फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs WI Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, स्टंप्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 140/4; जडेजा की शानदार गेंदबाजी

Sat, 11 Oct 2025 04:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

IND vs WI Test 2025: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की थी। वेस्टइंडीज ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में चार विकेट पर 140 रन बनाए हैं।

IND vs WI Test Live: तीसरे दिन का खेल शुरू, वेस्टइंडीज का स्कोर चार विकेट पर 140 रन के पार, इमलाक-होप क्रीज पर
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:35 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित की थी। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने पहली पारी में चार विकेट पर 140 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 378 रन पीछे है। स्टंप्स के समय शाई होप 31 और तेविन इमलाक 14 रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी की और उन्हें अब तक तीन सफलताएं मिली है, जबकि कुलदीप यादव को एक विकेट मिला है।

भारत ने पारी घोषित करने के बाद गेंदबाजी से भी दबदबा दिखाया और वेस्टइंडीज को शुरुआती झटका दिया। जॉन कैम्पबेल 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद तेजनारायण चंद्रपॉल और एलिक अथानाजे ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े और टीम को संभाला, लेकिन जडेजा ने फिर चंद्रपॉल को पवेलियन की राह दिखाई जो 34 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप ने अथानाजे का विकेट लेकर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया। अथानाजे 41 रन बनाकर आउट हुए। फिर जडेजा ने कप्तान रोस्टन चेज को खाता खोले बिना आउट किया। हालांकि, दिन के खेल की समाप्ति तक वेस्टइंडीज को और कोई झटका नहीं लगा। भारत की नजरें अब तीसरे दिन वेस्टइंडीज की पारी जल्द समेटकर बड़ी बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। 

04:01 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: चेज खाता खोले बिना आउट

भारत को रवींद्र जडेजा ने चौथी सफलता दिलाई है। जडेजा ने रोस्टन चेज को आउट किया जो खाता खोले बिना आउट हुए। 

03:54 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज को तीसरा झटका

कुलदीप यादव ने अथानाजे को आउट कर वेस्टइंडीज को तीसरा झटका दिया है। अथानाजे अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे और अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन वह इससे चूक गए। अथानाजे 84 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 106 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं और वह अभी भारत से 412 रन पीछे है।

विज्ञापन
03:30 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: जडेजा ने दिलाई दूसरी सफलता

जडेजा ने चंद्रपॉल को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। चंद्रपॉल और अथानाजे क्रीज पर टिके हुए थे और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी हुई थी। चंद्रपॉल 67 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुए हैं।

03:24 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज की पारी संभली

चंद्रपॉल और अथानाजे ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर वेस्टइंडीज की पारी संभाल ली है। भारत ने वेस्टइंडीज को शुरुआती झटका दिया था, लेकिन चंद्रपॉल और अथानाजे ने मोर्चा संभाले रखा है। वेस्टइंडीज का स्कोर फिलहाल एक विकेट पर 74 रन है।

विज्ञापन
03:02 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: चंद्रपाल-अथानाजे ने संभाली पारी

पहला झटका लगने के बाद चंद्रपॉल और अथानाजे ने वेस्टइंडीज की पारी को संभाला। वेस्टइंडीज का पहली पारी में स्कोर 50 रन के करीब पहुंच गया है।

02:33 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: तीसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के दूसरे दिन तीसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहली पारी घोषित कर दी है और अब वेस्टइंडीज की पहली पारी चल रही है। भारत को अब तक एक सफलता मिली है। फिलहाल अथानाजे और चंद्रपॉल क्रीज पर मौजूद हैं।

02:14 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: चाय ब्रेक

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ दूसरे दिन चायकाल तक पहली पारी में एक विकेट पर 26 रन बनाए हैं और वह अभी 492 रन पीछे चल रही है। भारत ने दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन पर घोषित की। वेस्टइंडीज ने जॉन कैम्पबेल के रूप में पहला विकेट गंवाया है जो 10 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल तेजनारायण चंद्रपॉल 13 और एलिक अथानाजे 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

01:57 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज को लगा पहला झटका

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में वेस्टइंडीज को पहला झटका लगा। जॉन कैम्पबेल 10 रन बनाकर आउट हो गए हैं। दरअसल, जडेजा की गेंद पर कैम्पबेल ने शॉट खेला और सामने ही साई सुदर्शन खड़े थे। गेंद सुदर्शन के हाथ में आई और इसे देखकर कैम्पबेल सहित सभी खिलाड़ी चौंक गए। सुदर्शन इस दौरान चोटिल भी हुए, लेकिन भारत को पहला विकेट दिलाने में सफल रहे।

01:24 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू

भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित की। वेस्टइंडीज की ओर से जॉन कैम्पबेल और तेजनारायरण चंद्रपॉल पारी का आगाज करने उतरे हैं।

01:10 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: भारत ने पारी घोषित की

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहली पारी पांच विकेट पर 518 रन बनाकर घोषित कर दी है। भारतीय बल्लेबाजों ने इस मैच में भी शानदार प्रदर्शन किया और यशस्वी जायसवाल के बाद कप्तान शुभमन गिल ने भी शतक लगाया। गिल 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। भारत ने जैसे ही ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां विकेट गंवाया, टीम ने पारी घोषित कर दी। भारत के लिए सबसे ज्यादा रन यशस्वी ने बनाए जो 175 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत ने दूसरे दिन दो विकेट पर 318 रन से आगे खेलना शुरू किया, लेकिन यशस्वी और गिल के बीच तालमेल सही नहीं बैठ पाने के कारण जायसवाल रन आउट हो गए और दोहरा शतक लगाने से चूक गए। इसके बाद गिल ने नीतीश रेड्डी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की। नीतीश अर्धशतक नहीं लगा सके और 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद गिल ने गियर बदला और तेजी से खेलना शुरू किया। उन्होंने दूसरे सत्र में करियर का 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। जुरेल भी अर्धशतक लगाने के करीब थे, लेकिन 44 रन बनाकर आउट हो गए। वेस्टइंडीज की ओर से जोमेल वारिकन ने तीन विकेट लिए, जबकि रोस्टन चेज को एक विकेट मिला। 

12:56 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: भारत ने पूरे किए 500 रन

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 500 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए कप्तान गिल शतक लगाने के बाद क्रीज पर मौजूद हैं। उनका साथ ध्रुव जुरेल भी बखूबी निभा रहे हैं।

12:50 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: कप्तान गिल का शतक

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में शतक जड़ दिया है। गिल ने दूसरे दिन 177 गेंदों पर अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक पूरा किया। कप्तान के तौर पर घरेलू जमीन पर गिल का यह पहला शतक रहा। भारत का स्कोर पहली पारी में 500 रन के करीब पहुंच गया है और फिलहाल क्रीज पर गिल के साथ ध्रुव जुरेल मौजूद हैं। गिल और जुरेल के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है।

12:33 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: भारत का स्कोर 450 के पार

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में भारत का स्कोर 450 रन के पार पहुंच गया है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल शतक लगाने के करीब हैं और उनका साथ ध्रुव जुरेल दे रहे हैं।

12:12 PM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: दूसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत ने चार विकेट पर 427 रन बनाए हैं और क्रीज पर शुभमन गिल के साथ ध्रुव जुरेल मौजूद हैं।

11:37 AM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: लंच ब्रेक

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन लंच तक पहली पारी में चार विकेट पर 427 रन बनाए हैं। भारत के लिए शुभमन गिल 75 और ध्रुव जुरेल सात रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल और नीतीश रेड्डी के रूप में दो विकेट गंवाए हैं। यशस्वी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन रन आउट हुए जिससे वह दोहरा शतक लगाने से चूक गए। यशस्वी 175 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, नीतीश और गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई। नीतीश अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 43 रन बनाकर आउट हुए।

11:28 AM, 11-Oct-2025

Live Score IND vs WI: भारत का स्कोर 420 के पार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत का स्कोर 420 रन के पार पहुंच गया है। भारत ने अब तक चार विकेट पर 425 रन बनाए हैं। गिल और ध्रुव जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं।

11:04 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: नीतीश अर्धशतक से चूके

भारत को नीतीश रेड्डी के रूप में चौथा झटका लगा जो अर्धशतक लगाने से चूक गए हैं। नीतीश 54 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हो गए हैं। नीतीश और गिल के बीच चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी हुई जिसे वारिकन ने तोड़ा।

10:48 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: भारत के 400 रन पूरे

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली पारी में 400 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए कप्तान शुभमन गिल और नीतीश रेड्डी क्रीज पर हैं और दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 75 रनों की साझेदारी पूरी हो चुकी है।

10:24 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: गिल का पचासा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में अर्धशतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर 370 के पार पहुंच गया है और फिलहाल क्रीज पर गिल के साथ नीतीश रेड्डी मौजूद हैं।

10:06 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: भारत का स्कोर 350 के पार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत का स्कोर 350 रन के पार पहुंच गया है। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाया जो रन आउट होकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर कप्तान गिल और नीतीश रेड्डी मौजूद हैं।

09:40 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: यशस्वी दोहरे शतक से चूके

यशस्वी जायसवाल वेस्टइंडीज के खिलाफ दोहरा शतक लगाने से चूक गए। यशस्वी ने शॉट खेला और गिल को दौड़ने का इशारा किया, यशस्वी आधी क्रीज पार कर चुके थे, लेकिन तभी गिल वापस लौट गए और इस तरह यशस्वी अपना विकेट गंवा बैठे। यशस्वी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। यशस्वी आउट होने के बाद निराश और नाराज नजर आए। वह 258 गेंदों पर 22 चौकों की मदद से 175 रन बनाकर आउट हुए।

09:32 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत ने पहली पारी दो विकेट पर 318 रन से शुरू की है और क्रीज पर यशस्वी जायसवाल के साथ कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं।

09:01 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने किया निराश

पहले दिन वेस्टइंडीज के गेंदबाज सिर्फ दो विकेट ही ले सके। भारतीय टीम को जो दो झटके लगे हैं, उनमें केएल राहुल और साई सुदर्शन के विकेट शामिल हैं। वेस्टइंडीज के लिए दोनों विकेट जोमेल वारिकन ने लिए। शुरुआती दिन वेस्टइंडीज की गेंदबाजी काफी खराब रही और तीनों ही सत्र में भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा।

08:48 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: भारतीय बल्लेबाजों का दिखा दम

वेस्टइंडीज की कमजोर गेंदबाजी आक्रमण के सामने एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों का दम दिखा है। पहले दिन जहां यशस्वी ने अपना दम दिखाया और सातवां टेस्ट शतक जड़ा, वहीं पिछले मैच में नाकाम रहे साई सुदर्शन भी चमक बिखेरने में सफल रहे। टीम प्रबंधन ने सुदर्शन पर भरोसा जताया और वह इसमें खरे उतरे।

08:37 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Test Live: यशस्वी-गिल क्रीज पर

वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में दो विकेट गंवाकर 318 रन बना लिए हैं। फिलहाल यशस्वी जायसवाल 173 रन और कप्तान शुभमन गिल 20 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हो चुकी है।

08:29 AM, 11-Oct-2025

IND vs WI Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, स्टंप्स तक वेस्टइंडीज का स्कोर 140/4; जडेजा की शानदार गेंदबाजी

Live Cricket Score Today IND vs WI Test 2025: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। शुरुआती दिन यशस्वी ने शतक लगाकर भारत को बड़े स्कोर की ओर अग्रसर किया और अब टीम की नजरें विशाल स्कोर बनाने पर होंगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें