पहले टेस्ट का चौथा दिन समाप्त हो गया है। भारत के 284 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 4/1 बना लिए हैं। भारत फिलहाल मजबूत स्थिति में है और आखिरी दिन उसे मैच जीतने के लिए 9 विकेट की दरकार है जबकि न्यूजीलैंड को 280 रन बनाने होंगे।
इससे पहले दिन का खेल शुरू होने पर भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 51 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद भारत के लिए छठे, सातवें और आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारियां हुईं और भारत ने 234/7 स्कोर पर अपनी दूसरी पारी घोषित की। भारत की तरफ से श्रेयस अय्यर (65), ऋद्धिमान साहा (61*), रविचंद्रन अश्विन (32) और अक्षर पटेल (28*) रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से काइल जेमीसन और टिम साउदी ने तीन-तीन विकेट झटके।
भारत ने दोनों छोर से अपने स्पिन गेंदबाजों को लगाया और उसका फायदा भी उसे मिला। अश्विन ने अपने दूसरे ही ओवर में विल यंग को एलबीडब्ल्यू आउट किया। यंग दो रन बनाकर आउट हुए। 3 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर: 3/1, टॉम लाथम (1*), विलियम सोमरविले (0*)
भारत ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 284 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में न्यूजीलैंड की तरफ से टॉम लाथम और विल यंग ने पारी की शुरुआत की है।
भारतीय टीम ने चौथे दिन जोरदार वापसी करते हुए लगातार तीन अर्धशतकीय साझेदारियों के दम पर 234/7 के स्कोर पर पारी घोषित की। इसी के साथ टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 284 रनों का लक्ष्य रखा है। श्रेयस अय्यर ने सबसे अधिक 65 रन बनाए तो वहीं ऋद्धिमान साहा 61 रन बनाकर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी और काइल जेमीसन ने तीन-तीन विकेट चटकाए।
ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल ने मिलकर आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। यह दूसरी बार है जब भारत ने छठे, सातवें और आठवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की है। 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 225/7, अक्षर पटेल (26*), ऋद्धिमान साहा (54*)
ऋद्धिमान साहा ने कठिन परिस्थितियों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में छठा अर्धशतक है। 78 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 213/7, ऋद्धिमान साहा (51*), अक्षर पटेल (17*)
ऋद्धिमान साहा और अक्षर पटेल के बीच भी एक अहम साझेदारी हो रही है। दोनों मिलकर अब तक 35 रन जोड़ चुके हैं। जबकि भारत की बढ़त भी 250 रन की हो गई है। 71 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 201/7, अक्षर पटेल (14 *), ऋद्धिमान साहा (42*)
श्रेयस अय्यर के आउट होने के बाद अक्षर पटेल नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर पहुंचे हैं। भारत की बढ़त भी 220 रन से अधिक हो गई है। 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 178/7, ऋद्धिमान साहा (29*), अक्षर पटेल (4*)
टिम साउदी ने भारत को एक बार फिर से बड़ा झटका दिया है। इस बार उन्होंने श्रेयस अय्यर को ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। श्रेयस ने आउट होने से पहले 125 गेंदों में 65 रन की पारी खेली। उन्होंने इस दौरान आठ चौके और एक छक्का लगाया।
श्रेयस अय्यर और ऋद्धिमान साहा के बीच सातवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। दोनों ही खिलाड़ी मिलकर भारत के लिए अहम रन बना रहे हैं। 58 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 160/6, श्रेयस अय्यर (59*), ऋद्धिमान साहा (21*)
डेब्यू मैच की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने 109 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इसी के साथ भारत की बढ़त भी 200 रन के पार हो गई है।
ऋद्धिमान साहा ने समरविल्ले के ओवर में एक छक्का और एक चौके समेत 10 रन बटोरे। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 130/6, ऋद्धिमान साहा (17*), श्रेयस अय्यर (35*)
कीवी तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने एक बार फिर से अपनी टीम को सफलता दिलाई है। इस बार उन्होंने अश्विन को 32 रन के स्कोर पर बोल्ड कर दिया। ऋद्धिमान साहा अब नए बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर। 40 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 103/6, ऋद्धिमान साहा (0*), श्रेयस अय्यर (25*)
श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने मिलकर छठे विकेट के लिए महत्वपूर्ण अर्धशतकीय साझेदारी कर ली है। इसके साथ ही भारत की बढ़त भी 150 रन के पार हो गई है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 102/5, श्रेयस अय्यर (25*), रविचंद्रन अश्विन (31*)
दूसरी पारी में भारत ने अपने 100 रन पूरे कर लिए हैं। श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के बीच एक अहम साझेदारी चल रही है। 36 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 100/5, श्रेयस अय्यर (24*), रविचंद्रन अश्विन (30*)
लंच के बाद अश्विन ने रविंद्र के ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। भारत के लिए अब हर रन महत्वपूर्ण है। 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 88/5, रविचंद्रन अश्विन (24*), श्रेयस अय्यर (18*)
लंच ब्रेक के बाद खेल दोबारा से शुरू हो चुका है। दोनों टीमों लिहाज से दूसरा सत्र बेहद अहम रहने वाला है। भारत की तरफ से फिलहाल श्रेयस अय्यर और अश्विन क्रीज पर हैं। जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रविंद्र ने शुरुआत की है।
कानपुर टेस्ट के चौथे दिन लंच ब्रेक हो गया है। पहला सत्र पूरी तरह से न्यूजीलैंड के नाम रहा। मेहमान टीम ने इस दौरान चार विकेट चटकाए वहीं भारत ने 70 रन बनाए। भारत के पास फिलहाल 133 रनों की बढ़त हो गई है। 32 ओवर के बाद भारत का स्कोर 84/5, श्रेयस अय्यर (18*), रविचंद्रन अश्विन (20*)
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है। एक ही ओवर में मयंक अग्रवाल और रविंद्र जडेजा को आउट करने के साथ ही वह भारत के खिलाफ 50 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे कीवी गेंदबाज बन गए हैं। उनसे पहले सर रिचर्ड हेडली ने यह कमाल किया था।
टिम साउदी भारत ने एक बार फिर से भारत को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने अपने एक ही ओवर में पहले मयंक अग्रवाल को 17 रन के स्कोर पर आउट किया और फिर दो गेंद बार रविंद्र जडेजा को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया।
भारतीय टीम को दिन के पहले घंटे में दो बड़े झटके लगे। चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे दोनों सस्ते में पवेलियन लौट गए। हालांकि भारत की बढ़त बढ़कर 100 रन हो गई है। 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 51/3, मयंक अग्रवाल (17*), अजिंक्य रहाणे (6*)
कप्तान अजिंक्य रहाणे का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। वह बल्ले से फिर से फेल हुए हैं और 15 गेंदों में 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 41/3, श्रेयस अय्यर (0*), मयंक अग्रवाल (13*)
चेतेश्वर पुजारा एक बार फिर से बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्हें 22 रन के स्कोर पर काइल जेमीसन ने ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। कप्तान अजिंक्य रहाणे इस बार चौथे स्थान पर उतरे हैं। 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर: 36/2, मयंक अग्रवाल (12*), अजिंक्य रहाणे (0*)
भारत ने चौथे दिन की शुरुआत शानदार तरीके से की है। दिन के पहले ओवर में मयंक और पुजारा ने 9 रन बटोरे। दोनों ने जेमीसन के ओवर में दो चौके लगाए। छह ओवर के बाद भारत का स्कोर: 23 /1, मयंक अग्रवाल (8*), चेतेश्वर पुजारा (14*)
कानपुर टेस्ट के चौथे दिन का खेल शुरू हो गया है। भारत की तरफ से मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर है जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से गेंद काइल जेमीसन के हाथों में है।
तीसरे दिन भारत ने जोरदार वापसी की। लंच से पहले अश्विन और उमेश ने विल यंग और केन विलियमसन को आउट कर अपनी स्थिति मजबूत की। इसके बाद दूसरे सत्र में अक्षर पटेल ने पांच विकेट लेकर न्यूजीलैंड की कमर तोड़ दी। अक्षर ने अश्विन के साथ मिलकर कुल आठ विकेट झटके। न्यूजीलैंड की टीम 151 रनों की ओपनिंग साझेदारी होने के बावजूद 296 रन पर ढेर हो गई। भारत के पास दूसरी पारी में फिलहाल 63 रनों की बढ़त है और चेतेश्वर पुजारा के साथ मयंक अग्रवाल क्रीज पर हैं।