फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA Highlights:दूसरे दिन का खेल खत्म; दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5; डीन एल्गर शतक लगाकर नाबाद

Wed, 27 Dec 2023 09:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन

खास बातें

IND vs SA 1st Test Day 2 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। अफ्रीकी टीम भारत के स्कोर से 11 रन आगे है और उसके पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत की पहली पारी 245 रन पर खत्म हो गई।
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:23 PM, 27-Dec-2023

दूसरे दिन का खेल खत्म

सेंचूरियन में दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5 है। भारत की पहली पारी 245 रन पर सिमटी थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के पास 11 रन की बढ़त है। अभी भी अफ्रीकी टीम के पांच विकेट बचे हुए हैं। डीन एल्गर 140 रन बनाकर खेल रहे हैं और मार्को यानसेन तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। अब भारत को तीसरे दिन जल्द से जल्द दक्षिण अफ्रीका को समेटना होगा और पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने से रोकना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली पारी में 50 रन से ज्यादा की बढ़त लेती है तो भारत के लिए मैच में वापसी करना मुश्किल होगा।

पहले दिन क्या हुआ?
दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

दूसरे दिन क्या हुआ?
लोकेश राहुल ने 70 रन के अपने निजी स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और अपना शतक पूरा किया। वह 101 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, मोहम्मद सिराज ने 22 गेंद में पांच रन बनाए और राहुल का अच्छा साथ दिया। प्रसिद्ध कृष्णा नाबाद रहे और भारत की पारी 245 रन पर सिमटी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने पांच, नांद्रे बर्गर ने दो और यानसेन-कोइत्जे ने एक-एक विकेट लिया।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं थी। एडेन मार्करम पांच रन बनाकर सिराज का पहला शिकार बने। इससे पहले, केएल राहुल ने अपना 8वां टेस्ट शतक जड़कर भारत को 245 रन तक पहुंचाया। दिन की शुरुआत 208/8 से करते हुए, राहुल ने सिराज और प्रसिद्ध के साथ बहुमूल्य रन जोड़कर भारत को सम्मानजनक कुल तक पहुंचाया। दक्षिण अफ्रीका के लिए कैगिसो रबाडा ने पांच विकेट लिए, जबकि डेब्यूटेंट नांद्रे बर्गर ने तीन विकेट लिए।

इसके बाद एल्गर और टोनी डीजॉर्जी ने शानदार साझेदारी कर अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया। जॉर्जी 28 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने। अगले ओवर में बुमराह ने पीटरसन को भी दो रन के स्कोर पर आउट कर दिया। इसके बाद डेविड बेडिंगहम ने 56 रन की पारी खेली और एल्गर के साथ बेहतरीन साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मैच में आगे कर दिया। वेरेने चार रन बनाकर आउट हुए। भारत के लिए बुमराह-सिराज ने दो-दो विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला।

08:38 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका के पांच विकेट गिरे

249 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। प्रसिद्ध कृष्णा ने काइल वेरेने को अपने टेस्ट करियर का पहला शिकार बनाया। लोकेश राहुल ने उनका कैच पकड़ा। अब डीन एल्गर के साथ मार्को यानसेन क्रीज पर हैं। अब भारतीय गेंदबाजों के पास दक्षिण अफ्रीका को जल्दी आउट कर बड़ी बढ़त लेने से रोकने का मौका है।

08:32 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

244 रन पर दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा है। बेडिंगहम 56 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मोहम्मद सिराज ने उन्हें बोल्ड किया। सात छक्के और दो चौके लगाने के बाद वह पवेलियन लौटे। अब डीन एल्गर के साथ वेरेने क्रीज पर हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर भारत से आगे निकल चुका है। अब दक्षिण अफ्रीका पहली पारी के आधार पर बढ़त ले चुका है। भारतीय टीम को जल्द से जल्द अफ्रीकी टीम को समेटना होगा। अगर दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में बड़ी बढ़त लेने में सफल रहता है तो मैच में भारत की वापसी नामुमकिन हो जाएगी।

विज्ञापन
08:18 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: बेडिंगहम का अर्धशतक

बेडिंगहम में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने एल्गर के साथ शतकीय साझेदारी कर दक्षिण अफ्रीका को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। भारत को मैच में वापसी करने के लिए बाकी के मुकाबले में बेहद शानदार प्रदर्शन करना होगा।

07:42 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 200 रन के पार जा चुका है। डीन एल्गर और बेडिंगहम क्रीज पर जमे हुए हैं। दोनों के बीच बेहतरीन साझेदारी हो चुकी है। भारत को जल्द से जल्द गुच्छे में विकेट लेने होंगे। ऐसा नहीं होने पर दक्षिण अफ्रीका की टीम बढ़त ले सकती है और यह बढ़त मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। 52 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 206/3 है।

विज्ञापन
07:10 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 194/3

चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 194/3 है। डीन एल्गर शतक लगाकर क्रीज पर हैं। वहीं, दूसरे छोर पर बेडिंगहम उनका साथ दे रहे हैं। भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने दो और मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिए हैं। भारतीय गेंदबाजों को जल्द ही यह साझेदारी तोड़नी होगी। ऐसा नहीं होने पर अफ्रीकी टीम अहम बढ़त ले सकती है।

06:42 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: डीन एल्गर का शतक

डीन एल्गर ने 141 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके लगाए हैं। उनकी इस शानदार पारी के चलते दक्षिण अफ्रीका की टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और पहली पारी में अच्छी बढ़त ले सकती है।

06:35 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार

तीन विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 150 रन के पार जा चुका है। डीन एल्गर और बेडिंगहम क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है। एल्गर अपने शतक के करीब पहुंच चुके हैं।

05:47 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका

113 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। कीगन पीटरसन सात गेंद में दो रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें बोल्ड किया। बुमराह ने लगातार दूसरे ओवर में विकेट लेकर मैच में भारतीय टीम की वापसी कराई है।

05:37 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

104 रन पर दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा है। टोनी डीजॉर्जी 62 गेंद में 28 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें स्लिप में यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराया। अब डीन एल्गर के साथ कीगन पीटरसन क्रीज पर हैं।

05:35 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: द. अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डीन एल्गर और टोनी डिजॉर्जी क्रीज पर हैं। दोनों के बीच शानदार साझेदारी हो चुकी है और अफ्रीकी टीम मैच में पकड़ बनाती जा रही है।

05:01 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: एल्गर अर्धशतक के करीब

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। पहला विकेट लंच से पहले गिरा था। तब एडेन मार्करम आउट हुए थे। इसके बाद से डीन एल्गर और टोनी डि जोर्जी ने 60 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। एल्गर 45 रन और जोर्जी 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

04:02 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दूसरे दिन लंच की घोषणा

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे दिन लंच तक अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 49 रन बना लिए हैं। डीन एल्गर 29 रन और टोनी डि जोर्जी 12 रन बनाकर नाबाद हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में 245 रन बनाए थे। इस हिसाब से अफ्रीकी टीम भारत से अभी 196 रन पीछे है। 

03:38 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: एल्गर और जोर्जी क्रीज पर

11 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद डीन एल्गर और टोनी डि जोर्जी ने पारी संभाली है। दोनों ने बिना कोई विकेट गिरने दिए 30+ रन की साझेदारी कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर 40 रन के पार है। मार्करम को सिराज ने पवेलियन भेजा था। वह पांच रन बना सके थे।

03:09 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका

11 के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका लगा। सिराज ने एडेन मार्करम को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। वह 17 गेंद में पांच रन बना सके। फिलहाल डीन एल्गर और टोनी डि जोर्जी क्रीज पर हैं।

02:55 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी शुरू

दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और डीन एल्गर क्रीज पर हैं। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने शुरुआती दो ओवर में गेंदबाजी की। दोनों गेंद को काफी स्विंग और सीम करा रहे हैं।

02:40 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: भारतीय टीम 245 रन पर ऑलआउट

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की पहली पारी दूसरे दिन 67.4 ओवर में 245 रन पर सिमट गई। आज भारत ने आठ विकेट पर 208 रन से आगे खेलना शुरू किया और टीम 37 रन जोड़ सकी। आज का पहला झटका मोहम्मद सिराज (22 गेंद में 5 रन) के रूप में लगा, जिन्हें गेराल्ड कोएत्जी ने पवेलियन भेजा। वहीं, नांद्रे बर्गर ने राहुल को क्लीन बोल्ड कर भारत की पारी को समेट दिया। आज जब टीम इंडिया मैदान पर उतरी तो राहुल 70 रन बनाकर खेल रहे थे। इसके बाद उन्होंने कोएत्जी की गेंद पर छक्का लगाकर टेस्ट करियर का आठवां शतक पूरा किया। वह 137 गेंद में 14 चौके और चार छक्के की मदद से 101 रन बनाकर आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। नांद्रे बर्गर को तीन, मार्को यानसेन और गेराल्ड कोएत्जी को एक-एक विकेट मिला।

पहले दिन क्या हुआ?
इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। 

विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, लोकेश राहुल एक छोर पर जमे रहे। उन्होंने शतक लगाया और भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अब भारतीय गेंदबाजों के कहर बरपाने की बारी है।

02:32 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: केएल राहुल का शतक

केएल राहुल ने 133 गेंद पर टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ दिया है। अब तक अपनी पारी में वह 14 चौके और चार छक्के लगा चुके हैं। राहुल ने गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर छक्का लगाकर शतक पूरा किया। दरअसल, भारत ने आज आठ विकेट पर 208 रन से आगे खेलना शुरू किया। सिराज ने कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन 66वें ओवर की पहली गेंद पर सिराज 22 गेंद पर पांच रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए। भारत के नौ विकेट गिर चुके थे और प्रसिद्ध कृष्णा बल्लेबाजी के लिए आए। कोएत्जी के ओवर की तीसरी गेंद पर प्रसिद्ध ने एक रन लिया। चौथी और पांचवीं गेंद पर राहुल ने बड़े शॉट का प्रयास किया, लेकिन नहीं लगा सके। आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर राहुल ने शतक पूरा किया।

यह सेंचुरियन में राहुल का लगातार दूसरे टेस्ट में शतक है। 2021 में बॉक्सिंग डे टेस्ट में ही राहुल ने 248 गेंद में नाबाद 122 रन की पारी खेली थी। यह दक्षिण अफ्रीका में भी राहुल का दूसरा टेस्ट शतक रहा। भारत का स्कोर फिलहाल नौ विकेट पर 240 रन के पार है। 

02:01 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू

ओवरकास्ट कंडीशन के बीच दूसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। कोएत्जी और रबाडा के ओवरों में गेंद काफी स्विंग हुई। आज के दो ओवर में सिर्फ दो ही रन बने हैं। राहुल से फैंस शतक की उम्मीद लगाए बैठे हैं। वह 70 और सिराज दो रन बनाकर क्रीज पर हैं।

01:41 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: कुछ देर में शुरू होगा मैच

बारिश रुक चुकी है और कवर्स हटाए जा चुके हैं। दूसरे दिन का खेल भारतीय समयानुसार एक बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा। फिलहाल केएल राहुल 70 रन और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं। राहुल से आज भारतीय पारी को 250 रन के पार पहुंचाने की उम्मीद होगी।

01:24 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी

बारिश के कारण मैच शुरू होने में देरी हो रही है। सेंचुरियन में फिलहाल हल्की हल्की बारिश हो रही है। अंपायर पॉल राइफल और लैंगटन रुसेरे मैदान का निरीक्षण कर रहे हैं। भारी बारिश की वजह से मैदान भी गीला है। फिलहाल उसे सुखाने का काम किया जा रहा है। कुछ खिलाड़ी मैदान के एक साइड वॉर्म अप करते दिखाई पड़ रहे हैं। इसका यह मतलब है कि आउटफील्ड ज्यादा गीली नहीं है। 

12:04 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: आज भी सेंचुरियन में बारिश की संभावना

एक्यूवेदर के मुताबिक, सेंचुरियन में दिन के दौरान बारिश की संभावना लगभग 84% है, जबकि रात में संभावना 64% तक है। दिन के दौरान, सुपरस्पोर्ट पार्क में लगभग दो घंटे बारिश होने की संभावना है, जबकि रात में लगभग एक घंटे बारिश होने की संभावना है। दिन के दौरान 99 प्रतिशत समय बादल छाए रहेंगे जिससे तेज गेंदबाजों को फायदा होने की उम्मीद है।

Latest and Breaking News on NDTV
 

12:03 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live Score: राहुल का आज का प्लान

दूसरे दिन राहुल की कोशिश तेजी से रन बनाकर अपना शतक पूरा करने की होगी और साथ ही टीम इंडिया को वह 250 के पार पहुंचाना चाहेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की कोशिश जल्दी से दो विकेट लेकर भारत को छोटे स्कोर पर रोकने की होगी। दक्षिण अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा ने अब तक सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए हैं। नांद्रे बर्गर दो और मार्को यानसेन एक विकेट ले चुके हैं।

12:02 PM, 27-Dec-2023

विराट और श्रेयस भी कुछ खास नहीं कर सके

विराट 38 और श्रेयस 31 रन बनाकर आउट हुए। रविचंद्रन अश्विन ने आठ और शार्दुल ठाकुर ने 24 रन का योगदान दिया। जसप्रीत बुमराह भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हालांकि, लोकेश राहुल एक छोर पर जमे हुए हैं। वह 70 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज दूसरे छोर पर उनका साथ दे रहे हैं।

12:01 PM, 27-Dec-2023

IND vs SA Live: पहले दिन क्या हुआ?

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और कप्तान रोहित पांच रन बनाकर रबाडा का पहला शिकार बने। इसके बाद यशस्वी जायसवाल 17 रन और शुभमन गिल दो रन बनाकर चलते बने। 24 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद भारतीय टीम मुश्किल में थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर और विराट कोहली ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मुश्किल से निकाला। 

11:56 AM, 27-Dec-2023

IND vs SA Highlights:दूसरे दिन का खेल खत्म; दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 256/5; डीन एल्गर शतक लगाकर नाबाद

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेला जा रहा है। टेस्ट का पहला दिन बारिश से बाधित रहा और सिर्फ 59 ओवर का खेल हो सका। आज दूसरे दिन टीम इंडिया अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 208 रन से आगे खेलेगी। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें