के लिए 319 रन बनाने थे, लेकिन टीम 71 रन पहले ही आउट हो गई। अब भारत ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खिलाने का फैसला किया है। यानी वेस्टइंडीज की टीम फिर से बल्लेबाजी करेगी।
वेस्टइंडीज की टीम ने आज चार विकेट पर 140 रन से आगे खेलना शुरू किया और 108 रन बनाने में बाकी के छह विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने घातक गेंदबाजी की और पांच विकेट झटके। यह उनके टेस्ट करियर का पांचवां फाइव विकेट हॉल रहा।
आज के शुरुआती तीन झटके कुलदीप ने ही दिए। उन्होंने शाई होप (36), तेविन इमलाक (21) और जस्टिन ग्रीव्स (17) को पवेलियन भेजा। इसके बाद सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वारिकन एक रन बना सके। इसके बाद बुमराह ने खेरी पियरे को बोल्ड किया। पियरे 23 रन बना सके। आखिर में कुलदीप ने जेडन सील्स (13) को एल्बीडब्ल्यू कर वेस्टइंडीज की पारी 81.5 ओवर में 248 रन पर समेट दिया।
एंडरसन फिलिप 24 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले जॉन कैंपबेल 10 रन, तेजनारायण चंद्रपॉल 34 रन और एलिक एथनाजे 41 रन बनाकर आउट हुए थे। कप्तान रोस्टन चेज खाता नहीं खोल सके थे। भारत की ओर से कुलदीप के अलावा रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके, जबकि बुमराह और सिराज को एक-एक विकेट मिला।
वेस्टइंडीज को लंच के ठीक बाद नौवां झटका लगा। टीम ने नौ विकेट पर 232 रन बना लिए हैं। फिलहाल एंडरसन फिलिप 21 रन और जेडन सील्स पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं। नौवां झटका खेरी पियरे के रूप में लगा। वह 23 रन बना सके।
तीसरे दिन लंच ब्रेक तक वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 217 रन बना लिए हैं। फिलहाल विंडीज टीम भारत से 301 रन पीछे है। आज वेस्टइंडीज ने 29 ओवर में चार विकेट गंवाए और 77 रन बनाए। वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। उसे फॉलोऑन से बचने के लिए अभी भी 102 रन की जरूरत है। फिलहाल खेरी पियरे और एंडरसन फिलिफ 19-19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की ओर से कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए हैं, जबकि रवींद्र जडेजा को तीन विकेट मिले। सिराज ने एक विकेट लिया है।
175 के स्कोर पर वेस्टइंडीज को आठवां झटका लगा। सिराज ने जोमेल वारिकन को क्लीन बोल्ड किया। वह एक रन बना सके। फिलहाल एंडरसन फिलिप और खेरी पियरे क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज अब भी 343 रन पीछे है। फॉलोऑन से बचन के लिए उसे 144 रन बनाने हैं।
वेस्टइंडीज पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है। उसने 174 रन पर सात विकेट गंवा दिए हैं। भारतीय स्पिनरों की फिरकी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज उलझ गए। 174 के स्कोर पर कुलदीप यादव ने जस्टिन ग्रीव्स को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 18 रन बना सके। फिलहाल खेरी पियरे और जोमेल वारिकन क्रीज पर हैं। कुलदीप ने अब तक चार विकेट और रवींद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके हैं। भारत अब भी वेस्टइंडीज ने 344 रन आगे है। फॉलोऑन से बचने के लिए उसे अभी भी 145 रन बनाने हैं।
वेस्टइंडीज को 163 के स्कोर पर छठा झटका लगा। कुलदीप यादव ने तेविन इमलाक को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 21 रन बना सके। कुलदीप की यह तीसरी सफलता रही। फिलहाल जस्टिन ग्रीव्स और खेरी पियरे क्रीज पर हैं।
तीसरे दिन खेल की शुरुआत में ही वेस्टइंडीज को पांचवां झटका लगा। शाई होप कुलदीप यादव की फिरकी समझने में नाकाम रहे और क्लीन बोल्ड हो गए।
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। वेस्टइंडीज की टीम चार विकेट पर 140 रन से आगे खेल रही है। तीसरे दिन के पहले ओवर में कुलदीप यादव ने गेंदबाजी की और दो रन दिए। फिलहाल तेविन इमलाक और शाई होप क्रीज पर हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित की थी। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में चार विकेट पर 140 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 378 रन पीछे है। स्टंप्स के समय शाई होप 31 और तेविन इमलाक 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और उन्हें अब तक तीन सफलताएं मिली है, जबकि कुलदीप यादव को एक विकेट मिला है।
भारत ने पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी से भी दबदबा दिखाया और वेस्टइंडीज को शुरुआती झटका दिया। जॉन कैम्पबेल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तेजनारायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और टीम को संभाला, लेकिन जडेजा ने फिर चंद्रपॉल को पवेलियन की राह दिखाई जो 34 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने अथानाजे का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। अथानाजे 41 रन बनाकर आउट हुए। फिर जडेजा ने कप्तान रोस्टन चेज को खाता खोले बिना आउट किया। हालांकि, दिन के खेल की समाप्ति तक वेस्टइंडीज को और कोई झटका नहीं लगा। भारत की नजरें अब तीसरे दिन वेस्टइंडीज की पारी जल्द समेटकर बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी।
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। गिल 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने जैसे ही ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां विकेट गंवाया, टीम ने पारी घोषित कर दी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी ने बनाए जो 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 318 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन यशस्वी और गिल के बीच तालमेल सही नहीं बैठ पाने के कारण जायसवाल रन आउट हो गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद गिल ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। नीतीश अर्धशतक नहीं लगा सके और 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। उन्होंने दूसरे सत्र में करियर का 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। जुरेल भी अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 44 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को एक विकेट मिला।
दिल्ली टेस्ट में गिल का बल्ला जमकर बोला और वह अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाने में सफल रहे। गिल को इस साल रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले टेस्ट टीम की कमान सौंपी गई थी। गिल ने ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्ले से भी सभी को प्रभावित किया है। गिल इस कैलेंडर वर्ष में कप्तान के तौर पर पांच टेस्ट शतक लगा चुके हैं। गिल इसके साथ ही एक कैलेंडर वर्ष में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले भारतीय हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है जिन्होंने कप्तान रहते दो बार एक कैलेंडर वर्ष में पांच टेस्ट शतक लगाए हैं।
यशस्वी ने दूसरे टेस्ट के पहले दिन शतक लगाया था और वह स्टंप्स तक 173 रन बनाकर नाबाद रहे थे। उन्होंने दूसरे दिन पारी आगे बढ़ाई और वह दोहरा शतक लगाने के करीब पहुंच गए थे। जेडन सील्स की गेंद पर यशस्वी ने शॉट खेला और गिल को दौड़ने का इशारा किया, यशस्वी आधी क्रीज पार कर चुके थे, लेकिन तभी गिल वापस लौट गए और इस तरह यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी आउट होने के बाद निराश और नाराज नजर आए। वह 258 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए।
यशस्वी भले ही दोहरा शतक लगाने से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने विजय हजारे को पीछे छोड़ दिया है। रन आउट होकर सर्वोच्च निजी स्कोर बनाने के मामले में यशस्वी भारत के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। विजय हजारे 1951 में इंग्लैंड के खिलाफ 155 रन बनाकर रन आउट हुए थे। इस सूची में शीर्ष पर संजय मांजरेकर हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1989 में 218 रन बनाए, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौटे।
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारतीय टीम वेस्टइंडीज की पहली पारी को जल्द से जल्द समेटना चाहेगी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी थी।