रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से अपने बल्ले से कमाल करते हुए 17वां अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी कर ली है, वहीं भारत का स्कोर भी 250 के पार हो गया है। 83 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 252/4, श्रेयस अय्यर (69*), रविंद्र जडेजा (50*)
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो चुकी है। श्रेयस अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं और जडेजा अपनी फिफ्टी के करीब हैं।
श्रेयस अय्यर ने अपना पहला और मैच का दूसरा छक्का जड़ दिया है। इस बार उन्होंने एजाज़ पटेल को निशाने पर लिया और आगे बढकर लांग ऑन के ऊपर से छह रन जड़ दिया। 75 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 233/4, श्रेयस अय्यर (65*), रविंद्र जडेजा (36)
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा ने मिलकर एक शानदार और अहम साझेदारी कर ली है। दोनों ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 50 रन से अधिक जोड़ दिए हैं जबकि अय्यर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं। 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 202/4, श्रेयस अय्यर (50*), रविंद्र जडेजा (20*)
टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करते हुए श्रेयस अय्यर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 94 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक पूरा कर लिया है।
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच में पांचवें विकेट के लिए 50 रनों से अधिक की एक महत्वपूर्ण साझेदारी हो चुकी है। 66 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 195/4, श्रेयस अय्यर (46*), रविंद्र जडेजा (17*)
टेस्ट डेब्यू कर रहे श्रेयस अय्यर शानदार तरीके से बल्लेबाजी कर रहे हैं और रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर 45 रन जोड़ चुके हैं। वह खुद भी अर्धशतक के करीब हैं। 64 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 192/4, श्रेयस अय्यर (44*), रविंद्र जडेजा (16*)
श्रेयस अय्यर और रविंद्र जडेजा के बीच अभी तक 25 रनों की साझेदारी हो चुकी है। टीम इंडिया को बड़े स्कोर पर पहुंचने के लिए इन दोनों से एक बड़ी पारी की उम्मीद है। 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 170/4, श्रेयस अय्यर (29*), रविंद्र जडेजा (10*)
लंच के बाद का दूसरा सत्र कीवी गेंदबाजों के नाम रहा। लंच से पहले जहां भारत ने सिर्फ एक विकेट खोया था वहीं इसके बाद टीम इंडिया के तीन प्रमुख खिलाड़ी आउट हुए। भारतीय टीम ने इस पूरे सत्र में 27 ओवरों में 72 रन बनाए और तीन विकेट भी गंवाए। 56 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 154/4, श्रेयस अय्यर (17*), रविंद्र जडेजा (6*)
टीम इंडिया के 150 रन पूरे हो गए हैं। हालांकि उसने यहां तक पहुंचने में अपने शीर्ष के चार बल्लेबाजों के विकेट भी गंवा दिए हैं। फिलहाल रविंद्र जडेजा और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं। 54 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 150/4, श्रेयस अय्यर (15*), रविंद्र जडेजा (4*)
काइल जेमीसन टीम इंडिया के लिए बेहद घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने इस बार भारत को एक और बड़ा झटका दिया है। जेमीसन ने इस बार कप्तान अजिंक्य रहाणे की गिल्लियां बिखेर दी। रहाणे 63 गेंदों में 35 रन बनाकर आउट हुए। 50 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 145/4, श्रेयस अय्यर (14*), रविंद्र जडेजा (0*)
लंच के बाद दूसरे सत्र में भारत के लिए परिस्थितियां बदल गई हैं। इस बार साउदी ने पुजारा को ब्लंडल के हाथों विकेट के पीछे कैच कराया। पुजारा 88 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हुए। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 106/3, श्रेयस अय्यर (0*), अजिंक्य रहाणे (10*)
एजाज़ पटेल के ओवर में 10 रन आए। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के बीच साझेदारी। 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 106/2, चेतेश्वर पुजारा (26*), अजिंक्य रहाणे (10*)
लंच के बाद भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और काइल जेमिसन ने आते ही ओवर की आखिरी गेंद पर गिल की गिल्ली उड़ा दी। गिल ने आउट होने से पहले 93 गेंद में 52 रन की पारी खेली।
शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनके टेस्ट करियर का चौथा अर्धशतक भी है। 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 80/1, चेतेश्वर पुजारा (15*), शुभमन गिल (50*)
चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। दोनों खिलाड़ी क्रीज पर अब मजबूती से टिक गए है। 25 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 78/1, चेतेश्वर पुजारा (15*), शुभमन गिल (48*)
शुभमन गिल ने एजाज़ पटेल के ओवर में एक छक्का समेत 10 रन बटोरे। इसी के साथ भारत के भी 50 रन पूरे हो गए। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 53/1, शुभमन गिल (33*), चेतेश्वर पुजारा (5*)
मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं और धीरे-धीरे साझेदारी को आगे बढ़ा रहे हैं। न्यूजीलैंड भी गेंदबाज में स्पिन और पेस को लेकर चल रहा है। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 36/1, चेतेश्वर पुजारा (5*), शुभमन गिल (16*)
कीवी पेसर काइल जेमिसन ने भारत को पहला झटका देते हुए मयंक अग्रवाल को कैच आउट कराया। जेमिसन की गेंद पर मयंक के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर टॉम ब्लंडल ने आसान कैच पकड़ा। मयंक 28 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 21/1, चेतेश्वर पुजारा (0*), शुभमन गिल (6*)
मयंक अग्रवाल ने पांचवें ओवर में मैच का पहला चौका लगाया है। साउदी की गेंद पर उनके बल्ले का बहरी किनारा लगा और गेंद सीमा रेखा के पार चली गई। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 15/0, मयंक अग्रवाल (9*), शुभमन गिल (5*)
भारत की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की है जबकि न्यूजीलैंड ने टिम साउदी को नई गेंद थमाई है।
भारत:
मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रवींद्र जाडेजा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, इशांत शर्मा, उमेश यादव
न्यूजीलैंड:
विल यंग, टॉम लॉथम, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडल (विकेटकीपर), काइल जेमीसन, टिम साउदी, रचिन रवींद्र (डेब्यू), विल सॉमरविल, एजाज़ पटेल
भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने डेब्यू किया।
भारत के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। दोनों टीमों में तीन स्पिनर और दो तेज़ गेंदबाज़ मैच में उतरेंगे।
पिच के क्यूरेटर शिवकुमार ने बताया कि इस पिच पर भले ही घास ना हो, लेकिन यह जल्दी टूटेगी भी नहीं और तीन दिनों में टेस्ट मैच नहीं खत्म होगा। उन्होंने इस बात के संकेत दिए हैं कि पहले कुछ दिनों में पिच बल्लेबाज़ों को मदद करेगी और फिर स्पिन गेंदबाजों को फायदा होगा।
कोच राहुल द्रविड़ और खिलाड़ियों की मौजूदगी में दिग्गज सुनील गावस्कर ने श्रेयस अय्यर को डेब्यू कैप थमाई है। श्रेयस भारत की तरफ से टेस्ट डेब्यू करने वाले 303वें खिलाड़ी हैं।
कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पिच का जायजा लिया और सतह को छूकर उसकी स्थिति जानने की कोशिश की। द्रविड़ के लिए बतौर कोच यह पहली टेस्ट सीरीज है, इस हिसाब से उनपर भी सभी की नजर रहेगी।
कानपुर में आखिरी बार पांच साल पहले मुकाबला खेला गया था। उस समय भी न्यूजीलैंड की टीम ही यहां खेली थी और उसे 197 रनों से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
भारतीय टीम को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आखिरी हार 1983 में वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली थी। लेकिन उसके बाद हमने 8 टेस्ट मैच खेले और इसमें पांच जीत दर्ज की और 3 मुकाबले ड्रॉ खेले। यानी हमारी टीम यहां पिछले 38 साल से कोई टेस्ट मैच नहीं हारी है।
कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में न्यूजीलैंड की टीम आज तक एक भी टेस्ट मुकाबला नहीं जीती है जबकि भारतीय टीम यहां अब तक 22 टेस्ट मैच खेल चुकी है और इसमें उसे 7 में जीत और 3 में हार मिली है जबकि 12 टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ खत्म हुए हैं।
दोनों टीमें आखिरी बार इसी साल जून में पहले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ी थीं और उस समय इंग्लैंड की जमीन पर कीवियों ने बाजी मारी थी।