फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 86/4, छह रन बनाने में गंवाए तीन विकेट

Fri, 01 Nov 2024 05:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

खास बातें

IND vs NZ Test 2024 Highlights: शुक्रवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है। कीवी टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया खुद को क्लीन स्वीप से बचाने उतरी है। न्यूजीलैंड ने बंगलूरू में खेला गया पहला टेस्ट आठ विकेट से और पुणे में खेला गया दूसरा टेस्ट 113 रन से अपने नाम किया था।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:02 PM, 01-Nov-2024

पहले दिन का खेल समाप्त

मुंबई टेस्ट का पहला दिन न्यूजीलैंड के नाम रहा। उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रन बनाए। जवाब में भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं। एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। अब छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए थे, जबकि सिराज खाता नहीं खोल सके। वहीं, मैट हेनरी ने रोहित शर्मा को स्लिप में लाथम के हाथों कैच कराया था। वह 18 रन बना सके। भारत न्यूजीलैंड से अभी भी 149 रन पीछे है।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। इसके अलावा विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया।

रचिन के आउट होने के बाद यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। कीवी पारी के 44वें ओवर में जडेजा ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहले यंग को स्लिप में कैच आउट कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। यंग ने 71 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को भी क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 

इसके बाद जडेजा ने इस पारी में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने कीवी पारी के 61वें ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। सोढ़ी एल्बीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि हेनरी क्लीन बोल्ड हुए। सोढ़ी ने सात रन बनाए, जबकि हेनरी खाता भी नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल और एजाज पटेल (7) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 235 रन पर समेट दिया।

04:58 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: भारत को चौथा झटका

84 के स्कोर पर भारत को चौथा झटका लगा। एक वक्त टीम इंडिया का स्कोर 78 रन पर एक विकेट था। अब छह रन बनाने में टीम इंडिया ने तीन और विकेट गंवा दिए हैं। पहले एजाज पटेल ने लगातार दो गेंद पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। फिर विराट कोहली रन आउट हो गए। वह चार रन बना सके। फिलहाल ऋषभ पंत और शुभमन गिल क्रीज पर हैं।

04:47 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: एजाज ने दो गेंद पर दो विकेट झटके

78 के स्कोर पर भारत को दो और झटके लगे। एजाज पटेल ने भारतीय पारी के 18वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर यशस्वी जायसवाल और मोहम्मद सिराज को आउट किया। यशस्वी 30 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सिराज अगली ही गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल विराट कोहली और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। यशस्वी और शुभमन के बीच 53 रन की साझेदारी हुई।

विज्ञापन
03:59 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: भारत को पहला झटका

भारत को 25 के स्कोर पर पहला झटका लगा। वह 18 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने। इस पूरी सीरीज में रोहित फ्लॉप रहे हैं। हेनरी ने रोहित को स्लिप में कप्तान लाथम के हाथों कैच कराया। फिलहाल शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं।

03:50 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: भारत की पहली पारी शुरू

भारत की पहली पारी की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल क्रीज पर हैं। भारत ने बिना विकेट गंवाए 17 रन बना लिए हैं। विलियम ओरुर्के ने बाउंड्री लाइन पर रोहित का आसान कैच ड्रॉप कर दिया। मैट हेनरी के लेग साइड में बॉल को रोहित ने फाइन लेग में खेला और वहां पर बाउंड्री पर मौजूद विलियम ने कैच छोड़ दिया। गेंद उनके हाथ से लगकर छिटक गई। 

विज्ञापन
03:16 PM, 01-Nov-2024

न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर ऑलआउट

न्यूजीलैंड की पहली पारी 235 रन पर सिमट गई। कीवियों की ओर से डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 82 रन बनाए। इसके अलावा विल यंग ने 71 रन की पारी खेली। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट और वॉशिंगटन सुंदर ने चार विकेट झटके। आकाश दीप को एक विकेट मिला। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया।

रचिन के आउट होने के बाद यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। कीवी पारी के 44वें ओवर में जडेजा ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहले यंग को स्लिप में कैच आउट कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। यंग ने 71 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को भी क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 

इसके बाद जडेजा ने इस पारी में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने कीवी पारी के 61वें ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। सोढ़ी एल्बीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि हेनरी क्लीन बोल्ड हुए। सोढ़ी ने सात रन बनाए, जबकि हेनरी खाता भी नहीं खोल सके। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल और एजाज पटेल (7) को आउट कर न्यूजीलैंड की पारी को 235 रन पर समेट दिया।

03:12 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड को नौवां झटका

228 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को नौवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने डेरिल मिचेल को रोहित के हाथों कैच कराया। वह 82 रन बना सके। फिलहाल विलियम ओरुर्के और एजाज पटेल क्रीज पर हैं। 

02:57 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: जडेजा को पांच विकेट

जडेजा ने इस पारी में दूसरी बार एक ओवर में दो विकेट चटकाए। उन्होंने कीवी पारी के 61वें ओवर में ईश सोढ़ी और मैट हेनरी को पवेलियन भेजा। सोढ़ी एल्बीडब्ल्यू आउट हुए, जबकि हेनरी क्लीन बोल्ड हुए। सोढ़ी ने सात रन बनाए, जबकि हेनरी खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और एजाज पटेल क्रीज पर हैं। न्यूजीलैंड ने आठ विकेट पर 217 रन बना लिए हैं।

02:14 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: चायकाल

पहले दिन चायकाल ने न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में छह विकेट गंवाकर 192 रन बना लिए हैं। फिलहाल डेरिल मिचेल 53 रन और ईश सोढ़ी एक रन बनाकर नाबाद हैं। भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने तीन और वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट लिए हैं। आकाश दीप को एक विकेट मिला है। 

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया।

रचिन के आउट होने के बाद यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी निभाई। इस दौरान यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। इस साझेदारी को रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। कीवी पारी के 44वें ओवर में जडेजा ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहले यंग को स्लिप में कैच आउट कराया। फिर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। यंग ने 71 रन की पारी खेली। वहीं, ब्लंडेल खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को भी क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। 

02:05 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: फिलिप्स भी पवेलियन लौटे

न्यूजीलैंड को 187 के स्कोर पर छठा झटका लगा। जडेजा ने ग्लेन फिलिप्स को क्लीन बोल्ड किया। वह 17 रन बना सके। फिलहाल डेरिल मिचेल का साथ निभाने ईश सोढ़ी आए हैं।

01:58 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: मिचेल का अर्धशतक

डेरिल मिचेल ने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक लगाया। न्यूजीलैंड ने पांच विकेट गंवाकर 180 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल ग्लेन फिलिप्स और मिचेल क्रीज पर हैं। गेंद काफी स्पिन हो रही है। जडेजा ने यंग और ब्लंडेल को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा था।

01:30 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड की आधी टीम पवेलियन लौटी

न्यूजीलैंड को 159 के स्कोर पर दो झटके लगे। रवींद्र जडेजा ने विल यंग और टॉम ब्लंडेल को एक ही ओवर में पवेलियन भेजा। न्यूजीलैंड की पहली पारी के 45वें ओवर में जडेजा ने अपनी फिरकी का जादू दिखाया। उन्होंने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर विल यंग को स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। यंग ने 138 गेंद पर 71 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। यंग ने डेरिल मिचेल के साथ चौथे विकेट के लिए 151 गेंद पर 87 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद पांचवीं गेंद पर टॉम ब्लंडेल को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। फिलहाल डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं। इससे पहले सुंदर ने टॉम लाथम और रचिन रवींद्र को आउट किया। वहीं, आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को आउट किया था।

01:08 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: यंग और मिचेल जमे

न्यूजीलैंड ने तीन विकेट पर 131 रन बना लिए हैं। फिलहाल विल यंग 60 रन और डेरिल मिचेल 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक लगाया। भारतीय गेंदबाज इस साझेदारी को तोड़ने में अब तक नाकाम रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज स्पिन को अच्छी तरह से खेल रहे हैं।

12:23 PM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: विल यंग का अर्धशतक

विल यंग ने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक जड़ा। उन्होंने सुंदर की गेंद पर छक्का लगाकर अर्धशतक पूरा किया। न्यूजीलैंड ने दूसरे सत्र में फिलहाल तीन विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं। फिलहाल यंग 54 और डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 

11:36 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: लंच ब्रेक

पहले दिन लंच ब्रेक तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में तीन विकेट गंवाकर 92 रन बना लिए हैं। फिलहाल विल यंग 38 रन और डेरिल मिचेल 11 रन बनाकर नाबाद हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। 15 के स्कोर पर टीम को पहला झटका लगा। आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। इसके बाद कप्तान टॉम लाथम ने विल यंग के साथ 44 रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी को वॉशिंगटन सुंदर ने तोड़ा। उन्होंने लाथम को क्लीन बोल्ड किया। लाथम 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सुंदर ने रचिन रवींद्र को भी क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। सुंदर ने रचिन को लगातार तीन पारियों में तीसरी बार आउट किया है।

11:06 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका

न्यूजीलैंड को 72 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। शानदार फॉर्म में चल रहे रचिन रवींद्र को वॉशिंगटन सुंदर ने क्लीन बोल्ड किया। वह पांच रन बना सके। इससे पहले सुंदर ने कप्तान टॉम लाथम को क्लीन बोल्ड किया था। फिलहाल विल यंग और डेरिल मिचेल क्रीज पर हैं। डेवोन कॉनवे को आकाश दीप ने पवेलियन भेजा था।

10:52 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका

59 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर ने कप्तान टॉम लाथम को बोल्ड किया। वह 44 गेंद में तीन चौके की मदद से 28 रन बना सके। फिलहाल रचिन रवींद्र और विल यंग क्रीज पर हैं। इससे पहले डेवोन कॉनवे चार रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें आकाश दीप ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया था। इसके बाद लाथम और यंग के बीच 44 रन की साझेदारी हुई।

10:22 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: यंग-लाथम क्रीज पर

न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 37 रन बना लिए हैं। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम 20 रन और विल यंग 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कीवियों को एकमात्र झटका डेवोन कॉनवे के रूप में लगा। वह चार रन बनाकर आकाश दीप की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू हुए।

09:51 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: 15 पर न्यूजीलैंड को पहला झटका

15 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा। पारी के चौथे ओवर में आकाश दीप ने डेवोन कॉनवे को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह चार रन बना सके। फिलहाल कप्तान टॉम लाथम और विल यंग क्रीज पर हैं। 

09:41 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। कप्तान टॉम लाथम और डेवोन कॉनवे क्रीज पर हं। दो ओवर के बाद स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए सात रन है। भारत ने इस मैच के लिए एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। मोहम्मद सिराज यह मैच खेल रहे। आकाश दीप उनके साथी तेज गेंदबाज हैं।

09:06 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज। 

न्यूजीलैंडः टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉन्वे, केन विलियमसन, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।

09:03 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। कप्तान लाथम ने प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए हैं। पिछले मैच में भारत को परेशान करने वाले मिचेल सैंटनर इस मैच में नहीं खेल रहे। उनकी जगह ईश सोढ़ी को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। वहीं, टिम साउदी की जगह मैट हेनरी प्लेइंग-11 में शामिल किए गए हैं। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। जसप्रीत बुमराह की तबीयत ठीक नहीं है। ऐसे में मोहम्मद सिराज को मौका दिया गया है।

08:54 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: 12 साल बाद गंवाई टेस्ट सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज धीरे-धीरे अपने चरम की तरफ बढ़ रही है। शुक्रवार से घरेलू सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले ही शुरुआती दो मैच हारकर  पिछड़ चुकी भारतीय टीम इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को क्लीन स्वीप से रोकना चाहेगी। इसके लिए भारतीय खिलाड़ियों को स्पिन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करना होगा।

भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दो मैच में हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ मेहमानों ने 0-2 की अजेय बढ़त के साथ सीरीज अपने नाम कर ली। भारत ने पिछले 12 वर्षों में पहली बार घरेलू धरती पर सीरीज गंवाई है। भारत का स्पिन गेंदबाजों को मदद पहुंचाने वाली पिच तैयार करने का दांव उल्टा पड़ गया और अब उसे अगले साल जून में होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी।
 

08:54 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: WTC फाइनल के लिए चार मैच जीतने हैं

भारतीय टीम को अभी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के वर्तमान चक्र में छह टेस्ट मैच खेलने हैं और फाइनल में जगह बनाने के लिए उसे इनमें से कम से कम चार मैच में जीत दर्ज करनी होगी। पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजों को खेलने के कौशल की कलई खुल गई। यही वजह है की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच के अभ्यास के लिए धीमी गति के 20 गेंदबाजों को बुलाया तथा वैकल्पिक अभ्यास सत्र रद्द कर दिया।

08:53 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: पेस और स्पिन दोनों को खेलने में समस्या

भारतीय टीम ने बंगलूरू में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अच्छी वापसी की थी लेकिन भारतीय बल्लेबाज पहले मैच में तेज गेंदबाजों जबकि दूसरे मैच में स्पिन गेंदबाजों के सामने नहीं चल पाए। भारत ने अभी तक चार में से तीन पारियों में 46, 156 और 245 रन बनाए हैं जिससे उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन का पता चलता है। यह सब कुछ भारतीय टीम के साथ तब हुआ है जबकि उसे जल्द ही पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।

08:53 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: कोच गंभीर ने क्या कहा?

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'मैं यह नहीं कह रहा हूं कि जो कुछ हुआ वह आहत करने वाला है। हमें दर्द होना चाहिए और यही दर्द हमें बेहतर बनाएगा। मुझे पूरा विश्वास है कि इससे युवा खिलाड़ियों को बेहतर खिलाड़ी बनने में मदद मिलेगी।' अभी यह देखना होगा कि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा इस तरह की परिस्थितियों में कैसा प्रदर्शन करते हैं। उनके अलावा युवा खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को भी अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

08:52 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ 3rd Test Live Score: न्यूजीलैंड की अच्छी तैयारी

न्यूजीलैंड ने अपनी तैयारी का अभी तक अच्छा नमूना पेश किया है और उसने अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल किया है। इससे उसकी टीम भारत के बल्लेबाजों और गेंदबाजों को कड़ी चुनौती देने में सफल रही है। भारत के लिए रोहित, कोहली, अश्विन और जडेजा का अभी तक सीरीज में लचर प्रदर्शन चिंता का विषय होगा। भारत को अगर न्यूजीलैंड का विजय अभियान रोकना है तो इन चारों खिलाड़ियों को बेहतर खेल दिखाना होगा। वानखेड़े स्टेडियम की पिच से भी स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है और ऐसे में भारतीय बल्लेबाजों को एक और कड़ी परीक्षा से गुजरना होगा। उन्हें यह साबित करना होगा कि वह अपने पूर्ववर्ती बल्लेबाजों की तरह स्पिन गेंदबाजी को अच्छी तरह से खेलते हैं।

08:44 AM, 01-Nov-2024

IND vs NZ Highlights: पहले दिन का खेल खत्म, भारत अपनी पहली पारी में 86/4, छह रन बनाने में गंवाए तीन विकेट

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। शुक्रवार से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। कीवी टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया खुद को क्लीन स्वीप से बचाने उतरेगी। न्यूजीलैंड ने बंगलूरू में खेला गया पहला टेस्ट आठ विकेट से और पुणे में खेला गया दूसरा टेस्ट 113 रन से अपने नाम किया था।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें