भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं। फिलहाल मयंक अग्रवाल 246 गेंदों पर 120 रन और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका। विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था।
न्यूजीलैंड की ओर से चार विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने लिए। उन्होंने शुभमन गिल (44 रन), चेतेश्वर पुजारा (0), विराट कोहली (0) और श्रेयस अय्यर (18 रन) को आउट किया। पुजारा और कोहली एक बार फिर फेल रहे। पुजारा ने पिछला शतक 3 जनवरी 2019 को लगाया था। वहीं, कोहली ने नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ पिछला शतक लगाया था।
भारतीय टीम ने चार विकेट गंवाकर 200 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 204 रन है। मयंक अग्रवाल 107 रन और ऋद्धिमान साहा 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है।
मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना चौथा टेस्ट शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने चौके के साथ 196 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। 59 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 193/4, मयंक अग्रवाल (101*), ऋद्धिमान साहा (16*)।
मयंक ने सोमेरविले के ओवर में दो चौके लगाकर 9 रन बटोरे और इसी के साथ टीम इंडिया के 150 रन पूरे हो गए हैं। 47 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 156/3, मयंक अग्रवाल (85*), श्रेयस अय्यर (14*)
मयंक अग्रवाल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। 45 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 144/3, मयंक अग्रवाल (76*), श्रेयस अय्यर (12*)
भारत की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की सलामी जोड़ी ने एक मजबूत शुरुआत करते हुए 80 रनों की साझेदारी की। हालांकि इसके बाद न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने भारतीय शीर्षक्रम को तोड़कर रख दिया। उन्होंने पहले गिल को 44 रन के स्कोर पर आउट किया और फिर एक ही ओवर में विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 111/3, श्रेयस अय्यर (7*), मयंक अग्रवाल (52*)
भारतीय सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए चौके के साथ अपना पांचवां टेस्ट अर्धशतक पूरा कर लिया है।
भारत के लिहाज से एक अच्छा ओवर, टिम साउदी के ओवर में 10 रन आए और टीम इंडिया के भी 100 रन पूरे हो गए। 33 ओवर के बाद 101/3, श्रेयस अय्यर (7*), मयंक अग्रवाल (42*)
एजाज पटेल ने भारत के शीर्ष क्रम को तोड़कर रख दिया है। पटेल ने गिल को आउट करने के एक ओवर बाद भारत दोहरे झटके दिए। उन्होंने 30वें ओवर की दूसरी गेंद पर पुजारा को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान विराट कोहली को भी शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 80/3, मयंक अग्रवाल (32*), श्रेयस अय्यर (0*)
शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत की लेकिन अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्हें 44 के स्कोर पर एजाज पटेल ने रॉस टेलर के हाथों कैच कराया।
मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय पारी निभा ली है। दोनों ही बल्लेबाज रनों की रफ्तार और संख्या में लगातार इजाफा कर रहे हैं। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 71/0, मयंक अग्रवाल (34*), शुभमन गिल (35*)
मयंक अग्रवाल ने एजाज पटेल गेंद पर लॉन्ग ऑन के ऊपर से मैच का पहला छक्का लगाया है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 45/0, शुभमन गिल (24*), मयंक अग्रवाल (21*)
मयंक अग्रवाल और शुभमन गिल ने भारत को तेज शुरुआत दिलाई है। दोनों कीवी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक होकर खेल रहे हैं और तेजी से रन बटोर रहे है। 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 25/0, मयंक अग्रवाल (12*), शुभमन गिल (13*)
शुभमन गिल ने काइल जेमीसन के पहले ओवर में तीन चौके लगाकर 12 रन बटोरे। 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 12/0, शुभमन गिल (12*), मयंक अग्रवाल (0*)
भारतीय टीम में तीन बदलाव हुए हैं। चोटिल रविंद्र जडेजा, अजिंक्य रहाणे और इशांत शर्मा की जगह जयंत यादव, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज इस मैच में खेलेंगे। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से विलियमसन की जगह डैरिल मिचेल को मौक़ा मिला है।
वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
पहले दिन का पहला सत्र पूरी तरह से बारिश की भेंट चढ़ गया है।
अंपायरों ने दोबारा पिच का मुआयना करने के बाद यह फैसला किया है कि टॉस सुबह 11:30 बजे और मैच की पहली गेंद दोपहर 12 बजे डाली जाएगी। मैच शुरू होने में देरी की वजह से आज यानी पहले दिन सिर्फ 78 ओवर की गेंदबाजी होगी।
मुंबई में दूसरे टेस्ट के शुरू होने में देरी हो गई है और उससे पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा, ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अजिंक्य रहाणे चोट की वजह से मैच से बाहर हो गए हैं।
अंपायरों ने 9:30 बजे मुआयना करने के बाद अब 10:30 बजे दोबारा से पिच का मुआयना करने की जानकारी दी है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही सीरीज विश्व टेस्ट चैपियनशिप का हिस्सा है। इस मैच को जीतने वाली टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच जाएगी।
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए वानखेड़े स्टेडियम में सिर्फ 25 प्रतिशत दर्शकों को जाने की मंजूरी दी गई है।
पिछले दो दिन से हुई बारिश की वजह से वानखेड़े स्टेडियम का ऑउटफीलड गिला है जिसकी वजह से टॉस अपने समय से नहीं होगा और सुबह 9:30 बजे मैच अधिकारी पिच का मुआयना करेंगे।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ खत्म हुआ। दोनों टीमों के बीच अंतिम दिन की आखिरी गेंद तक जीत-हार के लिए जद्दोजहद चलती रही और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। भारत को आखिरी दिन जीत के लिए आठ ओवर में एक विकेट की दरकार थी लेकिन एजाज पटेल और रचिन रविंद्र की जोड़ी ने मिलकर इसे नाकाम कर दिया।
विराट कोहली को पहले टेस्ट में आराम मिला था लेकिन दूसरे टेस्ट में वह टीम से जुड़ रहे हैं और साथ ही टीम की कमान भी संभाल रहे हैं। उनकी वापसी के बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि किसे बाहर किया जाता है।
नमस्कार एवं सुप्रभात, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है। दो मैचों की सीरीज का यह आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।