08:31 AM, 16-Oct-2024
IND vs NZ Live: बारिश की संभावना
बेंगलुरु में आज भारी बारिश की संभावना है। वहां अभी भी बारिश जारी है। आईएमडी ने वहां ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। इसके जवाब में कर्नाटक सरकार ने बुधवार को स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है, जबकि कई टेक कंपनियों ने कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है। बेंगलुरु में बीते दिनों में इतनी बारिश हुई कि वहां के सड़कों पर काफी पानी जमा है। बाढ़ जैसे हालात हैं। ऐसे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले दिन का खेल पर भी इसका असर पड़ सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह में 90 प्रतिशत नमी रहने की संभावना है। हालांकि, सुबह बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है, लेकिन दिन के आगे बढ़ते ही भारी बारिश हो सकती है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार दोपहर को बेंगलुरु के कई हिस्सों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। आसमान पूरे दिन बादलों से घिरा रहेगा। बारिश की संभावना 41 प्रतिशत है।