फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, स्पिनरों ने कराई वापसी; दक्षिण अफ्रीका को अबतक 63 रनों की बढ़त

Sat, 15 Nov 2025 04:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

IND vs SA 1st Test Day 2: रवींद्र जडेजा की अगुआई में भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे भारत ने पहले टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति बना ली है। दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट 93 रन पर गंवा दिए हैं और उसे अबतक 63 रनों की बढ़त मिली है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:28 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। रवींद्र जडेजा की अगुआई में स्पिनरों के शानदार प्रदर्शन से भारत इस मुकाबले में वापसी करने में सफल रहा है। भारत की पहली पारी 189 रन पर समाप्त हुई थी और उसने 30 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने दिन के खेल की समाप्ति तक दूसरी पारी में सात विकेट पर 93 रन बनाए हैं और उसकी बढ़त 63 रन की हो गई है। स्टंप्स के समय तेम्बा बावुमा 29 और कॉबिन बॉश एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज स्पिनरों के सामने संघर्ष करते नजर आए। जडेजा की अगुआई में भारतीय स्पिनरों ने मेहमान टीम के बल्लेबाजों को परेशान किया। जडेजा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए, जबकि कुलदीप यादव को दो और अक्षर पटेल को एक सफलता मिली है। भारत के पास यह मैच जीतने का यह सुनहरा अवसर है। भारतीय टीम कोशिश होगी कि तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की पारी जल्द से जल्द समाप्त करे। 

04:22 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को सातवां झटका

दक्षिण अफ्रीका को मार्को यानसेन के रूप में सातवां झटका लगा है। यानसेन और बावुमा ने पारी संभालने की कोशिश की थी, लेकिन कुलदीप ने यानसेन को पवेलियन की राह दिखाई। यानसेन 13 रन बनाकर आउट हुईं।

04:04 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 50 के पार

दक्षिण अफ्रीका की बढ़त 50 रन के पार पहुंच गई है। भारत ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को छह झटके दिए हैं और फिलहाल क्रीज पर कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ मार्को यानसेन मौजूद हैं।

विज्ञापन
03:55 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: 75 पर दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका

दक्षिण अफ्रीका को छठा झटका अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने काइल वेरिन को पवेलियन भेजा। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में छह विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और भारत पर उनकी बढ़त 45 रन की है।

03:38 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: पांचवां विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका को पांचवां झटका भी रवींद्र जडेजा ने दिया। उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को बोल्ड किया। इसी के साथ जडेजा ने इस पारी में चार विकेट हासिल कर लिए हैं। अब बावुमा का साथ देने काइल वेरिन आए हैं। 

विज्ञापन
03:10 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: जॉर्जी पवेलियन लौटे

जडेजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को चौथा झटका दिया है। जडेजा ने डि जॉर्जी को जुरेल के हाथों कैच कराकर पवेलियन की राह दिखाई। जॉर्जी दो रन बनाकर आउट हुए। जडेजा का दूसरी पारी में यह तीसरा विकेट है।

03:07 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

रवींद्र जडेजा ने वियान मुल्डर को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका दिया है। मुल्डर 11 रन बनाकर आउट हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका अब तक आठ रनों की बढ़त हासिल कर चुका है।

02:39 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: दूसरा विकेट गिरा

तीसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिर गया। रवींद्र जडेजा ने जुरेल के हाथों एडेन मार्करम को कैच कराया। वह 23 गेंदों में सिर्फ चार रन बना पाए अब वियान मुल्डर का साथ देने कप्तान तेम्बा बावुमा आए हैं।

02:34 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। एडेन मार्करम और वियान मुल्डर क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी मं एक विकेट पर 19 रन बना लिए हैं।

02:14 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: टी ब्रेक

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन चायकाल तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 18 रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 12 रन पीछे है। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की मामूली बढ़त हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीका ने रियान रिक्लेटन का विकेट गंवाया जो 11 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होते ही टी ब्रेक की घोषणा कर दी गई।

02:12 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: भारत को पहली सफलता

कुलदीप यादव ने रिक्लेटन को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई है। रिक्लेटन और मार्करम के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन कुलदीप ने उन्हें आउट कर पवेलियन की राह दिखाई।

02:10 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका की सधी शुरुआत

रिक्लेटन और मार्करम ने दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका को सधी शुरुआत दिलाई है। दूसरी ओर भारतीय टीम को अब विकेट की तलाश है।

01:48 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी शुरू हो गई है। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाकर 30 रनों की बढ़त हासिल की। दक्षिण अफ्रीका के लिए रेयान रिक्लेटन के साथ एडेन मार्करम क्रीज पर उतरे हैं। 

01:35 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: भारत की पहली पारी समाप्त

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की पहली पारी समाप्त हो गई है। भारत ने पहली पारी में 189 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका पर 30 रनों की मामूली बढ़त हासिल की। भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करते हुए चोटिल हो गए थे जिस कारण वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए नहीं उतर सके जिस कारण नौ विकेट गिरने के बाद भारत की पहली पारी समाप्त हो गई। दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 159 रन बनाए थे। 

भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए, जबकि वाशिंगटन सुंदर ने 29 रनों की पारी खेली। राहुल और वाशिंगटन के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने 27, रवींद्र जडेजा ने 27, अक्षर पटेल ने 14, ध्रुव जुरेल ने 14, यशस्वी जायसवाल ने 12, कुलदीप यादव ने 1, मोहम्मद सिराज ने 1 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 1 रन बनाए। वहीं, गिल चार रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए थे। दक्षिण अफ्रीका के लिए सिमोन हार्मर ने चार विकेट झटके, जबकि मार्को यानसेन को तीन सफलता मिली। केशव महाराज और कॉर्बिन बॉश ने एक-एक विकेट लिया।

01:30 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: भारत का स्कोर 200 के करीब

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का स्कोर 200 रन के करीब पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका को अब तक आठ सफलता मिल चुकी है। मोहम्मद सिराज के रूप में भारत को आठवां झटका। फिलहाल क्रीज पर अक्षर पटेल के साथ जसप्रीत बुमराह मौजूद हैं। भारत की बढ़त 29 रनों की हो चुकी है।

01:01 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: कुलदीप पवेलियन लौटे

मार्को यानसेन ने कुलदीप यादव को आउट कर भारत को सातवां झटका दिया है। कुलदीप एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। भारत को अब तक 13 रनों की बढ़त मिली है। कप्तान शुभमन गिल रिटायर्ड हर्ट होने के बाद अभी तक क्रीज पर नहीं आए हैं। बीसीसीआई ने उनकी सेहत पर जानकारी देते हुए बताया है कि गिल का उतरना उनकी चोट की प्रगति पर निर्भर है।

12:54 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: भारत को छठा झटका

भारतीय टीम को रवींद्र जडेजा के रूप में छठा झटका लगा है। जडेजा 45 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर 12 रनों की बढ़त ले ली है।

12:30 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: भारत ने हासिल की बढ़त

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने पहली पारी में बढ़त हासिल कर ली है। दक्षिण अफ्रीका ने कोलकाता टेस्ट की पहली पारी में 159 रन बनाए थे और भारतीय टीम इस स्कोर से आगे निकल गई है। भारत के लिए फिलहाल अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं।

12:28 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Test Live Score: भारत को लगा पांचवां झटका

भारतीय टीम को ध्रुव जुरेल के रूप में पांचवां झटका लगा है। जुरेल 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त लेने के करीब पहुंच गया है।

12:13 PM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: दूसरे सत्र का खेल शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए जडेजा और जुरेल क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से फिलहाल 13 रन पीछे है और बढ़त लेने के करीब पहुंच गई है।

11:32 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: लंच ब्रेक

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने लंच ब्रेक तक पहली पारी में चार विकेट पर 138 रन बनाए हैं और वह फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 21 रन पीछे चल रहा है। फिलहाल रवींद्र जडेजा 11 रन और ध्रुव जुरेल पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और ऋषभ पंत के विकेट गंवाए। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है।

दूसरे दिन केएल राहुल और वाशिंगटन ने टीम की पारी आगे बढ़ाई और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। वाशिंगटन के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ। वाशिंगटन 82 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन के आउट होने के बाद गिल क्रीज पर उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आते ही चौके के साथ खाता खोला, लेकिन उनके गर्दन में दर्द होने लगा। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। 

भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा है। केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन केशव महाराज के रूप में स्लिप में कैच थमा बैठे। राहुल 119 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। भारत को ऋषभ पंत के रूप में चौथा झटका लगा जो 24 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पंत तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे। 

11:25 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: पंत पवेलियन लौटे

भारत को ऋषभ पंत के रूप में चौथा झटका लगा जो 24 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं। पंत तेजी से बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे। अब क्रीज पर जडेजा के साथ ध्रुव जुरेल मौजूद हैं। 

11:08 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: भारत को तीसरा झटका

भारतीय टीम को केएल राहुल के रूप में तीसरा झटका लगा है। केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन केशव महाराज के रूप में स्लिप में कैच थमा बैठे। राहुल 119 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। क्रीज पर फिलहाल पंत के साथ रवींद्र जडेजा मौजूद हैं। 

11:01 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: भारत का स्कोर 100 के पार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत का स्कोर 100 रन के पार पहुंच गया है। क्रीज पर फिलहाल केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत मौजूद हैं। कप्तान गिल चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। गिल की चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इसकी जानकारी बीसीसीआई ने नहीं दी है।

10:48 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: गिल हुए चोटिल

भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए हैं। वाशिंगटन के आउट होने के बाद गिल क्रीज पर उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आते ही चौके के साथ खाता खोला, लेकिन उनके गर्दन में दर्द होने लगा। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए। फिलहाल केएल राहुल के साथ ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।

10:37 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: वाशिंगटन आउट हुए

भारत को हार्मर ने वाशिंगटन सुंदर के रूप में दूसरा झटका दिया है। सुंदर 82 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ ही सुंदर और राहुल के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी का अंत हुआ।

10:23 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: राहुल-सुंदर की अर्धशतकीय साझेदारी

केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो गई है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में एक विकेट पर 68 रन बना लिए हैं। 

09:57 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: भारत के 50 रन पूरे

भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में 50 रनों का आंकड़ा छू लिया है। केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी पनप रही है। भारतीय टीम फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 109 रन पीछे चल रही है।

09:33 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: दूसरे दिन का खेल शुरू

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत के लिए केएल राहुल और वाशिंगटन सुंदर ने पारी आगे बढ़ाई है। भारत ने शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ऑलआउट कर दी थी और अब उसकी नजरें बड़ी बढ़त लेने पर टिकी होंगी।

08:43 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: बुमराह ने 16वीं बार पारी में झटके पांच विकेट

भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज बुमराह का जलवा कोलकाता टेस्ट में भी देखने मिला। बुमराह ने 16वीं बार टेस्ट की किसी पारी में पांच या इससे अधिक विकेट लिए हैं। बुमराह भारत के लिए सर्वाधिक बार पारी में पांच विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से पांचवें गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भागवत चंद्रशेखर की बराबरी कर ली है जिन्होंने बुमराह की तरह टेस्ट की पारी में 16 बार पांच विकेट लिए हैं। बुमराह ने यह उपलब्धि 51 पारियों में हासिल की है। भारत के लिए सर्वाधिक बार टेस्ट की किसी पारी में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम है जिन्होंने 106 टेस्ट मैचों में 37 बार ऐसा किया है।

08:32 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका को अब तक एक सफलता

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी जल्द समेटने के बाद उतरी भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा जो सस्ते में आउट हुए थे। यशस्वी 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें मार्को यानसेन ने अपना शिकार बनाया।

08:29 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Live: भारत फिलहाल 122 रन पीछे

दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 159 रन ही बना सकी। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक भारत ने एक विकेट खोकर 37 रन बनाए थे और वह फिलहाल मेहमान टीम से 122 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन ने एक विकेट लिया है। 

08:23 AM, 15-Nov-2025

IND vs SA Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, स्पिनरों ने कराई वापसी; दक्षिण अफ्रीका को अबतक 63 रनों की बढ़त

Live Cricket Score Today IND vs SA 1st Test Day 2: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट मैच का आज दूसरा दिन है। भारत ने शुरुआती दिन दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 159 रन पर ढेर कर दी थी। अब भारतीय टीम की नजरें बड़ी बढ़त लेने पर टिकी हुई हैं। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें