02:48 AM, 14-Jul-2023
IND vs WI Test Live: दूसरे दिन का खेल समाप्त, विराट और यशस्वी नाबाद
भारत ने दूसरे दिन खेल समाप्त होने के समय दो विकेट पर 312 रन बना लिए। उसने 162 रन की बढ़त पहली पारी में हासिल कर ली है। यशस्वी जायसवाल ने करियर के पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाकर शानदार शुरुआत की। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। रोहित 104 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आए शुभमन गिल ने छह रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी ने रोहित के साथ पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की। वह स्टंप के समय 143 रन बनाकर थे। वहीं, पूर्व कप्तान विराट कोहली 36 रन बनाकर नाबाद हैं। वेस्टइंडीज ने नौ गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, लेकिन उसे सिर्फ दो ही सफलता मिली। एलिक एथनेज ने रोहित को और जोमेल वॉरिकन ने शुभमन गिल को आउट किया।