फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ 1st Test Day 5 Highlights: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त, एक विकेट से जीत से चूकी टीम इंडिया

Mon, 29 Nov 2021 04:49 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

India vs New Zealand (IND vs NZ) 1st Test Day 5 HIGHLIGHTS: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। भारत को आखिरी दिन के आखिरी सत्र में जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी लेकिन एजाज पटेल और रचिन रविंद्र ने आखिरी विकेट के लिए 52 गेंदों में 10 रन की अटूट साझेदारी की और मैच को ड्रॉ पर खत्म करने में सफल रहे। 
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:38 PM, 29-Nov-2021

पहला टेस्ट ड्रॉ

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ के साथ समाप्त हुआ। भारत को आखिरी दिन के आखिरी सत्र में जीत के लिए एक विकेट की दरकार थी लेकिन एजाज पटेल और रचिन रविंद्र ने आखिरी विकेट के लिए 52 गेंदों में 10 रन की अटूट साझेदारी की और मैच को ड्रॉ पर खत्म करने में सफल रहे। 

भारत ने इससे पहले मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और श्रेयस अय्यर (105) की शतकीय पारी, शुभमन गिल (52) और रविंद्र जडेजा (50) की अर्धशतकीय पारी के दम पर 345 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम टॉम लाथम (95) और विल यंग (89) पारियों के दम पर 296 रन ही बना पाई। 

इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर (65) और ऋद्धिमान साहा (61*) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 234/7 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की और न्यूजीलैंड के सामने 284 रनों का लक्ष्य रखा। अंत में न्यूजीलैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 165/9 बनाए। 
 

04:01 PM, 29-Nov-2021

जडेजा को चौथी सफलता, साउदी भी आउट 

रविंद्र जडेजा ने अपना चौथा विकेट ले लिया है। उन्होंने इस बार टिम साउदी को अपनी फिरकी में फंसाया और चार रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया।
 

03:52 PM, 29-Nov-2021

जडेजा की जाल में फंसे जेमीसन

रविंद्र जडेजा ने एक और विकेट अपने नाम कर लिया है। इस बार जडेजा ने काइल जेमीसन को पांच रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। भारत अब जीत से महज दो विकेट दूर है।  
 
 

विज्ञापन
03:49 PM, 29-Nov-2021

अश्विन को तीसरी सफलता, ब्लंडेल आउट 

रविचंद्रन अश्विन ने अपना तीसरा विकेट हासिल कर लिया है। इस बार उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडेल को दो रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया।  

03:02 PM, 29-Nov-2021

जडेजा ने विलियमसन का किया शिकार 

रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से भारत को बड़ी सफलता दिलाई है। इस बार उन्होंने कप्तान केन विलियमसन को अपनी जाल में फंसाया और 24 रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 70 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 131/6, रचिन रविंद्र (3*), टॉम ब्लंडेल (2*)
 

विज्ञापन
02:45 PM, 29-Nov-2021

अक्षर ने निकोल्स को निपटाया 

अक्षर पटेल ने दूसरी पारी में अपना पहला विकेट हासिल कर लिया है। उन्होंने हेनरी निकोल्स को 1 रन के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया। 65 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 128/5, टॉम ब्लंडेल (2*), केन विलियमसन (24*) 

02:19 PM, 29-Nov-2021

चायकाल 

आखिरी दिन का दूसरा सत्र खत्म हो गया है। यह सत्र भारत के नाम रहा। चायकाल से ठीक पहले रविंद्र जडेजा ने रॉस टेलर को दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया। न्यूजीलैंड को अभी भी 159 रनों की दरकार है। न्यूजीलैंड का स्कोर: 125/4,  केन विलियमसन (24*)
 

02:16 PM, 29-Nov-2021

टेलर भी लौटे पवेलियन 

रविंद्र जडेजा ने न्यूजीलैंड को बड़ा झटका देते हुए रॉस टेलर को पवेलियन की राह दिखा दी है। जडेजा ने चायकाल से ठीक पहले टेलर को दो रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

01:40 PM, 29-Nov-2021

अश्विन ने तोड़ा हरभजन का रिकॉर्ड 

रविचंद्रन अश्विन के अब टेस्ट क्रिकेट में 418 विकेट हो चुके हैं। वह अब टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में हरभजन सिंह से आगे निकल गए हैं। वह भारत की तरफ से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे आगे अब सिर्फ अनिल कुंबले (619) और कपिल देव (434) ही हैं।  

01:36 PM, 29-Nov-2021

अश्विन ने किया लाथम का शिकार 

रविचंद्रन अश्विन ने न्यूजीलैंड को एक और बड़ा झटका दिया है। इस बार उन्होंने टॉम लाथम को 52 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया।  
 

01:26 PM, 29-Nov-2021

लाथम का अर्धशतक 

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने 138 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। 51 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 111/2, टॉम लाथम (52*), केन विलियमसन (14*)

12:27 PM, 29-Nov-2021

सोमेरविले हुए उमेश का शिकार 

लंच के बाद भारत ने शानदार वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। उमेश ने पहली ही गेंद पर सोमेरविले को 36 रन के स्कोर पर गिल के हाथों कैच कराया। 36 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 80/2, टॉम लाथम (35*), केन विलियमसन (1*)
 

लंच ब्रेक

पहले टेस्ट के आखिरी दिन लंच का समय हो गया है। न्यूजीलैंड ने चौथे दिन के स्कोर में बिना कोई विकेट गंवाए 75 रन जोड़ लिए हैं। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 205 रनों की आवश्यकता है जबकि भारत को 9 विकेट लेने होंगे। 35 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 79/1 विलियम सोमेरविले (36*), टॉम लाथम (35*)   
 

न्यूजीलैंड के 50 रन पूरे 

टॉम लाथम और विलियम सोमेरविले के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। इसके साथ न्यूजीलैंड के भी 50 रन पूरे हो गए हैं। 22 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 53/1, विलियम सोमेरविले (26*), टॉम लाथम (21*)

इशांत की वापसी 

इशांत शर्मा चोट की वजह से मैदान से बाहर चले गए थे लेकिन अब वह वापस आ गए हैं और गेंदबाजी शुरू कर दी है। उन्होंने ओवर में चार रन खर्चे। 14 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 32/1, विलियम सोमेरविले (18*), टॉम लाथम (10*)

उमेश का महंगा ओवर 

उमेश यादव अभी तक असरदार नहीं दिखे हैं. उनके चौथे ओवर में न्यूजीलैंड ने आठ रन बटोरे। 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 28/1, विलियम सोमेरविले (14*), टॉम लाथम (10*)  

स्पिन और पेस का इस्तेमाल 

भारत ने आज तेज गेंदबाजी और स्पिन से शुरुआत कराई है। एक छोर से अश्विन तो दूसरी तरफ से उमेश यादव गेंदबाजी कर रहे हैं। 10 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 18/1, विलियम सोमेरविले (6*), टॉम लाथम (8*) 

भरत कर रहे विकेटकीपिंग 

ऋद्धिमान साहा की गर्दन की समस्या फिर से बढ़ गई है ऐसे में आज भी भारत की तरफ से केएस भरत विकेटकीपिंग कर रहे हैं।
 

पांचवें दिन का खेल शुरू 

न्यूजीलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम और नाईट वाचमैन विलियम सोमरविले क्रीज पर हैं जबकि भारत की तरफ से उमेश यादव ने शुरुआत की है।

 

रणनीति बनाती टीम इंडिया 

 

 

पिच का मायाजाल

चौथे दिन के आखिरी सत्र में पिच बल्लेबाजी के लिए मददगार दिखी थी लेकिन आज आखिरी दिन पिच की भूमिका भी अहम होगी। 
 

चौथे दिन की रिपोर्ट 

कानपुर में चौथे दिन की शुरुआत में न्यूजीलैंड के गेंदबाज हावी रहे थे और 51 रन के स्कोर पर भारत के पांच खिलाड़ियों को पवेलियन भेज दिया था, लेकिन इसके बाद भारतीय मध्यक्रम ने जोरदार वापसी की। भारत की तरफ से छठे, सातवें और आठवें विकेट पर अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं और मेजबान टीम ने 234/7 के स्कोर पर पारी घोषित की और न्यूजीलैंड के सामने 284 रन का लक्ष्य रखा। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर (65) और ऋद्धिमान साहा (61*) ने महत्वपूर्ण अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कीवी टीम ने एक विकेट खोकर चार रन बना लिए। 

IND vs NZ 1st Test Day 5 Highlights: आखिरी गेंद तक चला कानपुर टेस्ट, ड्रॉ के साथ हुआ समाप्त, एक विकेट से जीत से चूकी टीम इंडिया

नमस्कार एवं सुप्रभात, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज पांचवां और आखिरी दिन है। न्यूजीलैंड को जीत के लिए 80 रन की दरकार है और भारत को 9 विकेट की आवश्यकता है। इसके लिए दोनों टीमों के पास 90 ओवर है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें